मथुरा

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्र्रेस विधान मडल दल के नेता तथा विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष डा0 निर्मल खत्री एवं प्रभारी महामंत्री अखिल भारतीय कांग्रे्रेस कमेटी मधुसूदन मिस्त्री ने मलिक अरोड़ा एवं कुँ0 नरेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रे्रेस कमेटी लखनऊ का सचिव तथा उमेश पण्डित को महामंत्री उत्तर प्रदेश कांग्रेेस कमेटी लखनऊ नामित किया है। श्री माथुर ने मथुरा के काग्रें्रेसी नेताओं को उत्तर प्रदेश काॅग्रेंस कमेटी का पदाधिकारी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है तथा उन्हें बधाई दी।

Read More

अधिक मास प्रारम्भ होने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने किया यमुना में स्नान मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा बुधवार से प्रारम्भ हो रहे अधिक मास की तैयारियों को अंति रूप दे दिया गया है। जहां एक ओर घाटों की साफ सफाई का कार्य प्रगति पर है वहीं दूसरी ओर इस माह में यमुना में स्नान करने आने वाले यमुना भक्तों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिक मास प्रारम्भ होने की पूर्व संध्या पर अमावस्या के दिन पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना में स्नान कर पूजा अर्चन किया। इस अवसर पर यमुना में दुग्धाभिषेक करने के पश्चात् उन्होंने कहा कि अमावस्या के दिन मां यमुना में स्नान करने से मनुष्य के सभी पापों का विनाश हो जाता है। अमावस्या के दिन मां यमुना में स्नान व आचमन करने का सौभाग्य भी उन्हीं लोगों को प्राप्त होता है जो यमुना मां की सेवा के लिए अपना सम्पूर्ण समर्पित कर चुके हों। अधिक मास की तैयारियों के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि महीने भर इस मास में यमुना शुद्धि संकल्प मिशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक यमुना भक्तों को इस कार्य से जोडने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना था कि इस मास में जगह जगह मीठे पानी की प्याऊ लगाकर मिशन द्वारा भक्तों की सेवा करने का कार्य भी किया जाएगा। वहीं सांय के समय मिशन के प्रमुख वालंटियरों में से भोला पंडित के दादा जी धूजीमल पंडित के बीती रात लंबी बीमारी के चलते हुए निधन से मिशन के कार्यकर्ताओं नेे मिशन के कार्यालय श्रीकृष्ण गंगा घाट पर पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धाजंलि व शोक सभा का आयोजन कर उन्हें अश्रु भरे नेत्रों से भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान पं0 अनिल शर्मा ने समाजसेवी स्वर्गीय धूजीमल पंडित को एक अपूर्णनीय क्षति बताया। उन्होंने हर क्षेत्र में मानवता को कायम रखने के लिए कार्य किया जिन्हें शब्दों में स्पष्ट करना असंभव है। अधिक मास की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, आशीष हनुमान वाले, राजीव शर्मा, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, नीलम गोस्वामी, राजेश तिवारी, ऋतु वर्मा, शालिनी सविता, कृष्णा चैधरी, हीरामणि, शांति बाई, पारूल शर्मा, भोला पंडित, राकेश पंडित, भूरा पंडित, मनोज ठाकुर, गिरीश शर्मा, अजय, लक्की यादव, सचिन मिश्रा, शुभम्, सारांश, गोविन्द ठाकुर, दीपक राज, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद, देवेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, बलराम शर्मा, हीरामणि, अजय, बाबा मणिदास, पंकज, बाॅबी, राजू पेंटर आदि लगे हुए हैं।

Read More

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डाॅ0 राकेश सिंह द्वारा विगत 16 जून की रात्रि में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि अपने अपने थाना क्षेत्र में एन0बी0डब्लू एवं वाॅछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा फर्द किता हेतु अभियान चलाये जाने हेतु आदेशित किया गया जिस पर जनपद भर के थानों द्वारा एसएसपी के आदेश के अनुपालन में उपरोक्त अभियान के सम्बन्ध में जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा की गयी कार्यवाही में अपने अपने थाना क्षेत्र में मय फोर्स सहित अभियान चलाया गया जिसमें थानो में 7 एन0बी0डब्लू अपराधी तथा 3 वाॅछित अपराधियों की गिरफ्तारी की गई तथा 10 फर्द किता की गई। इस प्रकार की कार्यवाही मथुरा पुलिस द्वारा भविष्य में भी की जाती रहेगी। उपरोक्त अभियान से अपराधिक गतिविधयो में कमी आयेगी व अपराधियो पर प्रभाव पडे़गा तथा पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढेगा।

Read More

मण्डी समिति मित्र मण्डल द्वारा किया गया आयोजन मथुरा। मण्डी सौंख रोड पर मण्डी समिति मित्र मण्डल द्वारा आयोजित मां भगवती के 17वें विशाल जागरण के दौरान सारा वातावरण मां भजनों से रात्रि भर गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार ने देवी मां की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया। शुभारंभ के साथ ही देवी मां के दरबार में भक्तों ने जमकर आनंद उठाया और सभी भक्त देवी मां की भक्ति में डूब गये। सुर मधुर संगीत के मध्य देवी मां के गुणगान से मण्डी क्षेत्र गूंज उठा। भारद्वाज आॅर्केस्ट्रा गु्रप के कलाकार डिम्पी शर्मा ने देवी मां के भजनों का ऐसा समां बांधा कि देवी मां के भक्त अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने मित्र मण्डली की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने आराध्य की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मण्डी समिति मित्र मण्डल के संरक्षक अनिल अग्रवाल ने आये हुए अतिथियों का पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा के महानगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, थाना हाईवे प्रभारी सुबोध यादव, मण्डी चैकी प्रभारी राकेश कुमार, वरिष्ठ सपा नेता सुजीत प्रधान, मुन्ना लाल, सुरेशचंद, कृष्ण मुरारी, श्याम सुंदर, सुनील अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, उत्तम चन्द, अनिल भटैनिया, नौहबत सिंह धनगर, प्रवेन्द्र, दीपक आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। थाना मर्गोरा के नगला कुटिया में नामजदों ने सरकारी कर्मचारी महिला से गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी और सरकारी कार्य में वाधा पहुंचाई। पुलिस ने मामला न्यायालय के आदेश से दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती तुजि गोयल पुत्री प्रवीण गोयल निवासी कच्ची सडक बैरागपुरा थाना गोबिन्द नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गौरव अग्रवाल पुत्र कौशल किशोर ने उसें नगला कटिया थाना मर्गोरा में सरकारी कार्य करते समय उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी इसी दौरान उसनें सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। जिलापूर्ति अधिकारी मथुरा ने अवगत कराया है कि उप जिलाधिकारी सदर महावन, मांट व छाता तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अवगत कराया है कि वर्ष 2015-16 हेतु एपीएल नियमित, एपीएल अति0 व वीपीएल अति0 योजना के अन्तर्गत लाभार्थी परिवारों को मिलनें वाले खाद्यायान के मासिक आवंटन में संशोधन किया गया है जिसके तहत एपीएल परिवारों में से अति0 वीपीएल परिवारों की संख्या में घटाते हुए अवशेष एपीएल परिवारों को प्रोरेटा आधर पर जनपद हेतु 422463 एपीएल कार्ड धारकों के लिए 2420.445 मी0ट0 एपीएल नियमित गैहू 1210.222 मी0 टन एपीएल अतिरिक्त गैहू का संशोधित आवंटन प्रेषित किया गया हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी के अनुमोदन आदेश 17 जून के क्रम में जनपद के अवशेष 422463 एपीएल राशन कार्डो के सापंेक्ष आवंटन कर दस किलो0 ग्राम प्रति राशन कार्ड की मात्रा रूपया 6.60 प्रति किलो ग्राम की दर से पर्यवेक्षकों की उपस्थित में वितरण कराये। 

Read More



Mediabharti