मथुरा

मथुरा। गोवर्धन कस्बा स्थित श्रीबाबूलाल महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक पूनम शर्मा एवं प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार शर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रबंधक पूनम शर्मा ने बच्चों को हिंदी का महत्व बताते कहा कि हिंदी हिन्दुस्तान की पहचान है। लोकभाषा, राजभाषा को अपने दामन में समेटी भारतीय अस्मिता के प्रतिनिधि हिन्दी राष्ट्रभाषा है। हिंदी कोई साधाराण भाषा नहीं है, बल्कि अधिकारिक भाषा है। प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार ने कहा कि सूचना क्रांति के मौजूदा दैर में हिन्दी ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है। हिन्दी भाषा को समृद्ध बनाने के लिये कार्यक्रम आयोजित बनाना चाहिये।  

Read More

मथुरा। हाईकोर्ट द्वारा गत दिनों शिक्षामित्रों को हटाये जाने के विरोध में आज डैम्पियर नगर स्थित किसान भवन से सैंकड़ों शिक्षा मित्रों ने पैदल मार्च निकाला जो डैम्पियर, क्वालिटी तिराहा होता हुआ हुआ होलीगेट पंहुचा। यहां शिक्षामित्रों ने जमकर उच्च न्यायालय के जस्टिस के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षामित्रों का कहना था कि 3500 रूपये में अब पुनः हमें काम करने के लिये रखा जा रहा है। शिक्षामित्रों का कहना था कि चार राज्यांे में शिक्षकों के लिये चार कानून क्यों हैं? उन्होंने पूछा कि क्या शिक्षामित्र होना गुनाह है? उन्होंने कहा कि क्या अब उनकी योग्यता में कोई बदलाव आ गया। इस अवसर पर गिरधारी लाल शर्मा, खेमसिंह चैधरी, दुष्यंत सारस्वत, नीरज गुप्ता, जयप्रकाश, मुकेश सैनी, सुरेश भरत, वीरी सिंह सहित सैंकड़ों शिक्षामित्र मौजूद थे।  

Read More

मथुरा।  हाईकोर्ट द्वारा 1 लाख 75 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर देने से शिक्षामित्रों में मचा उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा था। दो दिन से धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन हो रहे हंै। शिक्षामित्र दुखी हैं। हाईकोर्ट के आदेश ने उनके जीवन में भूचाल ला दिया है। आज गोवर्धन ब्लाक के सभी स्कूल शिक्षामित्रों ने बंद करा दिये। गोवर्धन,नीमगांव और आसपास के सभी स्कूलों में तालाबंदी कर दी गयी और हाईकोर्ट के आदेश के विरूद्ध गोवर्धन में शिक्षामित्रों ने अधिकांश स्कूल बंद करा दिये और कोर्ट विरोधी नारेबाजी की। शिक्षामित्र उसी दिन से विचलित हैं जिस दिन से कोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया है। एक रोज पूर्व कलैक्ट्रेट पर भारी संख्या में उपस्थित होकर शिक्षामित्रों ने अपनी आवाज बुलंद की। उसी क्रम में आज गोवर्धन ब्लाक के सभी स्कूल बंद कराये गये। शिक्षामित्रों ने स्कूलों के दरवाजों पर ताला जड़ दिया। इस दौरान हेमंत कौशिक, जमील खां, जीतपाल, देवेन्द्र यादव, अमरपाल, भारती शर्मा, जयप्रकाश, सुंदर पाल आदि शिक्षामित्रों ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुये उप्र सरकार से सुनवाई की मांग की।

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी अंतर्गत बरारी चैराहे पर एक स्कूटी द्वारा टक्कर मार देने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी नंबर यूपी 85 एई 6054 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते 35 वर्षीय सुरेन्द्र कोरवा में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी। मृतक के साथी विजय सिंह पुत्र तहसीलदार निवासी राधाकलां थाना नगर पुरारी गढ़वा झारखण्ड ने स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।  

Read More

मथुरा। कोतवाली पुलिस ने जंक्शन रोड से पांच व्यक्तियों को बारह किलो गांजा सहित पकड़ा है, इनमें एक महिला भी शामिल है। शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक एमएस चाहर और पुलिस टीम के साथ स्टेशन रोड पर जा रहे थे तभी रामजी मंदिर के समीप कुछ लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा। जब पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की गयी और इनकी तलाशी ली गयी तो इनके पास से पुलिस को बारह किलो गांजा मिला। पकड़े गये आरोपियों ने अपने नाम रविन्द्र सिंह पुत्र रमेश चन्द्र निवासी बाटी वृन्दावन, राजेन्द्र पंडित पुत्र श्याम सुन्दर पंडित निवासी किशोरपुरा तेली पाड़ा वृन्दावन, चन्द्र कुमार पुत्र विन्धनाथ निवासी नदिया कलकत्ता, गोपाल मण्डल पुत्र जितेन्द्र मण्डल निवासी विलौनिया जिला त्रिपुरा, सपना देवनाथ पुत्र गोपाल देवनाथ निवासी बिलौनिया त्रिपुरा बताये। पकड़े गये लोगों ने बताया कि हम त्रिपुरा से चार हजार रूपये किलो में गांजा लेकर आते थे तथा यहां पर आठ हजार रूपये किलो में इसकी बिक्री करते थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सरकार द्वारा किसान को रबी की फसल हेतु अनुदानित प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उठायें। उन्होंने कृषकों से यह भी कहा है कि जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक से सम्पर्क कर इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने कृषकों से यह भी कहा है कि जिस किसान भाईयों ने अपनी खतौनी, पहचान पत्र व बैंक खाते की नकल अभी तक जमा न की हो वे तुरन्त विकास खण्ड स्तर पर उपलब्ध करा दें। कृषक अपनी इच्छानुसार ‘पहले आओ, पहले पाओ‘ के आधार पर विकास खण्ड के किसी भी निर्धारित विक्रय केन्द्र से पूरे मूल्य पर बीज खरीद सकेंगे। निजी विक्रेताओं के माध्यम से अनुदानित बीज की बिक्री का कार्य नहीं कराया जायेगा। अनुदान की धनराशि 15 दिन में कृृषकों के बैंक खातें में भेज दी जायेगी।

Read More



Mediabharti