मथुरा

बच्चों के साथ पतंग उडाकर सांझी की खुशियां मथुरा। राजकीय बालग्रह मथुरा में बाल कल्याण समिति द्वारा गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में पतंग उत्सव बच्चों के साथ मनाया गया। इस दौरान छोटे छोटे बच्चों से पतंग उडवाई गई तथा उन्हें फल एवं मिष्ठान भी वितरित किया गया पतंगों को लेकर बच्चे खुशी से झूम उठे तथा पतंगों को लेकर इधर उधर दौडने लगे। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति सदस्यगण प्रतिभा शर्मा व सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि बाल कल्याण समिति सभी पर्वों एवं त्यौहारों को इन बच्चों के साथ मनाती है जिसका उद्देश्य उत्सवों एवं त्यौहारों के बारे में जानकारी देना तथा खुशिया प्रदान करना है। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्यगण सतीश चन्द्र शर्मा सुश्री प्रतिभा शर्मा, हैल्पेज इण्डिया के हरप्रसाद कश्यप, माया शर्मा सुनैना गुप्ता एवं राजकीय बालग्रह अधीक्षक जेडी गौतम सहित बाल ग्रह के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र ग्राम सुमपुरा में नामजदों ने अपने पडोसी के घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती रूपा देवी पत्नी स्व0 जंगजीत सिंह निवासी सुमपुरा थाना फरह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पडौस में रहनें वाले बलवीर पुत्र अमर सिंह ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

Read More

मथुरा। थाना नौहझील के ग्राम पारसौली में नामजद युवक एक विवाहिता को धोखधड़ी के साथ षड़यंत्र रचकर एक विवाहिता को अपने साथ भगा ले गया तथा उसके अपनी अभिरक्षा में रखकर दुराचार किया तथा जान से मारने केी धमकी देने की रिपोर्ट पीडि़ता के पति ने नामजदों के विरूद्व पुूलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार बल्ले पुत्र मटरी निवासी पारसोली थाना नौहझील ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हरीशचन्द्र पुत्र हरीश प्रसाद निवासी पारसौली थाना नौहझील अपने तीन अन्य साथियों के सहयोग से अपने साथ भगा ले गया जहाॅ उसके कई दिनों तक अपने कब्जें में रखकर उसके साथ दुराचार करता रहा तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बमुश्किल विवाहिता ने नामजदों के कब्जें से निकल कर घटना से अपने पति को अवगत कराया तथा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया जिस पर पीडि़ता के पति ने न्यायालय की शरण लेकर आरोपियों के विरूद्व बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया हैं।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में राज्य पोषण मिशन की बैठक लेते हुए डीएम राजेश कुमार एवं अन्य लापरवाही बरतने वाली आॅगनबाडि़यों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही- राजेश कुमार मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कुपोषण के प्रति गम्भीर रवैया अपनाते हुए कहा कि कुपोषण के प्रति लापरवाही एंव शिथिलता बरतने वाली आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों एंव उनकी सहायिकाओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। श्री कुमार आज यहाॅ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में राज्य पोषण मिशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कुपोषण के प्रति गम्भीरता दिखाते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि बैठक में जो नोडल अधिकारी उपस्थित नहीं हुए हैं उनकी ओर से स्पष्टीकरण माॅगा जाये कि क्यों न उनका एक दिन का वेतन रोक दिया जाये। उन्होने यह भी कहा कि आॅगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका की कोशिश होनी चाहिये कि रेड जोन एंव यलो जोन के बच्चों के साथ 2 उनके माता पिता भी अनिवार्य रूप से आॅगनबाड़ी केन्द्रों पर आये और उनको समुचित मात्रा में पंजीरी उपलब्ध कराई जाये और खिलाई जाये। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि बिना फोटोग्राॅफ के उनका निरीक्षण मान्य नहीं होगा। उन्होने यह भी कहा कि कुपोषित बच्चों का वजन अनिवार्य रूप से कराया जाये और एक ही मशीन का प्रयोग किया जाये तथा बार-2 मशीन को बदला न जाये। उन्हांेने यह भी निर्देश दिये कि जो बच्चे रेड जोन में हैं उन्हे प्रयास करके येलो जोन में तथा येलो जोन के बच्चे को ग्रीन जोन में लाने का प्रयास किया जाये। श्री कुमार ने कहा कि जब तक कुपोषित बच्चों के माता पिता को मोटीवेट नहीं किया जायेगा तब तक कुपोषित बच्चों में सुधार नहीं लाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसके लिए कैम्प भी लगाये जाये और कैम्प में गर्भवती महिलाओं को अनिवार्य रूप से बुलाया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक माह की 20 तारीख तक रिपोर्ट आने के बाद ही आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का वेतन रिलीज किया जाये। उन्होने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि यदि 06 माह में रेड़ जोन के बच्चे येलो जोन में तथा येलो जोन के बच्चो ग्रीन जोन में नहीं आते हैं तो आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों एंव सहायिकाओं को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण माॅगा जाये कि क्यों न उन्हे बर्खास्त कर दिया जाये। उन्होने यह भी कहा कि कुपोषण एक गम्भीर विषय है। सभी नोडल अधिकारी गम्भीरता से लें और बैठक में अनिवार्य रूप से आयें। बिना अनुमति के बैठक में अनुपस्थित रहने वाले नोडल अधिकारियों के बिरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, एसीएमओ डा0 राजेन्द्र सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार दत्तात्रेय सहित अन्य विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। 

Read More

ब्लैक स्टोन की बालिकायें रही प्रशिक्षण में अब्बल प्रशिुक्षुओं को पुरूष्कृत करती प्रधानाचार्या रश्मि सिंह एवं अरूण आर्य मथुरा। ब्लैक स्टोन गल्र्स इण्टर कालेज परिसर में द्वारा पेन्थर मार्शल आर्ट अकेडमी के तत्वाधान में मानक उपाधी पीली बैल्ट से कुमारी शैफाली, भारती माहौर, लक्ष्मी कश्यप, नेहा अशोक, मन्शा बानो, अर्चना द्विवेदी, जेवा कुरैशी व बालक वर्ग में दानिश कुरैशी, साजिद कुरैशी व पुरूष वर्ग में आसिफ अली खान को द्वितीय डान की मानक उपाध्ी से वरिष्ठ कराटे कोच एवम् तकनीकी विशेषज्ञ अरूण कुमार सिंह आर्य ने सम्मानित किया। कम उम्र के आशीष यादव को ब्लैक स्टोन की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि सिंह पदाधिकारी पी0एल0ए0ए0 ने ब्लैक बेल्ट ने ट्राॅफी से सम्मानित किया। प्रधानाचार्या रश्मि सिंह ने बालिकाओं को देश में परचम लहराने हेतु जागरूक किया और कहा कि रखोगे प्रशिक्षण विश्वास तो होगे हमेशा कामयाब। इस अवसर पर सचिव सिद्व कुरैशी, प्रशिक्षक आसिफ अली खान एवं अभिभावक इत्यादि मौजूद थे। ब्लैक स्टोन के प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि सिंह एवं प्रबन्धन समिति ने मानक उपाधी से सम्मानित प्रशिक्षुओं के उज्वल भविष्य की मनोकामना की।

Read More

मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के 28वें निर्वाण दिवस पर आगरा के गाॅव नगला जोधना में स्मृति सम्मान, सप्ताहिक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में चैधरी साहब के निकट सहयोगी रहे प्रोफेसर दुर्गपाल सोलंकी ने कहा कि हिन्दुस्तान की राजनीति में जो लोग नैतिक मूल्यों के लिए सदैव समर्पित रहें उस पक्ति में चैं0 चरण सिंह का नाम प्रथम पंक्ति में आता हैं। उन्होंने हमेशा  अनुशासन को महत्व दिया व मानवीय दुख दर्द के प्रति कुसुम से कोमल थे। उन्होंने कहा कि चैंधरी चरण सिंह उन महापुरूषों में से है जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह भारत के तपें तपाये लोकप्रिय राजनेता थे। उन्होंने स्वाधीनता सग्राम में उल्लेखनीय योगदान दिया तथा ग्राम कृषि तथा सहाकरिता के क्षेत्र में ताकतवर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की नीतियों को स्पष्ट रूप से विरोध किया। श्री सोलंकी ने कहा कि यदि हम चैधरी साहब के आर्दशों और सपनों का भारत बनाना है तो देश में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी समस्याओं का सामाधान कर एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखना होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इतिहासविद् कुं0 अरूण प्रताप चमन ने कहा कि चैंधरी चरण सिंह आम आदमी की खुशहाली के समर्थक थे तथा सादगी के मिसाल थे। इसी का प्ररिणाम था कि उन्होंने मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का पद सभाला। लेकिन किसान व गरीब से हमेशा जुडें रहे। प्रोंफेसर सुधीर प्रताप सोलंकी ने कहा कि चैंधरी चरण सिंह किसान क्रान्ति के जनक थे। उन्होंने सारा जीवन गान्धीवादी विचार धारा के साथ गुजरा। कार्यक्रम को अजीत सौलंकी, पीके राजोरा, डा0 दौलतराम चतुर्वेदी, अर्जुन चन्देल, शिव कुमार सिकरवार, अजीत कुमार, श्याम तौमर, हरेन्द्र कुमार, यतीश उपाध्याय, आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी चैं0 तेजसिंह वर्मा ने की।

Read More

मथुरा। आंगनबाड़ी श्रमिक संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहायिकाओं की मूल भूत समस्याओं को लेकर एक 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा है। जिसमें कार्यकत्रियों सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने तथा ग्रेड 3-4 के कर्मचारी की तरह सुविधाएं देने तथा न्यूनतम वेतन कानून में संशोधन करते ग्यारह हजार प्रतिमाह निर्धारित करने एवं पेंशन, बोनस फंड आदि देने तथा बीमा व मेडीकलेम प्रदान करने तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराने, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था करने एवं ग्रीष्म कालीन शीत कालीन समयों में और विद्यालयों की तरह छुट्टी प्रदान करने की मांग की है। वहीं एक और पत्र जिलाधिकारी को दिया गया है। जिसमें पुष्पा शर्मा, मंजुला, गायत्री, मधु, तारावती, मीना, सुनीता, राजरानी तथा शशी प्रभा, ऊषा शर्मा ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को गर्मी की छुट्टियों में और विद्यालय की तरह अवकाश देने की मांग की है।

Read More

रग बिरंगी पंतगों से आसमान हुआ गुलजार खूब लड़े पेच मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार के निदेशक मंडल के तत्वाधान में छटीकरा के निकट पंतग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे ंविनोद अनामिका अग्रवाल विेजेता रहे। कार्यक्रम में गर्मी से राहत पाने हेतु बच्चों ने स्वीमिंग पुल में खूूब आंनद लिया। इस अवसर पर विशेष पंतग हाउजी का आयोजन हुआ। जिसमें निकेता तायल, स्वाति अग्रवाल, जितेन्द्र गर्ग, दिलीप गर्ग, विनेाद अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, पारूल अग्रवाल विजेयी रहे। कार्यक्रम में अजय कान्त गर्ग, राहुल अग्रवाल, अमृता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राधा अग्रवाल, विकास गोयल ने प्रतियोगिता में विजयी सदस्यों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशीष अग्रवाल, अभय बंसल, विजय अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, मोहन, पारूल, अतुल गोयल, कनिका गोयल, सौरभ, दीपिका, रवि, प्रिया, सुमित, प्रियंका, प्रदीप, प्रीति, गौरव, दिनेश, अभिषेक, पूनम, नरेन्द्र, चिराग सर्राफ, दिलीप गर्ग, प्रवीण, विभोर, निकिता, चिराग अग्रवाल, सुशील गर्ग आदि उपस्थित थे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक अशोक व राधा अग्रवाल एवं राहुल व अमृता अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।

Read More

सरकार की नितियों को आमंजन तक पहंुचाना ही पहली प्रथमिकता नवागत सूचनाधिकारी एल0बी0 सिंह मथुरा। मथुरा के नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी एल0बी0 सिह ने मथुरा का चार्ज ग्रहण कर विभाग के कर्मचारियों को सरकार की योजनायों के प्रचार प्रसार में कोई लापरवाही न बरतने के आदेश दिये। विदित हो कि मथुरा में पिछले दो वर्ष से सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग के जिला सूचना अधिकारी के पद पर कोई तैनाती न होने के कारण मथुरा के सूचना विभाग में अव्यस्थ्ताओं का आलम था। पदभार ग्रहण करने के बाद नव नियुक्त सूचना अधिकारी एल0बी0 सिह ने बताया कि वे मूल रूप से जौनपूर के रहने वाले है और 1990 से सूचना विभाग में विभिन्न पदों पर रहें है। दो साल हरदोई में अपर सूचना अधिकारी के पद पर, एक साल लालितपुर, तीन साल इलाहाबाद, 11 साल लखनऊ और 8 साल मुख्यंमंत्री कार्यालय में तैनात रहें है। सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार बेहतर तरीके से अंजाम दिया है। उनका सेवा काल अब मात्र एक वर्ष रह गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियो को आम जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। पत्रकारों के साथ हमेशा मधुर व्यवहार रहा है और यहां भी रहेंगा। उनकी नियुक्ति से विभाग के कर्मचारी भी खुश है।

Read More

'एड्स'पर बनी फिल्म को टैक्स फ्री करवाने के चक्कर में दो वर्षों से सरकारी ऑफिसों के चक्कर काट रहा है फिल्म निर्माता मुंबई। हर युवा वर्ग को मार्गदर्शन करने वाली एड्स, सेक्स एजुकेशन और धारा ३७७ के पीछे छुपी सच्चाई को उजागर करने वाली दुनिया की शिक्षा प्रधान हिंदी फीचर फिल्म,'द इंटर नेशनल प्रॉब्लम' पिछले दो वर्षों से ज्यादा समय से 'टैक्स फ्री' करने के चक्कर में सेंसर होने के बावजूद रिलीज़ नहीं हो पा रही है। जोकि श्री एजुकेशन  फिल्म्स के बैनर तले बनी है और जिसके लेखक- निर्माता- निर्देशक डॉ. जगदीश वाघेला है और फिल्म को टैक्स फ्री कराने के चक्कर में रेवन्यू डिपाटमेंट, हेल्थ डिपार्टमेंट, हेल्थ एड्स डिपार्टमेंट के चक्कर दो वर्षों से काट रहे है। जब की फिल्म को 'यू' सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड़ ने दिया है। जिसके लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा था और उन्होने हेल्थ डिपार्टमेंट को इसे देखने को लिखा है। अब निर्माता-निर्देशक डॉ. जगदीश वाघेला को लगता है कि जल्द ही फिल्म टैक्स फ्री होगी। उनका मकसद सिर्फ इतना था कि टैक्स फ्री होने पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह संदेश पहुंच सके। उन्होने यहाँ तक लिख कर दिया है कि फिल्म से जो भी फायदा होगा वह एड्स पीड़ितों को दिया जायेगा।    इस बारे में निर्माता-निर्देशक डॉ.जगदीश वाघेला कहते है,"आज एड्स पीड़ित अपनी बीमारी से नहीं मरता है बल्कि समाज और परिवार के दहशत से मर जाता है। मैं एक मरीज को देखा था जो कि १५ वर्षों से ज्यादा समय से एड्स से पीड़ित होने के बावजूद जिन्दा है और लोग ज़िंदा रह सकते है बस उनके परिवारवाले और यार दोस्त सपोर्ट करे। मैं रेवन्यू डिपाटमेंट, हेल्थ डिपार्टमेंट, हेल्थ एड्स डिपार्टमेंट के चक्कर काट काट कर थक गया और अब देखना है राष्ट्रपति के लेटर के बाद क्या होता है? यह फिल्म हेल्थ डिपार्टमेंट, एड्स डिपार्टमेंट सभी को पसंद आई है लेकिन लोग और रेवन्यू डिपाटमेंट वाले पता नहीं क्यों कार्यवाही नहीं कर रहे है। एक डिपार्टमेंट का लेटर दूसरे डिपार्टमेंट को पता नहीं क्यों मिलता ही नहीं ?मुझे लगता है कि समाज के भले के बारे में सोचने की मुझे सजा मिल रही है। मैं केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करता हूँ कि वे इस पर उचित कार्यवाही करे।

Read More