मथुरा

मुस्लिम समाज में आक्रोश मथुरा। शहर के दरेसी रोड स्थित नई बस्ती पर शहर के मुस्लिम समाज के लोगों की एक बैठक वफ्फ कब्रिस्तान पर कब्जें को लेकर हुई जिसमें भूतेश्वर बाग काजियान वफ्फ 67 के कब्रिस्तान को खुर्द बुर्द करने वाले भूमाफियाओं द्वारा आये दिन कब्रिस्तान की जमीनों पर कब्जें को लेकर व चैकी प्रभारी कृष्णा नगर द्वारा भूमाफियाओं का साथ देना की आलोचना की वफ्फ 67 की बेशकीमती जमीन करीब चार एकड़ जो खाली पड़ी हुयी है उस पर भूमाफियाआ बुरी नजर लगाये बैठे हैं। इसी के चलते कुछ लोगों ने भूतेश्वर कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करना की कोशिश की लेकिन समाज के युवाओं की सर्तकता से भूमाफिया कब्जा लेने में सफल नहीं हुए। समाज के लोगों का कहना था कि मुस्लिम समाज के कुछ स्वार्थी लोगों ने भूमाफियाओं के साथ गांठ कर कब्रिस्तान की भूमियों को खुर्द बुर्द किया जा रहा हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार से कब्रिस्तान की जमीनों को भूमाफियाओं से बचाने तथा दोषी लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही किये जाने की माॅग करते हुए इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को देने का निर्णय लिया गया। बैठक में युनुस केुरैशी, जाकिर कुरैशी, अतीक खान, सगीर खान, कदीर खान, भुग्गल कुरैशी, हारून कुरैशी, सपा नेता तनवीर अहमद, मल्लन कुरैशी, फारूखी कुरैशी, अब्दुल, समीर कुरैशी, मनीक चैधरी, संजय फारूखी, अनवार आदि थे।

Read More

वृन्दावन। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को वृन्दावन नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को तुरन्त रोकने एवं नगर में 24 घण्टे बिजली आपूर्ति देने के लिए पत्र लिखा है। पाालिकाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि अधिक मास में लाखों की संख्या में श्रद्वालु एवं पर्यटक वृन्दावन में दर्शन एवं परिक्रमा लगाने के लिए आ रहे हैं। इसके लिए वह वृन्दावन नगर में विद्युत आपूर्ति पूर्णरूपेण दें, जिससे कि वृन्दावन नगर की जनता एवं बाहर से पधारने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ें। वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण बिजली का होना बहुत ही जरूरी हैं, क्योंकि विद्युत आपूर्ति न होने के कारण पानी की सप्लाई भी नहीं आ रही हैं और वृन्दावन नगर की जनता को पेयजल समस्या से जूझना पड़ता हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि वृन्दावन एक धार्मिक नगरी हैं, यहां पर देश विदेश से काफी संख्या में श्रद्वालु दर्शनार्थ हेतु पधारते हैं। इस समय जून के महीने में भीषण गर्मी होने के कारण पेयजल और प्रकाश का होना बहुत आवश्यक हैं, विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजल की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही हैं, विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण ही इस भीषण गर्मी में आम आदमी जीना दूभर हो गया हैं, इस भीषण गर्मी में बिजली का होना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा सी गई हैं, विद्युत न होने से दैनिक दिनचर्या पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मालाधारी नलकूप पर एक बडा जनरेटर लगवाया गया जिससे के पानी की समस्या से लोगों को कुछ निजात मिल सके, साथ ही कहा कि नगर के और भी नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था की जायेगी। उन्होने कहा कुछ लोग पानी को लेकर राजनीति कर रहे हैं, यह ठीक नही है। उन्होने सभी से नगरपालिका का सहयोग करने की अपील की है। पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने कहा कि इस समय विद्युत विभाग द्वारा वृन्दावन नगर में पूरे दिन में 12-14 घंटे की कटौती की जा रही हैं, विद्युत आपूर्ति न होने के कारण बच्चों एवं वृद्व लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा हैं, बिजली की आंखमिचैली के कारण घरों में लगे उपकरण भी फंूक जाते हैं। उन्होने जन समुदाय से पानी को उचित मात्रा में प्रयोग करने की अपील की है।

Read More

मथुरा। नेहरू युवा संगठन पव्वीपुर माट के तत्वाधान में मांट के ब्लाक सभागार में ब्लाक स्तरीय पडौस युवा ससंद और विकास कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक के 40 युवा मंडल के 80 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभाारंभ खण्ड विकास अधिकारी मांट, गोविन्द सिंह चाहर ने माॅ सरस्वती के सम्मुख चित्रपट पर माल्यार्पण के साथ दीप जलाकर किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ने बकहा कि 13 से 29 वर्ष के युवा में एक ऊर्जा वान शक्ति होती हैं। युवा अगरा अपनी शक्ति को पहचान कर सही दिशा में लगाये तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्रम में तीर्थराज सिंह भारत स्वाभिमिान न्यास मांट द्वारा योग प्रशिक्षण के अन्तर्गत आसन, प्रणायम, का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में रामखिलाड़ी शर्मा, सलाहाकार एफएफ एलसी द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेशन योजना, ऋण योजना, कामधेनु डेरी योजना आदि को लेकर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम को देवराज सिंह, परियोजना निदेशक टीआई श्याम बाबू शुक्ला, एडीओं पंचायम माट, मुकेश कुमार दीक्षित आदि ने भी सम्बोधित किया।

Read More

घर घर जाकर रोज बनाये जा रहे सक्रिय सदस्य- पं0 अनिल शर्मा मथुरा। यमुना शुद्धिकरण मिशन 2015 के अन्तर्गत समाजसेवी पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में मिशन में जुड़ने वाले सकिे्रय सदस्यों का कारवां एकत्रित होने लगा हैं। मिशन से जुड़ें हजारों कार्यकर्ता समाज के हर व्यक्ति को मिशन से जोड़नें के लिए प्रेरित कर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प दिला रहें हैं साथ ही मिशन से जुड़े लोगों का कहना है कि हमारे प्रयासों को जिस तरीके से समर्थन मिल रहा है उससे हमारे अन्दर दिन प्रतिदिन नई ऊर्जा का संचार हो रहा हैं। पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि ब्रजवासियों के दृढ़ संकल्प के चलते वह दिन दूर नहीं जब हमें स्वच्छ और निर्मल यमुना की अविरल धारा के साक्षात दर्शन होगें। उन्होंने बताया कि गुरूवार को उनके गोवर्धन दौरे के दौरान लगभग 1100 सक्रिय सदस्यों ने अपना सम्पूर्ण योगदान देने का दृढ़ संकल्प लिया। वहीं महावन में निकाली गई रैली में जुटा आपार जनसमूह हमारे संकल्प को और अधिक दृणता व आत्म विश्वास की ओर प्रेरित कर रहा हैं। जिससें हम यह दावे के साथ कह सकते है कि यमुना माॅ का आशीर्वाद हमें प्राप्त है और हम उसे स्वच्छ, निर्मल तथा अविरल बनाकर रहेगे।

Read More

मथुरा। जनपद की प्रमुख आवासीय शिक्षण संस्था अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षकों व विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने सामूहिक योग किया। इस अवसर पर सभी ने योग के विभिन्न आसनों को कर स्वस्थ रहने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 आदित्य कुमार वाजपेयी ने अपने संदेश में कहा कि योग को प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन का आवश्यक अंग होना चाहिये। जो भी लोग योग करते करते हैं उन्हें बहुत डाॅक्टर के पास जाना पड़ता है। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें देते हुये बताया कि आज भारतीय योग पूरे विश्व में धूम मचा रहा है तथा योग ने भारत को विश्वगुरू के पद पर विराजमान किया है। विद्यालय में योग के विभिन्न आसनों के सम्बन्ध में बताते हुये विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डा0 अनिल वाजपेयी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकांे तथा विद्यार्थियों ने जहां सूर्य नमस्कार के 12 प्रकार के आसन किये वहीं कपाल भांति, अनुलोम विलोम, भ्रमरी, शवासन, पाद हस्तासन भी किये। उन्होंने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि वे प्रतिदिन योगासन अवश्य करें। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि योग के द्वारा हम अपने तन को स्वस्थ रख ही सकते हैं साथ अपने को भी प्रसन्न रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि योगासन का सबसे बड़ा गुण है कि वह सहज साध्य एवं सर्वसुलभ है। योगासन ऐसी व्यायाम पद्वति है जिसमें न तो कुछ विशेष व्यय होता है न इतनी साधन सामग्री की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि योगासन से बुद्धि की वृद्धि होती है और धारणा शक्ति को नई स्फूर्ति एवं ताजगी मिलती है। ऊपर उठने वाली प्रवृत्तियां जागृत होती हैं और आत्म सुधार के प्रयत्न बढ़ जाते हैं। योगासन शारीरिक स्वास्थ्य के लिये वरदान स्वरूप है क्यों कि इनमें शरीर के समस्त भागों पर प्रभाव पड़ता है और वह अपने कार्य सुचारू रूप से करते हैं। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी डा0 अनुराग वाजपेयी ने सभी को लाफ्टर थैरेपी कराकर तनाव मुक्त होने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेन्द्र सिंह राजपूत, नरेन्द्र, असलम, सुनीता अग्रवाल, सीपी शर्मा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित थे।

Read More

चैमुंहा। हाइवे स्थिति घान सिंह कृषि फार्म हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गांव अकबरपुर में चैपाल पर योग शिक्षक कुंवर सिंह के नेतृत्व में योग शिविर लगाया गया। कुंवर सिंह ने कहा कि हमारे शरीर में जो बीमारियां पैदा होती हैं, उन सभी का इलाज योग द्वारा संम्भव है। गांव अकबरपुर में चंदन सिंह, तुलाराम, राघेश्याम, घीचंद, देश राज चैहान, अमर सिंह प्रघान, सुभाष, बदन सिंह मौजूद थे। घान सिंह कृषि फार्म हाउस पर पूर्व प्रघान चंदन सिंह, नारद सिंह सिसौदिया, जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, दीनबंघु शर्मा, तुलाराम प्रघान सिहाना, भगवान सिंह प्रघान, भूपेंद्र प्रघान, रामजीलाल पहलावान, रामहेत सिंह, श्याम सिंह आदि ने योग किया।

Read More

मथुरा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन की एक बैठक संसार पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक में महौली रोड स्थित नाले की सफाई नगर पालिका द्वारा लगाये गये टैक्स तथा विभिन्न प्लाटों पर असमाजिक तत्वों की गतिविधियों के साथ साथ सरकारी भूमि पर लाखों रूपयें की धोखाधड़ी आदि के मामलें उठाये गये। बैठक में क्षेत्रीय विद्यायक प्रदीप माथुर व पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थी। उन्होंने व्यापारियों को उनकी समस्याओं के हल का भरोसा दिलाया। बैठक में एसोसियेशन के अध्यक्ष आरपी सिंघल ने अवगत कराया कि महौली रोड पर निर्माणधीन नाले का निर्माण रूके होने के चलते नालों की सफाई नहीं हो पा रही हैं। वर्षात आने वाली है अगर यही हाल रहा तो क्षेत्रीय के निवासियों और व्यापारियों को बेहद गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि अधिकतर औधोगिक क्षेत्र मार्ग जलभराव से ग्रस्त हें। इसके उत्तर देते हुए पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने कहा कि वह बैठक में उठाई गई शिकायतों से सहमत है उन्होंने कहा कि अनेकों उद्यमी पालिका को नियमानुसार टैक्स अदा नहीं कर रहे हैं। जिससे व्यवस्थाओं में परेशानी पैदा होती हैं। क्षेत्र के उधमी उमेश अग्रवाल, अचल तिवारी, कपिल अग्रवाल, प्रमोद टेटीवाल, यादवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि उद्यमी टैक्स देने को तैयार है पर पालिका ने अनेकों उद्यमियों पर भूलवंश गलत टैक्स लगा दिया है पालिकाध्यक्षा ने इस शिकायत का समाधान कराने का भरोसा दिया। बांके बिहारी यादव, प्रदीप अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में काफी उधोग लम्बे समय से पूर्णतः बन्द पड़े हैं। ऐसे उद्यमी टैक्स कहा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि औधोगिक प्लाटों व मार्गो पर असमाजिक तत्वों व भू माफियाओं का अनाधिकृत कब्जा है ऐसे लोग उद्यमियों को तरह तरह से प्रताडि़त करते हैं तथा अवैध कब्जें के वाद भी विभिन्न प्लाटों को लेकर गुमराह करते हुए लाखों रूपयें में देने की धोखाधड़ी से बाज नहीं आते। बैठक में विद्यायक प्रदीप माथुर ने मुख्यमंत्री से मिलकर बन्द इकाईयों पर टैक्स माफ करने तथा अनाधिकृत कब्जों को मुक्त कराने का भरोसा दिलाया व उधोगों की प्रगति के लिए योगदान देने की अपील की। बैठक में प्रबन्धक कुं0 अंकिता सिघल, ऋचा तिवारी, मिथुन शर्मा, वृन्दावन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो के अनुपालन में कार्यपालक अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा निर्देशित किया गया है कि माह जुलाई 2015 में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 जुुलाई 2015 शनिवार को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ओमवीर सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त लोक अदालत में विद्युत, जल, टेलीफोन, के साथ 2 सभी सुलह योग्य आपराधिक वादों, सिविल वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, पारिवारिक वाद, स्टाम्प वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, श्रम मामले, नगर निगम टैक्स वसूली मामले आदि को पक्षकारों की सहमति से लिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त अन्तिम रिर्पोट, धारा 446 द0प्र0सं0 सम्बन्धी मामले, पब्लिक प्रिमिसेज एक्ट सम्बन्धी मामले, उत्तराधिकार सम्बन्धी मामले, आयुध अधिनियम के उपयुक्त प्रकरण, बीमा सम्बन्धी वाद, समस्त चालान, मोबाइल कम्पनी, केबल, नेटवक्र सम्बन्धी मामले, प्री लिटीगेशन प्रकरण, मनरेगा प्रकरण, शिक्षा का अधिकार सम्बन्धी प्रकरण, जलकर एवं गृहकर, रेलवे दावे, राशन कार्ड बीपीएल कार्ड, जाति एवं आय प्रमाण पत्र सम्बन्धी प्रकरण आदि का भी निपटारा आपसी सुलह समझौते के आधार पर कराया जा सकता है। मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे विवाद जो न्यायालय के समक्ष नहीं आये हैं उन्हे भी वाद पूर्व सुनवाई स्तर पर निपटारा कराया जा सकता है। यदि इसके अतिरिक्त अन्य कोई वाद आलम्बित हो और सुलह समझौते के आधार पर उसका निस्तारण चाहते हो तो सम्बन्धित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी से सम्पक्र कर उक्त वार मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत मे नियत करायें।  

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने आगामी जिला पंचायत चुनाव गम्भीरता व् मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय किया है। पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर विजयी हासिल करने की व्यूह रचना प्रारम्भ की गई है। इसके लिए भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डी0पी0 गोयल की अध्यक्षता व बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रघुराज सिंह के सानिध्य में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे योजना तय हई। जिसके तहत एक ओर भाजपा अपने 2 लाख नये सदस्यों से महासम्पक्र करके उन्हें कार्यकर्ता बनाकर जिम्मेदारी सौप रही है साथ साथ प्रत्येक 100 सदस्य पर एक सक्रिय सदस्य बनाकर उस सक्रीय सदस्य को उन 100 सदस्यों से आगामी पंचायत चुनाव व विधान सभा चुनाव तक जुडे रहने का निर्देश केंद्रीय व् प्रदेश जिला नेतृत्व द्वारा दिया गया है यह सक्रिय सदस्यों का जाल ग्राम पंचायत स्तर तक सक्रीय रहकर विजय का ताना बाना बुनेगा तो दूसरी ओर 25 जून से 30 जून तक मथुरा की विभिन्न तहसील व मुख्यालय पर किसानो की चैक समस्या, विधुत समस्या, ध्वस्त कानून व्यवस्था, सिचाई व्यवस्था आदि ज्वलन्त विषयो को लेकर किसानो व् जनता के साथ जोरदार प्रदर्शन होगा भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगो से अपने आवेदन जिला अध्यक्ष डीपी गोयल को देने का आग्रह किया है जिससे अंतिम रणनीति बन सके साथ साथ तय किया है कि तहसील प्रदर्शन की जिम्मेदारी विधानसभा के वरिष्ठ नेता सम्भालेंगे व् इच्छुक प्रत्यासी उसमे जनता के साथ सहभागिता करेंगे। बैठक में यह भी चर्चा व् विचार विमर्श हुआ की प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य सीट पर वरिष्ठ नेता अभी से लेकर चुनाव तक सभी प्रकार की तैयारियों की कमान सम्भालेंगे आवश्यकता के अनुसार वरिष्ठ कार्यकर्ता चुनाव भी लड़ेंगे व् परिजनों को लड़ाएंगे। पंचायत चुनाव की सभी तैयारी जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व रघुराज सिंह की अगुआई में प्रारम्भ हो गई है व् जिला पंचायत चुनाव विजय की रणनीति में सांसद हेमामालिनी सभी पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व जिलाध्यक्ष  प्रदेश कार्यसमिति सदस्यव जिला पंचायत चुनाव लड़े लोगो वरिष्ठ नेता व् महिला, युवा व अनुसूचित मोर्चा को लगाया जायेगा व ठोस योजना अंजाम लेगी और भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बने ऐसा संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक में तेजवीर सिंह, प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, रविकांत गर्ग, श्याम सिंह अहेरिया, रविन्द्र पाण्डेय, कारिंदा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डीएन गौतम, चेतन पराषर, रमेश आर्य, तरुण सेठ, ज्ञानेन्द्र राणा, बंटी चैधरी, केपी सिंह, गोरीशंकर गोस्वामी, हीरा सिंह, सतपाल चैधरी, जगपाल सिंह, हरीश सुहाना आदि उपस्थित थे।

Read More

जिला प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग पर मिशन ने जताया आभार मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर यमुना भक्तों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इन कार्यो में संत समाज, प्रशासन, राजनैतिक, सामाजिक तथा समस्त वर्ग के लोगों द्वारा प्राप्त हो रहे प्रभावशाली सहयोग पर मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने परम पूज्य दिव्य संत काष्र्णि गुरू शरणानंद महाराज, संत सियाराम बाबा, आनंद बाबा महाराज, देवेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र दास महाराज, काठिया बाबा महाराज, रामदेवानंद सरस्वती, महंत नवल गिरि महाराज, डाॅ0 आदित्यानंद महाराज, चित्त प्रकाशानंद महाराज, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसएसपी राकेश कुमार, एमवीडीए उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप, बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश, कुं0 नरेन्द्र सिंह, कांगे्रस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर आदि का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जो भयावह स्थिति मां यमुना की थी अब उसमें धीरे धीरे सुधार हो रहा है। मिशन के द्वारा कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण गंगा घाट के करीब आधा दर्जन घाटों को निकाल उन्हें प्राचीन रूप प्रदान कर दिया है। पूर्व में घाटों की इस दुर्दशा से यहां के स्थानीय लोगों को कापफी परेशानी का सामना करना पडता था किन्तु मिशन के अथक प्रयासों के बाद यहां के स्थानीय लोगों ने भी यमुना की महत्वता को समझा और यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 में सहयोग देना प्रारम्भ किया। इसके लिए पूर्व में भी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर प्रचार प्रसार किया गया वहीं लोगों को जागरूक करने के उदे्श्य से जगह जगह सदस्यता अभियान के कैम्प लगाए गए। मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम यमुना भक्तों के सहयोग से मथुरा के घाटों का जीर्णोद्वार कराया गया जिसके अन्र्तगत मलबे में दबे घाटों व सीढियों को निकालकर कार्यकर्ताओं ने प्राचीन रूप प्रदान किया। चक्रतीर्थ घाट से लेकर असकुंडा घाट के मध्य पडने वाले समस्त घाटों की मरम्मत कराई गई। श्रीकृष्ण गंगा घाट पर यमुना स्त्रोत निकालकर वहां घाटों वाली यमुना को प्रवाहित किया गया जिसके अंदर आज भी सैकडों बच्चें मां यमुना की गोद में अठखेलियां करते देखे जा सकते हैं। इस दौरान दर्जनों बार इन घाटों पर भव्य शंखनाद महाआरती कर लोगों से इस कार्य में सहयोग की अपील की गई। उन्होंने आगे बताया कि मथुरा व गोकुल की तर्ज पर ही वृंदावन के घाटों पर भी यही कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बैठक का आयोजन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। श्री शर्मा ने आगे बताया कि मथुरा की तरह ही दिल्ली के निगम बोध घाट के 12 घाटों का निर्माण यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा कराया जा रहा है।

Read More