मथुरा

गोवर्धन की राम बारात में घोड़े पर सवार होकर निकले राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न के स्वरूप राममय हुई गिरिराज जी की तलहटी मथुरा। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में निकाली गई राम-जानकी विवाह शोभायात्रा में समूची गोवर्धन कस्बे के गिरिराज तलहटी राममय नजर आई। इस अवसर राजा दशरथ के दुलारे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न घोड़ों पर सवार होकर बैंडबाजे व अन्य झांकियों के बीच मुरारी कुंज स्थित जनकपुरी पहुंचे। जहां भगवान राम का धूमधाम से माता जानकी के साथ विवाह संपन्न हुआ। जनकपुरी में विवाह समारोह की व्यवस्थाएं समाजसेवी भगवान सिंह सैनी, केशव देव सैनी की ओर से की गई। बारात के स्वागत में जगह-जगह पुष्प वर्षा, दूध, फल व आरती उतारकर स्थानीय लोगों ने पुण्य लाभ लिया। स्वागत मेें लक्ष्मी नारायण मंदिर पर प्रदीप कौशिक, दिलीप कौशिक, परिक्रमा मार्ग तिराहे पर पिंटू सैनी, मुकेश सैनी, चक्लेश्वर स्थित मोतीलाल गैस्टहाउस पर दाऊदयाल लवानियां, विनोद कुमार लवानियां एड., विष्णु, शुभम आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा एड., पूर्व चेयरमैन रज्जो भैया, अजय अग्रवाल, रामधन शर्मा पहलवान, विष्णु शर्मा, डॉ. संजीव कौशल, भगवान सिंह सैनी, हेमंत शर्मा आदि थे। 

Read More

डीजल टैंकर में लगी आग को बुझाते फायरबिग्रेड कर्मी मथुरा। थाना राया क्षेत्र में मथुरा-हाथरस मार्ग पर डीजल से भरे टैंकर में आग लग जाने से टैंकर व उसमें भरा डीजल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया गया है कि चालक टैंकर में से तेल चोरी कर स्थानीय ढाबों पर बिक्री करने का प्रयास कर रहा था। जिससे ये दुर्घटना हुई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर सं. एचआर55 टी 2685 रिफाइनरी से डीजल भरकर जा रहा था, आज मंगलवार प्रातरू करीब नौ बजे चालक ने टैंकर को मथुरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित गांव कोयल व पिरसुआ के मध्य खड़ा कर लिया। इस दौरान अचानक टैंकर से आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीण व राहगीरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती ही गई। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों का आवागमन रूक गया। किसी तरह सूचना पाकर दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक टैंकर व उसमें भरा डीजल जलकर स्वाहा हो चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार टैंकर चालक यहां डीजल, पेट्रोल एवं गैस की चोरी करते हैं, स्थानीय ढाबा संचालक सस्ती कीमत में इन ज्वलनशील पदार्थों को लेकर ब्लैक में बिक्री करते हैं। जिसके चलते यह घटना घटी।  

Read More

मथुरा। जनपद के थाना कोसी क्षेत्र के ग्राम लालपुर में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गये। झगड़ें में चली गोली से एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में चल रहें जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनावों के चलते हुए विवाद ने आज थाना कोसी के गाॅव लालपुर में दो पक्षों में जमकर गोली वारी हुई जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना स्थल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल कृष्णा पुत्र नेपाल सिंह, राजकुमार, वीरसिंह, और अमीचन्द्र को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। घायलों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधन के पुत्र धर्मवीर पुत्र अमर सिंह ने चुनावी रंजिश के चलत अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बच्चों पर हमला वोल दिया और जान से मारने की नियत से गोली मार कर तीनों को घायल कर दिया हैं।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव के कस्वा स्थित बलभद्र इन्टर कालेज में तैनात शिक्षा मित्र ने न्यायालय द्वारा समायोजन रदद किये जाने से कुपित होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतका के बयान भी दर्ज किये हैं।  मिली जानकारी के अनुसार महिला शिक्षामित्र के पिता बल्देव के बलभद्र इंटर कोलेज में है शिक्षक, मित्रों अपने समायोजन की निरस्त होने की सूचना को सुनकर काफी दुःखी थी गायत्री देवी पत्नी स्व बनवारी लाल अग्रवाल पुत्री लोकमणि अग्रवाल निवासी पैगांव छाता का समायोजन द्वित्तीय चरण में प्राथमिक विद्यालय अरतौनी विकास खण्ड़ बल्देव में हो गया था जो बलदेव मे ही कमरा किराये पर लेकर अपने छोटे छोटे 3 बच्चों के साथ एक लड़की व 2 लड़कों के साथ रहती थी पति का पूर्व में ही देहवास हो चुका है इस नोकरी के आलावा जीविका का कोई अन्य साधन नहीं था। शिक्षा मित्रों समायोजन होने लेकर अभी कोई भी बेतन नहीं मिला था।

Read More

मथुरा। पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही खूनी खेल भी शुरू हो गया है। इसी रंजिश में शनिवार को देर सायं थाना बरसाना के गांव कमई में एक युवक को गोली मार दी गई। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरसाना के गांव कमई निवासी सुरेश ने सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव कमई निवासी सुरेश कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य का प्रत्याशी है। शुक्रवार को मतदान के अंतिम क्षणों में सुरेश की गांव के राजवीर सिंह से कहासुनी हो गई थी। खुद को सपा का वरिष्ठ नेता बताने वाले राजवीर सिंह इसके बाद सुरेश से रंजिश मानने लगा था। शनिवार शाम करीब सात बजे राजवीर के पुत्रों ने सुरेश के पुत्र कान्हा की पिटाई कर दी। कान्हा ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। सुरेश अपने तीस वर्षीय भतीजे बाबू के साथ राजवीर सिंह के घर शिकायत करने के लिए गया था। दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई। सुरेश ने बताया कि राजवीर ने लाला, रिज्जी, अमर सिंह, रमेश के साथ मिलकर हमला बोल दिया और बाबू को गोली मार दी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में सीओ छाता पीयूष कुमार और बरसाना थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र नागर गांव पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। 

Read More

 होली नृत्य प्रस्तुत करती कलाकार  मथुरा। श्रीकृष्ण की जन्म-स्थली मथुरा की ब्रज-रज के कण-कण में श्रीकृष्ण के दर्शनों की अनुभूति होती है। उक्त उद्गार केन्द्रीय गृह मंत्रालय के सलाहकार हरिकृष्ण पालीवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव मेला में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संस्कार भारती के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों में प्रभू बाँके बिहारी की झाॅकी को नमन कर व्यक्त किये। इससे पूर्व स्मारक मंत्री डा. रोशन लाल, पूर्व विधायक अजय पोइया, प्रायोजक भानू महाजन, अशोक टेंटीवाल, सालिगराम बखिया, डा. धु्रव सिंह आदि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विशाल चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आरम्भ में मुरारीलाल तिवारी व साथी कलाकारों ने गणेश वन्दना प्रस्तुत की। राधा-कृष्ण व सखियों ने ‘‘बाॅसुरी बजाईं आज रंग सों मुरारी’’ पर महारास। ‘‘बरसाने की मोर कुटी पै मोर बन आयौ रसिया’’ पर मयूर नृत्य व ‘‘फाग खेलन बरसाने आयौ है नटवर नन्द किशोर’’ पर ब्रज की होली, दीपक नृत्य एवं बाॅके बिहारी महाराज की नयनाभिराम झाॅकी का अद्भुत प्रदर्शन किया। स्वाति सिंह द्वारा ‘‘मैं तौ गोविन्द-गोविन्द गाऊँगी’’ गीत पर प्रस्तुत मीरा बाई नृत्य की पण्डाल में उपस्थित हजारों दर्शकों ने कर्तलध्वनियों के साथ सराहना की। संचालन जितेन्द्र विमल ने किया।  कार्यक्रम में संस्कार भारती के केन्द्रीय संगठन मंत्री बाॅके लाल गौड़, नवीन मित्तल, सभासद धर्मेश तिवारी, शिवकुमार गुप्ता, विशन कान्त मिलिंद, हृदेश शर्मा, कृष्ण गोपाल, सिंघल, भारत भूषण सिंघल आदि थे। 

Read More



Mediabharti