मथुरा

मथुरा। श्रीरामलीला सभा के त्रिवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया के क्रम में नाम वापसी के दिन कुल 7 पदों के लिये हुये 16 नामांकनों में से सभापति पद पर किये गये एक नामांकन को चन्द्रमोहन अग्रवाल ने वापिस ले लिया। इस प्रकार कुल 15 नामांकन अंतिम रूप से निर्वाचन हेतु नियत हुये हैं। चुनाव अधिकारी गोवेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार निर्वाचन तिथि 25 अगस्त को प्रातः दस बजे से सायं चार बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतगणना कार्य होगा और उसी दिन परिणामों की घोषणा की जायेगी।

Read More

मथुरा। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविकान्त गर्ग ने अपराधिक घटनाओं के न थमने पर चिंता प्रकट करते हुये पुलिस प्रशासन से अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान चलाये जाने की मांग की है। गर्ग ने कहा कि नगर के कुछ क्षेत्रों में स्थानीय अपराधियों द्वारा की जा रही चैथ वसूली, रंगदारी की घटनाओं पर सजगता बरतने की मांग की है। 

Read More

मथुरा। तहसील मांट के गांव कराहरी में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी महीपाल सिंह द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुये ग्राम पंचायत कराहरी के खाते से सरकारी धनराशि 8 लाख 75 हजार रूपये को हड़प लिया है। प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से धन निकाल लिया गया। अब पीडि़त ग्राम प्रधान लाढ़ो पत्नी गोपालदास ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जिलाधिकारी से मांग की है।

Read More

मथुरा। उद्योग व्यापार मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अग्रवाटिका पर हुआ। मीडिया प्रभारी कपिल गुप्ता के अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस बीच राजकुमार गोयल को जिलाध्यक्ष, अवधेश गौतम को महामंत्री, त्रिलोकी बंसल को नगर कमेटी का अध्यक्ष, राजकुमार रददी को नगर महामंत्री, महिला मोर्चा रंजनबाला अग्रवाल अध्यक्ष, सीमा शर्मा महामंत्री और युवा जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनूप चैधरी, मुकेश गौतम, डा. अशोक अग्रवाल, पंकज प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। थाना कोसीकलां के ऐडीपीएस स्कूल कामर में अपाचे सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पूरन सिंह की बाइक नंबर यूपी 85 सी 2843 को रोककर मोटरसाईकिल छीन ली और विरोध करने पर पूरन के बायें पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया तथा बाइक व माइक्रोमैक्स मोबाइल लूट ले गये। इस संबंध में पूरन के भाई झम्मन पुत्र दुर्ग सिंह निवसी सिरफला कोसीकलां ने दो अपाचे सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

विधायक माथुर के प्रयास से स्वीकृत हुयी धनराशि मथुरा। कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता और मथुरा-वृन्दावन के विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि उनके प्रयासों से डीगगेट से होलीगेट होते, कृष्णापुरी चैराहे तक मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य जिसकी लंबाई 2.36 किलोमीटर एवं राष्ट्रीय मार्ग संख्या 2 से जयगुरूदेव चैराहे से नये बस स्टैण्ड तक ;महोली रोडद्ध मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य लंबाई 2.13 किमी के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय एवम वित्तीय स्वीकृति पांच अगस्त को शासनादेश द्वारा जारी कर दिया गया है। इस पर उन्होंने लोक निर्माण मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि उक्त सड़कें जीर्ण-क्षीर्ण हालत में बहुत दिनों से थीं जिससे यात्री और स्थानीय लोग परेशानी झेल रहे थे। वे काफी समय इसके लिये प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी पुरानी मांग भी स्वीकार कर शासनादेश जारी कर दिया। डीगगेट से होलीगेट तक 320.90 लाख के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष 2015-16 में 96 लाख रूपये तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से जयगुरूदेव चैराहे से नये बस स्टैण्ड तक की लागत 131.67 लाख के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 लाख रूपये जारी किया है।

Read More