मथुरा

विद्युत विभाग के कार्यालय पर जमकर की नारेबाजी  मथुरा। विद्युत कटौती से आक्रोशित कस्बा राया के लोगो ने आज बिजलीघर पर धरना देकर विद्युतकर्मियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान मौके से एसडीओ सहित सभी विद्युतकर्मी भाग खडे़ हुये, कई घंटे के इंतजार के बाद जब कोई विद्युुत अधिकारी नही लौटा तो धरना देने वाले लोग थाना राया एसएसआई को ज्ञापन सौंप वहां से चले गये। ज्ञात रहे लंबे अर्से कस्बा राया मे अघोषित विद्युत कटौती चल रही है। बिजली आने का और जाने का कोई समय निर्धारित नही है। जिसके चलते लोग परेशान है। कस्बे के आक्रोशित लोगों ने आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकताओं एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में बिजलीघर पहुंच विद्युतकर्मियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों की भीड देख एसडीओ राया एंव विद्युतकर्मी बिजलीघर से गायब हो गये। गुस्साएं लोगों ने उपखंड अधिकारी के कार्यालय एंव अन्य आॅफिसों के दरवाजे बंद कर दिये तथा उन पर ताले जड़ दिये। लोगों द्वारा किये जा रही नारेबाजी सुन थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी लेकिन मौजूद लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुये करीब चार घंटे धरना देने के बाद भी जब कोई विद्युतकर्मी या अधिकारी बिजलीघर नही पहुंचा, तो लोग परेशान हो थाना राया के वरिष्ठ उपनिरीक्षक को ज्ञापन सौंप वहां से निकल गये।   

Read More

मथुरा। ाहाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों-दिन शिक्षामित्रों का आंदोलन रंग लेता जा रहा है। इसी के चलते कस्बा व देहात के शिक्षामित्रों ने मंगलवार को विद्यालय जाने से परहेज किया और विद्यालयो पर ताले जड़ दिये। प्राथमिक विद्यालय नगला श्यौबा में शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य कराने से परहेज किया और सामूहिक रूप से विद्यालय पर ताला जड़ दिया। बाद में प्रधानाचार्य सुमन गौतम के हस्तक्षेप से विद्यालय को खुलवाकर शिक्षण कार्य कराया गया। इस मौके पर शिक्षामित्र संघ गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चैधरी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्र काफी दबाव और तनाव में हैं और सरकार से शिक्षामित्रों के हित में निर्णय लेने की अपेक्षा है। नगला श्यौबा में ताला बंदी के दौरान वेदवीर सिंह, विनोद सिंह, टीकम सिंह, राजेश चैधरी, सरोज कुमारी, लक्ष्मी, मीनेश, पूजा चैधरी, चंद्रकला, बबीता कुंतल, आदि मौजूद रहे।  दूसरी ओर सौंख के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाचार्य के देरी से आने पर शिक्षामित्रों ने ताला जड़ दिया और विद्यालय का शिक्षण कार्य बंद करा दिया। थोड़ी देर बाद आयीं प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने आकर के विद्यालय खुलवाया। जबकि सामने चल रहे प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिक्षण कार्य सुचारू चल रहा था। इस बारे में श्रीमती वर्मा ने बताया कि बस में कुछ खराबी आने के कारण वह लेट हो गयी।

Read More

मथुरा। जिला प्रशासन व नगर पालिका द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान से आक्रोशित व्यापारियों द्वारा नगर पालिका से मांगी गई जानकारी तथा नाली के ऊपर पत्थर लगाने की अनुमति तय सीमा के अंतर न मिलने के बाद अब जिला प्रशासन व नगर पालिका से दो-दो हाथ करने का मन बना लिया है। व्यापारी नेताओं द्वारा दी गई धरने प्रदर्शन की तथा पुतलादहन की चेतावनी के बाद लग रहा है कि यदि नगर पालिका और जिला प्रशासन ने व्यापारी सहमति के बिना अभियान को पुनः चालू किया तो टकराव निश्चित है।  शहर के समस्त व्यापारिक संगठनों की समन्वय समिति के व्यापारी नेताओं की आज तिलकद्वार अग्रवाल धर्मशाला में संयोजक रमेश चंद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जिला प्रशासन एवं नगर पालिका उनकी मांगों पर कोई अनुमति नहीं देते या नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही नहीं करते तो आज दोपहर गुरूवार को होलीगेट पर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका का पुतला दहन किया जाएगा। उसके अगले दिन डीगगेट व एक अन्य चैराहे पर पुतलादहन होगा तथा कल 18 सित. समस्त व्यापारिक ठिकानों पर काले झण्डे लगाकर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद दमनात्मक कार्यवाही का विरोध किया जाएगा। 19 सित. शनिवार को जनपद के व्यापारी होलीगेट पर धरना प्रदर्शन कर इस दमनात्मक का विरोध करेंगे।  इस दौरान व्यापारी नेता संजय चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, बाॅबी, शैलेष अग्रवाल, दिनेश आनंद पापे, शशि भानु गर्ग, राजेन्द्र मोहन राजा, नंद किशोर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मीनालाल अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। जेसीआई मथुरा मथुरा जेसी का महान दिवस आज होटल हीराकुंज रिजीडेंसी में संपंन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मांट क्षेत्र के विधायक पं. श्यामसुंदर शर्मा रहे। कार्यक्रम के दौरान गरीब मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। जबकि कक्षा दस एवं बारह में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया।  इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष जेसीज सुधांशु द्वारा जेसी सुनील सर्राफ को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा जेसीज योगेश सर्राफ को कमल पत्र अवार्ड से नवाजा गया। पूरे सप्ताह कार्यक्रम का संयोजन करने वाले एवं प्रस्तुती देने वाले व संयोजिकाओं को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशिष्टता में जेसी सप्ताह में सर्वाधिक उपस्थित रहे सदस्य एवं सदस्या को भी प्रमुख रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के जेसी वीक संयोजक संजीव कुमार बिंदल एवं जेसी रिट् अर्चना बिदंल थे। इस मौके पर जेसी बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव डा. पुनीत वाष्र्णेय, मीडिया प्रबंधक डा. कन्हैयालाल अग्रवाल, चेयरपर्सन जेसी रिट् एकता बंसल, सचिव दीपा अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में जेसी सदस्य-सदस्याएं एवं बच्चे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read More

 एसपी सिटी शैलेष कुमार पाण्डेय पत्रकारों को आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए पीछे खड़े हैं आरोपीगण  पति की गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को किया गुमराह मथुरा। थाना हाईवें में एक महिला ने अपने पति की प्रेमी व पिता के साथ मिलकर हत्या कर दी तथा उसके शव को आगरा खन्दोली के पास फैक दिया। जिस पर आगरा पुलिस ने शव को बरामद कर जनपद पुलिस को शव मिलनें की सूचना दी। वहीं पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने पति की थाना हाईवे में गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन थाना पुलिस ने घटना की गहना से जाॅच की और मृतक की हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिफ्तार कर पुरे हत्याकांड का राजफाश कर दिया हैं। इस सम्बन्ध में एसपी सिटी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना हाईवें ममता पत्नी मुकेश पारासर  निवासी मंडी चैराहा महेन्द्र नगर थाना हाईवें ने अपने पत्नी की गुशदगी 8 अगस्त को दर्ज कराई की 17 जुलाई को उसकार पति मुकेश अचानक गायव हो गया हैं। वहीं 15 सितम्बर को गुमशुद मुकेश के भाई सोनू शर्मा पुत्र स्व. कन्हैयालाल निवासी इमामवाड़ा कस्वा नौहझील ने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा उमेश भारद्वाज के साथ किसी कार्य से आगरा गया था तो आगरा बस स्टेंण्ड पर उसके भाई का फोटों लगा हुआ था जिस पर लिखा था कि उक्त व्यक्त की शव 17 जुलाई 15 कोे खन्दोली के पास बरामद किया गया है। जिस पर डन्होंने आगरा पुलिस से सम्पर्क किया तो मृतक की शिनाख्त उसनें पफोटों के आधार पर उन्होंने स्वयं की। वहीं थाना प्रभारी हाईवे इस प्रकरण में गहनता से जाॅच कर रहें थे कि उन्हेोंने जाॅच के दौरान पाया की ममता के भरतपुर निवासी पंकज सिंगल पुत्र गोबिन्द सिंगल निवासी हलैना पीएनवी बैंक के पीछें जिला भरतपुर से हो गये।  जिसकी पुष्टी मृतक के भाई सोने भी की। जिस पर पुलिस ने अब दोनो की तलाश शुरू कर दी जिस पर मृतक के भाई सोनू ने बताया कि मुकेश की पत्नी ममता व उसका प्रेमी पंकज कहीं जाने की फिराक में गोवर्धन चैराहे पर है। जिस पर पुलिस ने गोवर्धन चैराहा से दोनो को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने ममता व उसके प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की तो ममता ने सारा राज संगल दिया। ममता ने अपने पति मुकेश की हत्या करना कबूल करते हुए बताया कि उसका मुकेश के साथ कोर्ट मेरिज से हुई थी जिससें उसका एक बच्चा भी है लेकिन शादी के कुछ बाद से ही उसका मुकेश से आये दिन झगड़ा होने लगा तथा मारपीट भी होने लगी। इसी दौरान उसके सम्बन्ध पंकज से हो गये। हम सभी लोग आर्केस्ट्रा पार्टी चलाते है। प्रेम सम्बधों की जानकारी मुकेश को हो गई। ममता ने बताया कि इसकी जानकारी अपने पिता अनिल चैहान पुत्र रामपाल सिंह निवासी मैनपुरी को दी। जिस पर उसनें अपने प्रेमी पंकज व पिता अनिल के साथ मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली और उसी योजना के तहत उन्होंने योजनावृद्व तरीके से मुकेश को 17 जुलाई को फोन पर बुलाया और उसें जमकर मुकेश के साथ शराब पिलाई और उसके वेहोश होने पर पंकज व अनिल ने मुकेश को मारूति कार में डालकर आगरा के खन्दौली के पास ले गये जहाॅ जंगल में उन्होंने मुकेश की गला दवाकर हत्या कर शाव को वहीं पफैक कर भाग गये और योजनावृद्ध तरीके से ममतार ने मुकेश के गायव होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन पुलिस ने पुरे घटनाक्रम का राजफाश कर दिया। पुलिस ने ममता और पंकज के बयान के आधार पर हत्या में लिप्त जितेन्द उर्फ जीतू, उर्फ अमन पुत्र पप्पू मीरासी जाति मुस्लिम गान्धी नगर सेवर जिला भरतपुर, व ममता के पिता अनिल चैहान पुत्र रामपाल सिंह चैहान निवासी सिमरई सारा थाना भोगाॅव मैनपुरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जें से दो मोबाइल फोन व हत्या में प्रयुक्त मारूति कार को बरामद कर हत्यारोपियों को जेल भेजा हैं।

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अघ्यक्ष सहाव सिंह धनगर ने जनपद में होने वाले विधान सभा के लिए वार्ड संख्या 1 हरीश कुमार धनगर, 2 सुरेश चन्द्र,, 3 उर्मिला देवी जाटव, 4 राकेश सिंह, 24 भरतसिह ठाकुर, 29 कृष्णा जाटव, 30 सावित्री धनगर, 33 भूरी देवी, 34 रामवती दिवाकर, 35 सुरेशचन्द्र धनगर, 38 सरोज सोलंकी व 26 से देवेन्द्र धनगर को अपना प्रत्याशित घोषित किया हैं। राष्ट्रीय अघ्यक्ष सहाब सिंह ने धनगर ने घोषित सभी प्रत्याशियों से क्षेत्र में जाकर तन, मन से जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीतियों को बताकर अपने पक्ष में वोट माॅगें। साथ ही उन्होंने शेष वार्डो के प्रत्याशियों की घोषणा भी शीघ्र करने की बात कहीं हैं।

Read More

गोवर्धन एसडीएम के विरूद्ध नारेबाजी कर वाहन चालक महासंघ एडीएम कानून व्यवस्था को ज्ञापन देते नेता। राजकीय वाहन चालक महासंघ ने की शिकायत मथुरा। ईमानदार, निष्ठावान और कार्य के प्रति सक्रिय एसडीएम पर एक चालक ने मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। हालांकि यह किसी के गले नहीं उतर रहा लेकिन राजकीय वाहन चालकों ने ज्ञापन देकर चक्काजाम करने की बात कही लेकिन एडीएम के समझाने पर चक्काजाम स्थगित हो गया। राजकीय वाहन चालक महासंघ ने आज जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया जिसमें एसडीएम गोवर्धन विश्वभूषण मिश्र पर आरोप लगाया है कि उन्होंने गाड़ी के चालक किशन सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया। बताया गया कि 20 अगस्त को लगभग 12.40 बजे एसडीएम ने चालक किशन सिंह से आरओ प्लांट से पानी लाने को कहा। किशन सिंह पानी ले आया और अपने लिये उसने पानी मांगा तो एसडीएम साहब के आवास पर खारी पानी था। जब एसडीएम साहब से पानी मांगा तो उन्होंने पूछा कि तुम्हारी जाति क्या है? जब मैने बताया कि मैं जाटव हूं तो एसडीएम साहब भड़क गये और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये कहने लगे तेरी हिम्मत कैसे हुयी पानी छूने व लेने की। जब मैंने इससे मना कर दिया तो वे डण्डा लेकर गाली गलौज करते हुये पीटने की नीयत से दौड़े। मैंने भागकर अपने को बचाया, वरना वे मारपीट कर सकते थे। वाहन चालक ने किसी अन्य अधिकारी की गाड़ी पर अपनी तैनाती की मांग की है। जबकि वाहन चालक परिचालक संघ ने इस पर कार्यवाही की मांग की है।    वाहनों चालकों का चक्काजाम स्थगित   राजकीय वाहन चालक महासंघ के जिलाध्यक्ष और मंत्री ने एक पत्र के माध्यम से लिखित सूचना दी है कि चालक किशनसिंह के साथ एसडीएम द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार के बाद कर्मचारियों ने एडीएम लाॅ एण्ड आॅर्डर को समस्या समाधान को ज्ञापन दिया। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिये जिलाधिकारी से वार्ता कर आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया जिस पर राजकीय वाहन चालक महासंघ द्वारा चक्काजाम, आंदोलन अग्रिम समाधान कार्यवाही तक स्थगित कर दिया गया है।   एसडीएम ने सिरे से खारिज किये आरोप   जब इस संबंध में एसडीएम गोवर्धन विश्वभूषण मिश्र से ‘छोटी सी बात’ संवाददाता ने बात की तो उन्होंने कहा कि घटना काफी पुरानी है और पूरी तरह झूठी है। उस समय चालक और किसी अन्य व्यक्ति का आपस में महावन तहसील में विवाद हुआ था। इन लोगों का आपसी झगड़ा था, मैं बाहर निकलकर जरूर आया और मैंने इन लोगों से न झगड़ने की बात कही। इससे अधिक कोई बात नहीं हुयी, जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं वे पूरी तरह निराधार हैं क्योंकि मैं स्वयं इस कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करने की कह चुका हूँ। इस प्रकार कोई भी अधिकारी अपने छोटे कर्मचारी के साथ व्यवहार नहीं करता है। केवल झूठे आरोप लगाने से कुछ नहीं होता। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।

Read More

सेवा में  राजेश कुमार जिलाधिकारी, मथुरा महोदय, ‘ब्रज बचाओ समिति’ निवेदन करती है कि आगामी त्योहारों के लंबे क्रम को देखते हुए यमुना नदी में प्लास्टिक और पीओपी की मूर्तियों के विसर्जन पर अविलंब रोक लगाई जाए तथा इसे रोकने में प्रशासन जो भी मदद कर सकता हो, की जाए। इसके लिए समिति सहित कई स्वयंसेवी संस्थान लोगों में जागरूकता फैलाने में जुटे हुए हैं। पड़ोसी शहर आगरा में इसी तरह के अभियान के तहत प्रशासन ऐसे संगठनों की सहायता करने के लिए आगे आया है। आपसे निम्न सहायता अपेक्षित है... 1. मूर्ति विसर्जन के लिए घाटों के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे अभी त्योहारी सीजन से पूर्व खुदवा दिए जाएं; साथ ही कूड़ा और पॉलिथिन फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 2. रिवर पुलिस का विस्तार हो और शहरी क्षेत्र में नदी को गन्दा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का जिम्मा इनके पास हो।  3. यमुना संरक्षण के लिए जरूरी है कि वृन्दावन से लेकर आगरा तक एक समग्र फ्लड प्लेन्स (डूब क्षेत्र) कानून बने, अतिक्रमणों को सख्ती से हटाया जाए और नदी में खेती करने वालों को हिदायत दी जाए कि रासायनिक खाद या दवाओं का प्रयोग न करें। 4. नदी के किनारे पुराने घाटों का जीर्णोद्धार किया जाए और हरित पट्टी विकसित की जाए। 5. आगरा की तरह यमुना नदी पर रबर बांध (rubber dams) स्थापित कराए जाएं ताकि घाटों और स्मारकों के किनारे यमुना में जल भरा रहे।  6. यमुना में खुलने / गिरने वाले नालों को स्थायी तौर पर टेप किया जाए। प्रदूषण विभाग के मुताबिक कई नाले शहरी क्षेत्र के अंतर्गत नदी में गिरते हैं।  भवदीय श्रवण कुमार, मनोज चौधरी, सुनील शर्मा, पवन गौतम, रहीश कुरैशी, पंकज दीक्षित, सुवीर सेन, संजीव सिंह, जाहिद सईद, कुंज बिहारी भारद्वाज, अनेक सिंह, विजयकांत शर्मा और दीपक शास्त्री ब्रज बचाओ समिति जनपद मथुरा

Read More

मथुरा। बाबूलाल महाविद्यालय के संस्थापक और समाजसेवी खेमचंद शर्मा और उनके अधिवक्ता पुत्र पर पिछले समय किये गये प्राणघातक हमले के मामले में अदालत में हाजिर न होने पर अदालत द्वारा कुर्की वारंट जारी कर दिये गये थे। इसके उपरांत भी गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट और पुलिस सक्रिय थी। इसी के चलते कल आरोपियों ने एसीजेएम द्वितीय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया जिन्हें वहां से जेल भेज दिया गया। ज्ञात रहे कि विगत वर्ष रामलीला के दौरान महाविद्यालय संचालक खेमचंद शर्मा एवं उनके पुत्र अधिवक्ता नंदकिशोर शर्मा एड. पर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया था। इस मामले में कोर्ट ने बार-बार आरोपियों को गैर जमानती वारंट जारी किये। अंतिम कार्यवाही में हाजिर न होने की स्थिति में कुर्की के आदेश संबधित पुलिस को दिये गये। कल इस मामले में छह आरोपियों में से रामधन शर्मा, सुनील, मोहित शर्मा, कृष्णकांत अग्रवाल उर्फ सोनू लाला ने एसीजेएम द्वितीय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दो आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने सत्र को सम्बोधित करते हुए केन्द्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गरीव व मध्यम वर्ग की जनता के लिए अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, शुकन्या जनधन योजना, जनधन खाते, एवं मुद्रा बैंको के द्वारा गरीबों के हित में निर्णय लिये गये है। यह वास्तव में देश की तरक्की का बहुत बड़ा आधार बनेगे इसी प्रकार स्मार्ट सिटि के बिना हैरिटेज सिटि देश की मूल भूत व्यवस्थाओं को बदलाव करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के उद्योग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक शिव शंकर शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह अल्पसंख्यक अनुसुचित जाती, पिछड़ी जाती के बीच में जाकर पार्टी का कार्य करें तथा उनको होने वाली परेशानीयों में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दें। भारतीय जनता पार्टी के आगरा विभाग संगठन मंत्री अतुल अवस्थी ने कार्यकर्ताओं से आभाहन किया कि वह पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने अपने घरों से निकलकर समाज में कार्य करने के लिए निकलें। दीनदयाल धाम के मंत्री वरिष्ठ चिंतक रोशन लाल ने संगपृष्ठ भूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संग के द्वारा भारत को विश्व गुरू का स्थान दिलाने का संकल्प लिया गया था यह कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी का प्रशंक्षण महा अभियान एक अदभुत पहल है विभिन सत्रों के माध्यम से यहां आये हुये 150 सदस्यों में से 149 सदस्यों का रजिस्ट्रेशन हो गया है तथा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचार एवं विशेषताओं का प्रसक्षण भी दिया गया।  इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन वीरेन्द्र अग्रवाल, रवीकान्त गर्ग, एसके शर्मा, तेजवीर सिंह, श्याम सिंह अहेरिया, पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, राजेश चैधरी, गम्भीर सिंह गूर्जर, राजकुमार मंाट वाले, रामकिशन पाठक, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने भी सम्बोधन किया। सत्रो का संचालन योगेन्द्र चतुर्वेदी, विष्णु दास अग्रवाल, चिन्ता हरण चतुर्वेदी, एडवोकेट हरिओम शर्मा, योगेश आवा ने किया। भारतीय जनता पार्टी के नगर पदाधिकारी चैधरी राजवीर सिंह ब्रजमोहन सैनी, संजय धनगर, यतीश चैधरी, राजीव राज पाठक, हेमन्त खंदौली, विपुल पारीक, दीपेन्द्र चतुर्वेदी ने अरूण सिंह जी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।  

Read More