मथुरा

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड पर महिला ने अश्लीलता और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। गौरा नगर कालोनी हनुमान गली निवासी सरला शर्मा पत्नी भगवान स्वरूप ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि पड़ोस मंे रहने वाला गिरीश गौड़ पुत्र पुरूषोत्तम उससे रंजिश मानता है। गत 18 अगस्त को सुबह वह गली में घूम रही थी तभी गिरीश ने गंदी गालियां दी, रास्ता रोक लिया और पकड़कर कपड़े फाड़ दिये और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर लोग आये तब जाकर वह जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। महिला ने उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाल के निर्देशन में चैकी बागबहादुर प्रभारी श्याम सिंह ने जंक्शन रोड से दो टटलूओं को एक किलो नकली सोने की ईंट सहित पकड़ा है। जानकारी के अनुसार कल रात्रि चैकी प्रभारी पुलिस बल के साथ गश्त पर थे तभी जंक्शन रोड पर दो संदिग्ध लोगों को देखा। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों में थान सिंह पुत्र मनोहरी निवासी हुलवाना कोसी, सुरेश पुत्र राम ंिसह निवासी भरतपुर राजस्थान हैं। इनके कब्जे से एक किलो वजनी नकली सोने की ईंट बरामद हुयी है।

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर के कालिन्दी गैस्ट हाउस में एक नामजद व्यक्ति ने महिला से बलात्कार किया और विरोध करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि सविता पत्नी दिगंबर पुत्री रघुवीर निवासी सुरवारी कोसीकलां को श्याम पुत्र यादराम निवासी खरौंठ कोसीकलां जो उसका चचिया ससुर है, उसने महिला से बलात्कार किया। घटना की नामजद रिपोर्ट महिला द्वारा दर्ज करायी गयी है।

Read More

चालकों की हत्या कर लूटने वाले गिरोह के तीनों शातिर बदमाशों के साथ शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह और पुलिस टीम। मथुरा। भाड़े पर वाहन लेकर चालक-परिचालक की हत्या और हाथपैर बांधकर उन्हें फेंककर वाहन लूट ले जाने वाले गिरोह का शहर कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद किये हैं। यह गैंग जनपद के अलावा कन्नौज, उन्नाव, जालौन से ट्रैक्टर लूट करता था जिनका पकड़े बदमाशों ने इकबाल किया है।  आज शुक्रवार शहर कोतवाल चन्द्रभान सिंह ने बताया कि वे अपराधियों की तलाश में पुलिस बल के साथ थे। मुखबिर से पता चला कि चैपहिया वाहनों को भाड़े पर ले जाकर चालक की हत्या और वाहन लूटने वाले गिरोह के सदस्य जहरखुरानी कर ट्रेन से उतरकर ब्रज नगर के पास रेलवे लाइन के किनारे इकटठे हुये हैं और ये चालक की हत्या कर वाहन लूटने की फिराक में हैं। इस सूचना पर घेराबंदी कर रात लगभग बारह बजे बदमाशों को ललकारा तो पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से करूणेश शुक्ला, सुभाष व दीपक सिंह को बंदी बनाया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद हुये। इन लोगों ने बताया कि गत 16 जुलाई को रैपुराजाट के पास शाम अपाचे सफेद रंग की बिना नंबर बाइक को लूटा था जिसे हम कानपुर देहात ले गये और बाइक सोनू नामक व्यक्ति को बेच दी। 17 जुलाई को गांव कलीजरी थाना रूरा कानपुर देहात से ट्रैक्टर भाड़े पर चालक व कंडक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर लूट ले गये थे। यह गैंग ऐसी ही वारदातों को अंजाम देता है। पकड़े गये तीनों बदमाश कानपुर देहात के मंगलपुर थाने के हैं। पुलिस की इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक एमएस चाहर, कांस्टेबिल रियाज खां, सचिन, जवाहरलाल, वीरेन्द्र सिंह व अरविन्द शामिल थे।

Read More

अपनी मांगों को लेकर कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते शिक्षा प्रेरक। मथुरा। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वैलफेयर एसोसिएशन ने आज शुक्रवार जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासन के अधिकारियों को सौंपते कहा कि जिला शिक्षा प्रेरकों को मानदेय नहीं मिल रहा है। पठन-पाठन सामग्री भी नहीं दी जा रही है। फरवरी 2013 में हुये चयन के बाद अब तक केवल तीन-चार माह का मानदेय ही मिला है, वह भी सभी प्रेरकों को नहीं, जबकि वर्तमान में शासन ने प्रत्येक केन्द्र पर 125 निरक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा है लेकिन बिना पठन-पाठन सामग्री के निरक्षरों को साक्षर करना नामुमकिन है। उन्होंने मांग की कि दस प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की जाये। बैंक खातों से जोड़ा जाये।  इस अवसर पर मुनीश रावत, विनोद कुमार खेमचंद भारद्वाज, गनपत सिंह, हरेन्द्र कुमार, श्यामवीर सिंह, सुनीता चैधरी, कमलेश शर्मा, पिंकी, सरोज, कंचन सिंह आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। शहर में वर्दी में ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले फर्जी दरोगा की तलाश में एसएसपी ने एसपी सिटी के निर्देशन में शहर भर के होटल व रेस्तरां टाइप के स्थानों पर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन इस शख्स के विषय में कोई सफलता पुलिस को नहीं मिली। शहर में कई स्थानों पर वर्दी में झांसा देकर लोगों से कीमती आभूषण छीनने वाला यह कथित दरोगा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद होने के बाद आज चर्चा का विषय बना है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि यह दरोगा पड़ोसी जनपद हाथरस में भी पूर्व में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो आंशिक पहचान इस शख्त की कर ली गयी है जिसे जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जायेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है।

Read More

 देररात थानों का निरीक्षण करते एसएसपी डा. राकेश सिंह  हाईवे के निरीक्षण में शिथिलता पर तलब किये विवेचक मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बीतीरात शहर के थानों ओर चैकियों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डाॅ. राकेश सिंह ने थाना गोविन्द नगर, थाना हाईवे, चैकी कृष्णानगर व कई जगहों पर पिकेट ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया तथा उपरोक्त थानों की हवालात, थाना कार्यालय तथा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया। थाना गोविन्दनगर पर निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था और दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये तथा थाना हाईवे पर अभिलेखों के निरीक्षण के दौरान विवेचनाओं में स्थिरता बरतने पर 06 विवेचकों को कल तक तलब होने का आदेश दिया है।

Read More

मथुरा। बलदेव स्थित एक विद्यालय में अबोध छात्र ने कोल्डड्रिक की बोतल में भरी फिनायल को ठंडा पेय समझ पी लिया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा बलदेव नगर पंचायत चेयरमैन रामकृष्ण सोनी के छोटे भाई नवीन वर्मा का चार वर्षीय बेटा जय वर्मा कस्बे के ही सरस्वती शिशु मंदिर में प्रथम कक्षा का छात्र है। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद पड़ौस में रहने वाले शिक्षक ने पेप्सी की बोतल में भरी फिनायल जय को अपने घर देने के लिए कह कर भेजा। रास्ते में बच्चे ने उसे पेप्सी समझकर थोड़ी सी पी ली। घर पहुंचते-पहुंचते बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर तुरंत चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक ने बच्चे द्वारा विषाला पदार्थ पी लेने की बात कहते हुए उपचार शुरू कर दिया। तब जाकर बच्चे की तबियत में सुधार हुआ। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद आज चिकित्सक ने बच्चे को छुट्टी दे दी। 

Read More

-स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारम्भ करती सुधा शिवाने मथुरा। मथुरा छावनी में हडियों व आॅंखों की जाॅच के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन श्रीमति सुधा शिवाने, श्रेत्रीय अध्यक्ष आवा ;आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएशनद्ध ने किया। इस शिविर का आयोजन आवा की अगुवायी में 4001 द्वारा आवा दिवस समारोह के अंर्तगत किया गया। इस शिविर में महिलाओं और बच्चों की हडियों व आॅंखांे की जांॅच की गई और उन्हें 5 से 10 वर्ष के बच्चों में होने वाले नेत्र रोगों व 40 वर्ष की उम्र से अधिक की महिलाओं मे होने वाले हडियों के रोगों से अवगत कराया गया और इन रोगों के रोक थाम के उपाय बताए गए। इस शिविर के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों ने महिलाओं व बच्चों द्वारा विभिन्न सवालों के जवाब दिए और स्वस्थ जीवन करने के उपायों के पर्चे वितरित किए गए। इस शिविर में महिलाओं और विशेष रूप से बच्चों नेे बढ्-बढ् कर भाग लिया और चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं में दिलचस्पी दिखाई। इस शिविर में लगभग 800 महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।

Read More

कार्यालय में पीसीपीएनडीटी की बैठक लेते सिटी मजिस्ट्रेट मथुरा। नगर मजिस्टेेªट विजय कुमार ने कहा है कि ऐसे अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र जो स्पष्टीकरण कर जवाब नहीं दे रहे उनके बिरूद्ध कार्यवाही की जाय। श्री कुमार आज यहाॅ अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पीसीपीएनडीटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया कि विगत बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार कुछ अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों से दो बार स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन उनके द्वारा अभी तक जवाब प्राप्त नहीं हुए हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि ऐसे अल्ट्रा साउण्ड केन्द्रों को एक सप्ताह का समय देकर नोटिस भेजा जाय। फिर भी उनके द्वारा जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके लाइसेन्स रद्द करने की कार्यवाही की जाय। बैठक में मां लक्ष्मी लाइफ लाइन हास्पीटल, वृन्दावन द्वारा नये अल्ट्रा साउण्ड केन्द्र के रजिस्ट्रेशन  के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे लेकिन मानक न पूरा करने के कारण लाइसेन्स की स्वीकृति नहीं दी गई। श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम हास्पीटल वृन्दावन को चिकित्सक का नाम जोडने की अनुमति नहीं दी गई लेकिन पुरानी मशीन बेचने व नयी मशीने खरीदने की अनुमति प्रदान की गई। वृन्दावन आरोग्य द्वीप अटल्ला चुंगी द्वारा चिकित्सक का नाम जोड़े जाने की अनुमति मांगी गई थी। बैठक में अवगत कराया गया कि रेडियों लाजिस्ट व गाइनों लाजिस्ट डिग्री धारकों को स्वीकृति प्रदान की जाती है। मानक पूरा न करने के कारण स्वीकृती नहीं प्रदान की गई। बैठक में के0एन0 अल्ट्रा साउण्ड पाली डूंगरा सौंख रोड़ तथा ओम हास्पीटल भूतेश्वर को नई मशीन खरीदने की अनुमति प्रदान की गई। बैठक में देवी प्रसाद मैटरनिटी होम एण्ड हास्पीटल यमुना पार द्वारा स्थान परिवर्तन कर उन्नति अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर यमुना पार में आल्ट्रा साउण्ड मशीन स्थापित करने अनुमति मांगी गई थी। एक माह पूर्व टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। नये सेन्टर पर मशीन तो नहीं पाई गई लेकिन पुराने सेन्टर पर ताला लगा होने के कारण मशीन का सत्यापन नहीं हो पाया। आज बैठक में निर्णय लिया गया कि पुनः नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में इसका औचक निरीक्षण किया जाय। नये स्थान पर मशीन नहीं पाई गई। पुराने स्थान पर ताला लगा होने के कारण तथा मालिक के बार होने के कारण कल निरीक्षण के लिए समय दिया गया। बैठक में एसीएमओ डा0 राजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय डा0 बीडी भाष्कर, शासकीय अधिवक्ता बद्री प्रसाद सिंह, आईएमए के सचिव डा0 विजेन्द्र तिवारी, बाल रोग विशेषज्ञ, संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन, एके गुप्ता, सचिव एनजीओ उत्तम सिंह चैधरी तथा स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Read More