मथुरा

मथुरा। शुक्रवार देरसायं दो प्राईवेट केबिल नेटवर्कांे के बीच हुयी आपसी फायरिंग के दौरान जहां दोनों पक्ष के एक-एक लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने महाराजा केबिल नेटवर्क के सुनील पण्डित तथा नियो नेटवर्क के मुकेश पण्डित को हिरासत में लिया है।शहर कोतवाल ने कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। वहीं आज डेन नेटवर्क की ओर से नरेश कौशिक पुत्र स्व. रामस्रूप शर्मा निवासी 14 हरी नगर गली नंबर 4 महोली रोड ने नियो नेटवर्क के संचालक कैलाश गुप्ता, अनिल शर्मा, संजीव सबरवाल, शाहिद अली, जिला उल हक, सुनील पंजवानी, धनपाल सिंह, मुकेश शर्मा सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं नियो नेटवर्क की ओर से कैलाश गुप्ता द्वारा नरेश, तेजसिंह, अजित, सुनील पण्डित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

Read More

मथुरा। शुक्रवार बर्चस्व की लड़ाई में भूतेश्वर तिराहे पर हुयी फायरिंग में मुकेश पण्डित को छर्रे लगे हैं जबकि दूसरे पक्ष के तेजसिंह पहलवान के हाथ में काफी चोट आयी है। तेज सिंह को आगरा रैफर किया गया है। वहीं आज सुबह नियो नेटवर्क के लोग भी अपने घायल मुकेश पण्डित को रैफर करने की कह रहे थे।

Read More

थाना गोविन्दनगर का निरीक्षण करते एसएसपी राकेश सिंह मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डाॅ0 राकेश सिंह द्वारा विगत रात्रि 19-20 अगस्त की रात औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान थाना गोविन्द नगर, थाना हाईवे, चैकी कृष्णा नगर व कई जगहों पर पिकेट ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया तथा उपरोक्त थानों की हवालात, थाना कार्यालय तथा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया थाना गोविन्द नगर पर निरीक्षण के दोरान सफाई व्यवस्था और दुरूस्त करने के निर्देश दिये गये। तथा थाना हाईवे पर अभिलेखों के निरीक्षण के दोैरान विवेचनाओं में स्थिलता बरतने पर 06 विवेचकों को दिनाॅक 22 अगस्त को तलब होने हेतु आदेशित किया गया।

Read More

छावनी परिसर में सेना के गौरव को लाइट एण्ड साउण्ड शो में प्रदर्शन करते हुए एवं उपस्थित दर्शक मथुरा। स्ट्राईक वन ने 19 अगस्त को मथुरा छावनी में अपनी स्वर्ण जयन्ती को मनाया। इस भव्य समारोह में लेफ्टिनेन्ट जनरल एके सिंह गवर्नर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लेफ्टिनेन्ट जनरल एके साहनी, आर्मी कमाडंर  दक्षिण पश्चिमी कमाण्ड समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। संध्या समय एक लाईट एण्ड साउण्ड शो स्ट्राईक वन की गौरव गाथा था। जिसमे स्ट्राईक वन के 50 साल के शानदार इतिहास व प्रख्यात यात्रा को दर्शाया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने जनरल आॅफिसर कमांडिग स्ट्राईक वन नेे इस सुअवसर में उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए बताया कि 1965 से लेकर आज तक चाहे युद्ध का मैदान हो या प्राकृतिक आपदा का, स्ट्राईक 1 सदा देश की सेवा के लिए तत्पर रही है। स्ट्राईक 1 की इन महान उपलब्धियों का श्रेय इसके वीर जवानों के त्याग व निष्ठा को जाता है। स्ट्राईक वन ने विभिन्न युद्धों में 3 परम वीर चक्र, 17 महावीर चक्र तथा 71 वीर चक्र अर्जित किए है जो कि इस कोर के प्रत्येक सैनिक के सिद्धांत नेशन बिफोर सेल्फ ;राष्ट्र सर्वोपरी को दर्शता है। इन 50 वर्षों में स्ट्राईक 1 की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सागा आॅफ स्ट्राईक वन; स्ट्राईक वन की गौरव गाथा नामक विस्मयकारी लाईट एण्ड साउण्ड शो में दर्शाया गया। इस कार्यक्रम में 1965 और 1971 में भारत पाक के बीच हुए मुख्य युद्धों का सजीविकरण कर समस्त श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में हुई अतिशबाजी ने समस्त आकाश को जगमगा दिया। यधपि कार्यक्रम के मध्य में वर्षा हूई पर वैक्लपिक व्यवस्था होने के कारण कार्यक्रम पूर्ण किया गया।

Read More

मथुरा। नगर के रामघाट पर नहाते समय मंगलवार को डूबे बालक को खोज पाने में पुलिस व पीएसी अब तक नाकाम साबित हुई है। यमुना में पानी के बढ़ते बहाव के चलते स्थानीय व बाहरी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस व पीएसी के गोताखोरों की लापरवाही इस घटना से उजागर हुई है। डूबे बालके के परिजनों ने डीएम, एसएसपी से बालक का शव ढूढें जाने की गुहार लगाई है। शहर की मारू गली में रहने वाले राजू शर्मा का बारह वर्षीय पुत्र यश स्कूल से पढ़कर लौटते समय अपने साथियों के साथ यमुना स्नान को चला गया और नहाते नहाते यश यमुना के गहरे जल में समा गया। आस पास खड़े गोताखोरों ने बालक को बचाने का प्रयास किया लेकिन यमुना के तेज वहाव के चलते उन्हें पीछे लोटना पड़ा। इस बीच यमुना तट पर खड़ी पीएसी की टीम को सूचना दी गई लेकिन उनके स्टीमर में पैट्रोल न होने के कारण वह भी कुछ नहीं कर सके और अब तक इस बालक को खोजा नहीं जा सका है।

Read More

पुलिस लाइन में योगाभ्यास करते पुलिसकर्मी मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डाॅ0 राकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यशाला का प्रबन्ध् किया गया। जिसमें पुलिस लाइन मथुरा में मौजूद अधिकारीगण एसपी सिटी, एसपी क्राईम, सीओ सदर, प्रतिसार निरीक्षक व समस्त सभी एसओ मौजूद रहे एव 95 अधिकारीगण व कर्मचारीगण ने भाग लिया जिसमें तनाव प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें योगा द्वारा तनाव मुक्त करना और बिना दवाई के उपचार हेतु योगा का प्रयोग करना बताया गया, एव योग के कुछ महत्वपुर्ण बातें बतायी गयी जिससे अधिकारीगण व कर्मचारीगण स्वस्थ रहकर अपनी डयूटी को तनाव से मुक्त होकर सुचारू रूप से कर सके व जनता के साथ सदव्यवहार करने व समन्वय स्थापित करने में उपयोगी रहे व अपने परिवार का पालन पोषण ठीक ठाक कर सके।

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेंस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व काग्रेंस विधान मंडल दल के नेता व मथरा वृन्दावन विधान के विद्यायक प्रदीप माथुर ने प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के सदस्यगण उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था, गुण्डाराज, पुलिस द्वारा आम जनता के साथ बर्बर सलूक, चैथ वसूली, गन्ना किसानों के बकाये मूल्य का भुगतान किये जाने, ओलावृष्टि एवं अति वृष्टि से किसानों के फसलों के नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिये जाने, प्रदेश में बदहाल बिजली आपूर्ति से उद्योगों के चैपट होने, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने, महिला उत्पीड़न की घटना में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी होने, प्रदेश में विकास कार्य ठप होने तथा जंगलराज के विरोध में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मण मेला ग्राउण्ड, लखनऊ में शांति पूर्वक धरना दे रहे थे तथा वहां से हम जैसे ही विधान भवन, लखनऊ की ओर बढ़े तभी वहां पर सरकार के इशारे पर बैरीकेटिंग किये पुलिसवालों ने हमें रोक लिया तथा हम पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया, जिसमें हमारे वरिष्ठ नेतागण घायल हो गये वहीं सैकड़ांे कांग्रेसी कार्यकर्ता चुटैल हुए और तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हड्डियां टूटी। गंभीर चोट लगने के कारण कुछ वरिष्ठ नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सिविल हाॅस्पिटल, लखनऊ ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। उक्त बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने जानवरों की तरह कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्रतार कर बसों में ठूंसा तथा बस में चढ़ते समय भी नेताओं पर लाठियां चलाईं। लगभग 500 पुलिस वाले जिसमें से कुछ लोग सादे वर्दी में थे तथा कुछ अपनी नेमप्लेट निकाल रखे थे, ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता भी किया। वहां महिला पुलिस कर्मी भी नहीं तैनात की गयी थीं। पुलिस द्वारा इस तरह के लाठीचार्ज ने ब्रिटिश हुकूमत के समय बर्बरतापूर्वक की गयी तानाशाही रवैये की याद दिला दिया हैं। इस लिए प्रदेश की सपा सरकार को तत्काल वर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगो की संस्तुति किये जाने की माॅग की हैं।

Read More

मथुरा। हरिजनों को आवंटित जमीन पर 32 वर्ष से चल रहे अवैध कब्जे को लेकर आज पीडि़त ऊदल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जमीन मुक्त कराने की मांग की है। ग्राम कराहरी के ढोकलाबास में ठाकुर राम सिंह की 20 बीघा जमीन 1980 में सीलिंग में निकली थी जिसे उच्च न्यायालय में अपील के बाद हार गये थे। उसका 1984 में आवंटन हो चुका है। यह आवंटन कारे पुत्र मंगला जाटव निवासी कराहरी, पुनिया पत्नी प्रेमपाल जाटव, अमर सिंह कोली व पुनिया पत्नी नरैना कोली निवासी ग्राम कराहरी को आवंटित की गयी थी जिसका दाखिल खारिज हो गया था। इन लोगों की मौत के बाद जमीन परिजनों के नाम खसरा खतौनी में अंकित है। रामसिंह के पौत्र कन्हैया और उसके परिवारीजनों ने उस पर कब्जा कर रखा है। ये दबंग लोग हैं। इस कारण आवंटी इनकी शिकायत नहीं करते।

Read More

मथुरा। गोवर्धन मार्ग पर चलने वाले टैम्पो चालकों ने आज थानाध्यक्ष गोवधर््न को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया और कहा कि ये लोग टैम्पो चलाकर परिवार का पालन कर रहे हैं। समय पर टैक्स देते हैं और परमिट, बीमा सहित वैध तरीके से जतीपुरा, गोवर्धन, आन्यौर आसपास के क्षेत्रों में सवारियों को पंहुचा रहे हैं लेकिन गोवर्धन में मोटर साईकिल रिक्शा व जुगाड़ तथा ईरिक्शा जिनपर न तो परमिट हंै और न बीमा और ड्राइविंग लाइसैंस, ये फर्जी तरीके से बाइक में रिक्शा लगवाकर गोवर्धन व आसपास चला रहे हैं। ये डग्गेमारी करते हैं। आठ दस सवारियां बैठाते हैं और दुर्घटना के बाद भाग जाते हैं। कोई निशान न होने के कारण ये पकड़े भी नहीं जाते हैं। प्रशासन की देखरेख में यह ध्ंध पफलपफूल रहा है। इनकी चैकिंग भी नहीं होती। इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है इसीलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालों में अशोक, रवि सिंह, देवेन्द्र शर्मा, प्रेम सिंह, सुरेश, घनश्याम, संजय, लाखन सिंह, जगदीश, जितेन्द्र, टिल्लू, ब्रजबिहारी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। मध्यप्रदेश के कस्वा छत्तरपुर से अपने ही घर सेोने के जेवरात व नगदी लेकर घर में बिना किसी को बताये गायव हो गई। जिसकी रिपोर्ट विवाहिता के ससुरालीजनों ने स्थानीय पुलिस में दर्ज कराई थी। लेकिन आज प्रातः जीआरपी पुलिस ने महिला को शक होने पर दवोच लिया जिस पर महिला ने सारा राज उंगल दिया। पुलिस ने सूचना विवाहिता के ससुरालजनों को दी तो ससुरालजन भी मौके पर आ गये और विवाहिता को समझा बुझाकर अपने साथ ले गये। मिली जानकारी के अनुसार अंकित गुप्ता पत्नी जितेन्द्र गुप्ता निवासी छत्तरपुर मघ्य प्रदेश विगत रोज अपने पति से अनवन होने के चलते अपने ही घर में रखें लाखों रूपयसें कीमत के सोने के जेवरात व दस हजार रूपयें की नगदी लेकर घर से बिना बताये निकल आई और अंिकता गुप्ता ने छत्तर पुर से सीधी जम्मु जाने के लिए टैªन की टिकिट ले ली और टेªन में सवार हो गयी। लेकिन टेªन में कुछ यात्रियों का अकिंता पर शक हो गया तो उन्होंने मथुरा स्टेशन पर अंकिता कों समझा बुझाकर वापस जाने की कहकर उतार दिया। लेकिन अकिंता गुप्ता जम्मू जाने के लिये पुनः टिकिट लेने के लिये लाइन में लग गई। लेकिन वहाॅ  जीआरपी प्रभारी ने गश्त के दौरान अकिंत को शक होने पर पुछताछ की तो अकिंता ने पुरा घटनाक्रम जीआरपी पुलिस को बता दिया। जिस पर थाना प्रभारी जीआरपी ने अकिंता को थाने लाकर उसके पति जितेन्द्र को अकिंेता के वारे में अवगत कराया। जिस पर जितेन्द्र भी मथुरा आ गया और अपनी पत्नी अकिंेता को समझा बुझाकर अपने साथ ले गया। वहीं जीआरपी प्रभारी श्री लवानिया ने बताया कि दोनो पति पत्नी में सहमति बनने के बाद अकिंता को पति के साथ भेज दिया हैं।

Read More