मथुरा

मथुरा। प्राथमिक विद्यालय कोसीकलां जाब में एक बच्चे को अक्षय पात्र का भोजन बांटने आने वाली गाड़ी ने कुचल दिया जिससे उसकी हालत गंभीर है। उसे मथुरा के जिला अस्पताल के लिये रैफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। बच्चे का नाम 12 वर्षीय चन्द्रकांत बताया जा रहा है।

Read More

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि चैथे चरण के मतदान हेतु विकास खण्ड बल्देव व राया के मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की गयी। दोनों विकास खण्डों में कल कुल 29 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। वर्मा ने बताया कि अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने हेतु सम्बन्धित थानों को सूची भेजी जा रही है तथा उनके विभागाध्यक्षों को अनुशासनात्मका कार्यवाही हेतु पत्र लिखा जा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि केडी डेन्टल काॅलेज में हुए मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण में जो कर्मी अनुपस्थित थे वे आगामी 30 अक्टूबर को होने वाले प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें।

Read More

मथुरा। थाना गोविन्द नगर क्षेत्र की पुलिस चैकी बिरला मंदिर पर तैनात एक उपनिरीक्षक पर किशोरी के अपहृर्ताओं को संरक्षण देने व बरामदगी न करने का आरोप लगाते हुए क्षत्रिय महासभा ने निश्चित कालीन धरने की चेतावनी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशासन से मुलाकात कर, दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगा कर ले जाई गई युवती की बरामदगी की मांग की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासभा के मोहन सिंह राजपूत एवं जिलाध्यक्ष ठा. सतेन्द्र सिंह द्वारा एडीएम प्रशासन को दिए ज्ञापन में मांग की गई है कि बिरला मंदिर पुलिस चैकी थाना गोविन्द नगर के मौहल्ला किशोरीनगर निवासी एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक साबिर पुत्र मुन्ना व उसकी बहिन शबनम मां शमीना निवासी लक्ष्मीनगर बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं।

Read More

अंबरीष जयंती मनाते सोनी समाज के लोग  मथुरा। पंचायती सुनारान सेवा समाज ट्रस्ट एवं सोनी समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्णकार समाज के कुल प्रवर्तक परम् भागवत राजर्शि अंबरीषजी महाराज की जयन्ती उनके जन्म-दिवस पर ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीकृष्ण-जन्मस्थान स्थित सौनी धर्मशाला के सभागार में परंपरागत धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर ट्रस्टियों द्वारा समाज के बन्धुओं से अपने जीवन में अंबरीशजी के आचरण का अनुकरण करने की अपेक्षा की गयी । कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रताप वर्मा एवं मंत्री अमर सिंह द्वारा संयुक्त से अंबरीशजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोपालदास वर्मा, ब्रजेन्द्र प्रताप वर्मा, मंत्री अमर सिंह वर्मा, सहमंत्री हरिदास वर्मा, कोशाध्यक्ष रामकिशन सौनी, रघुवीर प्रसाद वर्मा, बाॅकेलाल वर्मा, कालीचरण वर्मा, गोविन्द वर्मा, राजकुमार वर्मा, दिलीप वर्मा, कुॅवर सिंह वर्मा, वीरेश वर्मा ‘बेरी वाले’, सोनी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अरविन्द वर्मा, महामंत्री विजय बहादुर सिंह, मुकेष वर्मा, वीरेन्द्र सिंह वर्मा, रमेष वर्मा ‘अमीन साहब’, अशोक वर्मा, सतेन्द्र आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ ट्रस्टी गोपाल प्रसाद वर्मा व उपस्थितजन का आभार सहमंत्री हरिदासवर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

Read More

मथुरा। भगवान महर्षि बाल्मीकि के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा नगर में निकाली गई। इस अवसर पर शोभायात्रा कमेटी द्वारा वृंदावन नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता के प्रणेता थे। उन्होंने समाज के उत्थान, लोगों में आपसी प्रेम, सोहार्द व एकता का संदेष दिया।  उन्होने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के उपदेशों का यदि विश्व समुदाय पालन करे तो विष्व से आतंकवाद समाप्त हो सकता है। उन्होने कहा कि वे हमारे महान आदर्शवादी पूर्वज थे। उन्होने समाज को एक सूत्र में पिरोकर सराहनीय कार्य किया। उनके द्वारा रचित ग्रंथ आज भी समाज के लिये प्रेरणादायक है। शोभायात्रा में मुकेश खरे, रवि बाल्मीकि, राजकुमार ने महर्षि बाल्मीकि की आरती की व प्रसाद वितरित किया। मेला समिति के अध्यक्ष नानक चन्द, उपाध्यक्ष मुरारीलाल बाल्मीकि, महामंत्री मुनीराज, कोषाध्यक्ष राजकुमार सरस, संयोजक गिर्राज बाल्मीकि, सोरन बाल्मीेकि, छोटू चैहान, गब्बर शाकसिया, बन्टी शाकसिया, दुर्गा, राजू, रवि, अषाोक चैहान, बिन्टो, आना, दिनेश खरे, राजकुमार खरे, किशनचंचल, संत चरन, बालकदास, धर्मेन्द्र, धर्मेश, मदनलाल, राजू आनन, बाॅबी, लक्ष्मण खरे आदि लोग उपस्थित थे। 

Read More

माउन्ट लिट्रा जी स्कूल में प्रतिभाग हेतु लिया प्रशिक्षण में भाग लेते हुए  मथुरा। माउन्ट लिट्रा जी स्कूल में नेशनल रोबोटिक्स चैम्पियनशिप 2015-16 में प्रतिभाग हेतु एपीके टैक्नो सोल्यूशन के सौजन्य से आयोजित हुई कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को ज्ञानार्जन कराते हुए प्रबन्ध निदेशिका चारू गर्ग ने कहा कि देश की वैज्ञानिक प्रगति ही हमारी समृद्धि का स्रोत है। हमारे छात्र-छात्राऐं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के पद चिन्हों पर चल कर देश निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पायें। कार्यशाला में 5-5 बच्चों के 7 ग्रुपों ने भाग लेकर नेशनल रोबोटिक्स चैम्पियनशिप मंे प्रतिभाग हेतु प्रशिक्षण लिया। छात्र-छात्राओं को कम्पनी से पधारे प्रशिक्षक अजीत यादव ने पावर पाॅइण्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से रोबोट्स की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी। व विभिन्न प्रकार के रोबोट्स के पार्टसों को जोड़कर उन्हें रोबोट्स बनाना सिखाया व निज इच्छानुसार उन्हें संचालित किये जाने की जानकारी देते हुए बताया कि रोबोट्स को समयानुसार एवं आवाज के साथ काम करने वाला बनाया जा सकता है। उन्होंने कम्प्यूटर के जरिये रोबोट्स की प्रोग्रामिंग की भी जानकारी से बच्चों को अवगत कराया व रोबोट्स को संचालित किये जाने की प्रक्रिया भी सिखायी। उप प्रधानाचार्या संतोष चैधरी ने बच्चों को बताया कि यदि हमारे पास अच्छे हार्डवेयर हैं तो सौफ्टवेयर स्वतः मिल जाते हैं। उन्हें समझ कर प्रयोग करने पर सभी मुश्किलें आसान हो जाती हैं। विजेयता बने छात्र-छात्राओं को आईआईटी मद्रास में होने वाले अन्तिम चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी तृप्ति दीक्षित, शिक्षिका आकांक्षा सिंह व शिक्षक गौतम राजवंशी का सहयोग सराहनीय रहा।

Read More



Mediabharti