मथुरा

मथुरा। बल्देव ग्राम छोली में 15 वर्षीय किशोर गुड्डू ऊर्फ प्रशान्त पुत्र चन्द्रपाल ढेंगू मलेरिया से हुई मौत, ग्राम निवासीयों ने वताया चन्द्रपाल की पुत्री डोली उम्र 23 वर्ष भी ढेंगू से पीडित है स्वास्थ्य विभाग का नहीं है इस वीमारी की तरफ कोई ध्यान, बल्देव क्षेत्र में तेजी से ढेंगू पैर पसार रहा है।

Read More

फरह। क्षेत्र का मतदाता अभी शांत और चुप है। वह प्रत्याशियों की औकात माप रहा है। प्रचार वह सभी का देख रहा है। लेकिन ख्ुाद की ओर से कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं कर रहा है। क्षेत्र में लगभग डेढ लाख मतदाता हैं। तीन जिला पंचायत के बार्ड व 63 बीडीसी वार्ड लगते हैं। फरह की जिला पंचायत की तीनों सीटें इस बार आरक्षित हो गई हैं। इस लिए पहले जैसा कडा मुकावला तो दिखाई नहीं देगा। लेकिन इस बार मतदाता खुद आकलन कर रहा है। अभी तक कडा संघर्ष वर्तमान पंचायत अध्यक्ष चै0 अनूप सिंह व सपा नेता वीरेन्द्र यादव के  साथ रहा है। इस बार भी ये आमने सामने मैदान में है। चै अनूप खुद अपने द्वारा कराए विकास कार्यों का ढोल पीट रहे हैं तो वीरेन्द्र पार्टी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। लेकिन मतदाता चुप पडा है। वह कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं कर रहा है।

Read More

फरह। नीली घोडी बाले बाबा, कर दो कल्याण, लगा दो बडा पार। बाबा आवैगो जरूर। मेरे जाहर बाबा, मैं शरण तुमहारी आऊ। जैसे गीतों पर रात्रिभर भक्त मचलते रहे। एक से बढकर एक भजन प्रस्तुत किया गया। जाहरपीर बाबा की शोभायात्रा के मौके पर नगर पंचायत काॅम्पलेक्स में जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया। संाय से शुरू हुआ जागरण रात भर चलता रहा। भक्त भक्ति रस में डुबकी लगाते रहे। नए नए भजन और झांकियों ने श्रेाताओं को लुभा डाला। श्रद्वा और आस्था का सैलाव उमड पडा। नीली घोडी पर जाहरपीर बाबा की झांकी जागरण में निकली तो भक्त मचल गए और वे नाचने लगे व झूम उठे। गायक भी नए नए भजनों से समां बांध रहे थे। संगीत भी कमाल कर रहा था। इस मौके पर भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी आगन्तुकों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर चेयरमेन मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह बेेहद धूमधाम से जाहरपीर बाबा का कार्यक्रम सम्पनन हुआ है। सभी श्रद्वालुओं ने भण्डारे का भी आयोजन किया है। इस मौके पर बिरजी भगत, गोपाल, बिष्णु शर्मा, मदनलाल, राजू बेरी वाले, महेन्द्र , सुरेश और समाजसेवी ठा केके सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More

ग्राम पंचायत सचिव उडा रहे जनसूचना अधिकार का मखौल फरह। ग्राम पंचायतों में हो रहे मनरेगा के कार्यों का विवरण देने में पंचायत सचिव टालमटोल का रवैया अपना रहे है। इससे बडे घोटाले की बू आना स्वाभाविक है। सालों से जानकारी ही नहीं दी जा रही है। हाल यह है कि कई शिकायत लोकायुक्त के यहां दाखिल हो गई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार महुअन के लक्खी सिंह पुत्र मनीराम ने सन 2014 में गांव में हुए मनरेगा के तहत  2011 से लेकर 2014 तक हुए कार्यों की जानकारी जनसूचना अधिकारी से मांगी। कितने मजदूर लगाए गए, कितने बजट से कौन कौन से काम सम्पन्न हुए। लेकिन इस मामले की जानकारी को पंचायत सचिव ने पांच माह तक दबाए रखा। प्रार्थी ने डीएम के यहां भी शिकायत की। डीएम ने इस मामले में जांच कराई तो काफी गडबडियां सामने आ गईं। कार्डों पर हाजिरी ही नहीं लगीं थी। ग्रामीणों का आरोप है गांव में कई रास्ते चंदे से बनवाए गए थे। मौके पर जांच अधिकारी को बताया गया था। लेकिन सूचना के अधिकार के तहत कोई सूचना नहीं दी गई। बाद में रिमाइडर भेजा गया तो 32 हजार की कीमत सूचना के तहत मांगी गई। अब मामला लोकायुक्त के यहां है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मनरेगा के नाम पर पंचायत में बडे घोटाले की बू आ रही है। सचिव ने मिलकर धनराशि को बडे पैमाने पर हडपा है। गंावपंचायत में लगे हैडपम्पों की भी जानकारी मांगी गई है। आठ माह बाद हैडपंपों की सूचना दी गई तो चैंकाने वाले तथ्य सामने आए। सूचना के अनुसार गांव में 2011 से 14 तक पचास हैडपंप लगवाए गए। लेकिन तथ्य चैंकाने वाले थे। अन्य निधियों से लगाए गए हैडपंपों को भी इसमें दिखा दिया गया था। इसी लिये ग्राम पंचायत से मनरेगा में मजदूरों और बजट की जानकारी, पंचायत में लगे हैडपंपों का विवरण, निर्मल अभियान के तहत बने शौचालय, सोडियम लैम्प लगाने की जानकारी आदि मांगी गयी थी।

Read More

मथुरा। यमुना मिशन द्वारा कृष्णगंगा घाट से लेकर गउघाट का घाटों को निकाल उनका जीर्णोद्धार कर सौन्दर्यीकरण किया गया। यमुना मिशन द्वारा प्राकृतिक भूमिगत जल स्त्रोत निकाल कृष्णगंगा घाट से लेकर गउघाट तक घाटों वाली यमुना प्रवाहित की गई परन्तु सीवर जाम होने के कारण ओवर फ्लो हो गया है जिसके कारण वह गन्दा पानी सीधे घाटों से होकर स्वच्छ जल के अन्दर घाटों वाली यमुना में मिल रहा है। यमुना मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि नगर पालिका को पूर्व में इसकी मौखिक जानकारी दी जा चुकी है परन्तु इस पर अभी तक कोई सन्तोष जनक कार्यवाही नहीं हो सकी है इसलिये यमुना मिशन के द्वारा नगर पालिकाध्यक्षा को अब से हर रोज पत्र लिखकर भेजा जायेगा जब तक की वह सीवर लाइन के ओवर फ्लो को बन्द तथा नालियों को दूसरी तरफ नहीं मोड़ा जाता है।

Read More

कोच एवं खिलाडि़यों ने शेयर किए अनुभव मथुरा। जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में मथुरा स्पोट्र्स स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कबड्डी एवं खो-खो चैंपियनशिप के विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी श्रंृखला में तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले खेलकूदों मिली ओलंपिक की भी घोषणा की गई। प्रथम चरण में मांट तहसील में अजय सिंह राघव मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से सुरीर के नगला मौजी में आयोजित करने की घोषणा की गईं। शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में ओलंपिक संघ के सचिव कन्हैया गुर्जर ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को पदक एवं ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। श्री गुर्जर ने खेलों को नई दिशा देने के लिए तहसील स्तर पर मिनी ओलंपिक कराए जाने की घोषणा की। आगामी आयोजनों के बारे में कहा कि मंाट तहसील स्तर के मिली ओलंपिक गेम्स अजय सिंह राघव की स्कृति में 29 एवं 30 सितम्बर को सुरीर के निकट नगला मौजी में आयेाजित होंगे। इन खेलों का संयोजक धर्मेंद्र राघव को बनाया गया है। अक्तूबर माह में तहसील छाता के मिली ओलंपिक खेल बठैनकला स्थित ब्रज खण्ड इण्टर काॅलेज में, गोवर्धन तहसील के स्पोट्र्स बाबा कढ़ेरा सिंह पब्लिक स्कूल नगला अक्खा में आयोजित होंगे। मथुरा तहसील के स्पोट्र्स मथुरा स्पोट्र्स स्कूल में होंगे। खेलकूदों का यह क्रम माह दिसम्बर तक जारी रखे जाने पर सभी सदस्यों से सहमति व्यक्त की। इस मौके पर खिलाड़ी एवं कोचों से खेलकूदों को गतिशील बनाने के सुझाव भी मांगे। इसमें कोच पवन राघव ने कहा कि सभी खेल संघों को वर्ष भर का कलेंडर जारी कर देने चाहिए, जिससे कि सभी स्कूल उसी अनुरूप तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि ओलंपिक संघ को प्रत्येक माह अपनी बैठक में कोचों को आमंत्रित किया जाना चाहिए। इस पर अन्य कोच भी एकमत हो गए। खिलाडि़यों ने कहा कि स्टेडियम में पेयजल एवं शौचालय की सुचारू व्यवस्था होनी चाहिए। पुरस्कार वितरण समारोह में कबड्डी के विजेता बाबा कढ़ेरा सिंह पब्लिक स्कूल के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, संयुक्त सचिव, जय सिंह, पवन राघव, संतोष कुमार सिंह, भपेंद्र मिश्रा, भगवान सिंह, सुजान सिंह, अरून सिंह आदि शामिल थे।

Read More



Mediabharti