मथुरा

पुलिस लाइन में आरोपी विकलांग के बारे में जानकारी देते एसएसपी राकेश कुमार साथ है एसपी देहात अजय कुमार    मथुरा। जनपद के थाना क्षेत्र महावन के अन्तर्गत गांव पचावर में विगत 6 जून को 10 वर्षीय बालिका की बलात्कार के प्रयासों में नाकाम रहने पर कर दी गयी हत्या के मामले का आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए इस वारदात के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 6 जून को गांव पचावर निवासी श्याम लाल की 10 वर्षीय पुत्री कु0 रमा देवी (दोनों काल्पनिक नाम) को गांव का ही 45 वर्षीय जमुना शरण जाट पुत्र पतिराम जाट बहला फुसला कर एकान्त स्थान पर बने खण्डहरों मंे ले गया था। जहां जमुना शरण जाट ने अपनी शर्ट खण्डहरों में किनारे रख दी और बालिका के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा। दुराचार का प्रयास करता देख बालिका ने चीख पुकार मचा दी तो जमुना शरण जाट ने बालिका का मुंह और गला दबा दिया। बालिका को मृत समझ कर जमुना शरण मौके से भाग निकला। जहां से बालिका को उपचार के लिये आगरा में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गयी। पुलिस ने अपनी जांच में खण्डहरों से बरामद हुई जमुना शरण की शर्ट पर लगे बसन्त टेलर्स राया के स्टीकर के आधार पर मामले का खुलासा कर डाला। आरोपी जमुना शरण ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह विकलांग है और उसकी शादी नहीं हुई और वह भांग गांजे का आदी हो गया। नशे की हालत में ही उसने उक्त बालिका के साथ दुष्कृत्य करने का प्रयास किया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा है। इस खुलासे में शामिल एसपी देहात, सीओ महावन, थानाध्यक्ष राजकेसर यादव व पुलिस टीम को एसएसपी ने 5 हजार रूपये का इनाम दिया है।

Read More

मथुरा। आज विकास खण्ड मथुरा के सभागार में किसान दिवस का आयोजन जनपद के कृषकों, कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुआ। उप कृषि निदेशक राकेश बाबू द्वारा अवगत कराया गया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सम्बन्धित कर्मचारी अपने क्षेत्र में संचालित मौसम केन्द्र का निरीक्षण करलें। उन्होंने यह भी बताया कि खरीफ की बुवाई हेतु कृषकों को समय से बीज एवं उर्वरक की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। कृषि विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का अनुदान प्राप्त करने हेतु शासन द्वारा निर्धारित पंजीकरण केन्द्र पर कृषकों द्वारा पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। पंजीकरण से सम्बन्धित जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। कृषक अपने मोवाइल से टोल फ्री नम्बर 1800 200 1050 पर भी मिस्डकाॅल कर के अपना पंजीकरण करा सकते है। मोबाइल में शून्य बेलेन्स पर भी उक्त नम्बर पर काॅल किया जा सकता है। संकर बीज अनुदान योजना के अन्तर्गत संकर धान एवं बाजरा का बीज प्राप्त करने हेतु शासन द्वारा बीज वितरण की तिथि 30 जून 2015 तक बढ़ा दी गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत कृषकों की सूची सम्बन्धित बीज भण्डारों पर उपलब्ध करा दी गयी है। अतः पंजीकृत कृषकगण संकर बाजरा एवं धान का बीज प्राप्त कर लें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के गला घोंटू बीमारी का टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा हैं कृषक भाई पशुओं का टीकाकरण अवश्य करायें साथ ही कामधेनु डेयरी एवं मिनी कामधेनु डेयरी परियोजना के इच्छुक कृषक आवेदन करें, कृषकों से अनुरोध किया गया कि मौसम को देखते हुए पशुओं को अधिक से अधिक पानी पिलायें और दिन में दो बार नहलायें। कृषि विज्ञान केन्द्र मथुरा के वैज्ञानिक डा0 बृजमोहन एवं डा0 वाई0के0 शर्मा ने औद्यानिक फसलों एवं खरीफ की फसलों के बारे में कृषकों को बताया कि वर्तमान में बेल, आॅवला, नीबू एवं करौदा की बुआई का उचित समय है। डा0 शर्मा द्वारा धान की एस0आर0आई0 विधि के बारे में विस्तार से कृषकों को बताया गया साथ ही मौसम को देखते हुए धान की उन्नत प्रजाति 1509, 1592 एवं 1692 की रोपाई पर जोर दिया गया। लींड बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया कि कृषक भाई खरीफ हेतु 30 जून 2015 तक फसलों का बीमा अवश्य करालें साथ ही अनुरोध किया गया कि जिस फसल के लिये फसली ऋण प्राप्त करते है उसी फसल की बुआई की जायें। अगर किन्ही कारण वश अन्य फसल की बुवाई की जाती है तो उसकी लिखित सूचना सम्बन्धित बैंक को उपलब्ध करा दें।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 19 जून 2015 को अपरान्ह 3ः00 बजे उद्योग बन्धु समिति औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित होगी। उपायुक्त उद्योग केन्द्र ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि बैठक में औद्योगिक सुरक्षा सम्बन्धी समस्याओं, एकल मेज व्यवस्था या निमेष मित्र के लंबित प्रकरणों, औद्योगिक विद्युत कनेक्शनों की स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण के अनापत्ति प्रमाण पत्र या सहमति पत्रों, अग्निशमन विभाग तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों पर गम्भीरता से विचार विमर्श किया जायेगा। इस बैठक में औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी तथा उद्यमी आदि मौजूद रहेगे।

Read More

'आज़ाद क्रिएशंस' द्वारा निर्मित और राजऋषि फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट संगीतमय रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म,'लव यू लव यू' का दूसरा रोमांटिक गीत मुंबई के अंधेरी, ४ बंगला में स्थित ' लता मंगेशकर स्टूडियो' में रिकॉर्ड किया गया। और इस अवसर पर एडवाइजर ऑफ़ इंडियन कॉन्सुल मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स श्री फारूक आजम  बतौर मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित। थे। फिल्म के निर्देशक सत्यम राज है। फिल्म का आइटम गीत ," तुझे देख मेरी बॉडी कसरत करे रे ...." रिकॉर्ड किया गया। इस रोमांटिक गीत की गीतकार रेखा त्रिपाठी हैं,जोकि गीतकार के अलावा फिल्म की लेखक भी है। इस गीत को गायक अरविन्द सिंह और गायिका सना खान ने गाया और संगीत अफ़रोज़ खान ने दिया है।  फिल्म दूसरे गीत के रिकॉर्डिंग के अवसर पर राजनेता फारूक आजम, रेखा त्रिपाठी, सत्यम राज, गायक अरविन्द सिंह,गायिका सना खान,संगीतकार अफ़रोज़ खान, मिलान यादव इत्यादि लोगो ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।   

Read More

-बच्चों की बरामदगी को लेकर थाने में कांग्रेस नेता कुँ0 नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते परिजन इन्सैट में गायब हुए तीनों बच्चे गोवर्धन। थाना क्षेत्र गोवर्धन से पिछले एक माह पूर्व गायब हुए तीन बच्चों का एक माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इसी मामले को लेकर आक्रोशित बच्चों के परिजनों ने दो दिन पूर्व थाने पर कांग्रेस नेता कृं0 नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया था। तब पुलिस ने उनसे सिर्फ एक रात का समय और मांगा लेकिन तय समय के बावजूद पुलिस अपहृत बच्चों का कोई पता नहीं लगा सकी। इससे परिजनों में भारी आक्रोश है। विदित हो कि विगत 14 मई की सुबह कस्बे से एक ही परिवार के तीन बच्चे क्रमशः कु0 शमां उम्र करीब 8 वर्ष, कु0 सुहाना उम्र करीब 6 वर्ष तथा पुत्र आरिफ उम्र करीब 12 वर्ष अचानक गायब हो गये। परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद बच्चों के पिता याकीम खाॅ पुत्र नूर खाॅ निवासी श्री धाम कालौनी डीग रोड मथुरा ने नामजद लोगों हरदेव निवासी ग्राम सींह थाना गोवर्धन सहित 3 लोगों के खिलाफ बच्चों को बहला फुसला कर उनका अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट थाना पुलिस में दर्ज करा दी। इसके बाद एक माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस न तो अभी तक बच्चो का ही कोई सुराग लगा सकी है और नही आरोपियों की कोई गिरफ्तारी कर सकी है। वहीं पता लगा है कि अपहृत बच्चों की माँ पूर्व में अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गयी थी पुलिस का बच्चों के परिजनों से कहना है कि उनकी माँ ने ही सम्भवतः उन बच्चों का बहला फुसला कर अपहरण करवा दिया है। वहीं परिजनों की पुलिस से मांग है कि उन्हें पहले अपने बच्चों का पता लग जाये कि वे कहां है और सुरक्षित हैं या नहीं है। यदि उनकी माँ ने उनका अपहरण कराया है तो ये कानूनन गलत है और इसके लिये भी वे लम्बी लड़ाई लड़ने को तैयार है। फिलहाल पुलिस की नाकामी के चलते उन बच्चों का कोई अता पता नहीं लग सका है। इसी को लेकर विगत दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुँ0 नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बच्चों के परिजनों भारी तादात में थाने पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया और बच्चों की बरामदगी या उनके सकुशल होने की जानकारी की मांग की। पुलिस ने उनसे एक रात का समय और मांगा था लेकिन अभी भी पुलिस बच्चों के बारे में कोई्र सूचना एकत्र नहीं कर पायी है।

Read More

बलभद्र शक्तिपीठ पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज बल्देव। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बने अस्थायी श्रीराम मंदिर के जीर्ण शीर्ण त्रिपाल को बदलने की मांग बलभद्र शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने की है। उन्होंने कहा है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के अस्थायी मंदिर पर लगा त्रिपाल जीर्ण शीर्ण हो चुका है। लेकिन अयोध्या जिला प्रशासन उसे बदलवा नहीं रहा है। इससे लाखों भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए इस जीर्ण शीर्ण त्रिपाल को बदलने के लिए राज्य व केंद्र सरकार दोनों को कदम उठाने चाहिए, अन्यथा की स्थिति में देश का संपूर्ण संत समाज सरकारों के खिलाफ आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।

Read More

विजेताओं को पुरूष्कृत करते डीएम राजेश कुमार एसएसपी राकेश सिंह एवं अन्य मथुरा। रिजर्व पुलिस लाईन मथुरा में आज पुलिस खेल प्रतियागिता के अयोजन के समापन पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागी विजेताओं को पुरूष्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किये। आगरा जोन आगरा के अनतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जोन के सभी जनपदों की पुुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिताओं मंे कई पदक मथुुरा की पुलिस टीम ने भी प्राप्त किये।  मिली जानकारी के अनुसार आगरा जोन आगरा के अन्र्तगत जनपद मथुरा, आगरा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस की पुलिस टीमों के बीच आयोजित हुई इस खेल प्रतियोगिता में बाॅक्सिंग व भारोत्तोलन खेलों का आयोजन किया गया। बाॅक्सिंग व भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता वर्ष 2015 के आज हुए समापन के अवसर पर जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा डा0 राकेश सिंह द्वारा प्रतियोगिताओं में अपने अपने वर्गों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पुस्कार एवं प्रशस्ति प्रत्र एवं शील्ड प्रदान की गयी। जनपद मथुरा कि बाॅक्सिंग की टीम पुरूष एवं बाॅक्सिंग महिला टीम ने दोनों वर्गो में शील्ड जीतकर जनपद मथुरा को गौरान्वित किया। साथ ही इसी क्रम में भारोत्तोलन पुरूष वर्ग में भी जनपद मथुरा की टीम ने शील्ड जीतकर जनपद को गौरान्वित किया है। महिला वर्ग में फिरोजाबाद की टीम शील्ड विजेता रही। जनपद मथुरा के भारोत्तोलन में 56 किलोग्राम में संकिल कुमार, 62 किलोग्राम में विजय कुमार, 94 किलाग्राम में सतीश कुमार व बाॅक्सिंग में मदन मोहन, विजय कुमार, गोतम कुमार, दुष्यन्त भाटी, लोकेश कुमार, आशा सिंह, हेमवती शशी प्रभा, रेखा राठौर, सीमा राघव, प्रथम रही। प्रतियोगिताओं के समापन पर जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने प्रतिभागियों को सम्बोधित भी किया।

Read More

कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक में सड़क सुरक्षा समिति का गठन करते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कैम्प कार्यालय पर सम्बन्धित सभी अधिकारियों तथा पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा को और अधिक सुरक्षित तथा प्रभावी बनाने के उदद्ेश्य से समिति का गठन करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया तथा समिति की बैठक कर सभी आवश्यक कार्यवाही तथा दिशा निर्देश जारी करते हुए सड़क सुरक्षा और अधिक प्रभावी बनायें।  बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क पर चलने वाले वाहन स्वामियों, टैम्पू तथा आॅटो चालकों को यूनियन के पदाधिकारियों के माध्यम से सचेत किया जाये कि बगेैर लाइसेन्स कोई भी चालक वाहन न चलावे। वाहन चालकों के लिये यूनीफार्म निर्धारित की गयी है जिस पर नेम प्लेट होना आवश्यक है तथा वाहन चालक को अपना ड्राइविंग लाईसेन्स भी अपने पास रखना आवश्यक होगा। वाहनों के लिये रूटों का भी निर्धारण किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा है कि वे यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा समिति द्वारा बनाये गये नियमों तथा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। जिलाधिकारी ने चैराहों पर लाइटेें लगवाने, सड़कों तथा वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगवाने तथा हेल्प लाइन शुरू करने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने समिति में नगर मजिस्टेªेट, एसपी टैªफिक, एआरटीओ तथा यूनियन के पदाधिकरियों को सम्मलित कर समिति गठन के निर्देश दिये ताकि सड़क सुरक्षा के लिये समय समय पर दिशा निर्देश देने के साथ साथ प्रभावी कार्यवाही भी की जा सके। एआरटीओ मुन्शी लाल ने बताया कि सभी वाहन तथा टैम्पू चालक सड़क सुरक्षा समिति द्वारा बनाये गये नियमों का पालन कर रहे है कि नहीं इसके लिये समय समय पर वाहनों की चैकिंग भी की जायेगी। निर्धारित संख्या से ज्यादा सवारियां बिठाने तथा अधिक किराया लेनेे वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अपर जिलाघिकारी  वित्त एवं राजस्व जय शंकर मिश्रा, नगर मजिटेªट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सज्जन कुमार, एआरटीओ मुन्शीलाल तथा रंजीत सिंह, सड़क सुरक्षा समिति की सदस्या ऋतु सक्सैना आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा के कई कलाकार ले रहे हैं भाग फिल्म की शूटिंग के एक दृश्य का नजारा मथुरा। बाॅलीवुड के प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों को ब्रजभूमि से लगाव ही इस बात को दर्शा रहा है कि कान्हा की नगरी में आने वाला हर शख्स ब्रज की मिट्टी की खुश्बू का दीवाना हो जाता है। विगत दिनों से चल रही बाॅलीवुड की हिन्दी फिल्म रणबंका की शूटिंग आज डैम्पीयर नगर में सम्पन्न हुई। फिल्म में एक्शन सीन निभा रहे रवि किशन व मनीष पाॅल ने बताया कि हमने जब ब्रज का नाम सुना तो हम पर रहा नहीं गया और इस फिल्म के किरदार निभाने के लिए अपने प्रोडयूशर अजय यादव अपनी सहमति दे दी। प्रोडयूषर अजय यादव ने बताया कि हमने इस फिल्म में मथुरा के भी कलाकारों को लिया है जिससे उनको आगे बढ़ने का मौका मिल सके। हमारे ब्रज के ही कलाकार संजय पौरुष हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं जिससे हमें यहाँ शूटिंग करने में कोई असुविधा नहीं हो रही हैं। फिल्म के मुख्य किरदारों में मनीष पाॅल, रवि किशन, पूजा ठाकुर, दिनेेश, अविनाश आशीष, संजय पौरुष, करिश्मा, अव्या (बाल कलाकार) आदि है। फिल्म के निर्माण में सहयोग करने वालों में संजय पौरूष, रूस्तम पटेल, मोनू, गौरव शर्मा आदि है।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में विकास खण्ड मथुरा के सभागार में दिनांक 17 जून 2015 को किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक ने अपनी पे्रस विज्ञप्ति में दी है। जिसमें कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर निदान किया जायेगा। उन्होंने सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि  17 जून 2015 को विकास खण्ड मथुरा के सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समस्याओं का निदान पायें, साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।

Read More