मथुरा

-महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प  मथुरा। श्रीअग्रवाल सभा रजि. द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती उत्सव के पांचवें दिन आज बीएसए डिग्री कालेज पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वृद्धजन सम्मान एवं प्रतिभाजन सम्मान के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत महाराजा अग्रसेन जी आरती से हुई। जिसके प्रयोजक श्रीमती एवं श्री मीनाक्षी एवं योगेश गर्ग थे। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मोतियों की माला समाज के बच्चों ने प्रस्तुत की। जिसके प्रयोजक श्रीमती नीलम पवन अग्रवाल मारवल वाले रहे। पूर्व सभासद श्रीमती ओमवती पत्नी स्व. उमाशंकर अग्रवाल के प्रायोजन में समाज की बालिकाओं भाव-वैले नाटक शांकुतलम की प्रस्तुती की। कलयुग का अंत नामक नाटिका का मंचन श्रीमती विशाखा राम अग्रवाल (श्रीग्रुप) के प्रायोजन में समाज के बच्चों ने भी इसके मध्य पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग द्वारा गठित लाला भगवानदास, रूपवती गर्ग, चैरिटेबिल ट्रस्ट के सौजन्य से वरिष्ठजनों का सम्मान मूलचंद गर्ग एवं अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अध्यक्ष अजयकांत गर्ग ने दुशाला उढ़ाकर एवं प्रशस्ती पत्र देकर अग्रजन समाज के बुजुर्गों को सम्मान किया। प्रतिभाजन सम्मान अग्र समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरूस्कृत किया गया। इस मौके पर आॅलइंडिया सीए एक्जाम में महिलाओं में तीसरी रैंक मिलने पर शुक्रती अग्रवाल को सम्मान किया गया। वहीं विद्याभारती द्वारा आयोजित जूडो प्रतियोगिता में प्रादेशिक स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली यामिनी अग्रवाल को भी बीएसए कालेज स्थित भव्य मंच पर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आज दोपहर में अग्रवाल सभा द्वारा नेत्र रोगियों को कराए गए आॅपरेशन शिविर का अग्रवाटिका पर समापन किया गया। जिसमें डेढ़ सौ रोगियों के मोतियाबिंद आॅपरेशन निःशुल्क कर उन्हें चश्मा, दवा आदि सुविधाएं मुहैय्या कराई गई थी। इस कार्यक्रम में स्वामी गोविन्दनंद तीर्थ जी महाराज, स्वामीश्री महेशानंद सरस्वती महाराज, बलरामदास महाराज, हरिबोल महाराज, रामदेवानंद महाराज के पावन सानिध्य में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के डीन डा. एसके गर्ग की मौजूदगी में हुआ। शिविर संयोजक मूलचंद गर्ग के अनुसार शिविर में सर्व समाज के डेढ़ सौ लोगों को आॅपरेशन का लाभ दिलाया गया।  रंगबिरंगी रोशनी से नहाए मेला पंडाल के भव्य मंच पर कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन रविकांत गर्ग, मुख्य अतिथि जीएलए यूर्नीवसिटी मथुरा के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि इंजी. प्रदीप मित्तल, अधीक्षण अभियंता द.वि.वि. मथुरा सुरेश चंद अग्रवाल सुपारी वाले, गौरसरन सर्राफ मंत्री श्रीअग्रवाल शिक्षामंडल, विनोद कुमार गर्ग मंत्री बीएसए कालेज, सम्मानिय अतिथि मोहनलाल सर्राफ, बीएसए कालेज के प्राचार्य डा. अशोक अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों की मौजूदगी में अग्रवाल समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने भी रंगारंग आतिशबाजी का नजारा देखा।   

Read More

तीसर चरण के मतदान में लाइन में खड़े मतदाता   वोट डालती महिला  मथुरा।  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ। जिला पंचायत के चैदह वार्डों के 146 जिला पंचायत उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। सुबह से ही आज मतदान शुरू हुआ। शांतिप्रिय ढंग से मतदान तीनों ब्लाॅकों में संपन्न हुआ है। पुलिस-प्रशासन चुनाव से जुड़े कर्मचारियों की देखरेख के चलते तीसरे चरण का मतदान भी छुटपुट हिंसा, झड़प और मारपीट, गाली गलौज के मध्य शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। गोवर्धन एवं मथुरा ब्लॉक के देहात में क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य हेतु छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस बार पंचायत के चुनावों में प्रधान पद के चुनाव पीछे रखे जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में मतदान को लेकर कम उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र पंचायत के सदस्य एवं उनके समर्थक ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने के पक्ष में दिखाई दिये। मतदान शनिवार की सुबह सात बजे से सांय पांच बजे तक शांति पूर्वक संपन्न हुआ। अति संवेदन शील एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। राजस्थान सीमा के समीप देहात के गांव दौसेरस में कई बार मतदान को लेकर लोगों की पुलिस प्रशासन से झड़प हो गई और इसके बाद हल्का बल प्रयोग कर झड़प कर रहे लोगों को हटा दिया गया। यहां वोटरों द्वारा आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत से वोट डलवाये गये। वहीं ग्राम जतीपुरा के मतदान केन्द्र के एक बूथ के अंदर रोशनी की व्यवस्था न होने के कारण धीमा मतदान होने पर लोगों में आक्रोश पनप गया। लोगों का  आरोप था कि बूथ के अंदर कर्मचारी वोट नहीं डलवा पा रहे हैं जबकि पांच बजे तक उस बूथ पर लंबी लाइन लगी रही। जब इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रसाद से वार्ता की गई तो बताया कि पांच बजते ही मुख्य गेट को बंद कर दिया जाएगा। प्रांगण में लाइन में लगे वोटरों को देर तक अवश्य मतदान कराया जाएगा। इसके बाद भी कई वोटर अपनी मतदाता पर्ची फाड़कर चले गये। लोगों का कहना था कि अन्य वूथों पर वोटरों का समायोजित नहीं किया गया। एक बूथ पर अंधेरा होने के कारण दो-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी जतीपुरा के सैकड़ों  लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके।  उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट मथुरा विजय कुमार ने बताया कि गोवर्धन ब्लॉक में करीब करीब 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं मथुरा ब्लॉक में 60 प्रतिशत एवं फरह क्षेत्र में करीब 69 प्रतिशत मतदान हुआ।    मतदान केन्द्रों पर पंहुचे डीएम-एसएसपी   मथुरा। तीसरे चरण के मतदान के दिन आज जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने गोवर्धन ब्लाॅक के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारी ने आज दोपहर गोवर्धन के गांव पलसों पंहुचे जहां उन्होने मतदान की जानकारी ली और मतदाताओं से बातचीत भी की। इसके बाद वे गोवर्धन ब्लाक के कई अन्य मतदान केन्द्रों पर पंहुचे और व्यवस्थाओं को जांचा। वहीं एसडीएम मेघा गर्ग भी आज दोपहर मलसराय गांव पहुंची जहां उन्होंने पोलिंग बूथ को चैक किया।   दो स्थानों पर मारपीट, झगड़े चार के घायल होने की खबर मथुरा। गोवर्धन व जैंत कस्बे के गांव सकरबा में आज वार्ड नंबर 17 के पोलिंग बूथ के निकट दो बीडीसी समर्थकों में जमकर लाठी डण्डे चल गये जिससे मतदान में अफरा तफरी मच गयी। बताया गया कि वार्ड नंबर 17 में दो बीडीसी समर्थन सतीश पुत्र मंगल और तुलाराम पुत्र फूल सिंह वोट डालने आये थे, इसी दौरान दोनों में वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सतीश ने तुलाराम के साथ लाठी डण्डों से मारपीट कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस पोलिंग बूथ पर पंहुच गयी और उपद्रवियों को अलग कर दिया। वहीं जैंत के गांव मोरा में भी आज मतदान के दौरान बीडीसी के दो सदस्यों के परिजनों में वोट डालने को लेकर विवाद हो गया जिसमें मारपीट के दौरान दो लोग घायल हुये हैं। मौके पर इलाका पुलिस पंहुच गयी और समझा बुझाकर दोनों को अलग किया।    

Read More

मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभगा की टीम ने आज सदर बाजार क्षेत्र के अल्ट्रासाउण्ड संेटरों का निरीक्षण किया। बतात हैं कि स्वास्थ्य विभाग उप्र के निर्देशों के क्रम में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत 19 बिन्दुओं पर अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों पर निरीक्षण का रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।  मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विवेक मिश्रा के नेतृत्व में यह टीम 19 बिन्दुओं पर अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण कर रही है। निरीक्षण के क्रम में टीम द्वारा आज सदर स्थित जीवनरक्षा हास्पीटल, वर्मन नर्सिंग होम एवं प्रसूति गृह, बीएल तिवारी मेमोरिलय हास्पीटल, गुप्ता नर्सिंग होम, जनरलगंज स्थित गोपी कृष्णा हास्पीटल तथा श्रीजी हास्पीटल यमुना के किनारे वाले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डा राजेन्द्र सिंह द्वारा आल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों के स्वामियों, चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश एवं जानकारियां भी दी गई। श्रीजी हास्पीटल में गन्दगी सहित काफी अव्यवस्थायें पाई गंई और मौके पर कोई चिकित्सक भी नहीं मिला।  निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ एसीएमओ डा राजेन्द्र सिंह, प्रबन्धक सचिव, एसआरपीएस उत्तम सिंह चैधरी, जिला समन्वयक महिला समाख्या गीतांजलि मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थ्ेा।  

Read More

मथुरा। गलत तरीके से जमीन बंधक बनाकर यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया शाखा केडी मेडीकल काॅलेज अकबरपुर तहसील छाता जिला मथुरा के मैनेजर हरेन्द्र सिंह ने गलत तरीके से तीन लाख का लोन किसी पार्टी को दिया है। जिसकी भनक तक जमीन मालिक को नही लगी। तहसील में खतौनी की पक्की नकल लेेनें गया। जब नकल खतौनी में देखा तो जमीन को बंधक बनाकर मैनेजर की मिलीभगत से तीन लाख रुपये का लोन दे दिया गया है। इस सम्बंध में पीडित किसान सतीश चन्द पुत्र रघुनाथ प्रसाद निवासी आझई कला थाना वृन्दावन तहसील छाता ने एसडीएम छाता से शिकायत की कि बैंक मैनेजर ने प्रार्थी खाते पर किसी अन्य व्यक्ति को मिलीभगत कर तीन लाख रुपये का लोन लेकर जमीन को बंधक बना लिया है। पीडित ने दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन जयंती के पांच दिवसीय महोत्सव में आज सभा की महिला समिति द्वारा बीएसए डिग्री कालेज मैदान पर माधवी महिला दिवस मनाया गया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. मंजूलता अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नयती हाॅस्पीटल की चेयरपर्सन नीरा राडिया, डा. अंजू गुप्ता, ज्योति मिश्रा रही। कार्यक्रम की शुरूआत महालक्ष्मी वंदना से हुई। इस दौरान अग्रवाल समाज की बेटियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। हाईटी प्रतियोगिता में सोनाली अग्रवाल, सपना बिंदल, शिखा अग्रवाल ने बाजी मारी। वहीं पशोक बनाओं प्रतियोगिता में प्राची अग्रवाल, सीमा अग्रवाल व रेनू अग्रवाल ने पुरूस्कार प्राप्त किए। इस दौरान वरिष्ठ माता सम्मान एवं प्रतिभाशाली शिक्षिका सम्मान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंजनी तायल, ऊषा अग्रवाल, रंजनी स्वीटी सुपारी, वंदना बंसल, संगीता, सुनीता, रीता, माधवी, बबीता, आभा, जूली, चारू, छाया, आदि ने प्रमुख रूप से भाग लिया।   

Read More

मथुरा। पर्यावरण विभाग द्वारा जारी किए गये नियमों ने भटटा स्वामियों की नींद उडा रखी है। इस सीजन में भटटा संचालकों को पर्यावरण विभाग से एनओसी पूरी करने के बाद ही भटटा चलाने की अनुमति दी जायेगी। ऐसे में भटटा संचालकों में रोष व्याप्त है। इस सबंध में रविवार को नौहझील कस्बा के मांट रोड स्थित श्रीलोकमणि शर्मा महाविघालय में जिला भटटा एसो. की बैठक आयोजित की जायेगी। यह जानकारी जिला ईंट भटटा एसो. के अध्यक्ष सुधीर प्रधान ने दी है।

Read More



Mediabharti