कांग्रेस के प्रादेशीय चिंतन वर्ग में बोलते राहुल गांधी। फोटो मंच पर बैठे हैं नसीब पठान, कांग्रेस विधानमण्डल दल नेता प्रदीप माथुर, प्रदेश प्रभारी मकसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष निर्मत्र खत्री, वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई और सिने स्टार राज बब्बर।
विचारधारा पकड़ी तो यूपी में कांग्रेस की जीत निश्चित
कांगे्रस उपाध्यक्ष ने मोदी और आरएसएस पर जमकर चलाये तीर
मथुरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रदेशीय कार्यकर्ता सम्मेलन और चिंतन शिविर में बोलते कहा कि आज किसान मोदी को गाली दे रहा है।
जनता अपने खाते में पन्द्रह लाख रूपये आने का इंतजार कर रही है। वायदा पूरा न करने के कारण सरकार अपने आप नीचे आ जायेगी। जनता से किये वायदे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप्र में कांग्रेस भले ही चैथे नंबर की पार्टी है लेकिन विचारधारा में वह पहले नंबर की पार्टी है। अगर हमने सिर्फ अपनी विचारधारा पकड़ ली, तो कांग्रेस परिवार की यूपी में निश्चित रूप से जीत होगी। उन्होंने कहा कि मैं पहले पार्टी को सेना की तरह देखता था लेकिन अब मेरी सोच में बदलाव आया है और मैं अब पार्टी को परिवार की तरह देखता हूँ। राहुल ने कहा कि पार्टी के हर सदस्य में कांग्रेस का डीएनए है। जिसके दिल में कांग्रेस है वह हमारा है। हर कार्यकर्ता कुछ न कुछ योग्यता रखता है। हमें उनकी क्षमता बढानी है। राहुल ने कहा कि जब मैं छोटा था, पापा जो कुछ कहते थे, कभी-कभी मैं उस बात को मानता था, कभी नहीं भी मानता था। मगर जब मैं कुछ बोलता था, पापा के पास शक्ति थी मुझे चुप कराने की, लेकिन वह मेरी बात सुनते थे। राहुल ने कहा कि सेना में एक जनरल ठीक काम न करने वाले किसी सिपाही को हटा सकता है, लेकिन एक परिवार के सदस्य के रूप में हमें यह कहना होगा कि इस काम कोई कोई और कर लेगा, आप किसी दूसरे काम को अच्छी तरह से कर सकते हैं। चाहे टीम में कोई हमें अच्छा लगे या न लगे, परिवार में सब हैं। हम किसी को बाहर नहीं कर सकते। राहुल ने कहा कि यहां अलग-अलग विचारधाराएं हैं। कांग्रेस, आरएसएस नहीं है। कांग्रेस की चमक ऊपर से नहीं आती, अंदर से बाहर की ओर निकलती है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को आपसी स्तर पर बातचीत शुरू करनी चाहिए। हमें अपनी सोच में एकरूपता लानी होगी, यह भाईचारा है।
हिन्दुस्तान के दिल में कांग्रेस की विचारधारा विकसित करनी है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आए और वादे किए, हर व्यक्ति को 15 लाख का वादा कर रहे थे, मिला क्या... अच्छे दिन कब आएंगे, किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिला। कार्यक्रम में कांग्रेस विधानमण्डल दल नेता प्रदीप माथुर, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, राष्ट्रीय महामंत्री मकसूदन मिस्त्री, महिला अध्यक्ष ममता, कांग्रेस नेता राजबब्बर, मोहसिना किदवई, प्रमोद तिवारी, रीता बहुगुणा जोशी, डाॅ.संजय सिंह, एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिंसौदिया, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, बिहारी कांत तिवारी, एमएम शर्मा, यामिनी रमण आचार्य, कुँ नरेन्द्र सिंह, पूरन कौशिक, डाॅ. आशुतोष भारद्वाज, ब्रजमोहन वाल्मीकि, अजय शर्मा एडवोकेट, मलिक अरोड़ा, संजय शर्मा, विनोद शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, राकेश तिवारी, वीरेश चतुर्वेदी, महेन्द्र प्रताप गौतम, मनोज गौड़, दौलतराम गोला, सैय्यद साबिर, मुकेश धनगर, विक्रम बाल्मीकि, पं. हरीप्रसाद शर्मा, कीर्ति कौशिक, विष्णु राजपूत सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
राहुल ने दिया स्टीव जाॅब्स का उदाहरण
मथुरा। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को एप्पल कंपनी के प्रमुख रहे स्टीव जाॅब्स का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि स्टीव जाॅब्स से किसी ने पूछा कि आपकी कंपनी पहले खत्म हो गई थी, इसे आपने दोबारा कैसे खड़ा किया। स्टीव जाॅब्स ने जवाब दिया कि जब मैं छोटा था, तो मैं एक बुजुर्ग पड़ोसी के घर खेलने जाता था। एक दिन बुजुर्ग ने एक मोटर दिखाई, मोटर के पास एक ड्रम था, वहां 20-25 पत्थर थे, अलग-अलग आकार के। उन्होंने ड्रम में ये पत्थर डाल दिए और मोटर को चालू कर दिया और जाॅब्स को कहा कि अब घर चले जाओ और कल सुबह आना। अगले दिन जाॅब्स से मोटर को बंद करने को कहा। ड्रम में सभी पत्थर एक ही आकार के हो गए थे और सभी चमकीले हो गए थे। जाॅब्स ने पूछा कि इसका मतलब क्या हुआ। तो बुजुर्ग ने कहा कि अगर आप सबको एक ड्रम में डाल दो और उनकी सही तरीके से बातचीत करा दो, उनकी अपनी जगह दे दो तो हर पत्थर की अपनी चमक होती है, वह आ जाएगी।
बाॅक्स
फोटो नं. 03 कैप्शनः वृन्दावन में बिहारीजी का आर्शीवाद लेते राहुल गांधी।
कांगे्रस के प्रदेशयी सम्मेलन में देश और प्रदेश भर से आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण और मण्डल व जनपदभर के वरिष्ठ कांग्रेसजन व कार्यकर्ता।
बिहारी जी के आर्शीवाद से होगी यूपी फतहः प्रदीप
मथुरा। आज कांग्रेस के प्रादेशीय सम्मेलन में कार्यक्रम के आयोजनकर्ता और कांग्रेस विधानमण्डल दल नेता विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि हमारी नेता सोनिया गांधी ने जब बिहारीजी के दर्शन किये तो हमारी बारह प्रांतों में सरकार बनी थी। आज राहुल गांधी बिहारीजी का आर्शीवाद लेकर आये हैं तो यूपी में हमारी फतह निश्चित है।
Read More