मथुरा

मथुरा। वृन्दावन नगर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर आज पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के निवास पर एक बैठक आहूत की गई। जिसमें कि नगर पालिका परिशद वृन्दावन की सरकारी भूमियों पर एवं वृन्दावन नगर के व्यापारियों द्वारा नालों एवं सडकों पर किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण के कारण जगह-जगह जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है जिससे स्थानीय नागरिकों को परेषानी के साथ-साथ दर्षन के लिये पधारे श्रद्धालुओं को जाम के कारण दर्शन नही हो पाते हैं। अतिक्रमण के कारण नालियों की ठीक से सफाई नही हो पाती है। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिन भू-माफियों द्वारा विहार घाट पर बाउन्ड्री कर रखी है वह स्वयं ही बाउन्ड्री को ध्वस्त कर दें, द्वारिकाधीश मंदिर बगीचे के सामने वाली भूमि तथा जैन पेट्रोल पंप से लगी पालिका की भूमि से तत्काल अतिक्रमण हटा लिया जाये, अन्यथा पालिका को कानूनी कार्यवाही के साथ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के लिए वाध्य होना पडेगा, जिस पर होने वाले हर्जे खर्जे को भी पालिका अतिक्रमण धारियों से वसूलेगी। बैठक में सभासद जमुना प्रसाद उपाध्याय, स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, देवेन्द्र शर्मा, आदित्य शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। मथुरा वृन्दान के शारीरिक तथा मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के अभिभावकों के लिए यह शैक्षाणिक सत्र काफी राहत भरा रहा है। उन्हें अपने बच्चों को शिक्षा तथा व्यवसायिक परीक्षण के लिए अपनी आंखों से दूर महानगरों की भीड-भाड़ तथा अन्य समस्याओं से जूझने से मुक्ति मिल गई है। वृन्दावन में इस वर्ष साध्वी ऋतम्बरा द्वारा इन विशिष्ट बच्चों के लिए ‘वैशिष्टयम’ विद्यालय की स्थापना की गई है जिससे जहां इन विशिष्ट बच्चों के अभिभावकों को मंहगे शहरी स्कूलों से छुटकारा मिला है वहीं दूसरी ओर उनके बच्चों को हर सुविधा मुफत प्राप्त हो रही है वैशिष्टयम में बच्चेां को परिवारिक माहौल में मातृत्व एवं स्नहे से परिपूर्ण बहुग्रही शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस समय वैशिष्टयम स्कूल में क्षेत्र 70 छात्रों की मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है तथा इनमें से अधिकत्तर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों से सम्बन्धित है जो कि नाममात्र की फीस देने में भी सक्षम नही है। स्कूल द्वारा इन बच्चों को उनके घरों से लोने तथा वापिस छोड़ने के लिए परिवहन सुविधा भी मुफ्त प्रदान की जा रही है। वैशिष्टयम स्कूल द्वारा इन मानिसक तथा शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की विशिष्ट आवश्यकताओं के मद्देनजर विशेष पाठ्यक्रम बनाया गया है तथा इन बच्चों को वर्दी, किताबें तथा सभी शैक्षणिक उपकरण मुफ्त में प्रदान किए जा रहे है। वैशिष्टयम ने आॅटिजम से ग्रस्त नन्हें मून्हे बच्चों की शिक्षा के लिए नीवनतम तकनीकों पर केन्द्रित एक परियोजना शुरू की है। सामान्य बच्चों के मुकाबलें विशष्टि अक्षमताओं से जूझ रहे बच्चों विशेषकर मानसिक विकार, ज्ञानामत्क विकार, सुनने में दिक्कत आदि से जूझ रहे बच्चों को शिक्षित करने में पहाड़ जैसी परेशानियों का सामना करना पडता है। इन बच्चों को मुख्य स्कूल के वातावरण में समहित करने के पूरजोर प्रयास किए जा रहे है। स्कूल की प्राचार्य मीनाक्षी अग्रवाल का कहना है हम पिछले एक वर्ष से अपंगता के दाग को हटाने के लिए कार्य कर रहे है ताकि कोई भी अभिभावक अपने बच्चें की वजह से मानसिक तनाव में न रहे। स्कूल प्रशासन विभिन्न विशेषज्ञों की सहायता से इन बच्चों के समग्र विकास पर कार्य कर रहा है तथा यह बच्चे धीरे-धीरे सफलतापूर्वक मुख्य धारा में जुड़ते जा रहे है।

Read More

मथुरा। पुंच्छ, राजौरी और उधमपुर सीमावर्ता जिलों के सुदूरवर्ती एवं व्यापक क्षेत्रो के अध्यापकों का दल राष्ट्रीय एकता भ्रमण के तहत आज मथुरा छावनी मे आया। भ्रमण का आयोजन राष्ट्रीय राइफल्स के संरक्षण में किया गया है जिसमे 18 अध्यापको ने भाग लिया। भ्रमण के दोरान, अध्यापको ने स्ट्राइक वन के हेरिटेज संग्रहालय एव और स्ट्राइक वन के 1965 भारत  पाक युद्ध पर फिल्म देखने का अवसर मिला। अधिकांश शिक्षकों में स्पष्ट रूप से उत्साह नजर आ रहा था क्योंकि उन्होंनें भारत के उस हिस्से को पहली बार देखा था। भ्रमण का मकसद इन अध्यापको को अवसर प्रदान करने से है जोकि विस्तुत राष्ट्रीय सुदूरवर्ती क्षेत्र के ऐतिहीसिक और सांस्कृतिक विरासत को बारीकी से देखें और विभिन्न सिविल और सैन्य उच्च पदाधिकारियों से मेल मिलाप किया। भ्रमण के अध्यापकों ने मथुरा छावनी में मेजर जनरल वी नंगिया, सेना मेडल, चीफ आफ स्टाफ, स्ट्राइक 1 और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बातचीत की।

Read More

मथुरा। प्रदेश सरकार की योजनाओं के चलते विद्यालयों में ड्रेस व किताबें बच्चों को निशुल्क देना अनिवार्य है लेकिन कई विद्यालय ऐसे हैं जोकि घोर लापरवाही बरत रहे हैं। शहर के केआर गल्र्स इण्टर कालेज में अभी तक बच्चों को ड्रेस व किताबें नहीं बांटी गयी हैं। इस विद्यालय में छोटे बच्चांे को पुस्तें भी अगस्त माह में बमुश्किल मिल पायी हैं जबकि ड्रेस अभी तक नहीं दी गयी है। विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों के साथ भी घोर अपेक्षा का व्यवहार किया जाता है। ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में ड्रेस और किताबें दिये जाने का आश्वासन दिया है।

Read More

मथुरा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन प्रदेश शाखा मथुरा के तत्वावधान में फार्मासिस्ट डे का आयोजन आज प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मथुरा पर सम्पन्न होगा। जिसमें जनपद के स्वास्थ्य विभाग सहित रेलवे ईएसआई से जुड़े एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी, फार्मासिस्टों सहित जनपद में निवास कर रहे टेªण्ड बेरोजगार फार्मासिस्ट भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. प्रेमसिंह चैधरी एवं मंत्री सतीश चंद्र राजपूत द्वारा जारी विज्ञप्ति में कार्यक्रम समय दो बजे से सायं पांच बजे तक सभी फार्मासिस्टों से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।  

Read More

पीड़ित प्रवक्ता ने चोरी गए जेवर व सामान दिलाने की मांग की मथुरा। शहर कोतवाली के शांति अपार्टमेंट के एक फ्लैट से हुई चोरी के एक आरोपी की गिरफ्तारी और गए सामान की शीघ्र बरामदगी के लिए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। आरोपी द्वारा मुकद्मा वापस लेने या अंजाम भुगतने की धमकी से पीड़ित महिला व उसकी दोनों पुत्रियां भयभीत है। ज्ञात रहे 305 शांति अपार्टमेंट डैम्पियर नगर निवासी श्रीमती पुष्पलता गर्ग रिटायर्ड प्रवक्ता द्वारा मुकद्मा सं. 773 दिनांक 7 अगस्त15 के अनुसार देवेन्द्र शाह एवं दर्शनपाल नामक लोगों ने उनके बंद पड़े फ्लैट से उस समय जब वह दिल्ली गई हुईं थी, कई लाख रुपए की कीमत के आभूषण एवं 25 हजार रुपए की नगदी तथा खुर्जा कोसी, मथुरा एवं दिल्ली स्थित बैंकों की पासबुकों एवं चैक बुकों को चोरी कर लिया। इतना ही नहीं इन्होंने घर के सामान आदि भी पार कर दिए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दर्शनपाल को दबोच उसके कब्जे से चोरी गए कई सामान भी बरामद कर लिये, लेकिन पुलिस के हाथ अभी देवेन्द्र कुमार शाह नहीं लग सका है। पीड़ित पुष्प लता गर्ग का कहना है कि उक्त आरोपी के पास ही उसके खाते से निकाली गई रकम एवं घरेलू सामान है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से उसके सामान की बरामदगी तथा आरोपी देवेन्द्र शाह की गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञात रहे जिला जज की अदालत से पकड़े गए आरोपी दर्शनपाल की जमानत खारिज कर दी गई है।

Read More



Mediabharti