मथुरा

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। संस्थान सचिव कपिल शर्मा के अनुसार जन्मस्थान परिसर स्थित भगवान श्रीकेशव देव मंदिर को चन्द्रलोक के स्वरूप में सजाया गया है तथा जन्मस्थान के लीलामंच पर ब्रज के सांस्कृतिक कलाकार अपनी लोककला व महारास लीला एवं गोपी गीत की प्रस्तुती करेंगे। महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा तथा प्रातः से ही 26 अक्टूबर को भगवान के महाप्रसादी भंडारे का आयोजन होगा। सभी श्रद्धालु इसमें अलौकिक प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल छप्पन भोग के दर्शन एवं प्रसाद का कार्यक्रम भक्तों के लिए किया जाएगा। इस दिन जन्मस्थान परिसर के मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 11 बजे तक खुले रहेंगे। 

Read More

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हें मुन्हें  मथुरा। दुर्गाष्टमी के महोत्सव पर लखनऊ की सहारा स्टेट जानकी पुरम में मथुरा के नन्हें मुन्हें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मन मोह लिया। शारदीय नवरात्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजक सुमित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुर्गाष्टमी के महोत्सव में डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नन्हें मुन्हे बच्चे श्रेया व आयुषि ने नृत्य प्रस्तुत करते हुए श्रोतागण व गणमान्य दर्शकों व अतिथियों की तालियां बटोरी दर्शकों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का काफी सराहना की। 

Read More

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हें मुन्हें  मथुरा। दुर्गाष्टमी के महोत्सव पर लखनऊ की सहारा स्टेट जानकी पुरम में मथुरा के नन्हें मुन्हें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मन मोह लिया। शारदीय नवरात्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजक सुमित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दुर्गाष्टमी के महोत्सव में डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नन्हें मुन्हे बच्चे श्रेया व आयुषि ने नृत्य प्रस्तुत करते हुए श्रोतागण व गणमान्य दर्शकों व अतिथियों की तालियां बटोरी दर्शकों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का काफी सराहना की। 

Read More

मथुरा। इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले गए ताजियों में आज लोगों ने पट्टेबाजी के साथ मातम मनाते हुए अपने करतब दिखाए। जुलूस में चल रहे लोग इस शहादत की याद में अपने को लहू-लुहान किए हुए थे। छोटी दुलदुल का जुलूस विसाती खिड़की से निकलकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः विसाती खिड़की पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर लोगों ने जगह-जगह लोगों का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था कराई। नई बस्ती में यहां के वाशिन्दों ने सय्यैद जाहिद के नेतृत्व में सब्बीर, सलमान, अनवार, मंसूर, शानू, पप्पी, सल्ला उद्दीन, लकी, रिया, तन्नू आदि लोगों ने मरसियों के जुलूस में चल रहे लोगों को जलपान कराने के साथ ही चाय व कोल्डड्रिंक पिलाकर स्वागत किया। इस दौरान हनीफ आलू वाले, अबरार खांन बारसी, यूनिस गाजी, निषाद अहमद, कदीर खांन, यासीन साहब, मुल्ला बाबू खांन, नईम, इमरान खांन, शुएब कुरैशी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। आज दशहरे के मौके पर शहर के महाविद्या मैदान में दशहरे की अन्तिम तैयारियों को रूप दिया गया। रावण और अहिरावण के पुतले बनाये गये है। जिन्हें कारीगर अन्तिम रूप दे दिया। महाविद्या मैदान में आज शाम को राम-रावण का युद्ध हुआ। मेला कमेटी द्वारा राम रावण युद्ध को रोचक बनाने के लिए भव्य तैयार किया गया।  युद्ध के पश्चात देर शाम रावण के वध के बाद उसका पुतला धू-धूकर जल उठा। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी आज पूरे जनपद में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। दुर्गा नवमी होने के कारण आज घर-घर में सुबह कन्या लांगुरा पूजे गये और देवी मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। वहीं देर शाम मसानी स्थित महाविद्या मैदान में राम-रावण युद्ध की लीला शुरू हुई तथा उसके बाद आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण अहिरावण के पुतले दहन हो गया। महाविद्या और सदर बाजार के रामलीला मैदानों पर इस मेले को देखने के लिए भारी भीड़ देखने को मिली। महाविद्या मैदान में कई-कई फुट ऊंचे रावण व अहिरावण के पुतले पिछले कई दिनों से तैयारकर कारीगरों ने दहन के लिए तैयार कर दिया था मैदान में लंका का भी आकर्षक निर्माण किया गया था। वहीं रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित व श्री शिवम बाल कला मंच के कलाकारों द्वारा मंचित रामलीला में विजयादशमी के दिन राम रावण का घनघोर युद्ध हुआ। युद्ध में रावण की सैना ने बांनर सैना के छक्के छुडा दिये। श्रीराम के हर प्रहार को रावण सहजता से झेलता रहा इस बीच राम के आग्रह पर विभीषण ने रावण की नाभि में अमृत होने के राज को राम को बताया। जब श्रीराम ने अपने अग्नि वांण से रावण के अमृत को सुखाया और रावण पर प्रहार किये तब  सत्य की राह पर चल रहे भगवान श्री राम की विजय हुई। इस बीच रावण प्रतीकात्मक पुतले का दहन ओल्ड जीटी रोड सिनेमा हाॅल के पास किया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की कडी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर रामलीला के सुशील भारद्वाज, अवतार चैधरी, वीरीसिंह जादौन, संतोष वाष्र्णेय, हेमकुमार गुप्ता, लड्डू गोपाल, लड्डू मेम्बर, आलोक पाठक, भुवनेश शर्मा, मोहीत वाष्र्णेय, पुरुषोत्म सिंह, महावीर जादौन, आदि की सहभागिता रही।  पिछली तीन पीढियों से रावण-अहिरावण के पुतले बना रहा है छोटे खां का परिवार मथुरा। पिछली तीन पीढी से 58 वर्षीय छोटे खां का परिवार महाविद्या मैदान में प्रतिवर्ष रावण, मेघनाथ और अहिरावरण के विशालकाय पुतले बनाते हैं। बातचीत करने पर छोटे खां कहते हैं कि इस सब में डेढ माह का समय लग जाता है। काफी बारीक काम करना पड़ता है। उनकी तीन पीढ़ियां इस कार्य मंे लंबे समय से जुटी रही हैं। छोटे खां से पूर्व उनके पिता मुगल खां इस कार्य को बखूबी निभाते थे। छोटे खां कहते हैं कि वे काफी समय से इस काम में जुटे हुये हैं।  जब उनसे पूछा गया कि वे मुस्लिम होने के बाद भी हिंदूओं के इस पर्व के पुतलों को बनाते हैं तो उन्हें कुछ अजीब नहीं लगता? इस पर छोटे खां बोले कि हम हिंदू-मुस्लिम का कोई भेद नहीं मानते। चाहे हिंदू को काटकर देखो या मुसलमान को, सभी के रक्त लाल ही निकलता है। तो फिर भेदवभाव किस बात का? वे कहते हैं कि हम गीता-रामायण को भी पढते हैं और उससे सीख लेते हैं। उन्होंने कहा कि कोई खड़े होकर पूजा करता है तो कोई बैठकर, लेकिन उन्हें इस पुतला बनाने से बेहद संतोष प्राप्त होता है। आज तक उनके मन में कोई भेदभाव नहीं आया। 

Read More

मथुरा। दीन-हीन एवं असहाय जनों के हृदय में ही ईश्वर का निवास है यदि हम धनवान होकर भी दीन-हीन असहाय निरूशक्त जनों की सेवा में अपने धन को नहीं लगाते हैं तो वह धन किसी काम का नहीं है।  ईश्वर किसी मंदिर में नहीं अपितु दीन-हीन के हृदय में विराजते हैं और वास्तव में वही धन सार्थक है जो दीन-दुरूखी जनों के काम आता है यह विचार स्वामी नवलगिरी महाराज ने डा. आर एस गुप्ता डाइग्नोस्टिक सेन्टर, झांसी के सौजन्य से आयोजित पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर के समापन समारोह के अवसर पर कल्याण धाम प्रांगण में व्यक्त किये । संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने शिविर की समीक्षा करते हुए बताया कि डा. आर एसघ् गुप्ता डाइग्नोस्टिक सेन्टर, झांसी के सौजन्य से कल्याणं करोति मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क पोलियो शल्य चिकित्सा शिविर मैं दूर-दराज के अंचलो से आये 72 पोलियों से पीड़ितों ने पंजीकरण कराकर परीक्षण कराया, जिसमें से 52 पोलियो रोगियों के आॅपरेशन जयपुर के प्रख्यात अस्थिरोग विषेशज्ञ डा. वीके तिवारी एवं डा. आरबी शर्मा की चिकित्सीय टीम द्वारा आॅपरेशन सम्पन्न किये गये। आॅपरेशन के योग्य पोलियो रोगियों के पलंग, बिस्तर, दवा, भोजन आदि की व्यवस्था पूर्णतया निःशुल्क प्रदान की गयी। इस शिविर के समापन समारोह के अवसर पर गौरव अग्रवाल, बीकेघ् शुक्ला, राज कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार यादव, आरपीघ् प्रजापति, प्रहलाद, प्रशान्त शर्मा, रमाकान्त शर्मा, रामसनेही आदि विशिष्ट जनों की उपस्थिति उल्लेखनीय थी ।  

Read More



Mediabharti