मथुरा

काष्र्णिगुरू शरणानन्द जी महाराज सैकड़ो साधु-सन्तों के संग कुम्भ के लिये किया प्रस्थान प्रातः काल की वेला में हरिनाम संकीर्तन की तान के साथ पूज्य काष्र्णिगुरू शरणानन्द जी महाराज सैकड़ो साधु एवं भक्तों के साथ नासिक कुम्भ के लिये प्रस्थान किया। इस कार्यक्रम में यमुना मिशन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने पूज्य गुरू शरणानन्द जी महाराज से आशीर्वाद लिया। कुम्भ में जाने वाले सभी भक्तों को विदा किया। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने गुरू शरणानन्द जी महाराज से मिशन के प्रचार प्रसार के लिये कुम्भ में जाने का आशीर्वाद लिया। नासिक कुम्भ में जायेगें यमुना मिशन के कार्यकर्ता यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा नासिक कुम्भ में जाने का कार्यक्रम तय किया गया। यमुना मिशन द्वारा मिशन से देशभर के लोगो को जोड़ने के लिये नासिक कुम्भ में जाकर लोगो को मिशन से जोड़ा जायेगा।  पं. अनिल शर्मा ने बताया कि मिशन द्वारा कुम्भ में जगह जगह केनोपी लगा लोगो को मिशन के विषय में अवगत कराया जायेगा। इसके साथ ही कुम्भ में मिशन से जुड़ने वाले नये कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन भी किया जायेगा। इस अवसर पर स्वामी हरदेवानन्द जी, हरिओम, सुनील शर्मा, गीता शर्मा, राजेश तिवारी, मुकेश ठाकुर, लपूटी गुरू, रिचा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Read More

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव के अन्तर्गत आज दिनांक 24 अगस्त को चैमुहां ब्लाॅक के ग्राम सैनवा में ब्रज महोत्सव मनाया गया। ब्रज महोत्सव के उपरान्त यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने ग्रामवासियों के सहयोग से सैनवा गाँव के श्याम कुण्ड की सफाई की। यह कुण्ड गाँव का सबसे प्राचीन व कृष्णकालीन कुण्ड माना जाता है जबकि इस कुण्ड में ढेर सारा मलवा, कीचड़, जलकुंभी इत्यादि जमा हुआ था। सफाई के दौरान यह सभी हटाये गये। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि कुण्ड-सरोवर ब्रज की धरोहर है। ब्रज में कुण्ड-सरोवर एवं यमुना का विशेष महत्व रहा है। इन सब के बिना ब्रज अधूरा है। कुण्ड-सरोवर का जल यदि स्वच्छ रहेगा तभी ब्रज में खारे पानी की समस्या दूर हो सकती है। ब्रज में जल की समस्या सबसे अधिक है। ब्रज में अधिकतर जगह खारा पानी व दूषित पानी है। जिसके पीने से लोग अनेकों बीमारियों से ग्रसित हो रहें है। उन्होने कहा कि हमें इन सभी को बचाना है। यह हमारी जीवनदायनी है। यमुना, कुण्ड-सरोवर व गाय इन्ही से ब्रज की पहचान है। हमें यह पहचान वापस लाना है। ब्रज का प्राचीन स्वरूप वापस लाना है। इस दौरान सभी ने कुण्ड की सफाई एवं उसके बचाव का संकल्प लिया। साथ ही ग्राम सैनवा से 25 नवयुवकों की टीम तैयार की गई। जो ग्राम सुधार-ग्राम विकास व आदर्श गाँव बनाने में कार्य करेगी। इस अवसर पर चेतना बोध मिशन प्रभारी स्वामी रामानन्द जी, समाजसेवी पं0 उदयन शर्मा, कल्याण दास बाबा, लाल बाबा, कन्हैया लाल शर्मा, राजेश पहलवान, प्रेमचन्द्र, भगवत दयाल, गौरी शंकर शर्मा, तुलाराम शर्मा, गिरधार शर्मा, बाबूराम शर्मा, नानक चन्द्र, उमेश कुमार, महेश चन्द्र, मोहन लाल शर्मा, किशोरी लाल, दुर्गा पंडित, केशव दुबे, दिनेश कुमार गोपाल पुजारी आदि ग्रामवासी उपिस्थत थे।   

Read More

रुद्रपुर : रुद्रपुर अस्पताल लापरवाही मामले में नए तथ्य सामने आए हैं। प्रसव के दौरान चिकित्सक द्वारा आपाधापी में बच्चे का एक हाथ खींच दिए जाने के बाद से बच्चे का हाथ काम नहीं कर रहा है। इलाज कर रहे मौजूदा डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को उपचार दिया जा रहा है लेकिन उसके पूरी तरह सही होने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।   ध्यान रहे, 15 अगस्त को स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह नेगी की पत्नी सोनाक्षी को प्रसव के लिए सिविल लाइंस स्थित कैलाश नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। उसी दिन डिलीवरी भी हो गई। रविवार को अचानक बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और देखते ही देखते बच्चे की हालत बिगड़ गई। बाल रोग चिकित्सकों ने बच्चे को हल्द्वानी स्थित एसटीएच रेफर कर दिया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि बच्चा चूंकि ओवरवेट है और डिलीवरी के वक्त चिकित्सक ने जबर्दस्ती कर उसका एक हाथ खींच दिया है। इससे बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल बच्चे का हाथ लगभग लटका हुआ सा प्रतीत हो रहा है।   इससे पहले, मामले को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिए जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी अपने समर्थकों व परिवार के साथ जब सिविल लाइंस स्थित नर्सिंग होम पहुंचे तो वहां मौजूद कथित बदमाशों ने विरोध कर रहे इन लोगों को लाठी-डंडों से जमकर धुना और फायरिंग भी की। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले में घायल विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी परिवार के साथ नजदीकी भदईपुरा में रहते हैं।  फिलहाल, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। विहिप नेता ने जहां दो लोगों को नामजद करने के साथ ही डेढ़ दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, अस्पताल के प्रबंधक ने विहिप नेता पर अस्पताल में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।   पीड़ित महेंद्र का कहना है कि वह कैलाश अस्पताल में अपने नवजात शिशु के उपचार में हुई लापरवाही की शिकायत करने गए थे जिसे चिकित्सक सुनने के लिए कतई तैयार नहीं हुए। उल्टे अस्पताल में गुंडे बुलाकर उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल के प्रबंधक विनोद राय ने आरोप लगाया है कि विहिप नेता के परिजनों ने चिकित्सकों की बात सुनने के बजाय उनसे अभद्रता की और अस्पतालकर्मियों से मारपीट करने के साथ ही तोड़फोड़ की। चौकी प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।   दूसरी ओर, इस मामले को लेकर विहिप कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और हमलावरों की गिरफ्तारी तथा नवजात का इलाज कराने की मांग की।

Read More

यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा दिनांक 23 अगस्त रविवार को मथुरा शहर के चैकबाजार क्षेत्र से स्वामीघाट, विश्रामघाट और छत्ताबाजार क्षेत्र में यमुना मिशन का प्रचार-प्रसार किया। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा मिशन की गतिविधियों से लोगो को अवगत करा मिशन से जोड़ा गया। जनसंपर्क के माध्यम से यमुना मिशन द्वारा लोगो से यमुना की रक्षा, ब्रज में हरियाली एवं स्वच्छता तथा ब्रज के कुण्ड एवं सरोवरों की रक्षार्थ सहयोग एवं समर्थन की मांग की। नगरवासियों द्वारा यमुना मिशन के प्रयासों को सराहा तथा मिशन में सहयोग करने की बात कही। इसी के साथ जनसंपर्क के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो को सोशल मीडिया के माध्यम से यमुना मिशन के पेज से जोड़ा गया। अब तक यमुना मिशन के पेज पर 14 हजार से ज्यादा लाइक हो चुके है। पं अनिल शर्मा ने कहा कि यमुना मिशन सच्चाई, ईमानदारी और धर्म पर चलकर कार्य कर रहा है इसलिये यमुना जी अदृश्य रूप में हमारे साथ है और सहायता कर रही है। मिशन का उद्देश्य ब्रज के साथ साथ पूरे देश में हरियाली आये, स्वच्छता हो, जलाशय संरक्षित हो आदि उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रही है। मिशन के अन्तर्गत वर्तमान में रमणरेती, गोवर्धन, मथुरा में कृष्णगंगा घाट, चक्रतीर्थ घाट, काष्र्णि कुण्ड, चरणामृत कुण्ड, सरस्वती कुण्ड पर पूरूद्र्धार कार्य चल रहा है।  राधाचरण दास जी ने कहा कि यमुना मिशन द्वारा अब तक कई हजार वृक्ष लगाये जा चुके है, कुण्डो को साफ कर उनमें स्वच्छ जल लाया गया है। यमुना जी की कृष्ण गंगा घाट पर आरती प्रारम्भ की आदि कार्य कर मिशन निरन्तर आगे बढ रहा है। श्रीमान तालवन धाम तारसी अलवेली शरण ने कहा कि मिशन सिर्फ ब्रज तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह ब्रज से भी बाहर कार्य कर रहा है एवं जल्द ही यमुना मिशन के कार्यकर्ता कुम्भ मेले में जाकर जन जागरण लोगो को मिशन से जोड़ने का कार्य करेगे।  इस अवसर पर  मनोज, संजय शर्मा, भोला पंडित, यशपाल, महेश पंडित, आशिष शर्मा, लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, सुभाष, हरीसिंह, रामवीर आदि उपस्थित रहे।   

Read More

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आशा सम्मलेन के मंच पर मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अतिथिगण    मथुरा। जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन खण्डेलवाल सेवा सदन गोवर्धन रोड मथुरा पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा डा विवेक शर्मा ने सभी अतिथियों एएनएम, आशाओं एवं कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आशा ही देशभर में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती है, स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता में आशा एक मुख्य कड़ी है, जो स्वास्थ्य विभाग एवं गरीब जनता के बीच तालमेल बैठाते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि आशाएं जनपद के ग्रामीण अंचल की जनता से तालमेल कर गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करे कि वह अपना प्रसव सरकारी चिकित्सालय पर कराए एवं डिलीवरी उपरांत कम से कम 48 घंटे प्रसूता अवश्य चिकित्सा इकाई पर रूके एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निरूशुल्क भोजन की सुविधा का लाभ ले एवं प्रसूता के लिए प्रसव हेतु फ्री 102 एम्बुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त करें। जिससे उसका पूर्ण उपचार किया जा सके एवं बच्चे को बीसीजी का टीका भी लगाया जाए। ग्रामीण जनता को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करें सम्मेलन में आयी आशाओं को अच्छा कार्य करने के लिए राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम से जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक ब्लॉक की आशाओं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार पांच हजार, दो हजार, एक हजार की धनराशि के चैक के रूप में प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  सम्मेलन में वाद-विवाद प्रतियोगिता, लोक संगीत, लोकनृत्य आदि का आयोजन किया गया। जिसके प्रतिभागियों को भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार वितरित किए गए। सांस्कृति कार्यक्रमों का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेन्द्र सिंह, एवं डीपीएम संजय सिहोरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेन्द्र सिंह, डापीके गुप्ता, डा ब्रजेश खन्ना, डा एके गुप्ता, डा एसपी शर्मा, डा सज्जन कुमार, जननी सूर्या क्लीनिक से कासिब एवं अन्य स्टॉफ एवं समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, एआरओ एवं बीपीएम आदि उपस्थित थे। डीपीएमयू एचआरएचएम मथुरा से श्रीमती पारूल शर्मा, विक्रम सिंह, एनजीओ उत्तम चैधरी, अपर निदेशक स्वास्थ्य आगरा मंडल डा एचएस दानू आदि उपस्थित रहे। 

Read More

वाहन किए सीज  मथुरा। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए वाहन चैकिंग एवं संदिग्ध लोगोें व बैंक के निकट घूमने वाले संदिग्ध लोगों की  चैकिंग अभियान में पुलिस की सख्ती से जुर्माना वसूलने के साथ ही बड़ी संख्या में वाहनों के चालान करने एवं संदिग्ध लोगों को जेल भेजने में सफलता हासिल की।  एसएसपी मथुरा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में बैंक और बैंक के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग, बस स्टैण्ड व उनके पास संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं अन्य कई भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चैकिंग, तीन सवारी, बिना हेल्मेट व संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। उक्त चैकिंग अभियान के दौरान जिले में 670 संदिग्ध व्यक्ति, 452 वाहन, 05 वाहन सीज, 87 चालान किये तथा 12350रू0 शमन शुल्क वसूल किया गया तथा थाना कोसीकलॉ में उक्त अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को 02 नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा थाना प्रभारियों को सीयूजी नम्बर पर कॉल करने पर फोन नहीं उठाये जाने के कारण मिली शिकायतों में के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को काठोर व दण्डात्मक कार्यवाही के चेतावनी दी तथा साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में कभी भी उनके द्वारा सीयूजी पर कॉल करके चैक किया जा सकता है। तथा फोन रिसीव न होने उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत शौच के लिये जा रही एक युवती को सड़क पार करते समय एक बाइक सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और उपचार के लिये ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय पिंकी पत्नी मनोज निवासी रैपुराजाट कल शाम शौच कर वापिस लौट रही थी, जब वह सड़क पार कर रही थी तभी तेजगति से आते अज्ञात बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और उपचार के लिये ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।इस संबंध में मृतका के ससुर हरीसिंह पुत्र प्यारेलाल निवासी रैपुरा जाट ने बाइक संख्या यूपी 81 एडी 4778 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अंतर्गत सोनईं मार्ग पर तेजगति से आती एक जाइलो कार ने बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, बाइक पर सवार दो बच्चे इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुये हैं जिन्हें उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय दीनदयाल  पुत्र चेतराम निवासी बिजहारी बीती शाम अपनी बाइक संख्या यूपी 85 एआर 9513 पर अपने बच्चों को साथ लेकर इगलास से अपने घर जा रहा था तभी राया-सोनई मार्ग स्थित पीके इंस्टीटयूट के समीप तेजगति से आती जाइलो कार संख्या यूपी 85 ए एच 5405 ने तेजगति से बाइक में टक्कर मार दी जिसेस बाइक पर सवार दीनदयाल की मौत हो गयी तथा उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसो में बीती रात साढे ग्यारह बजे घर में सो रही एक महिला की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी है और तरह-तरह की चर्चायें भी हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार साठ वर्षीय शांति पत्नी केशव निवासी पलसौं घर में सो रही थी। बीती रात करीब साढे ग्यारह बजे बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि पुरानी रंजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने गोवर्धन थाने में मेघश्याम पुत्र राधारमन, भूदेव पुत्र हरीकिशन, मुखिया उर्फ रामदयाल पुत्र बेनी, श्याम सुन्दर पुत्र राधारमन, महावीर पुत्र वृषभान निवासीगण पलसौं के खिलाफ तहरीर दी है। बताते हैं कि महिला के पेट में गोली मारी गयी है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बताते हैं कि जमीनी रंजिश के चलते चार-छह माह पूर्व भी गांव में हत्या हुयी थी।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा गोवर्धन क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री काम काम रूक नहीं पा रहा है। पुलिस द्वारा कई बार छापे मारकर कच्ची शराब पकड़ी गयी है लेकिन इसके बाद भी इसकी बिक्री नहीं रूक पा रही है। इसके चलते कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। कल गोवर्धन के सौंख अडडा के निकट नाली में पड़े एक युवक की लाश लोगों ने देखी।  बताते हैं कि कच्ची शराब पीने से उसकी मौत हुयी है। मृतक कस्बे मंे चने-फूले की ढकेल लगाता था। बदायूं निवासी मृतक लाखन सिंह कई वर्षों से किराये का मकान लेकर गोवर्धन में रह रहा था।  पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More