मथुरा

 हाइवे पुलिस द्वारा आठ किलो गंाजा सहित दो तस्कर गिरफ्त में।  मथुरा। हाईवे पुलिस ने आठ किलो गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना हाईवे प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक अजय कुमार, विनोद कुमार तोमर, एचसीपी रामगोपाल, रामसेवक, बृजेश सिंह, सुभाष चन्द, हिर्देश कुमार ने बजरंग धर्मकाटा के पास से संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग के दौरान सौरभ पुत्र अशोक निवासी नानू सासनी हाथरस व राजकुमार पुत्र बाबूलाल निवासी मौहल्ला हरीनगर कालोनी सासनी को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चार-चार किलो गांजा व एक-एक तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद हुए हैं। यह अभियुक्त गांजा को सासनी हाथरस से लाकर मथुरा व आसपास के क्षेत्रों में अलग स्थानों पर बिक्री करते थे। इन लोगों के पास से बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुयी है

Read More

छाता तहसील मुख्यालय पर गांव बुखरारी के किसान सपा नेता कुंवर राजपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुये।  छाता तहसील दिवस में ओलावृष्टि के चैक वितरण का ज्ञापन अधिकारियो देते किसान। ओलावृष्टि चैक न मिलने से नाराज थे किसान  तहसील दिवस में 82 शिकायते दर्ज: तीन का हुआ निस्ताण मथुरा। मंगलवार को छाता के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 82 शिकायते दर्ज हुयी तीन का निस्ताण हुआ। बुखरारी के सैकडों किसानो ने ओलावृष्टि के चैक न बंटने पर तहसील में प्रदर्शन करते हुये तहसील में अधिकारियो के सामने हंगामा काटा और चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर चैक वितरण नही किये गये तो तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। अध्यक्षता एडीएम फाइनेंस जय शंकर मिश्र ने की। एडीएम ने समबन्धित विभागो के अधिकारियो को एक सप्ताह के भीतर शेष शिकायतो के निस्तारण करने के निर्देश दिये।   छाता नगर के गांव बुखरारी के सैकडों लोग सपा नेता पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह, किसान नेता ठाकुर कान्हा सिंह, लक्ष्मी नारायण, लक्ष्मन सिंह, लाखन सिंह आदि के नेतृत्व में सैकडों किसान ओलावृष्टि के चैक वितरण कराने की मांग को लेकर तहसील दिवस में पांचवी बार एडीएम फाइनेंस को ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर यदि चैक नही दिये गये तो अधिकारियो का घेराव किया जायेगा और धरना प्रदर्शन शांति पूर्वक किया जायेगा। एडीएम ने किसानो से कहा कि 10 दिन के अंदर चैक वितरण करा दिये जायेगे। वही गांव कामर के किसान ग्राम प्रधान यादराम, रूपी मास्टर, रामस्वरूप, राजेन्द्र, शिव कुमार आदि कई दर्जन किसानो ने भी तहसील पर चैक वितरण की मांग को लेकर नारेवाजी कर प्रदर्शन किया। गांव भदावल के भगवत स्वरूप पंाडेय, केहरी लाल पंाडेय, चन्द्रपाल सिंह एड0 आदि ने भदावल खानपुर वाय उमराय तक सडक पर डामरीकरण कराये जाने की मांग की है। इसके अलावा जल निगम राजस्व, पुलिस, विधुत, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सिचाई विभाग, आपुर्ति आदि विभागो के शिकायते दर्ज हुयी। इस मौके पर एसडीएम राम अरज यादव, तहसीलदार राजितराम यादव, सीओ छाता अतुल कुमार श्रीवास्तव, छाता कोतवली से सव इन्सपेक्टर अनुराग शर्मा, कोसी एसओ सुरेन्द्र सिंह यादव, जेंत चैकी प्रभारी संतोष कुमार यादव आदि अधिकारी मौजूद थे।

Read More

मथुरा। छाता बार के अधिवक्ताओ ने विधायक प्रदीप माथुर का छाता सुगर मिल को चलवाने एवं छाता में गोवर्धन एवं बरसाना रेलवे क्रोसिंगो पर ओवर ब्रिज स्वीकृत कराने में सश्क्त एवं सार्थक प्रयासो के लिये छाता क्षेत्र की जनाता की ओर से आभार व्यक्त किया है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आभार व्यक्त करने वालो में पूर्व बार अध्यक्ष कुंवर अजय कुमार यदुवंशी, सुरेन्द्र सिंह एड, गजेन्द्र प्रताप सिंह, सूरजभान सिंह, चैधरी पुरूषोत्तम सिंह, उमेश शर्मा, जगवीर सिंह, रेवती रमन एड, दिगम्बर, गोकुलेश आदि है।

Read More

छाता के गांव अकबरपुर में दुर्गेश इंटर काॅलेज के गेट के बाहर अधिक फीस में प्रदर्शन करते छात्र एवं अभिभावक।   मथुरा। मंगलवार को गांव अकबरपुर के श्री दुर्गेश इंटर काॅलेज के छात्र छात्राओ एवं अभिभावको ने अधिक फीस बसूलने से नाराज होकर स्कूल कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा काटा। छात्रो का आरोप है कि कक्षा 10 के छात्र छात्राओ से 600 रूपये फीस के स्थान पर 1400 रूपये एवं इंटर के छात्र छात्राओ से 1500 रूपये बसूल लिये है। अभिभावको ने एसडीएम छाता से स्कूल प्रबंधको की शिकायत की है। वही प्रधानाचार्य ठाकुर चरनसिंह यदुवंशी का कहना है कि सरकार की ओर से मात्र एक अध्यापक मै ही हूॅ। सात अध्यापक प्राईवेट लगाये हुये है। उनका वेतन छात्र छात्राओ से फीस के दौरान ही ले लिया है। 

Read More

 कलेक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों को विकास कार्यों के लिए निर्देशित करते प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग किशन सिंह अटोरिया  खराब सड़कों पर प्रमुख सचिव हुए नाराज मथुरा। प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी किशन सिंह अटोरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणा वाले विकास कार्यों में तेजी लायी जाये तथा कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाय। अटोरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।  गोवर्धन कच्ची परिक्रमा मार्ग के चैड़ीकरण के सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि 7.5 किमी मार्ग के चैड़ीकरण कार्य को पूरा कर दिया गया है लेकिन शेष मार्ग में घने पेड़ों की वजह से चैड़ीकरण कार्य कराया जाना सम्भव नहीं है। प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत करायंे और समस्या का समाधान कराकर कार्य को तत्काल पूरा करायें। मथुरा-सौख मार्ग की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे हर हाल में सितम्बर तक पूरा कराने के निर्देश दिये। एक्सपे्रस वे से वृन्दावन बाईपास मार्ग के बारे में बताया गया कि 18 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण न हो पाने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रमुख सचिव ने कहा कि आपसी सहमति से अधिग्रहण कार्य को कर लिया जाय और इस कार्य को हर हाल में जून 2016 तक पूरा कराया जाये। मथुरा-सादाबाद मार्ग को प्रथम वरीयता के आधार पर स्वीकृत कराकर तत्काल पूरा कराया जाय।  मथुरा से भरतपुर सम्पर्क मार्ग की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सेतु बन जाने के बावजूद भी सम्पर्क मार्ग की स्थिति सही नहीं है। इस मार्ग को तत्काल सही कराया जाये। लक्ष्मी नगर से मथुरा शहर आने वाले मार्ग के बारे में सेतु निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि टैªफिक डाइवर्जन न होे पाने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रमुख सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी से बात करके टैैªफिक डाईवर्जन कराकर नवम्बर तक हर हाल में इस कार्य को पूरा करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण नागेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र कुमार पंाडेय, अपर जिलाधिकारी जयशंकर मिश्रा, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी मांट अंजनीकुमार सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग मुसर्रत नूर खान, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. एके बाजपेयी सहित सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मथुरा।। जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र में मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर चांदी कारीगर से करीब 16 किलो चांदी के आभूषणों से भरा थैला लूट लिया। कारीगर द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर बदमाश उसे जान से मारने की धमकी दे हवा में हथियार लहराते हुए भाग गए। लूट के बाद थाने पहुॅच पीडि़त ने पुलिस को आपबीती बताई तो मौके पर पहुॅची पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक पड़ोसी जनपद हाथरस के थाना सादाबाद स्थित गांव गढ़ी अंता निवासी गंगाराम चांदी के घुंघरु व पायल बनाने का काम करता है। मंगलवार को वह करीब 16 किलो चांदी से बने घुंघरु व आभूषण लेकर मथुरा चांदी व्यापारियों को देने के लिए आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक थाना बलदेव क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के निकट स्थित पैट्राॅल पम्प के सामने पहुॅची वहां पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचा दिखाकर गंगाराम को रोक लिया और उससे चांदी से भरा थैला छुड़ाने का प्रयास किया। गंगाराम द्वारा विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली और हवा में फायरिंग कर उससे चांदी से भरा थैला लूट लिया और बदमाश फरार हो गए। पीडि़त गंगाराम ने थाना बलदेब पहुॅचकर पुलिस को लूट की घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुॅची पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में काॅम्बिग भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। पीडि़त ने अपने साथ हुई लूट की घटना की तहरीर थाना बलदेव पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।   

Read More



Mediabharti