मथुरा

आज अलविदा जुमे की नमाज पर चैक बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा करते मुस्लिम भाई। अलविदा जुमा की नमाज संपन्न मथुरा। आज शाही मस्जिद चैक बाजार में अलविदा जुमा के मौके पर मुस्लिम भाई नमाज के लिए इकट्ठे हुए। वतन में अमन चैन और शांति सदभाव की कामना के साथ आज मुस्लिम समाज के लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज में अल्लाह से यही दुआ मांगी। इस मौके पर चैक बाजार स्थित मस्जिद पर विशेष इंतजाम किये गये थे। आज दोपहर बारह बजे से ही मुस्लिम समाज के लोगों का चैक बाजार स्थित जामा मस्जिद पर पंहुचना शुरू हो गया था। सिर पर जालीदार टोपी लगाये नन्हे मुन्हे बच्चे भी इस नमाज में मौजूद मिले। नमाजियों में आज की नमाज के प्रति बेहद उत्साह था। जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूरे चैक बाजार क्षेत्र में चाक चैबन्द व्यवसथाएं की गयीं। किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था, जबकि पिछले दो दिनों से चैक बाजार स्थित मस्जिद पर सफाई अभियान और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-मोटे पेचकारे भी कराये गये ताकि नमाजियों को कोई परेशानी न हो। सफाई के विशेष इंतजाम नगर पालिका द्वारा किये गये थे। काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने आज अलविदा जुमा की नमाज अदा कर अल्लाह से देश में अमन-चैन, शांति- सदभाव की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह, एसपी सिटी, सीओ सिटी, पुलिस बल मौजूद रहा। नगर मजिस्ट्रेट व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के लिए तैनात थे।

Read More

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में अधिक मास के आखिरी दिन वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित बालेन्द्रु आश्रम पर परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियों को प्रसाद वितरण करते विवेक अग्रवाल व अन्य  मथुरा। भारत विकास परिषद् ने अधिक मास के आखिरी दिन परिक्रमा मार्ग स्थित बालेन्दु आश्रम पर परिक्रमा कर रहे परिक्रमार्थियो को प्रसाद वितरण किया एवं पानी की प्याऊ लगाई, अधिक मास के महीने में लाखो लोग वृन्दावन की परिक्रमा लगाने देश के कोने कोने से आते है व पुण्य कमाते है। भारत विकास परिषद् समय समय पर समाज सेवा के काम तत्परता से करता रहता है। इसी श्रख्ंाला में पेठा वितरण एव्ंम व्याऊ लगाकर सस्ंथा ने बाहर से परिक्रमा करने आये लौगों के साथ पुण्य कमाया। इस अवसर पर प्रान्तीय सहसचिव विवेक अग्रवाल ने कहा इस संस्था का उदे्श्य है सेवा, समर्पण, लौगों की मदद करना और पिछले 8 साल से वृन्दावन में सस्ंथा अनेकोनेक कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है निकट भविष्य में यह संस्था अपने आदर्शो का पालन करेगी एवंम् जितना हो सकेगा समाज सेवा के कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी। इस अवसर पर आनंद अग्रवाल (सर्राफ), देवकीनंदन, विनय गोस्वामी, अवधेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आशु एवं आश्रम के लोग आदि उपस्थित रहे।

Read More

बलात्कार के बाद हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत बाजना पुल के पास एक 25 वर्षीय युवती का बोरे में बंद शव मिला है। समझा जाता है कि सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के मुताबिक गत चार-पांच रोज पूर्व वृन्दावन के गौतमपाड़ा निवासी मथुरा प्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री अर्चना शर्मा गायब हो गयी थी। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। आज सुबह बाजना पुल पर बोरे में बंद लाश मिलने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जब छानबीन और जांच पड़ताल शुरू हुयी तो लड़की की शिनाख्त हो गयी। इस संबंध में हाईवे पुलिस का कहना था कि जिस लड़की का शव मिला है वह नशे की आदी थी और लड़कों के वेश में रहती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके साथ क्या घटना हुयी यह तो डाॅक्टरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पायेगा लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गयी है। अब शव मिलने पर पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।   जल्दबाजी या लापरवाही पुलिस हत्या जैसे गंभीर मामलों में संवेदनशील नहीं है। लापरवाही की हद तो आज उस समय नजर आयी जब हाईवे थानान्तर्गत बाजना पुल पर बंद बोरे में एक लाश मिली। पुलिस ने बिना किसी जांच पड़ताल के आनन-फानन में शव को सील लगाकर पंचनामे के लिए भेज दिया। पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि एक व्यक्ति का शव मिला है लेकिन पोस्टमार्टम पर जब मोनू नामक कर्मचारी ने बंद बोरे में उस शव को टटोला तो हकीकत सामने आ गयी। बंद बोरे में जो लाश थी वह एक युवती की थी। जबकि पुलिस ढिंढोरा पीट रही थी कि अज्ञात शव मिला है। 

Read More

वृंदावन। गरीबों को सरकारी फ्लैट दिलाने के नाम पर गरीब महिलाओं से पांच लाख रूपये ठगने के एक मामले में पीडि़त महिला ने सीमा शर्मा नामक महिला के खिलाफ वृन्दावन कोतवाली में तहरीर दी है। बताया गया कि यह महिला वृन्दावन के एक पत्रकार की रखैल है। ऐसी लोगों में चर्चा है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2011 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार द्वारा गरीबों के आशियानों के लिए कांशीराम आवास बनाकर दिये गये थे। इसमें गरीब लोग अपनी गुजर-बसर करते हैं। वृन्दावन की रहने वाली सात गरीब महिलाओं ने मकान पाने के लिए सीमा शर्मा पत्नी नामालूम को पांच लाख रूपये दिये थे। पीडि़त महिला रजनी, निशा, संतोष, मधुकर, शांता, रजनी, पुष्पा ने जब फ्लैट न मिले तो सीमा शर्मा को शिकायत की। जब काफी दिन हो गये तब महिलायें हार गयीं और उन्होंने सीमा शर्मा से अपने पैसे मांगे। इस पर वह आग बबूला हो गयी ओर जान से मारने की धमकी देने लगी। इसके उपरांत हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी की सिफारिश पर मधु नामक महिला जो रास मण्डल वृन्दावन में निवास करती है, उसने सीमा शर्मा के खिलाफ वृन्दावन कोतवाली में तहरीर दी है। बताते हैं कि यह महिला काफी तेज तर्रार और ठगी के धंधे करती है।   

Read More

मथुरा। कस्बा गोवर्धन क्षेत्र में गिर्राज महाराज की परिक्रमा मार्ग में पूंछरी (राजस्थान) से जुड़े भाग से पुलिस ने करीब दस हजार रूपये के नकली नोटों सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि इनके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गये दोनों लोग ओमवीर और अनिल निवासी फिरोजाबाद हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। बताया गया कि परिक्रमा मार्ग स्थित राजस्थान सीमा से लगे पूंछरी गांव के पास नकली नोट चला रहे दो युवकों को शिकायत के बाद दबोचा गया। दोनों के पास से बारह हजार पांच सौ रूपये के नकली नोट बरामद हुए। इनके दो साथी लोगों की भीड़ देख भाग गये, जबकि दो लोगों को क्षेत्रीय निवासियों ने दबोच लिया। 

Read More

छाता में मरकज वाली मसजिद के बाहर एक दूसरे को गले व हाथ मिलाकर ईद की मुबारकबाद देते सपा नेता कुंवर राजपाल सिंह आदि । मथुरा। छाता नगर की सराय शाही स्थित मरकज वाली मसजिद पर शुक्रवार को जुमे अलविदा की नमाज के बाद हिन्दुओ ने मुसलिमो को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी इस मौके पर पूर्व चेयरमेन सपा नेता कुंवर राजपाल सिंह ओम प्रकाश सिंह एड0 केशव, रामवीर सिंह ने मसजिद के इमाम सरफूददीन, तनवीर आलम, आसिफ कुरैशी, युशूफ कुरैशी, उस्मान मेम्बर आदि को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Read More

मथुरा। छाता के पूर्व चेयरमेन कुंवर राजपाल सिंह ने जब से सपा की सदस्यता ग्रहण की है। तब से ही उनका गांव गांव ग्रामीण फूल माला दुपटटा व पगडी बांध कर जोशीला स्वागत कर रहे है।  छाता के गांव नरी के ग्रामीणो ने शुक्रवार को छाता के पूर्व चेयरमेन का गांव पहुचने पर पगड़ी बांध कर जोशीला स्वागत किया। ग्रामीणो ने सपा नेता  से बिजली पानी सफाई सडक सिचाई आदि की समस्याओ को बताया। श्री सिंह ने ग्रामीणो की समस्याओ को गंभीरता से सुना और शीघ्र ही अधिकारियो से मिल कर समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर किसान नेता भीमसिंह यदुवंशी, धनपाल सिंह, ओमप्रकाश, दर्शन सिंह, केशव सभासद, वीरीसिंह जादौन, परसराम, नेमसिंह आदि थे।

Read More

सरस्वती विद्या मंदिर छाता में भाजपा के महा सम्पर्क बैठक में विचार विमर्स करते भाजपाई नेता।  भाजपा के हर स्तर के पदाधिकारी नये सदस्यो से घर घर मिलेगे: बेबी मथुरा। सरस्वती विद्या मंदिर छाता में महासम्पर्क अभियान की बैठक हुयी जिसमें प्रभारी एवं पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्य ने कहा कि जनपद में दो लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाये गये थे। अब उनके घर घर जाकर भाजपा के हर स्तर के पदाधिकारी सम्पर्क करेगे।  जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने कहा कि महासम्पर्क अभियान के बाद पंचायत चुनाव होने है। जिसमें पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और भाजपा ग्राम स्तर तक इन चुनावो में सक्रिय भूमिका निभायेगी। चेयरमेन संघ के महासचिव चैधरी जगपाल सिंह ने कहा कि महासम्पर्क अभियान के माध्यम से पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रही जनहित की योजनाओ का प्रचार प्रसार करेगे और मिशन 2017 के लिये पार्टी के पक्ष में जन समर्थन हासिल करेगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पंाडेय ने की संचालन कमल शर्मा ने किया। बैठक मंे भगवत स्वरूप पंाडेय केपी सिंह, भगवत रूहेला, भानू प्रताप सिंह, तरूण सेठ, रघुवर तौमर, भीमसैन शर्मा, काली चरन गुप्ता, दिगम्बर चैधरी, रिषी गुप्ता, सोभाराम , चन्द्रपाल सिंह एड0 आदि मौजूद थे। 

Read More

कब्जे से चोरी की पल्सर काली बाईक, तमंचा व कारतूस बरामद  होडल कोसी की लूट का है वान्टेड: कोतवाल  मथुरा। छाता कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक अंतर्राज्यीय लुटेरे को गिरफतार कर जेल भेज दिया। पुलिस को तलाशी में एक तमंचा 315 और दो कारतूस 315 वोर तथा बिना नम्बर की काली पल्सर चोरी की बरामद हुयी है। पकड़ा गया अभियुक्त होडल कोसी की लूट का वान्टेड भी है।  कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र दीखित ने बताया कि शुक्रवार को कस्बा प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरवेन्द्र मिश्रा प्रात 10.20 बजे पर बरसाना रोड पर शिव मंदिर के पास पुलिस के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान छाता से बरसाना की तरफ बिना नम्बर वाली काली पल्सर को रूकवा कर चेकिंग करने लगे। लुटेरा बाईक को छोडकर भागने लगा । जिसे पुलिस ने भाग कर दबोच लिया। जिसकी तलाशी ली गयी तो 315 बोर का एक देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस व चोरी की बाईक बरामद हुयी है। श्री दीखित ने बताया कि होडल से 4 लाख रूपये की लूट तथा कोसी की लूट का वान्टेड भी चल रहा है। पकडा गये अभियुक्त ने अपना नाम मनोज पुत्र प्रेमसिंह गांव गिडोह थाना कोसी कलां बताया है। बर्तमान में अभियुक्त गांव छोडकर छाता मंे कन्नावाले चैक में विनोद पंडित के मकान में किराये पर पत्नी के साथ रह रहा है। टेम्पू ड्राइबरी का काम कर्ता है।  

Read More

दो आरोपी हिरासत में  मथुरा। जिला अस्पताल में भर्ती एक लावारिश बालिका से आधी रात में युवकों ने गैंग रेप कर डाला। प्रातः जानकारी होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब चार माह पूर्व टेªन से गिरकर घायल हुई आठ वर्षीय बालिका आलिया (काल्पनिक नाम) को रेल लाइन के किनारे तड़फता देख स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। तब से ही जिला अस्पताल के कर्मचारी इस लावारिश बच्ची के उपचार के साथ ही उसके खाने-पीने की व्यवस्था करने तथा पहनने के कपड़ों का इंतजाम कर रहे थे। जिला अस्पताल में महिला सर्जीकल वार्ड स्थित अपने पलंग पर बदहवासी की हालत में बैठी आलिया ने बताया कि बीतीरात पांच युवक रात 12 बजे महिला सर्जीकल वार्ड में घुस आए, उस समय सभी मरीज सोए हुए थे। आलिया को ये लोग चाॅकलेट व बिस्कुट दिलाने के बहाने बाहर ले आए तथा जिला अस्पताल स्थित पार्क में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। जब मामले की जानकारी आज जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. गर्ग ने गैंग रेप की घटना का हवाला देते हुए लिखित तहरीर कोतवाली में देकर पीडि़ता द्वारा बताए गए पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीडि़त बालिका की शिनाख्त के आधार पर होलीगेट के निकट स्थित गोपालपुरा निवासी युवक असलम पुत्र इस्लाम व उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है। जबकि इनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस इनके तीन फरार साथियों की तलाश में जुटी है।   

Read More