मथुरा

मथुरा। पीने के पानी की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 1 के भरतपुर गेट चैकी क्षेत्र के पीड़ित लोगों ने जाम लगा दिया। काफी संख्या में महिलायें सड़क पर उतर आयीं और नगर पालिका को जमकर कोसा। चेयरमैन की हठधर्मिता के चलते विभिन्न क्षेत्रों में पानी नहीं पंहुच रहा है जिससे लोग परेशान हैं। महिलाओं का कहना था कि उनका जीना मुहाल है। नगर पालिका और संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे लोगों की समस्यायें बढ रही हैं। महिलाओं ने आज जमकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

Read More

मथुरा। बृज क्षेत्र मे कुश्तीयो को बढावा मिलना चाहिये क्योकि मल्ल विधा बृज की प्राचीन खेल विधा है। कुश्ती को देश मे बृज की पहचान के रूप मे जाना जाता है और मथुरा मे इसका अलग ही महत्त्व है। मथुरा के अशोक पहहलवान निजी तौर पर कुश्ती अखाडा का संचालन करते हुये इस विधा को बृज ही नही देश के विभिन्न भागो मे पहुचाने के लिये प्रयासरत है। यह बात मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव श्याम बहादुर सिंह ने हा कही। सचिव नेहरू युवा मंडल नगला माना जो नेहरू युवा केन्द्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन है द्वारा सौख रोड स्थित आर एस डी पब्लिक स्कूल मे एक सम्मान समारोह के दौरान जिला कुश्ती संध के महासचिव एंव अखाडा शिव शक्ति के संचालक अशोक पहलवान को खेल के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य करने पर बृज खेल रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार सिंह, रजनी कुमारी, मनोहर सिंह, डा. हरिओम चतुर्वेदी, जयसिंह, शेखर पहलवान, श्याम पहलवान, हरीश, चन्द्र मोहन, उम्मेद खलीफा, भगवान सिंह, भूपेन्द्र, लोकेश आदि पहलवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

यमुना मिशन के फेसबुक पेज से 50000 तथा यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्य पत्र व संकल्प पत्रों के माध्यम से 1 लाख सदस्यों को जोड लिया गया। अब यमुना मिशन ने आगे की रणनिति तय कर ली है। 1.5 लाख सदस्य जोड़ने के बाद यमुना मिशन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितम्बर को विशेष बैठक आहूत की जिसमें यमुना मिशन की आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में उपस्थित सभी मुख्य कार्यकर्ताओं ने अपने विचार सभी के समक्ष रखे।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि यमुना मिशन के कार्यो के चलते मिशन से 1.5 लाख सदस्य जुड़ चुके है। अब हमें आगे की ओर ध्यान देना है और लक्ष्य बना हमें निश्चित समय में मिशन से 1 लाख सदस्य जल्द से जल्द ही जोड़ने होगे। जिसके लिये यमुना मिशन द्वारा विभिन्न विकल्प अपनाये जायेगे। मीरा गोस्वामी एवं राजेश तिवारी ने कहा कि यमुना मिशन द्वारा ब्रज व राष्ट्र हित के लिये जो कार्य किये जा रहे उससे स्वतः लोगो का रूझान मिशन की तरफ बढ रहा है। हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि मिशन द्वारा किये जा रहे कार्य ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुॅचे। इसके लिये मिशन के कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर विद्यालयों व विश्व विद्यालयों में जाकर संपर्क करें और युवा शक्ति को यमुना मिशन से जोड़ा जाये। लपुटी पंडित एवं मुकेश ठाकुर ने कहा कि यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा समूह में विभाजित हो जिले व जिले से बाहर कई समूह में केनोपी व विभिन्न स्थानों पर सभा कर लोगो को मिशन के बारे में अवगत करा उन्हे मिशन से जोड़ा जाये। बैठक के अन्त में सुझावों पर गौर करते हुये मिशन को आगे बढाने के लिये उन्हे जल्द जल्द अमल में लाने पर सहमति बनी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने जल्द से 1 लाख सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर मोनू पंडित, महेश पंडित, विष्णु पहलवान, पंकज शर्मा, गोविन्दा, बलराम, विष्णु छर्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।    

Read More

 बिजली घर पर हंमागा करते लोग  मथुरा।। थाना जमुनापार क्षेत्र की शिवनगर कालौनी में हाईटंेशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आकर एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बलदेव रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुॅचे अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराने की कोशिश की लेकिन काफी हंगामें के बाद भी मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद ही भीड़ सड़क से हटी और जाम खुल सका जानकारी के मुताबिक जमुनापार क्षेत्र की शिवनगर कालौनी में मंगलवार देर रात बिजली की हाईटेशन लाइन का तार टूट कर गिर गया था। बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी थी लेकिन काई कार्रवाई नही हुई। बुधवार प्रातः कालौनी निवासी खूवीराम का बेटा नीरज (30) शौच के लिए जा रहा था कि टूटे पड़ हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया और करंट से चिपककर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों में विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश पनप गया और लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। सूचना के बाद भी जब विजली विभाग के कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुॅचे तो आका्रेशित लोगों ने शव लेकर लक्ष्मीनगर तिराहे पर बलदेव रोड पर पहुॅच गए और जाम लगा दिया। जाम लगने की जानकारी होते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी महावन अजय कुमार, तहसीलदार देवेन्द्र शर्मा कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुॅच गए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश भी वहां पहुॅच गए। मौके पर पहुॅचे अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आक्रोशित लोग मुआवजे के साथ ही नौकरी की मांग पर अड़े रहे। काफी देर बाद विधायक पूरन प्रकाश और अधिकारियों द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद ही जाम खुल सका। 

Read More

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र अंतर्गत महावन के समीप अज्ञात वाहन ने 30 वर्षीय युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।  मिली जानकारी के अनुसार चन्द्रवीर पुत्र मुरारी लाल निवासी झरोंठा बल्देव सड़क पर पैदल जा रहा था तभी नगला खूबी के समीप अज्ञात वाहन ने इसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। कल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी आज उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर मृतक की शिनाख्त की है।

Read More

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र अंतर्गत महावन के समीप अज्ञात वाहन ने 30 वर्षीय युवक में टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।  मिली जानकारी के अनुसार चन्द्रवीर पुत्र मुरारी लाल निवासी झरोंठा बल्देव सड़क पर पैदल जा रहा था तभी नगला खूबी के समीप अज्ञात वाहन ने इसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। कल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी आज उसके परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर मृतक की शिनाख्त की है।

Read More

मथुरा। तीन माह पूर्व आगरा से गोवर्धन परिक्रमा देने आयी एक लड़की ने अपने प्रेमी को पहले ही सूचना दे दी कि वह परिक्रमा देने जा रही है, लड़का भी गोवर्धन पंहुच गया और रात में परिक्रमा के दौरान दोनों अचानक गायब हो गये। बाद में प्रेमी ने अपने चाचा के लड़के से लड़की की शादी करा दी और एक रिक्शा चालक को लड़के का बाप बनाकर लड़की के सामने प्रस्तुत कर दिया। गोवर्धन पुलिस ने लड़की सहित चारों को गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के अुनसार आगरा का रहने वाला कन्हैया पुत्र बनै सिंह जो जेसीबी पर ड्राइवर है, उसके मोबाइल एक वर्ष पूर्व सिंकदरा राऊ की रहने वाली लड़की सीमा ;काल्पनिकद्ध की मिसकाॅल आयी। इसके बाद कन्हैया और लड़की में फोन पर बात होती रहीं। गत 15 जुलाई 2015 को परिक्रमा देने के बहाने सिकंदरा राऊ से लड़की अपने माता-पिता के साथ आयी तो आगरा निवासी कन्हैया भी गोवर्धन परिक्रमा देने पंहुच गया। परिक्रमा देने के बाद रात लगभग बारह बजे दोनों युवक-युवतियां अचानक सौंख अडडे से गायब हो गये। लड़की के माता-पिता ने लड़की को काफी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। गोवर्धन थाने में रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुयी। बताया गया कि 25 जुलाई को कन्हैया ने अपने चाचा के लड़के भीमसैन पुत्र वीरी सिंह निवाीस नगला दरसहाय किरावली आगरा के साथ युवती की शादी करा दी और रिक्शा चालक गिर्राज पुत्र रतन सिंह निवासी खंदौली मल्लपुरा आगरा को उसका नकली पिता बनाकर प्रस्तुत कर दिया। बताते हैं कि लड़की के माता-पिता की शिकायत पर गोवर्धन पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस ने चारों लोगों को गोवर्धन से गिरफ्तार कर लिया। 

Read More

 कलक्टैªट पर धरना प्रदर्शन करते शिक्षामित्र  ज्ञापन देकर एनसीटीई से टैट से छूट दिलाने की मांग मथुरा। हाईकोर्ट द्वारा शिक्षमित्रों का समायोजन रद्द किये जाने के बाद शिक्षमित्रों का गुस्सा थम नहीं रहा है। आज भी सैंकड़ों शिक्षामित्रों ने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। शिक्षामित्रों ने आज फिर कलैक्ट्रेट स्थित वटवृक्ष पर इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया और उप्र के प्राथमिक विद्यालयों में चैदह वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों को एनसीटीई द्वारा टैट से छूट दिलाने की मांग की। इस अवसर पर प्रशासन को ज्ञापन भी दिया।  ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने कहा है कि पिछले चैदह वर्षों से 2250 से 3500 रूपये प्रतिमाह पर प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाते हुये शिक्षामित्रों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी परंतु कुछ बीएड, बीटीसी अभ्यर्थियों द्वारा शिक्षामित्रों के समायोजन पर रोक लगाने हेतु उच्च न्यायालय में रिट की गयी जबकि बीएड वाले स्वयं मार्च 2014 के बाद प्राथमिक विद्यालयों में कार्य करने हेतु अर्ह नहीं हैं। वर्तमान में केवल पूरे प्रदेश में 34000 बीटीसी अभ्यर्थी प्रशिक्षणरत हैं। इस याचिका पर भारत सरकार व एनसीटीई द्वारा उप्र को लिखित अनुमति प्रदान करने के बाद भी कोर्ट में काउंटर एफिडेबिट को गलत तरीके से उच्च न्यायालय में दिया गया जिसके कारण प्रदेश के एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों के 14 वर्षों के कार्य को नजरअंदाज करते समायोजन निरस्त कर दिया गया जबकि एनसीटीई ने उत्तराखण्ड, महाराष्ट्र, मप्र के शिक्षामित्रों को टैट से लिखित छूट प्रदान की है। मानव संसाधन विकास मंत्री दिल्ली को भेजे ज्ञापन में इन शिक्षामित्रों ने कहा है कि भारत सरकार के अधीन एनसीटीई द्वारा उत्तर प्रदेश के एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों के साथ न्याय करते हुये एनसीटीई से अन्य राज्यों की तरह टैट से छूट दिलायें। ज्ञापन पर खेम सिंह चैधरी, मुंसिफ अली, दुष्यंत सारस्वत, हाकिम सिंह के हस्ताक्षर हैं।

Read More

मथुरा। जेसीआई मथुरा सिटी द्वारा जेसी सप्ताह के अंतर्गत स्थानीय श्रीजी बाबा आश्रम में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में नन्द उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में दी गई प्रस्तुति से भी ही मंत्रमुग्ध हो गये। इस अवसर पर महिला सदस्याओं द्वारा राधारानी व भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर माखन चोर लीला, दीपक नृत्य आदि की प्रस्तुति भी दी गई।  इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीकृष्ण अग्रवाल ने कहा की भगवन श्रीकृष्ण के आदर्शो का पालन करना चाहिए और समाज पर व्याप्त कुरीतियों को सामाप्त करनेका प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, सचिव सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक कन्हैया लाल, प्रमोद कुमार, वंशी सर्राफ, कपिल, राधारमन, निकंुज, संजय, राजीव, अनुपम, हेमेन्द्र , मोहन लाल, राजेश, नवीन, अमित, कन्हैया गर्ग, सुरेश, नरेश, कृष्णा, नीलम, नीता, रेखा, रेनू, राखी, रूकमणी, बबिता, दुर्गेश, शिखा, अनुपम आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा सेवा समाप्ति के आदेश के बाद धरनारत शिक्षा मित्रों में से एक महिला शिक्षामित्र सहायक अध्यापक की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा समाप्ति के आदेश के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने बीतीरात शहर में कैण्डल मार्च निकाल अपने शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज प्रातः से ही शिक्षामित्र जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान थाना व कस्बा राया निवासी श्रीमती रेखारानी पत्नी जितेन्द्र सिंह जो प्राथमिक विद्यालय नगला बुर्ज सरूपा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थी, की तबियत अचानक बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में मौजूद शिक्षामित्रों में से कुछ लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया है तथा इलाज शुरू कर दिया। 

Read More