मथुरा

भाजपाईयों ने किया कलैक्ट्रेट सभागार पर कमिश्नर की मीटिंग का घेराव प्रशासनिक अधिकारियो से हुई तड़का भड़की मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के कस्वा गोकुल में विगत दिनो कस्वा में हुए विवाद में थांनाध्यक्ष की एक तरफा कार्यवाही से भाजपा व् जनता में आक्रोश भड़क गया और आज सैकड़ो की तादाद में जनता व् भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डीपी गोयल व पूर्व जिलाध्यक्ष पदम् सिंह शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुच गए वहाँ पर सभी अधिकारी कमिश्नर के साथ मीटिंग में थे तो भाजपा नेता सभागार में जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुचे यहाँ पर तैनात उप जिलाधिकारी महावन ने नेताओ को रोकने की कोशिश की तो आक्रोश भड़क गया और नारेवाजी पुलिश प्रशासन मुर्दावाद एसओ महावन मुर्दावाद होने लगी और जिलाध्यक्ष सहित सभी नेता व् जनता सभागार के आगे धरना देकर बैठ गए व दूसरे पक्ष के लोगो के मेडिकल कराने, मुकदमा दर्ज करने व् सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच कराने की मांग करने लगे और तनाव व् नारेवाजी बढ़ती गयी तो कमिश्नर ने डीएम व एसएसपी को वार्ता हेतु भेजा और डीएम के आग्रह पर सिटी मजिस्ट्रेट के आॅफिस में वार्ता हुई। जिसमे भाजपा नेताओ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि महावन थाना पुलिस द्वारा एक तरफा कार्यवाही की है चेयरमेन व् उसके बेटे को जेल भेज दिया व् दूसरे पक्ष का मेडिकल भी नही कराया एक पक्षीय मुकदमा दर्ज किया है हरिजन एक्ट की कार्यवाही अनुचित है सारे प्रकरण की जाँच हो अन्यथा भाजपा मथुरा जनपद में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी इस आक्रोश को देखते हुए डीएम व एसएसपी ने सम्पूर्ण प्रकरण की जाँच सीओ से कराने तथा दूसरे पक्ष से घायल बिरमा देवी पुरषोतम व् बुद्धिराम राम पटेल आदि का मेडिकल कराने व आवश्यक मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर आक्रोश शांत हुआ इस अवसर पर सभागार के बाहर धरने पर पूर्व जिला अध्यक्ष पदम् सिंह शर्मा ने कहा कि पुलिस की बर्बर कार्यवाही असहनीय है जन प्रतिनिधि को जेल व हमलावर बाहर घूम रहे है थानाध्यक्ष महावन एक तरफा हरिजन एक्ट की कर्यवाही कर रहे है प्रशासन होश में आये नही तो प्रशासन की ईट से ईट बजा दी जायेगी। तीन दिन में सकरात्मक कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा आंदोलन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने प्रशासन के रवैये की निंदा करते हुए कहा कि बार बार चेताने के बाद भी पुलिस एक तरफा कार्यवाही कर रही है। डीएम एसएसपी रवैया सुधार ले अन्यथा परिणाम गम्भीर हो सकते है। सारे जनपद में पुलिस लूट कर रही है थाने उगाही का केंद्र बन गए है कार्य प्रणाली में सुधार होना चाहिये नही तो संघर्ष का बिगुल बजेगा। पूर्व विधायक श्याम अहेरिया, चेतन पराशर, रविन्द्र पाण्डेय ने हुंकार भरते हुए जनता व् कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि पुलिस के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाये। पुलिस की लूट का विरोध करे। जनता की आवाज बने। सपा व पुलिस के खिलाफ आवाज बुलन्द कर घेराव व् धरना में डीपी गोयल, पदम् सिंह शर्मा, श्याम सिंह अहेरिया, रविन्द्र पाण्डेय, चेतन पराशर, रामकिशन पाठक, प्रमोद विकानेरी, संजय शर्मा, सतपाल चैधरी, संजय दीक्षित, हरीश सुहाना, विष्णु अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दीपेंद्र चतुर्वेदी, नितिन दिवाकर, ठाकुर रामजीलाल, अमित शर्मा, गोरीशंकर, जनक गुर्जर, मनोज पटेल, राहुल चैहान, संकेत सरदार, बाबा कमलदास, प्रेम ठेकेदार, राम पटेल, परषोत्तम पटेल, बुद्धि पटेल, गोपाल, अभिषेक पाठक आदि उपस्थित थे

Read More

भारी मात्रा में असलाह व विस्फोटक सामिग्री बरामद मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की अर्द्धाग्नि राधा रानी मन्दिर सहित सात सौ करोड़ रूपयें की सम्पत्ति की फर्जी वसीयत बनाकर मन्दिर व उसकी जमीन व नगदी पर कब्जा करने की पूरी तरह योजना बना चुके 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जें से फर्जी वसीयत व भारी मात्रा में असलाह व विस्फोटक सामिग्री बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्यवाही पर जहाॅ गोस्वामी समाज में हर्ष की जहर है वहीं पुलिस ने भी कई दिन से चल रहें विवाद का पटापेक्ष होने पर राहत की सांस ली हैं।  उक्त सम्बन्ध में एसएसपी डा0 राकेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी छाता अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन पर पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि बरसाना के श्रीजी मन्दिर पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में कई दिन से तनाव बना हुआ था जिसकी वजह से क्षेत्र में अशान्ति का महौल पैदा हो गया था इसी परिप्रेक्ष्य में गोस्वामी समाज द्वारा इस सन्दर्भ में दिनेश कुमार दास सहित करीब एक दर्जन लोगों के विरूद्ध फर्जी वसीयत तैयार कर मन्दिर व उससे जुड़ी करीब 700 करोड़ रूपयें की सम्पत्ति को पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी के चलते पुलिस ने विभिन्न घाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखतें हुए मन्दिर परिसर में पुलिस वल तैनात कर दिया गया। वहीं पुलिस ने भी मामलें की गहनता से जाॅच की जिसमें पुलिस ने वसीयत को सदिग्ध मानतें हुए विजेन्द्र पुत्र हरदयाल निवासी जाटव मौहल्ला कस्वा बरसारना व अभियुक्त तवारी पुत्र हरीसिंह निवासी सुनहर थाना कामा भरतपुर को मय अवैध असलाह के श्रीजी मन्दिर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हीं की निशान देही पर बिजेन्द्र के घर से नहना पुत्र खुबीराम निवासी सुनेहरा थाना कामा भरतपुर, दिनेश पुत्र चिरन्जीलाल निवासी सौंख अड्डा गोवर्धन, हाल निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, बने सिंह पुत्र बोदीराम निवासी सुनेहरा थाना कामा भरतपुर, वासुदेव पुत्र गोपाल निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, मुकेश पुत्र वासुदेव निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, मुकेश पुत्र भगवान सिंह निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, नाहर सिंह पुत्र लूला निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना, विनोद पुत्र डालचन्द्र निवासी जाटव मौहल्ला बरसाना को मय देशी बम व अवैध असलाहों के साथ गिरफ्तार किया हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपयें की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Read More

रमण कुंड के निकट स्थापित की गई प्रतिमाएं लगी हैं श्रद्धालुओं को लुभाने में मथुरा। यमुना मिशन ने अपने विकास कार्य को और अधिक गति देते हुए रमणरेती महावन में विकास कार्य कराना प्रारम्भ कर दिया है। जहां एक ओर मशीनों की सहायता से घाटों वाली यमुना का सौंदर्यीकरण जारी है वहीं रमणरेती स्थित आश्रम में निर्माण कराए गए बिहारी जी कुंड में युवा स्नान कर गर्मी को तो दूर कर ही रहे हैं वहीं इस कुंड के निर्माण ने वहां के वातावरण में चार चांद लगाने का कार्य किया है। अनिल शर्मा ने बताया कि मथुरा के बाद रमण रेती में प्रारम्भ हुए विकास कार्य से यहां आने वाले श्रद्वालुओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है वहीं उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह केन्द्र और भी अधिक श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि यमुना शुद्धि संकल्प मिशन का एकमात्र उदे्श्य हर हाल में यमुना को शुद्व कराकर ब्रज में प्रवाहित करना है। उन्होंने आगे बताया कि अगर शीघ्र ही यमुना ब्रज में नहीं आई तो धीरे धीरे यमुना का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। रमणरेती स्थित रमण कुंड जाने वाले मार्ग में लगाई गई देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी पर्यटन को बढावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी और भक्तों में आस्था का स्त्रोत आएगा जिससे यह विश्व का पहला रमणीक स्थान के रूप में जाना जाएगा। श्री शर्मा ने आगे बताया कि ब्रज में यमुना जी को मां के रूप में पूजा जाता है। यमुना मोक्ष दायिनी तो है ही साथ ही यह अपने भक्तों के समस्त कष्टों का भी निवारण करती है। यदि हमारी मां यमुना हमारे लिए इतना कुछ कर सकती है तो क्या हमारा इतना कर्तव्य नहीं बनता कि हम यमुना मां की सेवा के इस कार्य में अपनी भागीदारी देकर उसे इस प्रदूषण रूपी राक्षस के चंगुल से मुक्त कराएं। उन्होंने समस्त ब्रजवासियों व यमुना भक्तों से इस कार्य में सहयोग कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Read More

मथुरा। जनपद में ध्वस्त विद्युत व्यवस्था को लेकर युवक कांग्रेंस ने आज जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कार्यलय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि बिजली के नाम पर पूरे जनपद को खोद कर डाल दिया गया हैं। पूरे शहर में गड्डे ही गड्डे ही नजर आते है आम जन मानस का गली मौहल्लों तक से निकलना दर्लभ हो गया है जगह जगह विद्युत पोल टूटें पडें है। वहीं जनपद की विद्युत व्यवस्था भी चरमराई हुई हैं। प्रदेश सरकार का चुनाव से पूर्व जनपद को 24 घंटें विद्युत दिया जाना खोखला साबित हुआ हैं। गर्मी के मौसम में दिन हो या रात विद्युत दा से तीन घंटें तक गायव रहती हैं। वक्ताओं में मौहम्मद जिलानी, ठा0 बिहारी लाल, मनोज गौड, इकरार कुरैशी, सरवन अहमद, विजय चतुर्वेदी साहिद कुरैशी, कौशल तौमर, हरी प्रसाद शर्मा आदि ने कहा कि अगर विद्युत व्यवस्था को शीघ्र ठीक नहीं किया गया तो युवक काग्रेंस सडकों पर उतरनें के लिए बाध्य होगी। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में नीलम कुलश्रेष्ठ, पूरन चन्द्र कौशिक, लालजी चतुर्वेदी, लोकेश शर्मा, भानु प्रताप सिंह, रामू ठाकुर, महेश सौनी, अजय शर्मा, राजेन्द्र जाटव, अजय कुमार, दौलत राम गोला, अमित वाल्मीकि आदि थे।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बहादुर पुरा में अज्ञात हमलावारों ने घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़े परिजनों और आस पड़ोस के लोगों ने देखा तो युवक की कनपटी में गोली लगी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।  मिली जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैण्ड के पीछे स्थित बहादुरपुरा में रहने वाला सागर उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र बबलू उर्फ कालिया अपने घर के सामने स्थित चैपाल में सो रहा था। तड़के करीब तीन बजे तीन चार लोग आये और उन्होंने सागर के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। तड़के गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गये और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली लगने से सागर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सागर एवं यहीं की रहने वाली सोनिया के पूर्व में प्रेम संबंध थे। और शादी के बाद भी सोनिया सागर से मिलती रहती थी। इसी बात से सोनिया का पिता संजीव परेशान था। कल ही लड़की के पिता ने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी और उसी रात्रि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस संबंध में पुलिस ने लड़की के पिता संजीव को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने एक पत्र के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि अपने स्तर से अपने अधीनस्थ कार्यरत समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करें कि मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पारित आदेश दिनांक 25 मार्च 2015 तथा मुख्य सचिव के पत्र दिनांक 03 सितम्बर 2012 के अन्तर्गत दिये गये निर्देशों से बी0एल0ओ0 पद पर नियुक्त किये गये शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अवगत करायें और वो सम्बन्धित सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय से पुनरीक्षण सम्बन्धी समस्त सामग्री प्राप्त कर पुनरीक्षण कार्य तत्काल प्रारम्भ कर दें अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधीनियम 1950 की धारा 32 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। एडीएम प्रशासन डी0पी0 सिंह ने यह भी अवगत कराया है कि मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित जनहित याचिका संख्या 11028 में पारित आदेश दिनांक 25 मार्च 2015, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधीनियम 2009 एवं मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के उक्त पत्र दिनांक 03 सितम्बर 2012 के अन्तर्गत निर्देशित किया गया है कि किसी विद्यालय में पदस्थित कोई अध्यापक किसी अन्य विद्यालय अथवा कार्यालय, किसी गैर शैक्षिणिक उददेश्य जो दसकीय आबादी जनगणना, आपदा राहत कर्तव्य अथवा संसद, राज्य विधान मण्डल या स्थानीय निकाय सम्बन्धी निर्वाचन कर्तव्यों से इतर, में सेवा हेतु नहीं लागाया जायेगा।

Read More



Mediabharti