मथुरा

मुंबई। मालाड(पूर्व) में श्री नूतन विद्या मंदिर हाई स्कूल में 'गांधी विचार मंच' द्वारा "स्वक्छता अभियान" को बढ़ावा देने हेतु स्कूल के बच्चों के लिए 'लड्डू वितरण' कार्यक्रम का आयोजन १६ जुलाई २०१५ को दोपहर में श्री नूतन विद्या मंदिर हाई स्कूल, कुरार विलेज,शिवजी नगर, मालाड (पूर्व), मुंबई में रक्खा था, जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।   पिछले एक हफ्ते से सामाजिक संस्था 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता बच्चों को गांधीजी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "स्वक्छता अभियान" के बारे में बच्चों को बता रहे थे और उनको चॉकलेट, बिस्किट इत्यादि खाकर कचरे के डिब्बे में डालने के बारे में बता रहे थे और रोज़ उनको सफाई के फायदे बताते थे। जिसके कारण बच्चे कचरा अब कचरे के डिब्बे में डालने लगे। उन बच्चों को और प्रोत्साहित करने हेतु मनमोहन गुप्ता ने उनके लिए 'लड्डू वितरण' कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस पर 'गांधी विचार मंच' के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता कहते है," "स्वक्छता अभियान" को बढ़ावा देना है तो स्कूल के बच्चों में आदत डालो और जब वे बड़े होगी तो वे कभी भी कचरे के डिब्बे में ही डालेंगे। और लोगों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने पर ही वे सुधर सकते ना की उनसे दंड लगाकर "स्वक्छता अभियान" को बढ़ावा मिलेगा। सरकार को चाहिए कि जनता को जागरूक करे न की उनसे दंड वसूलकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाय। सरकार के इसे कमाने का साधन बना लिया है, जोकि गलत है। लोगों को सम्मान दे, पुरस्कार दे तब जाकर लोग दिल से इसे अपनाएंगे। " इस अवसर पर 'नूतन विद्यामंदिर हाईस्कूल' के अध्यक्ष डॉ. रमेश गिरी,सेक्रेटरी सुधाकर वसंत पोयेकर, स्कूल के प्रिसिपल श्रीमती कुसुम सिंह, श्रीमती प्रमिता चौधरी, श्री एन.बी. गाजरें, आशा चौधरी और उनका पूरा स्टाफ उपस्थित था। और गांधी विचार मंच के जय प्रकाश पाण्डेय मनोज चौधरी,नीलम गुप्ता, ईश्वर सिंह इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।    

Read More

 नमाज के उपरान्त मौलवी को मुबारकबाद देते नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा सौंख। शनिवार को कस्बा में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गयी। सुबह ही मुस्लिम लोग बछगांव स्थित ईदगाह पर पहुंच गये। वहां सभी ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी।  स्थानीय मस्जिद के मौलवी जिया उल्ला खां ने नमाज अदा करायी। पुलिस प्रशासन इस दौरान मुस्तैद रहा। नमाज अदा करने के उपरान्त कस्बा के गणमान्य लोग भी ईदगाह पर पहुचंे और मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। नगर पंचायत की ओर से ईदगाह पर सफाई व्यवस्था करायी गयी। नमाज के बाद मुस्लिम मंडी स्थित उस्मान कुरैशी के निवास पर सभी मुस्लिम भाईयों का स्वागत किया गया। चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव नमाज के दौरान ईदगाह पर मय फोर्स के मौजूद रहे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, व्यापारी नेता सुधीर बाबू अग्रवाल, प्रेमसिंह माहौर, जिला योजना समिति के सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार, सुभाष चंद अग्रवाल, लक्ष्मण चैधरी, गुड्डू लोहिया, प्रिन्श चतुर्वेदी आदि ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयो को ईद की मुबारकबाद दी। मुन्ना खां, अशरफ खां, मदन खां, मुख्त्यार खां, जब्बो खां, नईम कुरैशी, शब्बीर खां, उस्मान खां, आदि ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।  

Read More

 नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकटों की खरीद से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन करने का फैसला किया है। कम्प्यूटराइज्ड आरक्षण करते समय अथवा टिकट खिड़की पर बुकिंग के समय अथवा इंटरनेट के जरिए तत्काल टिकट की बुकिंग के समय पहचान के प्रमाण की फोटोकापी देने अथवा उसका नंबर देने की अब कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।  प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार तत्काल योजना के अंतर्गत यदि टिकट बुक किया गया है तो किसी एक यात्री को यात्रा के दौरान इनमें से (1.  भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर फोटो पहचान पत्र, 2.  पासपोर्ट, 3.  आयकर विभाग द्वारा जारी पेनकार्ड, 4.  आरटीओ द्वारा जारी ड्राइविंग लाइसेंस, 5.  केन्द्र/राज्य सरकारों द्वारा जारी क्रम संख्या के साथ पहचान पत्र की फोटो कापी, 6.  मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, 7.  राष्ट्रीकृत बैंक की फोटो के साथ पासबुक, 8.  लेमिनेटेड फोटो के साथ बैंकों द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड, 9.  आधार कार्ड तथा 10.  राज्य/केन्द्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, जिला प्रशासनों, स्थानीय निकायों तथा पंचायत प्रशासन द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र) पहचान का कोई एक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उस टिकट पर बुक किए गए सभी यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए माना जाएगा और उनसे शुल्क वसूला जाएगा। ये संशोधन 1 सितम्बर, 2015 से लागू होंगे। लोगों पर इन्हें लागू करने संबंधी अधिसूचना की तारीख अलग से जारी की जाएगी। वर्तमान निर्देशों के अनुसार तत्काल टिकट पर यात्रा करने के लिए पीआरएस केन्द्र से टिकट की बुकिंग करते समय यात्री को उस पहचान पत्र की प्रति देनी होती है जिसे यात्रा में वह अपने साथ रखेगा। इस पहचान पत्र की संख्या टिकट और रिजर्वेशन चार्ट पर दी होती है। यात्रा के दौरान यात्री को पहचान का मौलिक सबूत लेकर चलना होता है जिसे नहीं रखने पर बिना टिकट यात्रा करते हुए माना जाता है और फलस्वरूप उनसे शुल्क लिया जाता है यदि यात्री ने इंटरनेट के जरिए बुकिंग की है तो बुकिंग के समय उसे पहचान पत्र की संख्या और उसका प्रकार बताना होता है। तथा साथ ही उसी पहचान पत्र को यात्रा के दौरान लेकर चलना होता है। ऐसा नहीं करने पर सभी को बेटिकट यात्रा करते हुए माना जाता है और फलस्वरूप शुल्क लिया जाता है। इन प्रवधानों में संशोधन किया गया है।  

Read More

हैरिटेज में भी शामिल करने की मांग मथुरा। सिविल सोसायटी ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा को भेजे पत्र में केन्द्र सरकार द्वारा मोक्षदायनी ‘मथुरा पुरी’ का पौराणिक महत्व के अनुरूप विकास करने हेतु ‘हेरिटेज सिटी’ परियोजना मेें सम्मिलित किये जाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि यहां स्थित ‘श्रीकृष्ण-जन्मभूमि’ जो वस्तुतः तत्कालीन कारागार का परिसर ही है, के अति निकट मनोहरपुर नामक मौहल्ला अवैध पशु-वध का केन्द्र बना हुआ है। उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत भी विगत 17 वर्ष में लाचार प्रशासन न तो पशुवध ही बन्द करा सका है और न ही मांस की अवैध बिक्री को ही, अवैध बिक्री इसलिए कि वर्ष 1998 में ही उच्च न्यायालय के उपर्ववर्णित आदेश के उपरांत तत्कालीन जिला मजिस्टेट द्वारा सभी मांस विक्रेताओं के लाईसेंस निरस्त कर उनके नवीनीकरण पर भी रोक लगा दी थी किन्तु आज फिर यह सरेआम संचालित हैं। पत्र में सिविल सोसायटी के विजय बहादुर सिंह और चै. पे्रम सिंह ने कहा है कि मथुरा को हैरिटेज सिटी बनाने हेतु केन्द्र सरकार का व्यय होने वाला धन तभी सार्थक होगा, जब मूक गौवंश व अन्य पशुओं के अवैध वध, मांसाहार की उपलब्धता व मदिरालयों को इस सांस्कृतिक नगरी में पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया जायेगा ।   

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मुडि़या पूर्णिमा मेला के मद्देनजर तैयारियों का निरीक्षण किया और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।  जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ गोवर्धन चैराहे का निरीक्षण किया और वहां से अड़ीग पर बनाये जा रहे पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उसके पश्चात जमुनामता से होते हुए गोवर्धन पहुॅचे और वहां से सौख बाईपास का निरीक्षण किया। गोवर्धन व छटीकरा पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि सभी पार्किंग स्थलों को समतल किया जाये ताकि गाडियों की पार्किंग सुचारू रूप से की जा सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयशंकर मिश्र, उपाध्यक्ष मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण नागेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी व एसओ गोवर्धन थे। 

Read More

सपा से चुनाव लड़ने को उम्मीदवार राजी नहीं मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों में गहमा गहमी शुरू हो गयी है।  बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लोग पंचायत चुनावों में प्रधानी, जिला पंचायत और बीडीसी के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशियों का चयन करने में लगे हुए हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के नेताओं का ध्यान पंचायत चुनावों पर अभी नहीं है। बहुजन समाज पार्टी ने तो पहले से ही ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को चुनाव में उतारने के लिए अपनी पहल शुरू कर दी तथा भारतीय जनता पार्टी भी इस कार्य में पीछे नहीं है। कांग्रेस जरूर थोड़ा सा इन दोनों दलों से पीछे चल रही है जबकि सपा से चुनाव लड़ने के लिए मथुरा ब्लाॅक, छाता ब्लाॅक, नौहझील ब्लाॅक, राया ब्लाॅक, गोवर्धन ब्लाॅक सहित अन्य ब्लाकों में कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए राजी नहीं है।  इसी से पता चलता है कि समाजवादी पार्टी का जनपद में क्या जनाधार है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके सहयोगी मंत्री समाजवादी पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने के बारे में संगठन के पदाधिकारियों से कह चुके हैं लेकिन इसके बाद भी संगठन के पदाधिकारी इस दिशा में उदासीन बने हुए हैं। 2017 के चुनावों में समाजवादी पार्टी का जनपद में हश्र क्या होगा? यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

Read More



Mediabharti