मथुरा

 पांच दिन तक दिल्ली से आये चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं  राधाकुंड। मुडिया पूर्णिमा मेला में जहां पग-पग पर आस्था देखने को मिली, वहीं सेवा करने वाले सेवाभावी भक्तों की कमी नहीं रही। लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए परिक्रमा मार्ग में सेवा कार्यों में जुटी संस्था तीर्थ विकास ट्रस्ट इस बार भी तीन निरूशुल्क चिकित्सा कैम्प, आधुनिक एम्बूलैंस, पानी, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं भी की। पांच दिवसीय इस पर्व पर तीर्थ विकास की ओर से परिक्रमा मार्ग में भवन परिसर के सामने, राधाकुंड मार्ग पर उद्वव कुंड व संत निवासी पर चिकित्सा शिविर अनुभवी चिकित्सकों की मौजूदगी में लगाया। जहां 24 घंटे में तीन-तीन शिफ्टों में चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी। प्रबंधक कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि 3 एम्बूलैंस परिक्रमा मार्ग में इमरजैंसी के लिए, प्याऊ के लिए दो टैक्टर, चार टैंकर, 24 प्याऊ, 16 शौचालय सुविधा के लिए लगाये गये। चिकित्सा शिविर में निरूशुल्क सेवा महाराजा अग्रसेन हॉस्पीटल पंजाबी बाग दिल्ली, बालाजी हॉस्पीटल पश्चिम बिहार दिल्ली की ओर से आये चिकित्सक डॉ. एस.के. साहू, डॉ. संजय कौशिक के निर्देशन में अन्य चिकित्सकों, फार्मसिस्ट अन्य ने दी। सर्जन डॉ. एसके साहू ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष परिक्रमार्थियों की सेवा करने के लिए यहां आते हैं। उनके यहां लगे चिकित्सा शिविर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ दवाई रखी जाती हैं। इसका फायदा परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं को मिला है जो कि नंगे पैर गिरिराज जी की परिक्रमा करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ा तीर्थ स्थल होने पर भी यहां कोई सुविधाओं से परिपूर्ण हॉस्पीटल नहीं है। शासन की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में यहां विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से श्रद्धालु आते हैं। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधा आवश्यक है। ब्रजवासियों की सेवा करने में उनको आनंद की अनुभूति होती है। शिविर में व्यवस्थाओं की देखरेख अध्यक्ष नंदकिशोर गर्ग, उपाध्यक्ष अशोक बंसल, महामंत्री सुरेन्द्र खिरकिया, कोषाध्यक्ष हरिमोहन अग्रवाल, एम.सी. नागर, हरिनारायण, कृष्ण मुरारी शर्मा की ओर से की गई।   

Read More

नई दिल्ली : गुजरात राज्य के कई क्षेत्रों में, सौराष्ट्र, कच्छ और दमन व दीव, दादरा एवं नागर हवेली के कुछ स्थानों पर अगले दो दिन में भारी से बहुत भारी और छिटपुट स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस क्षेत्र में क्षेत्र में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। यहां 30 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और 31 जुलाई को छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।  इसी तरह, मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान दक्षिण राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने अनुमान व्यक्त किया है। उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर 30 जुलाई 2015 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी आशंका है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मॉनसून, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में घिर आया है और इसके आस-पास एवं भीतरी भागों में तेज होने की संभावना है। इसके बाद यह भारतीय समय के अनुसार आज सुबह साढ़े आठ बजे से गुजरात राज्य से सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पहुंचेगा। अगले 48 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात और उत्तरी कोंकण समुद्र तटों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की गति वाली तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान गुजरात और उत्तरी कोंकण तट के आस-पास समुद्री क्षेत्र में स्थिति गंभीर से अति गंभीर बनी रहेगी। इस अवधि के दौरान मछुआरों को गुजरात और उत्तरी कोंकण समुद्री तट से मछली पकड़ने के समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।  बंगाल में उत्तर-पूर्व की खाड़ी के ऊपर और बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भी मॉनसून पहुंच गया है। भारतीय समय के अनुसार आज सुबह साढ़े आठ बजे से यह वहां केन्द्रित रूप से स्थिर बना रहा। जिसके कारण, अगले 48 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा पास वाले कुछ स्थानों भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी आशंका है। अगले 48 घंटों में ओडिशा में छिटपुट स्थानों पर वर्षा और 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अगले 72 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल व उत्तर ओडिशा तटों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की गति वाली तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान बंगाल की उत्तरी-खाड़ी के आस-पास समुद्री क्षेत्र में स्थिती गंभीर से अति गंभीर बनी रहेगी। इस अवधि के दौरान मछुआरों को पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तटों से मछली पकड़ने के समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

Read More

वनवे के बावजूद सौंख में कुम्हेर-गोवर्धन तिराहे से गोवर्धन की ओर जाते वाहन सुविधा शुल्क लेकर गोवर्धन भेजे जा रहे वाहन सौंख समाचार। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद मेला व्यवस्थाओं को चूना लगाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जरा भी नहीं हिचक रहे हैं। इससे दुघर्टना की आशंका बनी हुई है। बेरीकेडिंग लगाये जाने का कोई मतलब नहीं रह गया है।  पिछले तीन दिनों से प्रशासन ने सौंख-गोवर्धन मार्ग को वन-वे कर रखा है। सौंख से गोवर्धन वाहन न जाने देने के डीएम के सख्त आदेश है। बावजूद स्थानीय कुम्हेर-गोवर्धन तिराहे पर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी आदेशों की हीलाहवाली करने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। ड्यूटी पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को केवल सुविधा शुल्क से मतलब रह गया है। सुविधा शुल्क लेकर देर-सवेर प्राइवेट वाहनों को बेरीकेडिग खोलकर गोवर्धन की ओर भेजा जा रहा है। इससे दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों से दुघर्टना की आशंका बनी हुई है। गोवर्धन रोड पर जाम की स्थिति की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। सेक्टर प्रभारी की नियुक्तियों का भी कोई अर्थ नहीं रह गया है। 

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छत्ता बाजार स्थित कोयला वाली गली में डांस ऐकेडमी चलाने वाले युवक से चैथ वसूली के लिये आये एक युवक ने चैथ न देने पर ऐकेडमी संचालक की बाइक में आग लगा दी जो जलकर पूरी तरह से खाक हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार अरूण नागर पुत्र बृजेन्द्र नागर निवासी छत्ता बाजार कोयला वाली गली में एक डांस ऐकेडमी चलाता है। आज सुबह ग्यारह बजे लल्लन बाॅस नामक युवक उसके पास आया और दो हजार रूपये प्रतिमाह चैथ के रूप में मांगे। एकेडमी संचालक द्वारा चैथ न देने पर युवक आगोश में आ गया और उसने पास में खड़ी संचालक की बाइक में आग लगा दी जिससे वह पूरी तरह जल गयी। इस संबंध में कोतवाली में नामजद युवक के खिलाफ पीडि़त ने तहरीर दी है। वहीं इसको लेकर भाजपा नेताओ ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, कठोर कार्यवाही करने, व्यपारियो व कार्यकर्ताओ को सुरक्षा प्रदान करने आदि की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, डीएन गौतम, संजय शर्मा, हरिओम शर्मा, अजय गोयल, ब्रजेंद्र नागर, अरुण आदि मौजूद थे।

Read More

गिरिराज महाराज की परिक्रमा करते श्रद्धालु भक्तों के सैलाब ने बनाई मानव श्रृंखला  मथुरा/गोवर्धन। भक्ति में सरोबार गिरिराज तलहटी में विगत रोज भक्ति, श्रद्धा और अटूट आस्था का जन समुद्र उमड़ पड़ा। विगत बुधवार की सांय से ही सप्त कोसीय परिक्रमा मार्ग में मानव श्रंखला बनना चालू हो गयी थी और आज बृहस्पतिवार को देर सायं तक लाखों गिरिराज भक्तों ने कान्हा की क्रीड़ा स्थली पर दंडवत कर परिक्रमा प्रारंभ की। चारों दिशाओं से उल्लास में डूबे गिरिराज भक्तों के कदमों की आहट ने तलहटी को भक्ति के सागर में डूबने पर मजबूर कर दिया। गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गुंजायमान हो उठी। राधे राधे की धुनों पर भक्त थिरकते नजर आ रहे थे। तलहटी में बह रही भक्ति की रसधार में लाखों श्रद्धालु गोते लगाकर नंदगांव, बरसाना, वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, गोकुल और बल्देव के मंदिरों में मस्तक झुकाने पहुंच गये।  विगत दिन से कान्हा की बृजभूमि और उसके हृदय कहे जाने वाले गिरिराज धाम का नजारा ही बदल गया है। गुरूवार आते आते तो स्थिति और भी बदल गयी। आज सांय को हर घंटे में करीब पचास से साठ हजार श्रद्धालु चारों दिशाओं से गोवर्धन की तरफ बढ़ रहे थे। रात्रि होते ही तलहटी में चारों तरफ नरमुंड ही नरमुंड नजर आने लगे। परिक्रमा मार्ग में अनवरत मानव श्रंखला बनी रही। लाखों श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर मस्तक टेका और बृजरज लगाकर मनोकामना पूर्ण होने की मनौती मांगी। परिक्रमा मार्ग में राधे राधे श्याम मिला दे की गूंज से मानो संपूर्ण ब्रम्हांड कान्हा की नगरी में उतर आया हो। श्रद्धालुओं की हर पीड़ा का ख्याल रख रहे बृजवासियों ने भी उनकी सेवा में पलक पांवड़े बिछा दिये। फल, चाय, दवाऐं, पानी और नाना प्रकार के भोजन कराने के लिऐ कदम कदम पर बने टेंटों पर बालक, युवा और बुजुर्ग पूरे उत्साह और जोश के साथ श्रद्धालुओं की तहेदिल से खातिरदारी करने में जुटे हुये थे। कहीं कोई नृत्य कर परिक्रमा लगाने में मग्न था तो कोई राधे राधे कहते हुये तेज कदमों से आगे बढ़ रहा था। एसएसपी, एसपी सिटी आला अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर पैनी नजर रखे हुये थे। राधाकुंड कृष्णकुंड के संगम सहित कुसूम सरोवर आदि कुण्डों को चारों ओर बैरीकेटिंग कर श्रद्धालुओं के लिऐ बंद कर दिया गया। श्रद्धालु नहाने व आचमन के लिऐ भटकते नजर आये। कुंडों को पैक करने के कारण स्थानीय लोगों में रोष देखा गया।  विगत 26 जुलाई से गोवर्धन में चल रहा मुडि़या पूनों मेला पर्व बीती रात चरम पर था। विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु गिरि-गोवर्धन धाम विभिन्न साधनों से पहुंचे। कल शाम से ही गोवर्धन में श्रद्धालुओं की संख्या शनै-शनै बढ़ने लगी थी। देर रात तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु सात कोस की परिक्रमा कर रहे थे। गिरिराज महाराज की जय के नारों से गोवर्धन धाम गूंज गया। पूरे कस्बे में तिल धरने को जगह नजर नहीं आयी। रंग बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु अपार श्रद्धा और भक्ति के साथ गिरिराज धाम की परिक्रमा कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन द्वारा कई दिनों से गोवर्धन में डेरा जमाने के कारण व्यवस्थाएं काफी कुछ ठीक नजर आयीं। पुलिस की चुस्ती से श्रद्धालुओं को भीड़ और जमावड़े का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि कई स्थानों पर अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली लेकिन कुला मिलाकर व्यवस्थाओं पर लोगों ने संतोष ही व्यक्त किया।  गुरू पूर्णिमा का पर्व गोवर्धन में मुडि़या पूनों के नाम से विख्यात है। इस मेले को लेकर कई दिनों से श्रद्धालुओं का गोवर्धन पहुंचना चालू रहता है। बीती रात और आज सुबह भी परिक्रमा का क्रम जारी देखा गया। मुडि़या पूनों को लेकर गोवर्धन के बाजार और परिक्रमा मार्ग में भी काफी रौनक नजर आयी। रोशनी के पर्याप्त साधन थे तो लोगों की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए थे। आज शुक्रवार देर शाम को मुडि़या शोभायात्रा के साथ ही मेला थमने लगेगा। पूर्णिमा पूरी होने के कारण आज रात्रि में भी मेले में भीड़ रहने की संभावना है। कल सुबह की विदाई के बाद से गोवर्धन धाम खाली खाली नजर आएगा।

Read More

मथुरा। मुडि़या पूनौ मेला को लेकर जहां गोवर्धन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुयी है वहीं विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालु गुरू पूर्णिमा पर्व पर दिल खोलकर दान पुण्य और देश की तरक्की के लिए हवन यज्ञ और भण्डारे आयोजित कर रहे हैं। मुम्बई के दायमा परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित कस्बा जतीपुरा के गिर्राज मुखारबिन्द मंदिर पर आज सुबह ग्यारह बजे उनके परिवार द्वारा धार्मिक रीति रिवाजों और विधि विधान से हरी पुरोहित एवम मनीष पुरोहित ने मंत्रोच्चारणों के बीच दायमा परिवार को गिर्राज पूजा करायी। इसके उपरांत बालकृष्ण भवन मंे आचार्य हरी पंडितजी के आचार्यत्व में विशाल विष्णु महायज्ञ का आयोजन देश में शाति-सदभाव और तरक्की के लिए दायमा परिवार द्वारा किया जा रहा है। आज शाम उनके द्वारा कुनवाड़ा मनोरथ आयोजित किया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पंहुचेंगे। इस परिवार द्वारा गिरि गोवर्धन धाम में प्रतिवर्ष गुरू पूर्णिमा के मौके पर विविध मनोरथ आयोजित किये जाते हैं जिसमें बढ चढकर दान-पुण्य, ब्राह्मण सेवा, गौ सेवा के मनोरथ आयोजित होते हैं।  इस दौरान दायमा परिवार से मुम्बई के कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चन्द्रकांत दायमा, टीवी कलाकार सूर्यकांत दायमा, पापा सेठ के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। इस दौरान कस्बे से ठाकुर सत्तो मैंबर, बनवारी शर्मा, राजाराम, श्याम लवानियां, भरत शर्मा आदि मौजूद थे।

Read More



Mediabharti