मथुरा

गोवर्धन में रात्रि में रोशनी के बीच जगमगाया गिरिराज दानघाटी मंदिर, दर्शन करते  मथुरा। गोवर्धन कस्बे में मुडि़या पूनौ मेला चरम पर है। श्रद्धालुओं की भीड़ रूक नहीं पा रही है। गुरू पूर्णिमा का पर्व 31 जुलाई को मनाया जायेगा। अभी से इसको लेकर श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर जारी है। रोजाना शाम को मेले में भीड़ बढ जाती है। गर्मी के मौसम के चलते धूप के कारण कम संख्या में लोग परिक्रमा देते हैं। रात्रि में और सुबह भीड़ कापफी रहती है लेकिन श्रद्धालुओं की भावनायें इतनी जबरदस्त हैं कि वे धूप में भी गिरि गोवर्धन की परिक्रमा कर रहे हैं। प्रशासन ने मेले को लेकर चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था की है लेकिन यातायात पुलिस चैपहिया वाहनों को कस्बे में प्रवेश से नहीं रोक पा रही, जिससे अव्यवस्था पफैल रही है। वहीं विद्युत विभाग का चैबीस घंटे बिजली देने का दावा खोखला साबित हो रहा है। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा लगवाई गयी सोलर लाइटें श्रद्धालुओं के काम आ रही हैं। सफाई व्यवस्था में भी सुधार किया गया है लेकिन अभी और व्यवस्था की जरूरत है। अभी गोवर्धान परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढने की उम्मीद है। आज रात और कल तो भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनायें जताई जा रही हैं। परिक्रमा मार्ग में पुलिस सुरक्षा और परिक्रमार्थियों का हाल जानने के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण आॅपरेटर कर रहे हैं और लगातार पूरे परिक्रमा मार्ग का टीवी पफुटेज देख रहे हैं ताकि कोई भी गड़बड़ी हो तो तत्काल उसी स्थान पर कार्यवाही की जा सके। विगत दिवस पंजाब में आतंकवादी घटना के बाद गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में भी डाॅग स्कवायड के जरिये सुरक्षा व्यवस्था परखी गयी। डाॅग स्कवायड के साथ पुलिस के अधिकारी किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार देखे गये। इधर गोवर्धन के आश्रमों मंे भी गुरू पूर्णिमा को लेकर तैयारियंा चल रही हैं। वैसे तो संपूर्ण ब्रज में गुरू पूर्णिमा के मौके पर दूर-दूर से शिष्य अपने गुरू के दर्शन और आर्शीवाद के लिए चल दिये हैं। शनैः शनैः उनका आगमन जारी है। उधर मुडि़या भक्त भी मुडि़या पूनौ मेले की तैयारी के लिए जुटे हुए हैं। उस दिन नृत्य मण्डली पूरे परिक्रमा मानसी गंगा और कस्बा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की स्थिति का निरंतर जायजा ले रहे हैं। ड्युटी छोड़ सोने में मस्त हैं पुलिसकर्मी मथुरा। मुडिया मेला में एक ओर जहां पुलिस प्रशासन ने आतंकी वारदात के मद्देनजर हाई अलर्ट किया है। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं के लिए अस्थाई पुलिस चैकी, वाच टावर व अन्य व्यवस्थायें की गई हैं लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मेला में लापरवाही की हद पार कर रहे हैं। रात्रि में पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंटों पर सोते नजर आ रहे हैं। वाच टावर खाली नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी भंडारों में भोजन एवं पेयजल लेने में मस्त हैं। मेला तो गिरिराज जी के भरोसे चल रहा है। विगत दिवस पूर्व तो राधाकुंड क्षेत्र में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ताश के पत्तों से खेलते नजर आये। भीड़ की अधिकता के चलते इन प्वाइंटों पर उच्चाधिकारी चेकिंग करने नहीं पहुंच रहे हैं। पांच दिन के मेला में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करने में परेशानी हो रही है तो ऐसे पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी क्यों लगवाई? आवारा पशु मेला में मचा सकते हैं भगदड़ मथुरा। गोवर्धन में मुडिया मेला में एक ओर जहां प्रशासन ने चलते रहो की नीति अपनाई है तो दूसरी ओर मेला में किसी भी समय अलग-अलग स्थानों पर मेला क्षेत्र में घूमते आवारा व पालतू पशु भगदड़ मचा सकते हैं। किसी भी प्वाइंट पर भीड़ रूकी तो उसे रोकना मुश्किल हो जायेगा। एक अफवाह किसी भी तरह का मेले में माहौल बिगाड़ सकती है। पशु इधर-उधर भीड़ के बीच में विचरण कर रहे हैं। मेला में अभी दो दिन शेष हैं। करीब पचास लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन ने अगर ध्यान नहीं दिया तो परेशानी खड़ी हो सकती है।   राधाकुंड में भीड़ का निकलना हुआ मुश्किल मथुरा। गिरिराज जी की परिक्रमा में कस्बा राधाकुंड से होकर काफी सकरा रास्ता होने पर श्रद्धालुओं को निकलने में मुश्किल हो रही है। श्रद्धालुओं की आस्था राधाकुंड व कृष्णकुंड की परिक्रमा लगाने में है। जबकि प्रशासन भीड़ ज्यादा होने पर रामलीला मैदान से होकर पुलिस चैकी वाले रास्ते पर निकालने का प्रयास करता है। कई परिक्रमार्थियों की वहां तैनात ड्यूटीकर्मियों से झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन को राधाकुंड के मिश्रा मौहल्ला से होकर हरिजन गली कौन्हई वाले रास्ते से परिक्रमार्थियों को ललिता कुंड परिक्रमा मार्ग की ओर भेजना पड़ा।   

Read More

मथुरा। जयगुरुदेव मन्दिर पर आयोजित पाॅच दिवसीय गुरुपूर्णिमा सत्संग मेला में भाग लेने बडी़ संख्या में श्रद्धालुओं का मेला परिसर में पहुंचना शुरू हो चुका है। नेपाल राष्ट्र सहित बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं और अभी भी श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा हुआ है। प्रातःकाल प्रार्थना, नामयोग साधना अभ्यास व जयगुरुदेव महराज के सत्संग वचनों की याद के साथ मेला प्रारम्भ हो गया। संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक डा. करुणाकान्त व सतीश चन्द्र ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। डा. करुणाकान्त ने कहा कि जब जीव माॅ के गर्भ में आता है तो उस समय उसको पूरा ज्ञान रहता है। गर्भ की असहनीय पीड़ा में जीव (सुरत) प्रभु से प्रार्थना करता है कि हे प्रभु! मुझको इस अग्नि कुण्ड से जल्दी बाहर निकाल दीजिए, मैं सभी कामों को छोड़कर दिन-रात आपका भजन करूंगा। लेकिन गर्भ से बाहर आते ही, उस पर मोह-ममता का पर्दा पड़ जाता है और अपने किये गये प्रभु-भजन के वादे को भूल जाता है। मोह-ममता में इस तरह उलझ जाता है कि इस सुनहरे अवसर में, वेशकीमती शरीर से जड़ चीजांे के भोग भोगने में समाप्त कर देता है। श्रद्धालु सत्संग में भाग लेने के चले आ रहे हैं। मन्दिर की सजावट लोगों के ध्यान को अनायाश आकर्षित कर रही है। 

Read More

गांव में तनावपूर्ण शांति, पुलिसबल तैनात  मथुरा। थाना फरह के गांव परखम में कल बालिका की बलात्कार के बाद हत्या और फिर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से खींचकर हत्या के मामले में जहां पूरे गांव में आज दूसरे दिन दहशतभरा सन्नाटा देखा गया वहीं जगह-जगह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मे लगी हुयी थी। बाल्मीकि समाज के अध्धकांश लोग गांव से पलायन कर गये हैं। उनमें भारी भय बना हुआ है। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आज पंहुचकर उन लोगों को काफी समझाया बुझाया भी। दूसरी जाति के लोगों से भी प्रशासन और पुलिस के अधिकारी साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने की गुजारिश करते देखे गये। कल की घटना के बाद आगरा परिक्षेत्र के आईजी, डीआईजी द्वारा थानाध्यक्ष से लेकर चैकी प्रभारी तक को निलंबित किया गया है। सीओ रिफाइनरी को भी हटा दिया गया है और उनके स्थान पर नई तैनाती की गयी है। गांव के लोगों मंे अब भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चायें होती देखी गयीं। झुण्ड बनाकर लोग एक-दूसरे से घटना को लेकर वार्तालाप करते दिखाई दिये। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी आज घटना की गंभीरता के चलते क्षेत्र में दौरे किये। शांति सदभाव कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पुरजोर प्रयास कर रहा है। उधर इस घटना को लेकर मुकेश पुत्र रेवती निवासी मुस्तफाबाद परखम फरह ने सोनू वाल्मीकि पुत्र श्याम लाल निवासी रेलवे क्वार्टर परखम और श्याम उर्फ ललूआ पुत्र रघुवीर के खिलाफ बलात्कार, हत्या व पाॅस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बाॅक्स  गौतम बने सीओ रिफाइनरी मथुरा। फरह के गांव परखम में किशोरी के साथ दुराचार और हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जहां सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शनी को हटा दिया गया है उनके स्थान पर आरके गौतम को सीओ रिफाइनरी बनाया गया है। वहीं एसएसपी के पीआरओ रहे प्रवीन कुमार मान को कार्यवाहक थानाध्यक्ष फरह बनाया गया है।

Read More

मथुरा। नौहझील के हसनपुर निवासी सुरेश पुत्र स्व. अशर्फी लाल ने एसएसपी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि वह गरीब मजदूर है और मेहनत से काम कर जीवन-यापन करता है।  पुलिस का कहना है कि उसकी पत्नी मीना ससुराल में रह रही थी। गांव से गये उसे एक माह हो गया। 21 जून को गांव हसनपुर का लड़का योगेश पुत्र स्व. प्रेमवीर उसे भगाकर ले गया, जिसकी रिपोर्ट मेरे ससुर सोनपाल ने राया में करा रखी है लेकिन आज तक उसका पता नहीं चला है। गत 27 जुलाई को रात दस बजे हम सब सो रहे थे, उसी समय रामवती पत्नी स्व. प्रेमवीर जो योगेश की मां है व सतीश पुत्र प्रेमवीर व एक अन्य औरत मेरे घर आये और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और गंदी गालियां देकर ये मुझे धमकाने लगे और कहने लगे कि अभी तो पत्नी को ही ले गये हैं अब तेरे बच्चों को उठा ले जायेंगे।  जैसे-तैसे पड़ोसियों ने आकर मुझे बचाया। ये लोग मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Read More

मथुरा। कोतवाली सुरीर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 87 के पास टायरों को चैक कर रहे एक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजन समाचार लिखे जाने तक सुरीर कोतवाली पंहुच चुके थे। बताया गया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर आयशर कैंटर को खड़ा करके चालक टायरों को चैक कर रहा था तभी तेजगति से आते अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने भरतपुरगेट स्थित कैम्प कार्यालय पर देष के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रृद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह में अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा प्रदेश मंत्री मौ. रियाजुद्दीन ने डा. कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डा. कलाम एक बहुत ही संस्कारी और अनुशासन का नियमित रूप से पालन करने वालों में से थे। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा है साथ ही उन्होने कलामजी के जीवन के संघर्षों के बारे में भी बताया कि वे प्रतिदिन सुबह चार बजे उठ कर गणित का ट्यूशन पढ़ने जाया करते थे। उसके बाद वहाॅ से 5 बजे लौटने के बाद अपने पिता के साथ नमाज पढ़ते, फिर घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित धनुषकोड़ी रेलवे स्टेशन से अखबार लाते और पैदल घूम-घूम कर बेचते। ब्रजक्षेत्र प्रभारी जहीर अब्बास जैदी ने बताया कि डा. कलाम का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता जैनुल आब्दीन एक नाविक थे। उनके पिता पाॅच वक्त के नमाजी थे और दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे।  जिलाउपाध्यक्ष बाजुद्दीन एडवोकेट ने बताया कि डा. कलाम भारत के एक विशिष्ट वैज्ञानिक थे, जिन्हें 40 से अधिक विश्वविद्यालयें और संस्थानों से डाॅक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हो चुकी है। जिला मीडिया प्रभारी मौ. साहिल ने बताया कि डा. कलाम बच्चों और युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय थे। उनका जीवन हम सबके लिए एक प्रेरणा व मार्गदर्षन है। श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ट भाजपा नेता मु. निज़ाम, मौ. इरफान, परवेज, शकील, नगराध्यक्ष मौ. इकबाल, अलफरहान, अलताफ, अबरार, शरीफ, सिराज, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा है कि मृदा परीक्षण हेतृ प्रत्येक न्याय पंचायत की एक तिहाई ग्राम पंचायतों को प्रथम चरण में आच्छादित किया जाय। डीएम आज बुधवार यहां अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित मृदा स्वास्थ्य कार्ड कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उप निदेशक कृषि ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि इस योजना के सम्बन्ध में भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2015-16 में पूरे जनपद के एक तिहाई कृषि क्षेत्र को आच्छादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अनुसार पूरे जनपद को तीन वित्तीय वर्ष में आच्छादित किया जाना है। चैथे वर्ष में वही प्रक्रिया पुनः चालू की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक न्याय पंचायत की एक तिहाई ग्राम पंचायतों को प्रथम चरण में आच्छादित किया जाय और मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात् मृदा कार्ड भी उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जनपद के समस्त लोहिया ग्रामों तथा मा0 सांसदों द्वारा गोद लिए हुए ग्रामों को प्रथम चरण में शत प्रतिशत आच्छादित किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात का भी ध्यान दिया जाय कि एक तिहाई ग्रामों का चयन इस प्रकार किया जाय कि जनपद का एक तिहाई क्षेत्रफल अवश्य कवर हो जाय। 

Read More

मथुरा। मसानी रोड स्थित वेद मंदिर पर गुरूवार से दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव प्रारंभ होगा। महोत्सव में आचार्य स्वदेश महाराज अपने श्रीमुख से गुरू-शिष्य परम्परा का महत्व बतायेंगे। आर्य वीरदल के महामंत्री विवेक प्रिय आर्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में दोनों दिन प्रातः 9 बजे से वेद मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य शत्रुजीत शास्त्री के आचार्यत्व में हवन होगा। महोत्सव में बडी संख्या में आर्य समाज के प्रमुख विद्वान भाग लेकर आदिकाल से चली आ रही गुरू-शिष्य परम्परा के वेदों में महत्व से अवगत कराते हुए इस पर्व की महत्ता का वर्णन करेंगे। महोत्सव का समापन शुक्रवार को भण्डारे के साथ होगा। उन्होंने सभी आर्य समाज से जुडे लोगों से भाग लेने का आग्रह किया गया है।

Read More

गिर्राजधाम में पेडा की जाॅच के बजाय सांठ गांठ कर रहे विभागीय अधिकारी मथुरा। तीनों लोकों से न्यारी कृष्ण की नगरी मथुरा व रास स्थली वृन्दावन गोवर्धन गोकुल बरसाना नन्दगांव प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त तीर्थ स्थल में देश के कोने-कोने से तीर्थो के राजा श्री गिर्राज महाराज की पावन धरा पर आकर दानघाटी मंदिर मुखारबिंद मंदिर कृष्ण कुण्ड गोविन्द कुण्ड राधारानी कुण्ड सुरभि कुण्ड ललिता कुण्ड संकर्षण कुण्ड आदि स्थलों के दर्शन व आचमन कर कृष्ण नगरी के प्रसिद्ध पेडा का भोग लगाते है। वहीं ब्रज की राजधानी वृन्दावन में बाॅंकेविहारी जी मथुरा में द्वारिकाधीश कृष्ण जन्मभूमि गोवर्धन गिर्राज की पावन धरा व राधाकुण्ड में राधाकृष्ण के प्रेम को दर्शाता संगम कुण्ड के दर्शन करने एवं आषाढ़ मास के गुरूपूर्णिमा मेला पर कराडों की संख्या में श्रद्धालु भक्त मथुरा वृन्दावन आते है। और श्रद्धालु भक्त मंदिरों में भगवान का भोग लगाने के लिये मथुरा के नामी पेडे़ को स्थानीय दुकानों से खरीद रहे है। वहीं श्रद्धालु भक्त पेड़ा का भोग लगाने के बाद जब पेडा खाते है तो पेड़ा का स्वाद कुछ अटपटा लगने पर पेडा को फेंकना पडता है। क्योंकि गुरूपूर्णिमा मेला में पेडा विक्रेता पेड़ा बनाने के लिये सिथेटिक दूध के खोआ का इस्तेमाल कर रहे और कुछ सूजी की मिलावट भी की जा रही है। जिसके कारण पेडा में खटान की शिकायत है और श्रद्धालु पेडा खाने के बाद बीमार पड़ रहे है। वहीं दुकान स्वामियों की मोटी चाॅदी एवं खाद बिभाग टीम की अनदेखी के कारण मथुरा का प्रसिद्ध पेड़ा अपना अस्तत्व खो रहा है। पेडा गिर्राज तलहटी में बडी मात्रा में 300 रूपये प्रति किलो से बिक रहा है। मिलावटी खोर मिठाई विक्रेताओं का गौरख धन्धा दिन प्रति पनपता जा रहा है। इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नही है।

Read More

मथुरा। गुरूपूर्णिमा मेले मे खैरीज बिक्रेता मौटी चाॅदी काटने मे लगे हुऐ है। गुरूपूर्णिमा मेला पर गांेवर्धन आने वाले लाखों श्रद्धालु भिक्षुकों को दान देने के लिये खैरीज विके्रताओं से सौ रूपये के नौट देकर 80 रूपये की खेरीज लेने के लिये के मजवूर हैं। खेरीज का खेल भी अजब निराला है। जिसे लेने मे दुकानदार झिझकता है तो वही इस खेरीज को कुछ लोगो ने अपना व्यवसाय बना लिया है। एकादशी से पूर्णमासी तक लगने वाले मिनीकुम्भ नामक गुरूपूर्णिमा मेले मे खेरीज विक्रेताओं ने जमकर चाॅदी काटी है। जहाॅ गिर्राज परिक्रमा करने आये श्रद्धालु भिक्षुकांे को दान देने के लिये बडी तादात में खेरीज खरीदते है। वही खेरीज के बदले श्रद्धालुओं को 80 रूपये की खेरीज लेकर सौ रूपये चुकाने पडते है। जबकि आम बाजार में अठन्नी चबन्नी बीस पैसे दस पैसे के सिक्के की खैरीज का कोई मोल नही हैं। वही खेरीज बिक्रेता लाखो का मुनाफा कमा रहे हैं।

Read More