मथुरा

शिलान्यास करते माथुर चतुर्वेद समाज के संरक्षक महेश पाठक  चतुर्वेदी समाजवाड़ी का हुआ भूमि पूजन के साथ शिलान्यास मथुरा। चतुर्वेद समाज को काफी दिनों से एक ऐसे स्थान की जरूरत थी जहां समाज के लोगों के शुभ कार्य संपन्न कराये जा सकें। इसी को ध्यान में रखते युवा अध्यक्ष दिनेश पाठक के अथक प्रयास और संरक्षक महेश पाठक के सहयोग से आज सुबह साढे ग्यारह बजे विधि विधान से भैंस बहोरा स्थित माथुर चतुर्वेद परिषद तथा भैंसेश्वर महादेव व्यायाम समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। महेश पाठक ने इस पवित्र कार्य का धार्मिक विधि विधान से पूजन कर संपन्न कराया। यहां एक भव्य समाजवाड़ी चार हजार वर्गगज जमीन में बनायी जायेगी। समाज में होने वाले सभी उत्सव, शादी-विवाहों के लिए यह स्थान सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि समाज के लोगों को तन, मन, धन से इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने भैंसेश्वर व्यायाम समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि समाज के सभी वर्गों को अब शादी व अन्य उत्सव करने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।  दिनेश पाठक द्वारा इस कार्य को मेहनत के साथ संपन्न कराने पर संरक्षक द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष दिनेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि देवोत्थान एकादशी पर इसमें शादियां प्रारंभ हों। यह हमारी कोशिश होगी। इस अवसर पर भैंसेश्वर व्यायाम समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी मौहल्लेदार ने सभी का आभार जताया और सहयोग देने को कहा। इस अवसर पर संरक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, गिरधारी लाल पाठक, मुकुन्द लाल चतुर्वेदी बैंक वाले, विनय चतुर्वेदी ठेकेदार, अरविन्द चतुर्वेदी भूरा, योगेन्द्र चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एडवोकेट, क्षेत्रपाल चतुर्वेदी, सतीश चतुर्वेदी, पं. ब्रजेश चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट, मनोज पाठक, कृष्णकांत चऊअन, राजीव चतुर्वेदी टिंटू, महेश्वरनाथ चतुर्वेदी, गणेश चतुर्वेदी बैंक वाले, बालकृष्ण पाठक, लालजी शास्त्री, राजू शर्मा, अनुराग चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। गुरू पूर्णिमा मेले में भारी अव्यवस्थायें, विद्युत विभाग की अघोषित कटौती के कारण आने वाले तीर्थयात्रियों को कठिनाई उठानी पड़ेगी। यदि प्रशासन ने विद्युत व्यवस्था नहीं संभाली तो तीर्थ पुरोहित महासंघ आंदोलन करेगा। यह बात प्रयागनाथ चतुर्वेदी राष्ट्रीय महामंत्री ने व्यक्त कीं।  धर्मयात्रा महासंघ के प्रांतीय महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन में खुलेआम मांस बिक रहा है। अंडे की ढकेलें तीर्थयात्रियों के मन में पीड़ा पैदा कर रही हैं। महासंघ प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष तीर्थ पुरोहित महासंघ मोहन लाल प्रेमी बाबा ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन में तीर्थयात्रियों का बुरा हाल है। दूसरे समुदाय के युवक भी तिलक लगाकर यात्रियों को ठग रहे हैं। प्रशासन लपकों से यात्रियों को लुटने से बचाने में नाकाम है। महासंघ तीर्थ पुरोहितों को परिचय पत्र जल्द ही उपलब्ध करायेगा। तीर्थ पुरोहित महासंघ की बैठक में यह विचार पदाधिकारियों ने व्यक्त किये। देवदत्त पंडित की अध्यक्षता में बैठक में मथुरा, वृन्दावन की वर्तमान दशा को लेकर रोष व्यक्त किया गया। खराब सड़कों और तीर्थयात्रियों की परेशानियों पर चिंता व्यक्त की गयी। कहा गया कि जगह-जगह सड़कें धंस चुकी हैं। प्रशासन बड़े हादसे के इंतजार में है। वक्ताओं मंे रोष था कि उच्च न्यायालय द्वारा कटटीघर पर रोक लगाने के बाद भी मछली फाटक, भरतपुर गेट, बाढपुरा, सोंख रोड, दरेसी रोड आदि क्षेत्रों में मांस खुलेआम बेचा जा रहा हे। महीनेदारी लेकर इलाका पुलिस सहयोग कर रही है। तीर्थ पुरोहित महासंघ अब मांस, अण्डे की बिक्री नहीं होने देगा। प्रशासन ने नहीं सुनी तो बड़ा आंदोलन होगा। बैठक का संचालन संयोजक अजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर घनश्याम हरियाणा, मदनमोहन अग्रवाल, पवन गोयल, त्रिलोकीनाथ बंसल, लालजी भाई शास्त्री, अमित भारद्वाज, श्याम सुन्दर ब्यास, संजीव एड. आदि उपस्थित थे।

Read More

किसानों पर की गयी टिप्पणी को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता केन्द्रीय कृषि मंत्री का पुतला फूंकते। मथुरा। केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन द्वारा विगत दिनों पूर्व किसानों को लेकर राज्य सभा में दिये गये विवादित बयान को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।  केन्द्रीय मंत्री द्वारा बयान में वह किसानों की मजबूरी का मजाक किसानों पर टिप्पणी कर रहे थे जिसकों लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों द्वारा ब्रज में कई स्थानों पर केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन का पूतला फूँका गया। भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अडीग, बल्देव आदि के साथ साथ पानीगांव चैराहे पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो कृषि मंत्री का पुतला फूँक अपना रोष व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि भारत के कृषि मंत्री ने किसानों के प्रति इस तरह का बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है जिसकी भारतीय किसान यूनियन भानू घोर निन्दा करती है। भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है।इस तरह का बयान देकर कृषि मंत्री ने भारत की 70 प्रतिशत आबादी का अपमान किया है। ऐसे मंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। भारतीय किसान यूनियन वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह प्रधान व ऋषि कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि किसान अपनी मेहनत अन्न पैदा कर पूरे राष्ट्र का भरण पोषण करता है राष्ट्र के अन्नदाता के प्रति ऐसे विचार रखने वाला मंत्री सच्चा भारतीय नहीं हो सकता। इसमें मुख्य रूप से बच्चू सिंह, बलबीर चैधरी, लक्की, पूरन पंडित, बनी सिंह, रामकिशन , कारे सिंह, रामखिलाड़ी, लखन, राजू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

Read More

मथुरा। आगामी 4 अगस्त मंगलवार को नाग पंचमी के अवसर पर 108वां काल सर्प योग महायज्ञ का आयोजन सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय को दृष्ण्टिगत रखते प्रातः आठ बजे से श्री ब्रज समाज हरि संकीर्तन संघ के तत्वावधान में निशुल्क काल सर्प योग शांति अनुष्ठान महायज्ञ श्रीजी दरबार, श्रीजी पीठ गताश्रम टीला पर श्रीजी पीठाचार्य बनवारी बाबा महाराज की अध्यक्षता व सर्वतंत्र स्वतंत्र श्री सिद्ध योगाधीश्वर भोला बाबा महाराज, श्रीजीपीठ के आचार्यत्व में संपन्न होगा। महायज्ञ में काल सर्प पीडि़त योग वाले व्यक्तियों का निशुल्क उपाय होगा। श्रीजी पीठाचार्य बनवारी लाल बाबा महाराज, पंडित सुकेश चंद्र शास्त्री, मुरारीलाल सरदार, अजय चतुर्वेदी, पं. जगदीश शास्त्री, ब्रह्मा शास्त्री, गोपाल भाई, अरविन्द चतुर्वेदी (बाबा), दीपू बाबा, विष्णुदास अग्रवाल उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। बिजलीघर चैमुंहा कस्बा अवैध उगाही का अडडा बना हुआ है। यहां मीटर लगाने के नाम पर खुलकर अवैध वसूली की जा रही है। हर कार्य को कराने के लिए पहले सुविधा शुल्क की मांग की जाती है जिसके बाद ही काम किया जाता है। सुविधा शुल्क न देने पर काम को रोक दिया जाता है। यहां पर तैनात कर्मचारी मनमानी पर आमदा हैं। बिना सुविधा शुल्क चुकाए कोई भी काम करने को तैयार नहीं है। लाइनमैन से लेकर  जेई तक सब एक ही भाषा बोलते हैं। कर्मचारियों के इस रवैये से उपभोक्ता परेशान हैं।  कस्बानिवासी एके सिंह ने बताया कि उन्हें एक कनेक्शन करवाना है। पिछले तीन महीने से बिजलीघर, लाइनमैन के घर के चक्कर काट रहे हैं, मगर कोई सही बात नहीं कर रहा है। पहले अपना सुविधा शुल्क मांग रहे हैं फिर कनेक्शन की बात कर रहे हैं। जेई से पूछो तो जेेई कहता है लाइनमैन जाने और लाइनमैन से बात करने पर जेई जाने। वे सुविधा शुल्क के बिना कनेक्शन करने को तैयार नहीं हैं। चाहे फेस उड़ जाए या तार टूट जाए। लाइनमैन की बिना जेब गर्म किए कोई काम नहीं हो सकता है। हरिओम सिंह ने बताया कि कस्बे में मीटर लगाए जा रहे हैं। मीटर के नाम से तीन सौ, दो सौ रुपये की वसूली की जा रही है। उसकी रसीद मांगने पर लाइनमैन उल्टा उनको ही हड़काने लगा कि अगर छापा पड़वा दिया तो जेल जाना पड़ेगा। बिजली कनेक्शन के विरोध में तेजप्रताप सिंह उर्फ नरेन्द्र एवं संजय सिंह ने कहा कि पूरे कस्बे मेें घर-घर जाकर हस्ताक्षर करा कर अभियान चलाया जा रहा है। बिजली के मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। नारायन सिंह ने कहा कि लाइनमैन हाईवे स्थिति अधिकांश ढाबों एवं होटलों पर महीनादारी लेकर बिजली  दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने डीएम को पत्र भेज कर विद्युतकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। 

Read More

मथुरा। भारतीय हिंदू संस्कृति एवं ज्योतिषाचार्यों के गणित के अनुसार आषाढ माह की शुक्ल पक्ष में आज श्री हरिनारायण एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए निद्रा में चले जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते ज्योतिषाचार्य पंडित हरीशरण शर्मा ने बताया कि इस अवधि में शुभ विवाह, शुभ मुहूर्त एवं सभी प्रकार के मांगलिग कार्यों पर रोक लग जायेगी, जो श्रद्धालु एवं भक्तगण इस दौरान व्रत, जप करेंगे उन्हें अच्छे फल की प्राप्ति होगी जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे। 22 नवंबर 2015 को भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागृत होंगे, जिसे देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। उक्त तिथि से सभी मांगलिग कार्य पुनः शुरू हो जायेंगे। भगवान विष्णु की निद्रा के समय ब्रज चैरासी कोस की परिक्रमा का विशेष महत्व माना गया है। उक्त चार माह के दौरान देवशयन में बाजारों में बिक्री सही न होने के कारण मंदी का माहौल बना रहेगा।

Read More

मथुरा। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सालय का रक्तकोष जो समय-समय पर जरूरतमंदों को रक्त यूनिट निर्गत करता है, कुछ ब्लड ग्रुप के अभाव में सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पा रहा है। वर्तमान मंे जिला चिकित्सालय के रक्तकोष हेतु ए पाॅजिटिव और बी पाॅजिटिव की आवश्यकता है। रक्तदाता एवम स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील है कि वे इस तरफ ध्यान दें।   

Read More

इतनी बार कहा है कि पाकिस्तान से संबंध सुधारने के लफड़े में मत पड़ो। जब भी 'पड़ोगे' ऐसे ही 'ठुकोगे'...। संबंध सुधारे जाते हैं 'चुनी' हुई सरकार से और पाकिस्तान में असल सत्ता है वहां की आर्मी। जैसे ही 'बेचारे' पाकिस्तानी नेता बात 'बनाने' की कोशिश भी करते हैं तो वहां आर्मीवाले 'एक्टिव' हो जाते हैं...। अब कर लो बात...। तो फिर 'सॉल्युशन' क्या है...? भाई, आर्मी का सॉल्युशन तो आर्मी ही हो सकती है। या तो 'आक्रमण' न करते हुए अपना 'बचाव' करते रहो। या फिर 'उड़ा' ही दो...। जो 'गलती' अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी और रिटर्न गिफ्ट 'कारगिल' मिला था, वो ही गलत नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और 'रिटर्न गिफ्ट' ले रहे हैं। कांग्रेस वाले जब जब भी सरकार में आते हैं वे पाकिस्तान से बातचीत के लफड़े में 'कम' ही पड़ते हैं। सचिव स्तर वगैरह की बैठकें होती रहती हैं। कोई भी कांग्रेसी पीएम कभी भी पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने में 'अतिरिक्त उत्सुक' नहीं दिखा। इसके उलट, बीजेपी का हर प्रधानमंत्री पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारकर 'स्टेट्समैन' बनने की 'फिराक' में रहता है और हर बार 'धोखा' खाता है...।   (सभी फोटो इधर-उधर से ऐसे ही उठा लिए हैं। सबका आभार...)

Read More

अस्पताल में घटना की जानकारी लेते हुए सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी दिनदहाड़े सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर के समीप अज्ञात बदमाश ने टैम्पो लूटने के प्रयास में चालक को गोली मार दी और टैम्पो लेकर फरार हो गये। गंभीर अवस्था में घायल टैम्पो चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुयी इस  घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुयी है। मिली जानकारी के अनुसार गोरई कूबरा इगलास अलीगढ का रहने वाला गोपाल (30) पुत्र हेतराम लोहवन में किराये का मकान लेकर अपने परिवार सहित रहता था और टैम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।  आज दोपहर कुछ लोग उसके पास आये और उसके टैम्पो को भाड़े पर ले जाने की बात कहने लगे। गोपाल भाड़े पर टैम्पो ले जाने को राजी हो गया और उनके साथ चल दिया। इसी दौरान कल्याणपुर के समीप सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने गोपाल को मार दी और पास ही के खेत में उसे डालकर टैम्पो संख्या यूपी 85 एटी 3608 लूटकर फरार हो गये। घायल अवस्था में गोपाल को खेत में पड़ा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुच गयी और गोपाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में ले आई लेकिन अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पंहुच गये। परिवार की महिलायें और बच्चे जिला अस्पताल में ही विलाप कर रहे थे। बताते हैं कि मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत आज दोपहर बिजली का बिल जमा करने गये एक व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने 23 हजार रूपये लूट लिये और फरार हो गये।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसाजा बदायूं का रहने वाला जितेन्द्र पुत्र धनपाल वृन्दावन के अटल्ला चुंगी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में चैकीदारी का कार्य करता है। आज सुबह संस्था के व्यवस्थापक मनोहर लाल पाठक ने जितेन्द्र को बिजली का बिल जमा करने के लिए 23 हजार दिये। रूपये लेकर जितेन्द्र बिजलीघर जा रहा था तभी रास्ते में रामकिशन मिशनल अस्पताल के पास प्लेटिना बाइक पर सवार तीन लोग आये और उसकी जेब से 23 हजार रूपये लूटकर ले गये। दिनदहाड़े हुयी इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने जितेन्द्र को पूछताछ के लिए ले गयी। पुलिस द्वारा जितेन्द्र से पूछताछ की जा रही है और घटना के बारे में पुलिस उससे विस्तृत जानकारी ले रही है।

Read More