मथुरा

मथुरा। लायंस क्लब ऑफ मथुरा रेशनल के तत्वाधान में श्रीराधा बाबडी टटिया स्थान पर गौ सेवा एवं साधू सेवा की गई। क्लब के अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया सभी सदस्यों ने आश्रम पहुँच कर अपने हाथों से गायों को चारा गुड़ इत्यादी खिलाया गया, पक्षियों को बाजरा डाला गया, चीटियों को चुनी डाली गयी। सचिव पिंकल वर्मा ने बताया की आश्रम द्वारा असाह गायांे की सेवा की जाती हैं, उनके लिए हम जो भी सेवा कर पा रहे हे वो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मीडिया प्रभारी आशीष सुपारी वालों ने बताया की आश्रम में गायों देख रेख बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से की जाती है। सभी सदस्यों ने मिलकर सभी संतो को भोजन करवाया एवं स्वाफी भेंट कर संतों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित रहने वाले सदस्यों में वरुण, विनीत, जितेन्द्र गोयल, रश्मि, भावना, ज्योति, सिन्धु, रिया, शालू, प्रियंका, दिलीप तार वाले, अनिश, अनूप अग्रवाल, अमित सर्राफ, कुश, माधव, सन्देश मित्तल, गिरीश भारती, नितिन, अभिषेक, अनीश, अजय बंसल, चन्द्र मोहन, गोविन्द दुर्गेश (दाउजी), सौरभ, विपिन, रोहित, गौरव उपस्थित रहे।

Read More

 दो दिवसीय दशहरा कार्निवाल की जानकारी देते अग्रवाल क्लब के सचिव   गरबा-डाडि़या के साथ पंजाबी पाॅप का भी लगेगा तड़का मथुरा। दशहरा के अवसर पर अग्रवाल क्लब परिवार के तत्वाधान में सरस्वती कुण्ड स्थित ओम गार्डन पर दो द्विवसीय दशहरा कार्निवाल का आयोजन 22 व 23 अक्टूबर होगा। इसमें में बाॅलीवुड के पाश्र्व गायक की प्रस्तुति से ब्रजवासी दशहरा कार्निवाल के उमंग में मस्त होने की व्यवस्था की गई है। इसी संदर्भ में 22 अक्टूबर को प्रसिद्ध बालीवुड सिंगर  अमित साना व तूलिका गागुंली अपने गानों पर व 23 अक्टूबर को ज्योत्सना नंवादर के साथ ही मशूहर पंजाबी पाॅप स्टार राणा साद ब्रजवासियों कोगरबा व डांडिया खेलने को मजबूर कर देगें। इसी संदर्भ में संस्थापक अजयकांत गर्ग, अध्यक्ष रूपकृष्ण गर्ग, सचिव उज्जवल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, विकास गोयल, अशोक अग्रवाल, सुमित मित्तल के निदेशन में मेला की कार्यकारिणी कार्य कर रही है। मेले की व्यवस्था के लिए कार्यक्रम अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, निदेशक धीरज गोयल, समन्वयक मनीष अग्रवाल माला वाले, गौरव अग्रवाल टैन्ट, नितिन सर्राफ, मनीष सर्राफ, नरेन्द्र अग्रवाल मुकुट वाले, विनय अग्रवाल अंगूठी वाले, नितंाशु अग्रवाल, दिनेश गोयल, प्रवीण अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, दिलीप गर्ग, राजेश अग्रवाल वृंदावन, नितिन अग्रवाल गौरा, प्रिंयका मित्तल, गरिमा सिंघल, आदि कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। 

Read More

 थाने में तलाशी के दौरान आरोपी गाड़ी से मिला शराब का  जखीरा चालक गाड़ी छोड़कर भागा, पुलिस ने तलाशी के दौरान बरामद की शराब  मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के कृष्णापुरी तिराहे पर शराब से लदी एक तेज रफ्तार टाटा 207 की टक्कर से किशोर की मौके पर मौत हो गई जबकि एक युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। बैरियर से टकराने के बाद वाहन चालक गाड़ी को छोड़ भागने में सफल रहा। मौके पर पहुॅची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया तथा मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। तलाशी के दौरान गाड़ी से पुलिस को अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह सदर क्षेत्र स्थित कृष्णापुरी तिराहे के समीप एक तेज रफ्तार टाटा 207 ने लक्ष्मीनगर निवासी 17 वर्षीय सोहनवीर पुत्र लोका और वीरु पुत्र तेजा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सोहनवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीरु गम्भीर रुप से घायल हो गया। गाड़ी के बैरियर से टकराने के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़ भाग निकला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परजिनों को हादसे की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पकड़ी गई गाड़ी से पुलिस को अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More

नौहझील के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करती मथुरा की सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी। मथुरा सांसद हेमा मालिनी। मथुरा। जिला पंचायत चुनावों में अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार में लगे हैं। मथुरा की सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी ने वार्ड नंबर 6 के प्रत्याशी अनिल अग्रवाल के समर्थन में नौहझील के रामलीला मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए हेमा ने कहा कि भाजपा ने विकास कराने के लिए काफी योजनाऐं तैयार की हैं। जो जल्द ही मथुरा जनपद में दिखायी देने वाली हैं। सांसद हेमा मालिनी ने विकास के लिए जिला पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की बात कही। इस मौके पर राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, निष्कलंक मिश्रा, विवेक जिंदल, राजेेन्द्र अग्रवाल, मोरध्यज अग्रवाल, गोपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।

Read More

 नौहझील में जनसभा को संबोधित करते रालोद महासचिव जयंत चैधरी। मथुरा।  जिला पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में रालोद महासचिव जयंत चैधरी ने रालोद समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में नौहझील क्षेत्र में जनसभाऐं की। वार्ड सात की प्रत्याशी चै. अर्चना सिंह के समर्थन में कस्बा सुरीर के पैंठ बाजार में आयोजित जनसभा में रालोद महासचिव जयंत चैधरी ने रालोद को किसानों का सच्चा हितैसी बताया। वहीं वार्ड 5 चै. देवराज सिंह व वार्ड 6 के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह के समर्थन में बाजना रोड स्थित मोरकी के मैदान में जनसभा की। इस मौके पर रालोद नेता योगेश नौहवार, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित चैधरी, सुधीर प्रधान, जसमत प्रधान, ओमबता चैधरी, केदार सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा।  जनपद में पंचायत चुनाव के साथ रंजिशों का दौर शुरू हो चुका है। प्रथम चरण के मतदान के तुरंत बाद ही थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव लालपुर में हुई खूनी होली में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक किशोर की हालत गंभीर होने पर उसे परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। गांव में तनावपूर्ण शांति को देखते हुए पुलिसबल तैनात किया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोसीकलां के गांव लालपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के बाद आज प्रातः धर्मवीर व वीर सिंह पक्ष में मतदान को लेकर कहासुनी हो गईं। आरोप है कि धर्मवीर पुत्र अमर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ अवैध शस्त्रों से फायरिंग शुरू कर दी। जिससे राजकुमार, वीर सिंह, अमीचंद तथा 15 वर्षीय कृष्णा पुत्र नेपाल घायल हो गए। चारों को ही निकट के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने कृष्णा की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रैफर कर दिया। परिजन उसे फरीदाबाद के किसी निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए बताए हैं।  घटना की सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गांव में तनावपूर्ण शांति को देखते पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

Read More



Mediabharti