मथुरा

मथुरा। यमुना का जलस्तर शनैः शनैः बढ रहा है। निचले इलाके के लोगों में दहशत फैल रही है। हालांकि अभी ऐसा कुछ होने वाला नहीं है लेकिन उनकी चिंता जाहिर है। दिल्ली से छोड़े जा रहे पानी के चलते मथुरा के घाटों पर इसका असर दिखाई देने लगा है। यमुना का वेग अपने वास्तविक स्वरूप में नजर आने लगा है। इसे देखने के लिये यमुना भक्त और श्रद्धालुओं की घाट किनारे भीड़ मिल जायेगी। काफी दिनों से प्रदूषित यमुना में शुद्ध जल को देखकर तमाम श्रद्धालु तो वैसे ही प्रफुल्लित हैं। रोजाना सुबह से शाम नजारा देखने वालों की जगह-जगह भीड़ देखने को मिल जायेगी। घाट किनारे पर शाम को तो यमुना का वेग देखने के लिये लोग पंहुच रहे हैं। अभी खतरे के निशान से यमुना नीचे है। खतरे का निशान 165.250 मीटर पर है। अभी यमुना इससे नीचे बह रही है। इसीलिये खतरे के कोई संकेत बाढ ़पूर्वानुमान केन्द्र द्वारा भी नहीं दिये गये हैं। यमुना का जलस्तर निरंतर नापा जा रहा है। बढोत्तरी की संभावनायें अभी घोषित नहीं हुयी हैं। प्रसिद्ध विश्राम घाट और उससे सटे घाटों की दो-तीन सीढियां ही अब दिखाई पड़ रही हैं। हालांकि यमुना के विश्रामघाट तक यमुना का जल नहीं पंहुचा है लेकिन सदर बाजार के निचले क्षेत्र में अभी से लोगों को चिंता सता रही है। महादेव घाट पर पानी आने से लोगों की चिंतायें बढी हैं। आसपास कालोनीवासी भी जलवृद्धि से चिंतित नजर आये।

Read More

मथुरा। लोहवन के गोयल स्टोर लक्ष्मी नगर से शिवकुमार पुत्र रामबाबू की बाइक 8760 चोरी हो गयी। वृन्दावन के चैमुंहा से अनेन्द्र पुत्र दुर्गा निवासी तरौली छाता की बाइक 4201 चोर चुरा ले गये। जबकि श्रीजीपुरम कालोनी सुनरख रोड से हरवंश की बाइक 1982 चोरी हो गयी। कृष्णा मोंटेसरी स्कूल से प्रहलाद पुत्र महेन्द्र निवासी दतिया हाईवे की बाइक 5663 चोरी हो गयी।  

Read More

हरियाली तीज को लेकर आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण करतीं अग्रसेन महिला मानव सेवा मण्डल की बहिनें। अग्रसेन मानव सेवा मण्डल की बहिनों द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन होटल हीरा इन्विटेशन में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण कर किया गया। अग्रसेन मानव सेवा मण्डल के पदाधिकारियों और बहिनों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सर्वप्रथम राधा-कृष्ण भगवान की प्रतिमा पर दीप जलाने के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। कई दिनों से महिला मण्डल द्वारा तीज महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं मंे भारी उत्साह था। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिला शक्ति ने बढ चढकर हिस्सा लिया। महिलाओं ने कहा कि हरियाली तीज का महत्व तभी है जब हम सभी बहिनें एक-एक वृक्ष लगाकर हरियाली स्थापित करें। जहां हरियाली होगी वहीं खुशहाली होगी। इस मूल मंत्र के साथ बहिनों ने वृक्षारोपण किया। श्रावण मास के उत्साह को देखते हुए महिला सदस्यों ने मल्हार गायन एवम नृत्य की धूमधाम से प्रस्तुति की। मण्डल अध्यक्ष ममता बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी बहिनों ने वृक्ष लगाकर और हरी-हरी साडि़यां पहनकर हरियाली बचाने का संदेश जनमानस को दिया है। क्योंकि जहां हरियाली होगी वहीं खुशहाली मिल पायेगी। कार्यक्रम का संचालन सुनीता सिंघल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजक दुर्गेश देवी, गीता देवी, राजेश्वरी थीं। कार्यक्रम में लक्ष्मी गुप्ता, आशा अग्रवाल, रूक्मणि, महिमा, गायत्री, ऊषा, नीता गर्ग, सुषमा, ज्योति, तृप्ति, रश्मि, आकांक्षी आदि महिला सदस्यों ने भाग लिया।

Read More

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत अपनी नातिनी को लेने गये एक वृद्ध की सड़क किनारे सोते समय कच्छा-बनियानधारी गिरोह के बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय भोपाल पुत्र सोरन सिंह निवासी बेरी फरह अपनी शादीशुदा नातिनी पिंकी को लेने उसकी ससुराल गांव सतोहा आया था। रात्रि के समय वह नातिनी की ससुराल में सड़क किनारे सो रहा था तभी रात्रि करीब साढे बजे आधा दर्जन कच्छा-बनियानधारी गिरोह के बदमाश आये और उन्होंने वहां सो रहे लोगों से चुप रहने को कहा और बोले कि बदमाश आ गये हैं हम सीबीआई से हैं, सभी चुप रहा। उनकी इस बात को सुनकर सभी लोग शांत हो गये लेकिन तभी एक टैम्पो चालक ने इनका विरोध किया तो इन लोगों ने उसे ईंटों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सड़क किनारे सो रहे भोपाल ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने भोपाल को गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। गांव में चर्चा थी कि वृद्ध की लूट के बाद हत्या की गयी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश कुमार मौके पर पंहुचे और घटनास्थल का मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि लूट की घटना बतायी गयी थी लेकिन ऐसा नहीं है। 

Read More

खामियों पर सतर्कता बरतने के निर्देश मथुरा। आज जिला कारागार में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब डीआईजी जेल केदारनाथ अचानक निरीक्षण करने के लिये जेल में पंहुचे। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया के साथ जेलर द्वारा डीआईजी को जेल की व्यवस्थाओं से रूबरू कराया गया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कुछ खामियों पर सख्त हिदायत दी गयी। साथ ही निरीक्षक के दौरान कैदियों से भोजन, चिकित्सा व्यवस्था आदि के विषय में जानकारी ली गयी जिसमें उन्हें संतुष्टि मिली। डीआईजी ने स्पष्ट रूप से जेल स्टाफ को सतर्क किया कि वे किसी तरह की चूक न बरतें। कड़े नियमों के पालन के साथ बंदियों के साथ अच्छा व्यवहार रखा जाये व जेल से छूटने वाले बंदियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये।

Read More

 नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने वाले गिरोह के सदस्य एवं एसएसपी पत्रकारों को जानकारी देते हुए  गिरफ्तार अभियुक्तों में पति-पत्नी भी मथुरा। पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आज इस सब की पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी ने बताया कि गत 10 अगस्त को फिरोजाबाद निवासी प्रवीन कुमार अपनी बुलेरो गाड़ी से चार सवारियों को लेकर मथुरा- वृन्दावन दर्शनों को आया था। दर्शन उपरांत गाड़ी बुक कराकर लाये तीन पुरूष व एक महिला ने वृन्दावन में बिहारीजी मंदिर के पास चालक प्रवीन कुमार को नशीला पेड़ा खिलाकर बेहोश कर दिया और गाड़ी लेकर भाग गये। राया थाने पर मामला दर्ज हुआ और अभियुक्तों की तलाश शुरू की गयी। इसी क्रम में राया पुलिस ने गश्त के दौरान एक बुलेरो को कोयल फाटक राया से बरामद करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये लोगों ने बताया कि नशीला पदार्थ प्रसाद में खिलाकर वह ऐसे ही घटना करते हैं। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों में संजय पुत्र हीरालाल निवासी चुरकुला भरथरी गभाना अलीगढ, राजू पुत्र होतीलाल निवासी परोरा बरला अलीगढ, प्रीति पत्नी संजय को गिरफ्तार किया गया है जबकि सत्यप्रकाश पुत्र दलवीर फरार है। इनसे एक तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, 900 ग्राम नशीला पाउडर और चालक का मोबाइल बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष राया अरविन्द कुमार और अमर पाल सिंह सहित राया पुलिस ने इसमें सहयोग किया। इनमें संजय शातिर किस्म का अपराधी है। वह अपराध करने में अपनी पत्नी प्रीति को भी साथ रखता है ताकि पुलिस और जनता उस पर शक न करे। 

Read More



Mediabharti