मथुरा। पिछड़ा वर्ग जागृति मंच उप्र के तत्वावधान मे ंयादव, बघेल, कश्यप, निषाद, कुशवाह, सविता, सैनी, प्रजापति, लोधी, राजपूत, गुर्जर, सुनार पिछड़े समाज के मुस्लिम समाजसेवी जागरूक प्रतिनिधियों की बैइक में आरक्षण, पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछड़ों के दुख हरने का मोहन भागवत का बयान सोची समझी राजनीति की पहल के अंतर्गत है। यह बयान सिर्फ चुनावी फंदा है। दलबदलू नेता भी आरक्षण में पलीता लगाने का कार्य करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार से कहीं आधिक सामाजिक समरसता की देश को परम आवश्यकता है। बैठक में डा. यशपाल बघेल, प्रहलाद यादव, महेश बघेल, ब्रिजेन्द्रपाल बघेल, चै. पूरनलाल सविता, डा. सतेन्द्र नाई, तोताराम धनगर, सतीश प्रजापति, राधेश्याम कश्यप, बाबूलाल कश्यप, फूल सिंह निषाद, श्याम मोहन वर्मा, कोमल सिंह, सुभाष सैनी, बुद्धीलाल सैनी, रमेश सैनी, क्षेत्रपाल लोधी, नूरी सिंह कुशवाह, विजय सिंह गुर्जर, यामीन खान, बशीर अहमद, कदीर कुरैशी ने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता चै. पूरनलाल सविता तथा संचालन प्रहलाद यादव ने किया।
Read More