मथुरा

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में 0-5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण के चिन्हांकन हेतु एक वृहद अभियान चलाकर ‘वजन दिवस’ का आयोजन दो चरणों में 07 व 10 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्तन हीं की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इस अभियान की सफलता के लिये पूरे जनपद को 06 जोन तथा 55 सेक्टरों में विभाजित कर जोनल व सेक्टर मजिस्टेªटों की तैनाती कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि वजन दिवस के दिन पंजीकृत 0-5 वर्ष के बच्चों को हर हाल में आंगनबाड़ी केन्द्रों में लाना होगा और इनका वजन कराना होगा ताकि कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की वास्तविक संख्या का पता लग सके। उन्होंने बताया कि अभियान के दिन वे स्वयं, मुख्य विकास अधिकारी तथा सभी अपर जिलाधिकारी कार्य क्षेत्र बाॅटकर सघन दौरा करेगें ताकि कोई चूक न हो सके।  जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया आगामी 03 सितम्बर को प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालयों पर वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी सेटर मजिस्ट्रट अनिवार्य रूप से भाग लेना सुनिश्चित करेगे। यदि कोई सेक्टर मजिस्टेªट प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहता है तो उसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी को तुरन्त दी जाय। उन्होंने बताया कि अभियान के दिन किसी आंगनबाड़ी केन्द्र पर 5 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे अनुपस्थित रहते है तो जिला कार्यक्रम अधिकारी उसकी सूचना तुरन्त देंगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी छाता रामअरज, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूजा अग्निहोत्री सहित सभी जोनल व सेक्टर मजिस्टेªट तथा सीडीपीओ उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा ;रिपोर्टरद्ध। उप्र बिजली कर्मचारी संघ की ओर से आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान प्रदर्शन कर कामबंद हड़ताल की गयी। सरकार की श्रम नीतियों के विरोध में आज आॅल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय आहवान के तहत आज एटक से संबंधित सभी संगठनों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कैण्ट स्थित बिजलीघर से एटक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन निकाला जो कलैक्ट्रेट पर पंहुचा। कलैक्ट्रेट पर डीएम कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस अवसर पर एटक के जिला संयोजक का. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि जब राष्ट्रीय अभियान के तहत मथुरा जनपद में आज कार्य बहिष्कार किया गया है। मजदूर विरोधी समस्त काले कानूनों को तत्काल वापिस लिया जाये। पुरानी पेंशन नीति को तत्काल लागू किया जाये और नयी पेंशन नीति की व्यवस्था की जाये। ठेका प्रथा केा समाप्त किया जाये तथा संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति दी जाये। सभी मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी पन्द्रह हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित की जाये तथा मूल सूचकांक में जोड़ा जाये। मंहगाई पर रोक लगाई जाये। सरकार मजदूरों के लिये बोनस, प्रोविडेट फण्ड, ग्रेच्युटि आदि की व्यवस्था की जाये तथा समय से उनका भुगतान किया जाये। सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचना बन्द करें, निजीकरण की व्यवस्था पर रोक लगायें तथा इन उपक्रमों की मजबूती के लिये अलग से विशेष फण्ड बनाया जाये। इस दौरान आंगनबाड़ी श्रमिक संघ की अध्यक्ष ऊषा शर्मा, मोहन बाबू आर्य महामंत्री दक्षिणांचल कमेटी विद्युत मजदूर संगठन इंटक उप्र सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां कैंट स्थित बिजलीघर पर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए  मथुरा ;रिपोर्टरद्ध। उप्र आंगनबाड़ी श्रमिक संघ के बैनरतले आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कैंट स्थित बिजलीघर से कलैक्ट्रेट तक जोरदार नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन निकाला और अपनी मांगे मनवाये जाने के लिये अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया। जिलाधिकारी कार्यलय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुय अपनी मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। कार्यकत्रियों का कहना था कि तीन हजार रूपये का मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जाता है जबकि शासन के आदेश हैं कि नौ हजार रूपये कम से कम मानदेय उनको मिलना चाहिये। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को न्यूनतम मजदूरी के रूप में पन्द्रह हजार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाये, इसे मूल्य सूचकांक से जोड़ा जाये। आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये तथा उनके लिये बोनस, प्रोविडेंट फण्ड, ग्रेच्युटी की व्यवस्था हो। पेंशन नीति में बदलाव किया जाये तथा नई पेंशन नीति लागू की जाये और उसमें आंगनबाड़ी व सहायिकाओं को शामिल किया जाये। कार्यकत्रियों ने ज्ञापन में कहा है कि 1 मई 2012 को पंजीरी वितरण पर रोक लगी थ्ीा उसे कड़ाई से लागू किया जाये। इस दौरान उप्र आंगनबाड़ी श्रमिक संघ की शशि प्रभा, ऊषा शर्मा मौजूद थीं।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्द्रभान सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हरियाणा प्रांत से बुलेरो मैक्स पिकअप में शराब लेकर आ रहे हैं और धौलीप्याऊ होते अलीगढ ले जायेंगे। इस सूचना पर धौलीप्याऊ तिराहा, दुर्गा मंदिर के सहारे गाड़ी खड़ी कर पुलिस उनका इंतजार करने लगी। थोड़ी देर बाद सफेद रंग की मैक्स पिकअप दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी चालक जंक्शन की ओर भागने लगा जिसके बाद गाड़ी का पीछा किया। जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट कार्यालय से पहले उसे रोक लिया। चालक ने अपना नाम सोनू उर्फ सोनवीर बताया और पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम फौरन सिंह। दोनों ने बताया कि हम हरियाणा प्रांत से सस्ते दामों में शराब लेकर इस गाड़ी में आते हैं और अलीगढ में विभिन्न स्थानों पर अधिक दामों में बेचते हैं। इनके पास से सौ पेटी देशी हरियाणा ब्राण्ड की शराब, पांच हजार पौवा, पचास पेटी अंग्रेजी हरियाणा ब्राण्ड की शराब, 2400 पौबा और गाड़ी मैक्स पिकअप संख्या यूपी 81 3294 बरामद हुयी है। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चाहर, विपिन कुमार, एचसीपी तेजेन्द्र प्रताप, कांस्टेबिल रियाज खां, सचिन, वीरेन्द्र, जवाहरलाल, राजीव कुमार साथ थे।

Read More

मथुरा। पिता द्वारा जबरन लड़की से तलाक का दबाव डालने पर आज ससुर और उसके बेटे ने अपने जीजा के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार शकील पुत्र साबू निवासी छरौरा जैंत का विवाह दो माह पूर्व राधेश्याम कालोनी निवासी शरीफ की पुत्री रूबी के साथ हुआ था लेकिन तभी से रूबी का पिता शरीफ अपने दामाद से पांच लाख रूपये की मांग कर रहा था। न देने पर उसने अपने दामाद पर बेटी से जबरन तलाक कराने का दबाव डाला तथा अपनी पुत्री को उसके पास से ले आया और अज्ञात जगह पर उसे छोड़ दिया। आज सुबह करीब साढे आठ बजे शकील को उसके ससुर शरीफ ने अपने घर बुलाया। इसके बाद शकील और उसके बेटी आसिन ने शकील पर तमंचा तान दिया और मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। शकील का कहना था कि वह अपनी पत्नी से तलाक देना नहीं चाहता लेकिन उसका ससुर जबरन उससे तलाक देने का दबाव डाल रहा है और पांच लाख रूपये की मांग कर रहा है। पीडि़त ने बताया कि आसीन ने उसकी जेब में रखे साठ हजार रूपये भी निकाल लिये। 

Read More

मथुरा।  छाता कोतवाली पुलिस ने देररात्रि बरसाना चैराहे के पास एक कार की चैकिंग करते समय शराब तश्कर सहित 24 पेटी बीयर व दस पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। सब इंस्पेक्टर हेमन्त राघव ने बताया कि पकडे गये कार चालक ने अपना नाम अनिल पुत्र ब्रहम्दत्त नागर निवासी महेश कालोनी पलवल बताया है। इसके कब्जे से एक तमंचा बारह बोर व एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। 

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत मामूली विवाद में एक युवक को ग्रामीणों ने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र भोजराज निवासी बिडावली का कल शाम चार बजे किसी बात को लेकर गांव के ही पीतम, हुकम पुत्रगण नवल सिंह से मामूली विवाद हो गया था जिसे गांव वालों ने शांत करा दिया लेकिन सुबह चार बजे तब रमेश लघुशंका के लिये जा रहा था तभी पीतम, हुकुम ने उसे गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त के परिजनों ने नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने जिला पंचायत वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पर प्रशन चिन्ह लगाते हुए इसे सत्ताधारी दल को खुश करने का प्रशाशन का अनैतिक तरीका बताया। पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी व रविकांत गर्ग ने आरोप लगाया हैकि आरक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता को समाप्त करके राजनैतिक स्वार्थपूर्ति, महत्वाकांक्षी राजनेताओं और सम्बंधित अधिकारियो की अनैतिक सांठ गांठ से फर्जी आंकड़ेबाजी नियोजित कर विभिन्न वार्ड व क्षेत्रों के साथ आरक्षण के नाम परअनुचित भेदभाव किया जा रहा है। पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, अजय कुमार पोइया, श्याम सिंह अहेरिया, चेतन मालिक, कारिंदा सिंह, देवेन्द्र शर्मा, तरुण सेठ ने कहा है कि जिला प्रशासन भाजपा बाहुल्य क्षेत्रो को मानकों के विपरीत आरक्षित करके सत्ताधारी पार्टी को लाभ दिलाने व भाजपा के खिलाफ अनुचित षडयंत्र रचने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। एसके शर्मा, रविन्द्र पाण्डेय, रघुवर तोमर, रामकिशन पाठक, भानु प्रताप सिंह, डीएन गौतम, मेघश्याम सिंह, केपी सिंह, बन्टी चैधरी, ज्ञानेन्द्र राणा, प्रभात चैधरी, हीरा सिंह आदि ने जिलाधिकारी से मांग की है कि निष्पक्षता और पारदर्शी नीति को अक्षुण बनाये रखने हेतु जिला पंचायत विभाग द्वारा प्रस्तावित वार्ड आरक्षण सूची एवम आबादी के मूल्यांकन का पुनः गहन परीक्षण कराया जाये एवम सभी प्रस्तुत आंकड़ो को सार्वजनिक किया जाये।

Read More

मथुरा। गोवर्धन में तहसील का आज उद्घाटन सत्ताधारी के बड़े नेताओं के इंतजार में टल गया। दो सितंबर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव गोवर्धनवासियों को तहसील भेंट करेंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं। सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेता के चक्कर में आज सोमवार होने वाला उदघाटन स्थगित हो गया। अब दो सितंबर का सभी को इंतजार है। डीग अड्डा स्थित पुराने स्वास्थ्य केन्द्र पर रंगाई, पुताई और सफाई का काम अंतिम चरणों में है। पूरी तरह भवन बनकर खड़ा है। हालांकि इसमें स्थान कम है इसीलिये समझा जाता है कि कुछ समय उपरांत अधिक स्थान पर ही नया निर्माण होगा। वर्तमान भवन तो पुरानी बिल्डिंग है और जब तक व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक इसी में तहसील चलायी जायेगी। काफी समय से इसका गोवर्धनवासी इंतजार कर रहे थे। कई बार कार्यक्रम टलने से लोगों की भावनायें भी आहत हुयी लेकिन दो सितम्बर को तय माना जा रहा है कि सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव इसका उदघाटन करेंगे। दो सितंबर को बाबा सियारामदास के हनुमान बाग आश्रम पर एक भण्डारे का आयोजन भी किया गया है। बताया गया कि गोवर्धन के प्रसिद्ध संत गयाप्रसाद की पुण्यतिथि के मौके पर यह आयोजन साधु-संत समाज द्वारा किया जाता है। बाबा सियारामदास द्वारा दो सितंबर को इसका आयोजन किया गया है। इसमें सपा के महासचिव भी भाग लेंगे। हनुमान बाग आश्रम में इसकी तैयारियां चल रही हैं। 

Read More

हाईवे पुलिस द्वारा पकड़े गये सतोहा में वृद्ध की हत्या के आरोपियों की जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह। मथुरा। हाईवे पुलिस ने गत 16 अगस्त को सतोहा गांव में चोरी के समय एक वृद्ध की हत्या और युवक को घायल कर लूटपाट करने वाले अपराधियों को देशी तमंचा और हत्या के समय उठाये गये मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। बताया गया कि थानाध्यक्ष सुबोध यादव, उपनिरीक्षक विनोद तोमर, सौरभ शर्मा व कांस्टेबिल अनिल, अभिनंदन, प्रमोद को मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या के मामले में वांछित अपराधी हरपाल उर्फ छोटू पुत्र गोविंद सिंह व दीनू पुत्र मान सिंह निवासीगण गिरधरपुर बाकलपुर वाले बंबे पर कहीं जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनसे एक देशी तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि 16 अगस्त को सतोहा गांव में रात्रि ग्यारह बजे हम चोरी को गये थे। वहां पर एक बूढे व्यक्ति ने हमें पकड़ने की कोशिश की। हमने उसे चुप रहने के लिये कहा तो वह नहीं माना। तब हमने इसी तमंचे से उसमें गोली मार दी और जो दूसरा व्यक्ति पीछे दौड़ रहा था उसको पत्थर मारकर घायल कर दिया। घटना के समय एक मोबाइल चारपाई से हमने उठाया। घटना के समय सोनू व चिंटू भी हमारे साथ थे। 

Read More