मथुरा

मथुरा। राष्ट्रीय पर्नुजागरण अभियान यात्रा के सफल आयोजन हेतु एक आवश्यक बैठक मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी ने की। बैठक में नेहरू युवा के केन्द्र के उप निदेशक ने अवगत कराया कि देश के 100 जिलों में राष्ट्रीय पुर्नजागरण यात्रा अभियान का संचालन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 100वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस अभियान का समापन समारोह आगामी 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय धाम, नगला चन्द्रभान फरह में किया जाना है। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों से 15 हजार युवा भाग लेंगे। उप निदेशक ने अगवत कराया कि इसी कड़ी में जनपद में इस यात्रा का शुभारम्भ आगामी 10 सितम्बर से शुरू होकर 15 सितम्बर तक चलेगा और इके पश्चात यह यात्रा 04 समूहों में बटकर जनपद के 100 ग्रामों को कवर करेगी। कवर किये जाने वाले गाॅवों में भारत एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी जायेगी। उप निदेशक द्वारा इस अभियान के लिए बाहर से आने वाले युवाओं को 25 सितम्बर के कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आने के लिए बसों की व्यवस्था, रहने की व्यवस्था, खाने की व्यवस्था व नहाने आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा चाही गई है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. उमाशंकर शर्मा, एआरएम रोड़वेज जीएस शर्मा, स्वास्थ्य विभाग परिवहन अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। रक्षाबधंन के पावन पर्व पर विद्यालय की छात्राओं ने देश की रक्षा कर रहे सैनिकों के लिए राखियां बनाई। शेरगढ रोड स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इण्टर काॅलेज और आरसीए कांन्वेट स्कूल की छात्राओं ने भिन्न-भिन्न प्रकार की 140 राखियां बनाई। दोनों स्कूलों की छात्राओं के बीच राखी प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में 90 राखियां को चुनकर वात्सल्य ग्राम वृन्दावन में भेजा गया है। जहां से राखियों को बार्डर पर तैनात सैनिकों को भेजा जायेगा। भूमिका, तानिया, रवीना, चंचल, रूबी चैधरी, रेखा चैधरी सहित 12 छात्राओं ने सैनिकों के लिए राखियां बनाई। पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इण्टर काॅजेल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चैधरी तथा आरसीए कांन्वेट स्कूल के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह व प्रबधंक मोरध्वज अग्रवाल ने देश के सैनिकों के प्रति छात्राओें के स्नेह की सराहना की। 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी ने अड़ीग में थाने में युवक की हत्या पर गम्भीर रुख अपनाते हुए ऐसे कृत्यों को जंगलराज व ध्वस्त कानून व्यवस्था का नमूना बताया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष डीपी गोयल के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल ने अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात की तथा अड़ीग की घटना व अतिक्रमण हटाओ अभियान पर आक्रोश व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी ने नौ सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए 9 सितम्बर को मुख्यालय के घेराव का ऐलान किया। भाजपा नेताओ ने अडिग की घटना को दूर्भाग्य पूर्ण मानते हुए घटना की निष्पक्ष जाँच करने, दोषी पुलिस कर्मियो के विरु( कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल ने त्योहारों पर मथुरा शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ का विरोध किया और कहा कि भाजपा ऐसी कार्यवाही बर्दाश्त नही करेगी त्योहारो पर ऐसी कार्यवाही से शहर की शांत फिजा भी बिगड़ सकती है इसकी जिम्मेदारी भी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में ओलावृष्टी व सूखा राहत के चैक न मिलने, विद्युत आर्पूति व वसूली के नाम पर लूट, टूटी सड़कें, भूमिगत केबिल के नाम पर अनियमितता व जेनर्म घोटाला, यमुना शु(िकरण, छात्रवृति न बटना, केंद्र सरकार की योजनाओ के प्रति जिला प्रशासन की उदासीनता, एनसीआर में मथुरा को शामिल करना, परखम में घटना के पीडितो को मुआवजा आदि मुद्दों को लेकर घेराव की घोषणा की गई है। प्रतिनिधिमण्डल में जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, रविकांत गर्ग, लक्ष्मीनारायण चैधरी, प्रणतपाल सिंह, श्याम सिंह अहेरिया, देवेन्द्र शर्मा, रामकिशन पाठक, कारिंदा सिंह, ज्ञानेन्द्र राणा, हीरा सिंह, चेतन मलिक, राजवीर सिंह, मनीष शर्मा, देवेन्द्र पाण्डेय, सोनू ठाकुर, रविन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय रंगारंग संगीत ख्याल लावनी साहित्य सम्मेलन का आयोजन सेठबाड़ा में स्व. कविवर उस्ताद नत्थीलाल की 41वीं व स्व. कविवर उस्ताद किशनलाल की 13वीं पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। सम्मेलन में ख्याल गोई के तुरी पक्ष व कलगी पक्ष के गायक कलाकारों ने संपूर्ण रात्रिभर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि स्वांग शिरोमणि उस्ताद खेमचन्द यदुवंशी ने दोनों उस्तादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि बृज क्षेत्र की यह प्राचीन कला को उस्तादों के परिवार जीवंत बनाये हुये हैं। आयोजन में दूर दराज से आने वाले गायक कलाकारों ने उस्तादों को याद करते हुये अपने-अपने कलाम से जनता के बीच अपनी-अपनी रचनाओं का पाठ किया। सम्मेलन में तुर्रा पक्ष से चन्द्रशेखर फरूर्खाबादी ने ‘बृज की भूमि में ये हो गई निहाल, जन्मे इसमें जब नत्थीलाल’ से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखाड़े के उस्ताद राजेन्द्र मोहन राजा ने की।  खलीफा सर्वेश महरोत्रा ने उस्तादों को श्रद्धांजलि दी। संचालन शाकिर अली ने किया। इस दौरान अखाड़ा रूप रसिक वृन्दावन राधे मोहन के उस्ताद रमेश गौतम वीकेडी, होली दरवाजा व्यवसायी समिति अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, रवीन्द्र मोहन, अशोक मोहन, राधेमोहन, बृजेन्द्र मोहन शर्मा, प्रशान्त मोहन शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, मनीष पण्डित, सहित शहर और फर्रूखाबाद, भिवानी, अलीगढ, आगरा, हाथरस, दिल्ली, फिरोजाबाद, खुर्जा, लखनऊ, राजस्थान वृन्दावन के लोगों ने भाग लिया।

Read More

मथुरा। जनपद में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। बीतीरात वृन्दावन के चेतन्य बिहार में एक दंपत्ति से तमंचाधारी बदमाशों ने मकान में बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की।  मिली जानकारी के अनुसार वृन्दावन के चेतन्य बिहार फेस-2 में बीतीरात करीब साढे नौ बजे बाइक पर सवार होकर आये चार बदमाश घर में घुस आये और उन्होंने घर में हरीशसिंह और उसकी पत्नी ऊषासिंह को बंधक बना लिया और तमंचे की नोंक पर जमकर लूटपाट की। बताते हैं कि चार बदमाश थे जो दंपत्ति से एक सोने की चेन, दो कुण्डल, एक अंगूठी और दस हजार रूपये नगदी और उनके मोबाइल लूटकर ले गये। बताते हैं कि लूटपाट की घटना को अंजाम देते समय बदमाशों ने दम्पत्ति, कु. वंशिका सहित दोनों बच्चों को बाथरूम में बंद कर दिया और करीब एक घंटे तक घर को जमकर खंगाला। घटना के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गये। दंपत्ति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पंहुची जब तक लुटेरे फरार हो चुके थे।  दंपत्ति के अनुसार यह बदमाश पिछले कई दिन से उनका पीछा कर रहे थे। कई दिनों से उनको उनके घर के आसपास देखा जा रहा था। कल रात्रि बाइक पर सवार होकर आये इन बदमाशों ने तमंचों के बल पर घर में जमकर लूटपाट की।   चार दिन में चार घटनायें मथुरा। वृन्दावन के चेतन्य बिहार में पिछले चार दिनों के अंदर चार घरों में बदमाशों ने चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है लेकिन इलाका पुलिस इस बारे में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जिससे क्षेत्रिय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। बताते हैं कि गत 21 अगस्त को चेतन्य बिहार निवासी शिव शर्मा के यहां चोर सात हजार रूपये नगद और सोने के टाॅप्स चुराकर ले गये थे। वहीं 25 अगस्त को रामगोपाल यादव की कोठी में बदमाश घुस गय लेकिन जगार हो जाने के कारण वे वहां से भाग खड़े हुये। बताते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा को भी चोरों ने नहीं बख्शा। बदमाश उनकी निर्माणाधीन कोठी में घुस गये लेकिन जगार हो जाने के कारण वे वहां से भाग खड़े हुये। वहीं इसी दिन क्षेत्र में रहने वाले देवा शीश के घर से भी चोर सामान चुराकर ले गये थे। वहीं क्षेत्र में रहने वाले पंकज यादव के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।  

Read More

स्थित विद्युत सब स्टेशन पर धरना देते बछगांव के ग्रामीण हाईटेंशन करंट की चपेट में आयीं दो भैस, मरणासन्न शुक्रवार को पूरे दिन गुल रही बिजली, उमस से परेशान रहे लोग सौंख समाचार। गुरूवार की देर शाम बछगांव में बिजली के तारों के टूट कर पोखर मे गिर जाने और पानी पीने गयीं दो भैंस करंट की चपेट में आ जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गये। शुक्रवार की सुबह कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन पर पहुंच कर धरना दे दिया और बिजली आपूर्ति को बंद करा दिया। इससे त्यौहार के मौके पर कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। सौंख क्षेत्र के गांव बछगांव की बाहरी सीमा पर पोखर बनी हुई है जिसमें गांव के मवेशी पानी पीने के लिए जाते हैं। पोखर के पास से ही विद्युत के तार जा रहे थे। गुरूवार की शाम गांव के पशुपालक कुछ भैंसों को पानी पिलाने के लिए पहुंचे। तभी हाईटेशन लाइन से टूट कर गिरे तार के करंेट की चपेट में भैस आ गयीं। इससे भैंसों की स्थिति मरणासन्न हो गयी। इससे ग्रामीणो मे आक्रोश व्याप्त हो गया। शुक्रवार की सुबह गांव बछगांव से ग्रामीण स्थानीय सब स्टैशन पर जमा हो गये और सौख क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की बंद करा दिया। इससे आसपास के गांव भी प्रभावित हुए। सूचना पर कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गयी। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। धरना देने वालों में भरत सिंह, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, राजकुमार, नरेन्द्र, वेद प्रकाश, हरविलास, चैब सिंह, पूरन सिंह, फूलचंद, रघुवीरी देवी, नवल देवी, ओमवती देवी, राजकुमारी, शकुन्तला, चन्द्रवती, राजवती आदि शामिल थे। इस बारे में जेई राजुद्दीन ने बताया कि ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उन्होनें इसके लिए गुरूवार की रात्रि ही ग्रामीणो की उच्चाधिकारियों से वार्ता करा दी। परन्तु इसके बाद भी ग्रामीणों ने शुक्रवार को सब स्टेशन पर धरना दे दिया। शीघ्र ही ग्रामीणों से पुनः वार्ता कर आपूर्ति चालू करा दी जायेगी।

Read More



Mediabharti