मथुरा

 मथुरा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित 23वीं राष्ट्रीय बालविज्ञान कांग्रेस उप्र. का जिला स्तरीय कार्यक्रम यहां कृष्ण चंद गांधी सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा में सम्पन्न हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों के करीब सौ बाल विज्ञानियों ने मौसम और जलवायु को समझना विषय पर अपने शोध कार्य एवं प्रोजक्ट प्रस्तुत किए। जिनमें से दो टीम प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय बालविज्ञान कांग्रेस की अगले माह 6 से आठ नवम्बर को कानपुर में होने वाली कांफ्रैंस के लिए चयनित की गई। राष्ट्रीय बालविज्ञान कांग्रेस उप्र. की मथुरा शाखा के जिला सम्वयंक डा. प्रहलाद सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपने शोध प्रस्तुत किए। जिनमें श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन रोड मथुरा के छात्र समूह प्रमुख दीपक शर्मा तथा कृष्ण चन्द्र गांधी, सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा के छात्र समूह प्रमुख खनक माहेश्वरी का चयन प्रदेश स्तरीय कांफ्रैंस के लिए किया गया। यह कांफ्रैंस 6 से 8 नवम्बर नरैना विद्यापीठ, गंगागंज पनकी कानपुर में सम्पन्न होंगी। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका डा. अखिलेश यादव, उमेश शर्मा व सुंदर सिंह ने निभाई तथा अध्यक्षता डा. रामसेवक ने की। कार्यक्रम में राकेश चतुर्वेदी, महेश गोस्वामी, विद्यालय प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल ने विशेष सहयोग किया।

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत गिरि परिक्रमा के लिये आये एक युवक की राधाकुण्ड में डूब जाने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र राजेश सिंह निवासी भौंडपुर राजस्थान गिरि परिक्रमा देने के लिये आया था। बीतीरात जब वह राधाकुण्ड में स्नान कर रहा था तभी गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गयी। गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला। मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त की गयी है।

Read More

 मथुरा। बल्लभगढ फरीदाबाद से चोरी किया गये टैंकर को रिफाइनरी पुलिस ने दबिश के दौरान गिरफ्तार किया है। आज इसकी जानकारी देते हुये आज वरिष्ठ पलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के नेतृत्व में थाना रिफाइनरी छोटेलाल यादव चैकिंग पर थे तभी मुखबिर की सूचना पर हाईवे स्थित आईटीआई कालेज के पास एक पीले रंग का टैंकर संख्या एचआर 55 वी 3213 सहित सुशील पुत्र साहब सिं जाट निवासी भरतिया थाना नौहझील और लक्ष्मण पुत्र किशन ंिसह जाट निवासी नागर थाना गौंडा अलीगढ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि यह टैंकर बल्लभगढ फरीदाबाद से चोरी किया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक-एक तमंचा, दो-दो कारतूस पकड़े हैं।पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि करीब पन्द्रह दिन पहले अपने दो अन्य साथियों विष्णु एवं सोनू के साथ मिलकर यह टैंकर चोरी किया था जिसे खैर, इगलास, हाथरास आदि जगहों पर बेचने का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हो सके। चोरों ने पांच टायर खोलकर रास्ते में कहीं बेच दिये।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत एक आठ वर्षीय किशोर के साथ एक व्यक्ति द्वारा अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि जब पीड़ित थाना हाईवे इसकी शिकायत करने गया तो वहां पुलिसकर्मियों ने उसे फटकारकर वहां से भगा दिया और उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। जानकारी के अनुसार थाना हाईवे अंतर्गत मिर्जापुर के रहने वाले तेजप्रकाश ने आज थाना हाईवे में तहरीर दी है कि उसके 08 वर्षीय पुत्र के साथ गांव के ही नीरज जोकि डाॅ. ढोला के मकान मंे किराये पर रहता है, उसने उसके पुत्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। आज पीड़ित ने थाना हाईवे में बताया कि जब इसकी शिकायत लेकर थाना हाईवे गया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे फटकारकर भगा दिया और उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।

Read More

चैकीदार को नही लगी घटना की भनक मथुरा। कोसीकलां कस्बा स्थित मंडी समिति के सामने एक तेल मिल से चोरों ने दीवार में गडढा कर बीसा लाख रूपये की कीमत का सरसों का तेल चोरी कर ले गया।  बताते हैं कि चोरों ने घटना को इस तरह अंजाम दिया कि रात्रि में गश्त कर रहे चैकीदार को घटना की भनक तक नहीं लग पायी। मिली जानकारी के अनुसार कोसीकलां में हाईवे के निकट मंडी समिति के पास आर्य नगर कोसीकलां निवासी ब्रजभूषण अग्रवाल की हरी आॅयल इंडस्ट्री नाम से तेल की मिल है। बीतीरात्रि अज्ञात चोरों ने मिल की पीछे स्थित दीवार में गडढा कर मिल में प्रवेश कर लिया और गोदाम का शटर उखाड़ दिया और मिल के अंदर प्रवेश कर गये। चोर मिल में रखे सरसों के तेल से भरे बंद डिब्बे, कैन और कार्टूनों को चोरों ने मिल के अंदर से उठा लिया और रात में ही लेकर रफूचक्कर हो गये। बताते हैं कि घटना के दौरान पास में ही चैकीदार कृपाल सिंह भी ड्यूटी पर तैनात था लेकिन चोरों ने घटना को इस सफाई के साथ अंजाम दिया कि चैकीदार को घटना की भनक तक नहंी लग सकी। आज सुबह राउंश्र लेने के लिये जब वह आॅयल मिल के अंदर पंहुचा तो अंदर का दृश्य देखकर अवाक रह गया। मिल की पिछली दीवार में एक बड़ा गडढा था और मिल के अंदर से लाखों रूपये कीमत का माल गायब था। घटना को देखते ही चैकीदार ने आॅयल मिल मालिक अब्रजभूषण अग्रवाल को सूचना दी। सूचना पाते ही मिल मालिक तत्काल वहां पंहुच गये। घटनास्थल से उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पंहुची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मिल मालिक ब्रजभूषण अग्रवाल के अनुसार चोरी गये सरसों के तेल की कीमत लगभग 20 लाख रूापये है। इसमें सरसों के तेल से भरे डिब्बे, कैन और कार्टून के अलावा पैकिंग के कार्टून भी शामिल थे। चोरों द्वारा बड़े ही सफाई के साथ घटना को अंजाम दिया गया है।

Read More

 मथुरा। आज थाना हाईवे में एक विवाहिात ने अपने पिता के अत्याचार से तंग आकर शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा है। अधिकतर मामलों में विवाहिता अपने ससुरालियों पर आरोप लगाती है लेकिन यहां विवाहिता ने शादी के महत पांच-छह माह बाद ही अपने पिता की हरकतों से तंग आकर शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवे की केशवधाम कालोनी में रहने वाली पिंकी पत्नी अनुज पिछले छह माह से अपनी शादी के बाद ससुराल में अपना गृहस्थ जीवन जी रही है। पति ब्रजवासी फायर सर्विस में काम करता है। बताया जाता है कि उसके पिता भी नरहौली के निकट बनी कालोनी में रहते हैं। विवाहिता की माने तो उसके पिता पूरन सिंह ने दहेज में दी मोटरसाईकिल दामाद से छीन ली। पति-पत्नी जब मोटरसाईकिल लेने गये तो दोनों के साथ मारपीट कर दी। वहीं उसके पति पर गर्म चाय फैला दी जिससे वह झुलस गया। विवाहिता का यह भी कहना था कि उसका पिता ससुरल वालों से निजी स्वार्थों की पूर्ति करना चाहता है जिसका वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट पर उतारू हो जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Read More



Mediabharti