हरियाणा से तस्करी करके कैन्टर लाई जा रही थी, दो गिरफ्तार आबकारी विभाग द्वारा पकड़ी गयी शराब के साथ निरीक्षक संजय यादव मथुरा। जनपद की आबकारी विभाग की टीम को एक वड़ी सफलता हाथ लगी हैं। आबकारी टीम ने हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही लाखों रूपयें कीमत की अग्रेंजी शराब व बीयर को बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त कैन्टर व दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर जनपद में तस्करी की शराब को रोकनें के लिए कई टीमें गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक संजय यादव को मुखविर से सूचना मिली की आयशर कैन्टर में हरियाणा से शराब तस्करी रके लाई जा रही हैं। आबकारी निरीक्षक संजय यादव ने सूचना से आलाधिकारियों को अवगत कराया और थाना हाईवें पुलिस व आबकारी टीम के साथ वाहनों की चैकिग शुरू कर दी। तभी दिल्ली की ओर से एक आयशर कैन्टर आता दिखाई दिया। जिसें पुलिस व टीम ने रूकनें का सकेंत दिया तो कैन्टर के चालक ने गाड़ी की स्पीड वढ़ा दी। जिस पर पुलिस व आबकारी टीम ने कैन्टर का पीछा कर रोक लिया और कैन्टर को रूकवाया तो कैन्टर का चालक व एक अन्य व्यक्ति कैन्टर से कूद कर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने भागते दोनो युवकों को दवोच लिया। पुलिस ने कैन्टर की तलाशी ली तो कैन्टर से सैकड़ों पेटी अग्रेंजी शराब विभिन्न मार्का व वीयर की पेटी बरामद की। पुलिस पुछताछ में दोनो युवकों ने शराब को हरियाणा से तस्करी करके लाई गई बताया। आवकारी विभाग ने दोनो युवक को पुलिस के हवालें कर कैन्टर में भरी शराब को कैन्टर सहित जब्त कर ली। आबकारी निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 18 लाख रूपयें हैं। पुलिस पकड़ें गये तस्करों से विस्तृत जानकारी में जुटी हुई हैं।
Read More




