मथुरा

छाता क्षेत्र के सडके खस्ता हाल  मथुरा। छाता विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सडके खस्ता हाल है। पैगंाव रोड, गौहारी रोड, दौताना नगरिया रोड, चदौरी रोड, बहरावली रोड, शेरगढ रोड, तरौली रोड, गोवर्धन रोड, साखी रहेडा रोड, अकबरपुर सिहाना  वही हाईवे पर अजीजपुर, दौताना, गौहारी, छाता, नरीसेमरी, अकबरपुर आदि स्थानो पर जगह जगह गहरे गडडे हो गये है। कुछ मिनटों का सफर घंटो में तय करना पड रहा है। जबकि हाईवे पर वीआईपी लोग गुजर रहे है। लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नही है। इस संबंध में पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह, प्रताप सिंह, प्रेमपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, गंगाराम पेन्टर, पप्पी चैधरी, चून्नीलाल, सोनू सिंह सैनी, जाहिद अली लम्वरदार, कपिल सिंह, पदम सिंह आदि ने जिलाधिकारी से सडको की मरम्मत कराने की मांग की।

Read More

छाता के गंगा महारानी मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में व्यास पीठ से प्रवचन करते भागवताचार्य ब्रजभूषण शास्त्री । मथुरा। छाता क्षेत्र के गंगा महारानी मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में व्यास पीठ से भागवताचार्य ब्रजभूषण शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को पूरा संसार मानता है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओ का जगह जगह प्रत्येक देश में वर्णन हो रहा है। श्रीमद भागवत कथा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का साक्ष्यात रूप है। प्रथम अध्याय में यती व धुंधकारी भक्ति की कथा सुनायी। इस मौके पर महेश चन्द शर्मा, भुर्री पहलवान, मंदिर महन्त सुरेश दास बाबा, ज्ञानदास बाबा, ब्रजमोहन पहलवान, चिरंजीलाल भगत, पूर्व सभासद हरिओम सिंह, राजेन्द्रपाल सिंह, प्रकाश टीवी वाले, लाला हलवाई, प्रेमचन्द चाय वाले, सतीश चन्द गुप्ता, प्रेम फोटो वाले, धर्मेन्द्र सिंह जादौन, सोनू जदौन, पदम सिंह, छिददी सिंह, चन्द्र प्रकाश वाष्र्णेय, भगवानदास आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री उमेश पंडित ने घोटालो में लिप्त बीजेपी के भ्रष्ट दागी मुख्यमंत्रियो एवं नेताओ से अपने पदो से इस्तीफा देने की मांग की है। श्री पंडित ने केन्द्रीय मंत्री सुषमा सुराज, राजस्थान की मंत्री बसुंधरा राजे आदि नेताओ से व्यापम घोटाले में लिप्तो के खिलाफ राज्यपाल ध् राष्ट्रपति से कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। उक्त विचार पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस पर पत्रकार वार्ता में व्यक्त किये। पत्रकार वार्ता में कस्बा छाता कमेटी के अध्यक्ष मौहम्मद आसिफ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युक्तो के लिये कुछ भी नही कर रही है। वही केन्द्र सरकार देश में शिक्षा का सत्यानाश एवं स्वास्थ सेवाओ को बदहाल कर दिया है। जनता मोदी सरकार के बायदो की राह देख रही की 15 लाख गरीवो के खाते में आयेगे या नही। कोसी के नगर अध्यक्ष दिनेश दीखित ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ओलावृष्टि एवं सूखा राहत का पैसा अभी तक किसानो को नही भेजा है। किसानो को आत्म हत्या करने को प्रेरित कर रहे है। अच्छे दिन की राह देख रहे है। देश की सीमाओ पर रोजाना पाकिस्तान सीज फायर का उलंघन कर रहा है। विदेश नीती पूरी तरह से फैल हो गयी है। उद्यौगपति दूसरे देशो में पैसा लगा रहे है। देश की सडके खस्ता हाल है। इस मौके पर पूर्व चेयरमेन हेम कुमार गुप्ता, सावित्री सिंह एड0, कुंवर सुरेन्द्र सिंह, प्रेमसिंह, छिददी सिंह, देशराज सिंह, कन्नीबाबा, जालिम सिंह, हरेन्द्रपाल सिंह, हेम करन सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्व प्रकोष्ठ ने कुख्यात भू माफियाओं द्वारा प्रशासन की सांठ-गांठ से पुराने बस अड्डे को हड़पें जाने की साजिश बताया हैं। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर व सहसंयोजक गोविन्द बंसल ने कहा है कि कुख्यात माफियाओं द्वारा उप्र परिवहन निगम के अधिकारियों से मिलीभगत करके पुराने बस अड्डे को नीलामी करने के बहाने हड़पनें की साजिश की जा रही हैं। यह प्रशासन की भूमि माफियाओं के साथ साठ-गाठ को उजागर करता है। विभाग द्वारा अभी पुराने बस अड्डे की कोई बैक्लपिक घोषणा न होने से पहलें ही पुराने बस अड्डे को नीलाम किये जाने की योजना बनाई जा रही है जबकि पुराने बस अड्डे से श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश, सौरोजी जैसे धार्मिक स्थलों को वाहन उपलब्ध होता है साथ हाथरस अलीगढ, मेरठ मुजफ्फर नगर से लेकर नेपाल की सीमा तक जाने वालें यात्रियों को यात्रा करने में लाभ प्राप्त होता हैं। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बस अड्डे को नीलाम किये जाने के विरोधाा में आन्दोलन करने की चेतावनी दी हैं। 

Read More

मथुरा। नवगठित हिन्दु मुस्लिम एकता मंच की एक बैठक सरस्वती कुन्ड पर राष्ट्रीय अघ्यक्ष मसंूर अली की अघ्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोन्धित करते हुए मंसूर अली ने कहा कि जनपद में पिछले छह माह से खाली पड़ी कव्रिस्तानों की जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा हैं। प्रशासन भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही से बच रहा है जिससें मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त हैं। बयान में कहा कि भूतेश्वर स्थित कव्रिस्तान पर 22 जून को स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से माफियाओं द्वारा कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जें का प्रयास किया गया जिसें मुस्लिम समाज ने विफल कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अगर कब्रिस्तान की जमीन ही नहीं रहेगी तो मुस्लिमों की मईयतें कहां दपन होगी। वक्ताओं ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जाॅच कराकर कार्यवाही की माॅग की हैं। बैठक में अली अब्बास, रहमत अली, असलम खान, यूसिफ उस्मानी, रहीश कुरैशी, जाकिर कुरैशी, यूनिस गाजी, अनवर खान, रहमत अली, रहीश कुरैशी, आदि उपस्थित थे।

Read More

मुंबई। सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता के तीस वर्षों पुराने ज्योतिष मित्र जीतेन्द्र टी पारेख मित्र है। जोकि पंद्रह दिनों पहले मनमोहनजी को भविष्यवाणी किया था कि ईद के दो दिन बाद मुंबई में काफी अच्छी बरसात होगी और वह सही हुआ। इसपर गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने कहा," जीतेन्द्रजी ब्राह्मण नहीं है फिर भी इन्होने मुझसे जब जोभी कहा वह सच हुआ है। इन्होने ज्योतिष पढ़ा है और सीखा है। इनको ज्योतिष गणित का काफी ज्ञान है। आज ज्योतिष बनने के लिए ब्राह्मण होना जरुरी नहीं है,अच्छा ज्योतिष गणित जानकर भी सफल ज्योतिषी बन सकता है। " ज्योतिष जीतेन्द्र टी पारेख कहते है," मैने सिर्फ कैलकुलेशन करके यह बताया था। सभी ग्रह की स्थिति और ज्योतिष गणित की वजह से आप कुछ भी भविष्यवाणी कर सकते है। मैं नहीं कहता हूँ कि मेरा कहा सब सच होता है, कुदरत के सामने कभी कभी सब फेल हो जाता है। इंसान कभी भी अपने फील्ड में पूर्ण जानकर नहीं हो सकता है। जीवन में हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। हमारा एक ग्रुप है जिसमें हमलोग हमेशा बैठते है और एक दूसरे से नया सीखने को मिलता है।"  

Read More



Mediabharti