मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों से अभद्रता व मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। मंदिर के गार्डों ने आज फिर दिल्ली से आये एक दर्शनार्थी के साथ मारपीट की गयी तथा महिलाओं से अभद्रता की। इस संबंध में अनंत मिश्रा निवासी दिल्ली ने इसकी शिकायत मंदिर प्रबंधन कमेटी को की तथा बाद में उन्होंने वृंदावन कोतवाली में इन गार्डों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व में भी मंदिर के गार्ड अन्य दर्शनार्थियांे से भी बदसलूकी कर चुके हैं, लेकिन मंदिर प्रबंधन तमाम घटनाओं के बाद भी इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
Read More




