मथुरा

बिहार चुनाव जीतेगी भाजपाः राजनाथ 125 हजार करोड़ के मुद्रा बैंक से मिलेगा युवाओं को ऋण मथुरा। देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज वृन्दावन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद मास तस्करी व गौवंश तस्करी में कमी आयी है। बिहार में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा देश बनाने की राजनीति करती है जबकि अन्य दल सरकारें बनाने के लिये राजनीति कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता व गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णकृपा धाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकार ने जनता के सम्मान व हक के लिए सुरक्षा बीमा योजना के रूप में एक ऐतिहासिक पहल की है। कार्यकर्ता व जनता इसका लाभ ले। भाजपा देश निर्माण की राजनीति कर रही है बहुत सी सरकारें केवल सरकार बनाने के लिये राजनीति करती हैं लेकिन भाजपा देश बनाने के लिये राजनीति करती है। राजनाथ ने कहा कि 125 हजार करोड़ के मुद्रा बैंक के माध्यम से युवाओ को ऋण देकर रोजगार सम्पन्न किया जायेगा, जिससे गरीब व्यक्ति को भी लाभ मिलेगा।  आज देश में स्वाभिमानी सरकार है। भाजपा सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित है। भाजपा सरकार आने के बाद गौ मांस व गौ वंश की तस्करी में कमी आयी है। कार्यक्रम में पुरषोत्तम खण्डेलवाल, फतेहपुर सीकरी के सांसद चै. बाबूलाल, जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, बांकेबिहारी माहेश्वरी, रविकांत गर्ग, चै. लक्ष्मीनारायण, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, देवेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, मुन्ना भैया, रामकिशन पाठक, चिंताहरण चतुर्वेदी, रवि माहेश्री, दीपा अग्रवाल आदि मौजूद थे।    --------------------------------------  मथुरा। आज यहां वृंदावन आए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने सडक पर लेट शिक्षामित्रों ने अपनी पीड़ा जताते हुए उनसे केन्द्र सरकार द्वारा हस्तक्षेप कर उनकी नौकरी बचाने की गुहार की। केन्द्रीय गृहमंत्री ने शिक्षामित्रों को मदद का आश्वासन देते हुए उनकी नौकरी सुरक्षित करने की बात कही। ज्ञात रहे आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के अधिवेशन को संबोधित कर बाहर निकल रहे थे। राजनाथ सिंह से अपनी पीड़ा व्यक्त करने गए जनपद भर से जुटे शिक्षामित्रों ने मंदिर के दरवाजे के सामने मथुरा वृंदावन मार्ग पर जाम लगा दिया और शिक्षक-शिक्षिकाएं सड़क पर लेट गए। उनका कहना था कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने मंच से उनके विषय में कोई बात नहीं की, आखिर में केन्द्रीय गृहमंत्री अपनी गाड़ी से उतरे और शिक्षामित्रों की मांगे सुनीं। शिक्षामित्रों का नेतृत्व कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत व सैकड़ों शिक्षामित्रों ने राजनाथ सिंह से कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एनसीटीई द्वारा गलत काउंटर लगा देने से उनका अहित हुआ है। नौकरी जाने से परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। तो केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार शिक्षामित्रों को लेकर गंभीर है। हर हाल में आपकी मदद की जाएगी। प्रधानमंत्री आपके बारे में चिंतित है। एनसीटी से वो खुद वार्ता करेंगे तथा आप शिक्षक हैं, शिक्षक ही रहेंगे। इस दौरान राजकुमार चैधरी, पंकज निषाद, रामकुमार, विनोद भाटी, वकील अहमद, साजिद अहमद, सतीश सैनी, रेखा चोधरी, नीटू कुमारी, अमरूद्दीन, हाकिम सिंह, वेदवीर, भगवान सिंह, चन्द्रप्रकाश शर्मा, सत्तो देवी प्रेमलता, सविता डांगर, मालबिका, सतवीर सिंह, मनोज कुमार, जयप्रकाश, मुकुश उपाध्याय, जीतपाल, लेखराज, दीपा, लक्ष्मी, बबीता, चन्द्रकला, पूजा चैधरी, संगीता, ब्रजेश शर्मा,आदि उपस्थित रहीं।  

Read More

 मथुरा। राधानुग्रह कृष्णाश्रम सेवाधाम गोविन्द नगर में आज राधा जन्मभिषेक कार्यक्रम के तहत कलश स्थापना, पूजन एवं अखंड हरिसंकीर्तन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आज सोमवार को प्रातः पांच बजे श्रीराधा जूं का जन्मभिषेक एवं दोपहर बारह श्रृंगार दर्शन तथा शाम को गल्तेश्वर महादेव मंदिर से राधारानी की चाव का डोला कार्यक्रम स्थल पर जाएगा। 22 सित. मंगलवार सायं छह बजे से बधाई उत्सव व संगीत कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जिसमें आकाशवाणी एवं बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे। संस्था के सचिव गौरांग शर्मा ने सभी से धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Read More

 मथुरा। आम आदमी पार्टी जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। आज हुई बैठक में एक प्रत्याशी का चयन कर लिया गया है। शीघ्र ही अन्य वार्डों के प्रत्याशियों का चयन कर उनकी घोषणा कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी मथुरा की जिला संयोजक डा. ललित मोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए विचार किया गया। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार निष्ठावान प्रत्याशियों एवं स्वच्छ छवि के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। 27 सित. को प्रत्याशियों का निर्णय कर उनकी घोषणा की जाएगी। जिला संयोजक के अनुसार वार्ड नं. 15 से आप पार्टी के देवेन्द्र सिसौदिया उप प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस दौरान विकास यादव, मन्नू यादव, सूर्या चोधरी, पुष्पंेद्र, प्रदीप चतुर्वेदी, प्रदीप चोधरी, डा. भगत सिंह, शौर्यवर्धन, रफीक कुरैशी, महेशचंद कोशिक, मनोज सैनी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, कांग्रेसियों में भारी उत्साह होर्डिंग, बैनर और झण्डों से पटा शहर   मथुरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सुपरस्टार राहुल गांधी के आज सोमवार मथुरा आगमन को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। पूरे नगर में जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों से शहर को पाट दिया गया है। राहुल गांधी के स्वागत के लिये कांगे्रसी जी-जान एक किये हुये हैं। कई दिनों से कार्यक्रम में जुटे आयोजक और विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर जबरदस्त मेहनत कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पूरी जिला कांग्रेस और वरिष्ठ पदाधिकारी, कांग्रेस के नेता कई दिनों से कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे हुये हैं। कांग्रेस के नेताओं को राहुल गांधी के आगमन को लेकर भारी इंतजार है। बताया गया कि राहुल गांधी सुबह साढे नौ बजे दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिये चलेंगे जोकि साढे ग्यारह बजे मथुरा पंहुचेंगे। यहां उनका लगभग तीन घंटे का कार्यक्रम है। सर्वप्रथम वे ड्यूक पैलेसे होटल मसानी रोड पर कांग्रेस जनों को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वे कई प्रमुख कांग्रेसजनों, किसानों, युवाओं और शिक्षामित्रों व महिला संगठन से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आज से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं, एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों का मथुरा आगमन शुरू हो गया है। मथुरा-वृन्दावन के कई होटल और गैस्ट हाउस इसके लिये बुक किये गये हैं। बड़े-बड़े नेताओं के आगमन केा लेकर कांग्रेसजन तैयारियों में लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से राहुल गांध्ीा के आगमन को लेकर एसपीजी कार्यक्रम स्थल और जहां वे प्रमुख लोगों से बात करेंगे उन स्थानों का निरीक्षण कर रही है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मथुरा का पुलिस प्रशासन भी इसकी तैयारियांे में लगा है। पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। कांग्रेसियों की मेहनत इस कार्यक्रम को सफल बनाने की है जिसमें हर बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पूरी शिद्दत के साथ जुटा हुआ है।  

Read More

आज शाम को आयेंगे राज्यपाल राम नाईक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन चकरघिन्नी मथुरा/वृन्दावन। राधाष्टमी के साथ कल मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में कई वीआईपी लोगों का आगमन पुलिस के लिये परेशानी का कारण बना है। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था और नागरिकों के राधाष्टमी आयोजन को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के युवराज और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल करीब तीन घंटे तक मथुरा में रहेंगे जबकि उप्र के राज्यापाल लगभग सवा दो घंटे तक वृन्दावन में विभिन्न कार्यक्रमों मे शिरकत करेंगे। कांगे्रस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी कल 11.30 बजे होटल ड्यूक पैलेस पहुॅचकर उप्र कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेगें तथा अपरान्ह 2.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा होटल से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेगे। वहीं प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक बाॅकेबिहारी मंदिर वृन्दावन के लिये प्रस्थान कर अपरान्ह 6.30 बजे पहुॅचेंगे तथा 6.50 तक का समय रिजर्व रहेगा। मंदिर से 6.50 बजे जगत गुरू कृपालु चिकित्सालय के लिये प्रस्थान कर 6.55 बजे वहंा पहुॅचेंगे तथा सांय 7.10 तक समय रिजर्व रहेगा। सांय 7.10 बजे वहंा से बनमहाराज इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नालाॅजी के लिये प्रस्थान करेंगेे तथा सांय 7.10 से 8.45 तक स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव के लिये रिजर्व रहेगा। रात्रि 8.45 बजे वहंा से प्रस्थान कर 10.05 आगरा एयरपोर्ट पहंुॅचेंगे।

Read More

मथुरा। गोवर्धन कस्बे के दानघाटी मंदिर के सामने खड़ी दर्शनार्थी की एक गाड़ी का शीशा तोड़कर नगदी और कीमती सामान चुराकर ले गये। गोवर्धन थाने से कुछ कदम की दूरी पर ही दानघाटी मंदिर और यहां हर समय सुरक्षा व्यवस्था रहती है लेकिन उसके बाद भी घटना दुस्साहस का परिणमा है। मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव निवासी राणा सुधांशु गोवर्धन स्थित गिरिराज दानघाटी मंदिर में दर्शन करने आये थे। उन्होंने अपनी गाड़ी आईटैन संख्या एचआर 26 बीयू 2028 को आरतीस्थल के गेट पर खड़ी की थी। परिजन दर्शन करने के लिये मंदिर में गये हुये थे तभी पीछे से अज्ञात चोर ने शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा कीमती कैमरा, दो एटीएम कार्ड और बीस हजार रूपये की नगदी चुराकर ले गये।

Read More

मथुरा। जाॅयन्ट्स ग्रुप आॅफ मथुरा मेन द्वारा राष्ट्रीय सप्ताह कार्यक्रमान्र्तगत जा. अनिल अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर’ का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 175 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर उपचार किया व दवायें दी। जा. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि संस्था राष्ट्रीय सप्ताहांत होने वाले कार्यक्रमों में मानव सेवा हेतु कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयेाजन कर समाज सेवा का अनुकर्णीय उदाहरण प्रस्तुत करने में विश्वास रखती है। मरीजों के रजिस्ट्रेशन करने में प्रशासनिक निदेशक विवेक नागपाल ने सहयोग किया। कार्यक्रम संयोजकों जाॅयन्ट्स मनोहरदास अग्रवाल, आरसी उदयी, मोहनबाबू आर्य, संजय अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, उमेश सिंघल ने चिकित्सकों का बुके व स्मृति चिहन प्रदान कर स्वागत किया। अध्यक्ष जा. अनिल अग्रवाल ने चिकित्सा शिविर को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जाॅयन्टस धनेश मित्तल, विनोद बिहारी गुप्ता, दिनेश गर्ग, अनिल गुप्ता, संजय खण्डेलवाल, बृजेश सिंघल, विजय मित्तल, नीलम गुप्ता, निधि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, आदि थे।

Read More

बरसाना। जगद्गुरु पालु महाराज के रंगीली महल में उनकी बेटियों द्वारा क्षेत्र के करीब दर्जनों स्कूल के पांच हजार बच्चों को उपहार भेंट किया। वहीं उपहार पाकर छोटे-छोटे बच्चें खिल उठे। बरसाना देहात में स्थित जगद्गुरु कृपालु महाराज के आश्रम रंगीली महल में छोटे-छोटे स्कूली बच्चें राधे-राधे करके प्रवेश कर रहे थे तो वहीं कृपालु जी के अनुयायी बड़े भाव व आदर के साथ बच्चों को अन्दर ले जा रहे थे। वहीं कृपालु जी महाराज की तीनों बेटियां बच्चों को उपहार भेंट कर रही थीं। बच्चें उपहार पाकर खिलखिलाते टोली बनाकर बाहर जा रहे थे। इस दौरान विशाखा त्रिपाठी ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही महाराजश्री का सबसे बड़ा सपना था उनके जाने के बाद भी जगद्गुरु कृपालु परिषद् उनके सपनों को साकार कर रहा है। कृपालु महाराज कहते थे की समाजिक परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है इंसान को भगवान की भक्ति के साथ समाजिक परोपकार भी करना चाहिए। इस मौके पर कृष्णा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी, रंगीली महल के सचिव नितिन गुप्ता, भोलेश्वर, अजय त्रिपाठी व अरविन्द पटेल आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। दिल्ली से आये निरंकारी संत इन्द्रजीत शर्मा ने गनेशरा मार्ग स्थित राधापुरम एस्टेट के खुले पार्क में आयोजित निरंकारी आध्यात्मिक संध्या में व्यवहारिक मानवीय सिद्धांत अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि ‘धर्म की जय हो’ कहने मात्र से धर्म की जय होने वाली नहीं, इसके लिए मानवीय सिद्धांतों को व्यवहार में अपनाना होगा। माता-पिता, गुरूजनों और अतिथियों के सम्मान की परम्परा को बनाये रखना होगा। जब प्राणियों में सद्भावना होगी तभी धर्म की जय होगी और विश्व का कल्याण होगा। निरंकारी संत ने कहा कि बिना सत्गुरू के धर्म की जय होने वाली नहीं। सत्गुरू ब्रह्मज्ञान प्रदान कर परमतत्व का बोध कराता है, जिससे भेद मिट जाते है, दूरिया समाप्त हो जाती है, फिर धर्म के नाम पर झगड़े नहीं होते, बल्कि धर्म की जय-जयकार होती है। प्रसिद्ध गीतकार कलाकार विनोद साई ने कहा कि में अहंकार होता है, तू में निरंकार होता है, एक में तकरार होता है, एक में बस प्यार होता है। कार्यक्रम के सूत्रधार एल.पी. भट्टराई , उर्वशी एके त्रिपाठी तथा स्थानीय जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने संत-भक्तों का स्वागत कर आभार जताया। इसमें एसकेरावत, भरत, बच्चनसिंह, मारूति स्टील के गोल्डी, पूर्व उबेशि अधिकारी एसपी शर्मा, सीता दुबे, राजीव सिमरन, रेखा, राजेश्वरी सैंगर, डा. अनिल अग्रवाल, डा. मुनेन्द्र, पुनीत सरीन, शाहिद आशा, अंकित त्रिपाठी तथा मिडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण का विशेष सहयोग रहा ।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी की बैठक हुई महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में भारी संख्या में नये लोग आये थे जो समाजवादी पार्टी के कामों से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। कार्यक्रम का आयोजन ठा. जितेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा किया गया।  बैठक में नीटू शर्मा, रूपकिशोर यादव, रवि यादव, छैल बिहारी त्रिपाठी, सुनील शर्मा, संन्तोष कुमार सिंह, मोहन सिंह राणा, चन्दन सिंह, सुमित, प्रताप सिंह, पंचवटी कालाॅनी के अध्यक्ष दया शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष बिजेन्द्र शर्मा तथा कैप्टन बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय दिक्षित द्वारा किया गया।

Read More