बाइक सवार युवकों को कान-पकड़कर दंड बैठक लगवाते पुलिसकर्मी मथुरा। जनपद में पुलिस जहां बदमाशों से लुट पिट कर मुॅह की खा रही है वहीं सामान्य लोगों का पुलिस की दबंगई के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। अपराधियों को पकड़ने और अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही जनपद पुलिस आम आदमी को प्रताडि़त करने से गुरेज नहीं कर रही। ऐसा ही मामला जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र में उस समय देखने को मिला जब दावत खाने जा रहे छह युवकों को सड़क पर रोक कर पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर उनसे दंड बैठक लगवाकर सरे आम जलील किया। युवकों की गलती बस यह थी कि उनके बाइकों के कागज भी कंप्लीट थे और हैल्मेट भी लगा रखे थे। जिससे पुलिसकर्मियों को धंधे की कोई गुजांइस नजर नहीं आई। मामला थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला अकोस के मजरा सहतू का था। गांव सहतू के भूपेन्द्र अपने साथी शैलू, सत्येन्द्र, लोकेश, विनोद एवं ज्ञानेन्द्र के साथ पड़ोसी गांव बरौली में दावत खाने जा रहा था। छहों युवक तीन बाइकों पर सवार थे। जैसे ही गांव के निकट स्थित यमुना एकसप्रेस-वे के पुल के नीचे पहुॅचे पहले से ही वहां खड़ी जीप में से उतरे पुलिसकर्मियों ने युवकों को रोक लिया और उनसे गाड़ी के कागज दिखाने को कहा गाड़ी के कागज दिखाने के बाद पुलिसकर्मियों ने युवकों से गालीगलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने इन युवकों की पिटाई करने के साथ ही कान पकड़ कर दंड बैठक लगाने की सजा दे डाली। राहगीरों द्वारा विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उन पर भी वर्दी का रौब गालिब कर भगा दिया।
Read More




