माधवी महिला दिवस पर समाज की बहिनों को सिलाई मशीन भेंट करते अग्रबंधु साथ हैं प्रायोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल मथुरा। अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा मथुरा द्वारा आज सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन समाज के बाल कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। जिससे खचाखच भरी दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों को ताली बजाने को मजबूर होना पड़ा। सच्ची माटी नामक नाटक की प्रस्तुती पर कलाकारों को पुरूस्कृत करने के साथ ही इसकी प्रयोजक श्रीमती डिम्पल राहुल, श्रीमती चंचल संदीप को विशेष रूप से पुरूस्कृत किया गया। रीतू राजीव अग्रवाल द्वारा प्रायोजित नाटिका चांद चकोरी को भी दर्शकों की जमकर तालियां मिली। अग्रवाल महिला समिति द्वारा प्रथम बार समिति की पूर्व संरक्षिका स्व. शशि प्रभा बंसल की स्मृति में उनके परिजनों पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, नरेन्द्र अग्रवाल दरवै वाले, रीता बंसल, संजीव-मधु, राजीव रागनी, अंजू-हितेश व अन्तिमा-पुनीत की ओर से पांच बहिनों को केआर कालेज की प्राचार्य डा. शोभा पाठक के हाथों से सिलाई मशीन भेंट की। इस दौरान अग्रवाल सभा के डॉ. अशोक अग्रवाल, मुख्य अतिथि एनसी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति देवीदास गर्ग, दीनानाथ गर्ग, अग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, गिर्राज प्रसाद, प्रदीप अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, बाबूलाल, श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल, प्रधानमंत्री महावीर मित्तल, नवीन मित्तल, मेला मुख्य संयोजक अजयकांत गर्ग, राजीव अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, प्रवीन सराफ,राजेश बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मनीष अग्रवाल, विनय अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस दौरान बाबूलाल मोटर वाले, मोहनलाल, विष्णु सराफ, सुरेशचंद्र, विनोद गर्ग, अंशुल गर्ग, मनोज अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. अशोक अग्रवाल, विनीत गुप्ता, आशीष अग्रवाल, गौरांग सिंघल, गोपाल बंसल, एड. शिवकुमार, कृष्ण मुरारी सराफ, सुनील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हेमंत खंदौली, बनवारीलाल गर्ग, संजय अग्रवाल, राजकुमार मांट, लता अग्रवाल, अंजना अग्रवाल ऊषा अग्रवाल उपस्थित रहे। संचालन प्रेम अग्रवाल ने किया।
Read More




