मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के नौहझील राया मार्ग पर एक टाटा 407 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससें टाटा 407 में बैठे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं करीब आधा दर्जन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नौहझील क्षेत्र के नौहझील राया मार्ग पर एक अनियंत्रित टाटा 407 अचानक पलट गई जिससें टाटा 407 में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़ें जहाॅ टाटा 407 में दवें लोगों को वचाने में जुट गये इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर शव ट्रक में नीचें दवें लोगों को वाहर निकाला लेकिन तब तक राया निवासी सल्लू की मौजू हो चुकी थी वहीं करीब आधा दर्जन लोग रामवती, परसोती, मेघश्याम, लालाराम, बच्चू सिंह सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
Read More