मथुरा

मथुरा। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो के अनुपालन में कार्यपालक अध्यक्ष, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा निर्देशित किया गया है कि माह जुलाई 2015 में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 नवम्बर 2015 द्वितीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त लोक अदालत में विद्युत, जल, टेलीफोन, के साथ-2 सभी सुलह योग्य आपराधिक वादों, सिविल वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, पारिवारिक वाद, स्टाम्प वाद, धारा 138 एनआई एक्ट उपभोक्ता फोरम वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, श्रम मामले, नगर निगम टैक्स वसूली मामले आदि को पक्षकारों की सहमति से लिया जा सकता है। मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे विवाद जो न्यायालय के समक्ष नहीं आये हैं उन्हे भी वाद पूर्व सुनवाई स्तर पर निपटारा कराया जा सकता है।    

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्बन्धित सभी विभागों के अधिकारियों से कहा है कि उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाय जिससे उद्योग सफलता पूर्वक संचालित हों। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली के केबिल डालने के लिए खोदे गये गढ्ढे को भरवाने की मांग की थी जो अभी तक भरा नहीं गया है। श्री सिंह ने गढ्ढों को तत्काल भरवाने के लिए नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा अब तक ऐसे कितने गढ्ढों को भरवाया गया है उसकी सूची उपलब्ध कराई जाय ताकि उसका सत्यापन भी कराया जा सके। औद्योगिक संस्थान के साइट-फोर में हुए अवैध कनेक्शन हटाये जाने के सम्बन्ध में यह निर्णय लिया गया कि औद्योगिक विकास निगम द्वारा अवैध कनेक्शन हटाये जाने का पत्र दें तथा बिजली विभाग कनेक्शन को तत्काल हटवाये। उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग भी की गई जिसे तत्काल सफाई कराये जाने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिया गया। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस की व्यवस्था किये जाने की मांग की। जिस पर यह निर्णय लिया गया कि उद्यमी लिखित रूप से इस मांग को फोर्म में प्रस्तुत करें। बैठक में उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त वीके सिंह, अधिशासी अभिंयता विद्युत लोकेश कुमार सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर पालिका, औद्योगिक विकास निगम व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा। तीस वर्ष पुरानी रंजिश के चलते जमुनापार के राया रोड स्थित सैय्यद के पास एक तीस वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव वहां डाल दिया। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार गिरीश उर्फ गौरी ;16द्ध पुत्र राजन सिंह निवासी मावली जंक्शन से लक्ष्मीनगर मार्ग पर टैम्पो चलाता था। कल रात्रि टैम्पो चलाकर वह वापिस घर लौट रहा था तभी देर रात्रि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को सैय्यद के समीप डाल दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी है।  मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि गांव के ही लालाराम से उनकी करीब तीस वर्ष पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा था, जिस पर समझौते का दबाव डालने के लिये वे कई बार गिरीश के पिता राजन को धमकी भी दी गयी थी कि समझौता नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा और इसी के चलते यह हत्या की गयी है। परिवारीजनों ने नरेश पुत्र लालाराम, पवन पुत्र दुर्गा, नागेश पुत्र मथुरा, जगदीश प्रधान के खिलाफ थाना जमुनापार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा की गयी मनमानी और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में समन्वय समिति समस्त व्यापारिक संगठन के नेतृत्व में आज होलीगेट पर व्यापारियों ने धरना देकर अपनी पीड़ा का इजहार किया। धरने को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग ने कहा कि प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बुरा बर्ताव किया है। जिला प्रशासन व्यापारियों को कमजोर न समझे। अगर व्यापारियों ने अपने धैर्य का परिचय न दिया होता तो गंभीर घटना घट सकती थी। व्यापारी प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है, चाहे उसे होलीगेट पर जाम लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने व्यापारियों से वार्ता के समय यह आश्वासन दिया था कि व्यापारियों का अहित नहीं किया जायेगा लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने अपनी मनमानी के चलते दुकानों के ऊपर लगे साइबान और नालियों पर ढाई-ढाई फुट ऊंचे लगे पत्थरों को तुड़वा दिया, जबकि उससे कोई नुकसान नहीं हो रहा था। उन्हांेने कहा कि व्यापारी सौंदर्यीकरण के विरोध में नहीं है। इस अवसर पर रमेश चतुर्वेदी, विष्णुदास अग्रवाल, सुनील साहनी, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, कंचल लाल, संजय, काशीनाथ मशीन वाले, दिलीप पाण्डे, अजय चतुर्वेदी, गुरूमुखदास, मुकेश अग्रवाल, नंदकिशोर गुप्ता, विजय बंटा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन सुनील साहनी ने किया। 

Read More

मथुरा : थाना कोतवाली इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां स्थित नारी निकेतन पर रात में दो अज्ञात बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया और एक बच्ची सहित तीन लड़कियों का अपहरण कर ले गए।

Read More

मथुरा : थाना कोतवाली इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां स्थित नारी निकेतन पर रात में दो अज्ञात बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया और एक बच्ची सहित तीन लड़कियों का अपहरण कर ले गए। मथुरा के स्वामी घाट पर बने सरकारी नारी निकेतन में रात साढ़े 12 बजे उस समय चीख-पुकार मच गई जब छत के रास्ते दो अज्ञात बदमाश नारी निकेतन में घुस गए और घुसते ही हथियारों के बल पर यहां मौजूद लड़कियों का अपहरण करने का प्रयास करते हुए फायरिंग कर दी। बदमाशों ने बचाव की कोशिश कर रहे गार्ड और ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट भी की।   इस अफरातफरी में नारी निकेतन में मौजूद एक दो साल की बच्ची सहित 22 लड़कियां फरार हो गईं। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 लड़कियों को ढूंढ निकाला। हथियारबंद युवक नारी निकेतन की ही दो लड़कियों के प्रेमी बताए जा रहे हैं। पूर्व में भी इस नारी निकेतन से कई लड़कियां भाग चुकी हैं। चौकीदार ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। अधीक्षिका मीना कुमारी ने बताया कि रात 12 बजे के आसपास अचानक एक धमाका हुआ और दो युवक चेहरे पर नकाब ढंके हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने वहां मौजूद लड़कियों को आवाज़ दी और लाइन में खड़े होने को कहा। चौकीदार को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शहर कोतबाली एसएचओ सीबी सिंह ने बताया कि घटना में संलिप्त दोनों बदमाशों सहित अपहृत लड़कियों और बच्ची की तलाश जारी है। 

Read More

कोतवाली पुलिस ने 17 संवासिनी और एक बच्चे को किया बरामद मथुरा। कल देर रात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्वमाीघाट स्थित नारी निकेतन में दो अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर हमला कर दिया और नारी निकेतन में रह रहीं 19 संवासनियों और दो बच्चों को तमंचों की नोंक पर वहां से छुड़ा ले गये। इन बदमाशों ने निकेतन के चैकीदार ब्रह्मदेव के सिर में तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। बताया गया कि स्वामी घाट पर बने नारी निकेतन मे कल रात कीब ढाई बजे उस समय चीख पुकार मच गयी जब छत के रास्ते से दो अज्ञात बदमाश नारी निकेतन मे घुस गये। बदमाशें ने घुसते ही हथियारों के बल पर वहाँ से लड़कियों को भगा ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान नारी निकेतन के चैकीदार ब्रह्ाप्रसाद ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में तमंचों की बट मार दी जिससे वह घायल हो गया और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।बदमाशों ने नारी निकेतन का ताला तोड़ते हुये ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों मंजू रूहेला और ब्रजलता शर्मा को बंधक बना लिया और उनके साथ भी मारपीट करते हुये 29 संवासनियों मे से 19 लड़कियों और दो बच्चों को भगा दिया। लड़कियों के नारी निकेतन से भगा ले जाने की खबर जैसे ही कोतवाली पुलिस को लगी तो पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने 17 भागी लड़कियों और एक बच्चे को कुछ देर बाद ही बरामद कर लिया और उन्हें नारे निकेतन वापिस भेज दिया। पकड़ी गयी महिलाओं में आसमां व उसका पुत्र, चांदनी, मीना, ज्योति, कुरैशा, शालू, दीपा, चंचल, अनुपमा, रोशनी, मीनू जोकि मूकबधिर है, रेखा, राजरीन, नाजवीन, संगीता, प्रेमलता, अंजू को नारी निकेतन भेज दिया। बदमाशों द्वारा भगाईं गयीं पूजा और शिल्पी तथा उसकी पुत्री वैष्णवी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नारी निकेतन की अधीक्षक बीना शर्मा ने बताया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी गयी है। घटना की खबर लगने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला जज, क्षेत्राधिकारी नगर सहित भारी संख्या में पुलिसबल नारी निकेतन पंहुचा और घटनास्थल का मुआयना किया।   काफी समय से चल रहा था षडयंत्र आज नारे निकेतन से भगाईं गयीं संवासिनियों के बारे में क्षेत्र के लोगों में चर्चा थी कि षडयंत्र के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया गया है और इसके पीछे कुछ असमाजिक तत्व शामिल हैं। इसीलिये नारी निकेतन अधीक्षिका और कर्मचारियों ने घटना को दबाने की पूरी कोशिश की है। घटनाक्रम को बदला भी गया है। क्षेत्र के लोग कहते हैं कि काफी समय से षडयंत्र चल रहा था। उसी का यह परिणाम है। 

Read More

चैथ न देने पर घटना को दिया अंजाम  मथुरा। चैथ न देने पर हनुमान ने भगवान को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक के दूसरे साथी को भी हमलावरों ने एकरोज पूर्व चैथ के लिये धमकाया था। आज घटना के समय हमलावरों ने पहले जीतू पुत्र पीतम सिंह को बुरी तरह पीटा और गोली मारने का प्रयास किया लेकिन वह बच गया। तब हमलावरों ने तीन गोलियां चलाकर भगवान सिंह नामक गांजा विक्रेता की हत्या कर दी।  पूरे शहर में ही नहीं जनपदभर में गांजे का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है और इलाके की पुलिस इनको संरक्षण देती है। उसी का नतीजा है कि पुलिस चैथ वसूली के बाद अब बदमाश भी इसी पैटर्न पर आ गये हैं। आज हुयी हत्या इसी का परिणाम है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे क्षेत्र में आज धौलीप्याऊ फाटके के पास भगवान सिंह ;45द्ध पुत्र सोहन लाल अपनी दुकान पर आया था वहीं पहले से जीतू के अनुसार हनुमान उर्फ गौरव पुत्र ओमकार निवासी ऊमरी मगोर्रा, हाल निवासी नटवर नगर वहां आ धमका और तमंचा लहराते हुये जीतू से बीती सायं चैथ के रूप में मांगे गये पांच हजार रूपये की डिमाण्ड करने लगा।  बताया जाता है कि इसी बात से परेशान भगवान सिंह ने हनुमान से रूपयों के बाबत मना कर दिया व बताया कि उसे वह परेशान न करे। इसी बात से नाराज हनुमान ने वहीं तमंचा निकालकर भगवान पर फायर कर दिये जिससे उसकी घटनास्थल स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पंहुची हाईवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिनदहाड़े चैथ वसूली को लेकर हुयी इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोग इस घटना से बेहद आहत हुये हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 

Read More

मथुरा। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने खेत पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी घटना से बरहरा गांव में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब दस बजे रमनरेती चैकी क्षेत्र स्थित गांव बरहरा में 22 वर्षीय साहब सिंह पुत्र महेन्द्र अपने खेत पर जा रहा था तभी घात लगाये बैठे हमलावरों ने गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है, उसी के परिणाम स्वरूप यह घटना हुयी है। घटना की खबर लगते ही कोतवाली प्रभारी जायसवाल और पुलिस बल मौके पर पंहुच गया और मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जांच पड़ताल की। 

Read More

-215 गायों की खाल की बरामद  मथुरा। कोतवाली पुलिस ने धौलीप्याऊ क्षेत्र से गाय की खाल ले जा रहे बुलेरो मैक्स गाड़ी सहित दो लोगों को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बीतीरात्रि कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह पुलिस बल के साथ चैकिंग पर थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि बुलेरो मैक्स गाड़ी में गाय की खालों को लेकर दो लोग जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गयी और उन्होंने धौलीप्याऊ रेलवे फाटक के पास बुलेरो गाड़ी को रोक लिया। इसमें सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों में राशिद पुत्र रशीद निवासी सुभाष बाजार दरेसी रोड और इमलाक पुत्र बदरूद्दीन निवासी दरेसी रोड हैं। पकड़े गये लोगों ने बताया कि वह इन खालों को लेकर गोदाम में रखने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब 215 गायों की खालें गाड़ी मंे लदी हुयी थीं। पकड़ने वाली पुलिस टीम में भरतपुर गेट चैकी प्रभारी एमएस चाहर, सिपाही सचिन, रियाज शामिल थे।

Read More