मथुरा

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ दिनांक 4 अप्रैल 2015 के द्वारा निर्वाचक नामावलियों में सुधार राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एंव प्रमाणीकरण सम्बन्धी कार्यक्रम छम्त्च्।च् कार्य आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से लिंक किया जाना जनपद के अन्तर्गत आने वाली 81 छाता, 82 माॅंट, 83 गोवर्धन, 84 मथुरा एंव 85 बल्देव (अ0जा0) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर नियुक्त किये गये बी0एल0ओ0 द्वारा घर घर जाकर सत्यापन का प्रथम चरण का कार्य दिनांक 07 अप्रैल से प्रारम्भ होकर दिनांक 30 अप्रैल 2015 तक पूर्ण किया जायेगा। नियुक्त बी0एल0ओं0 द्वाराएक दिन में न्यूनतम 50 घरों का सर्वेक्षण करेंगे जिससे कि निर्धारित अविध में उक्त कार्य सम्पन्न हो सकें। प्रत्येक बी0एल0ओ0 के पास अर्हता दिनांक एक जनवरी 2015 के आधार पर सम्पन्न हुए पुनरीक्षण की प्रकाशित नामावली समस्त पूरक सूची सहित उपलब्ध रहेगी जिसका उपयोग बी0एल0ओ0 सर्वेक्षण के समय उपयोग करेंगे। बी0एल0ओ0 को मतदाताओं से आधार संख्या प्राप्त करने से संबन्धित फार्म संलग्न कर भराया जाना अपेक्षित है तथा उसका अंकन बी0एल0ओ0 के पास उपलब्ध मतदाता पर्ची वितरण रजिस्टर के रिक्त काॅलम में अकिंत किया जाना है। मतदाता पर्ची वितरण रजिस्टर में मतदाता का क्रमांक और नाम इत्यादि का अंकन पूर्व से ही होगा। अधिकार्य की सरलता एंव सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता का मोबाइल नम्बर, ईमेल आईडी आदि अंकित करेंगे और रजिस्टर लोक सभा निर्वाचन 2014 के दौरान बी0एल0ओ0 को उपलब्ध कराया गया। जिन घरों में ऐसे व्यक्ति मिलते है जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है अथवा फार्म-6 लेकर नाम जोडने का कार्यवाही प्रारम्भ नहीं की गयी है, उनसे फार्म-6 भरवा लिये जाये। घर-घर सर्वेक्षण के दौरान बी0एल0ओ0 अपने से सम्बन्धित क्षेत्र के समस्त नये मकानों और नई कालोनियों के मकानों का भी सर्वेक्षण सुनिश्चित करेंगे। कार्य में बी0एल0ओ0 द्वारा गठित बूथ जागरूकता समूह (बी0ए0जी) जोकि स्थानीय ग्राम स्तरीय कर्मचारी यथा आंगनवाडी कार्यकत्री, आशा ए0एन0एल0 लेखपाल, पंचायत सचिव एंव स्ंवय सेवक समूह और राजनैतिक दलों द्वारा नामित बूथ लेबिल एजेन्ट (बी0एल0ए0) की सहायता प्राप्त कर सकेंगे। फार्म प्राप्त करते समय संलग्न क उनकी जांच बी0एल0ओ0 प्रथमतया यह देख ले कि संलग्न व्यक्ति द्वारा सभी आवश्यक सूचनाएॅ भर दी हैं फार्म पर यथा स्थान हस्ताक्षर आदि किये हैं तथा संलग्न यथा अपेक्षित संलग्न किये गये है। यदि कोई कमी प्रतीत होती है तो वह संबन्धित व्यक्ति को बताकर अभिलेख पूर्ण कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर उपलब्ध करायेंगे आदि कार्यवाही की जायेगी।

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में बैठकर कर डीएम ने दिये अधीनस्थों को दिशा निर्देश मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में राजस्व प्रशासन एवं कलेक्टेªट मथुरा के समस्त पटलों से सम्बन्धित कार्यों, संग्रह कार्य, राजस्व वादों, तहसील दिवस एवं मुख्यमंत्री संदर्भ एवं स्टेट सर्विस डिलीवरी गेटवे आदि कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों की प्रति कम्प्यूटर की बेवसाइड से निकाल कर समय सीमा के अन्तर्गत उसका गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। किसी भी शिकायत की समय सीमा के अन्दर ही उसका निस्तारण करें और यदि उसके निस्तारण में कोई समस्या आ रही हो तो वे उनके संज्ञान में लाकर उसका निस्तारण करा सकते है लेकिन शिकायत को चुपचाप अपने पास रखकर देरी करना क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि शिकायत कर्ता के पास मौके पर जाकर उसकी समस्या को सही ढंग से सुना जायें और एकतरफा कार्यवाही न करते हुए आसपास के सभी लोगों को बुलाकर उनसे जानकारी ली जायें तभी शिकायत का गुणवत्ता परक निस्तारण किया जायें ताकि उसे शिकायत करने का मौका न मिले। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रमण पर जाते समय शिकायतों को अपने पास रखें ताकि शिकायत कर्ता से सीधा संवाद हो सके और उसे उच्चाधिकारियों के पास जाकर अपनी फरियाद न करनी पड़े तथा उसे इधर उधर भी न भटकना पड़ें। उन्होंने बैठक में कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर असंतोष जाहिर करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की योजनाओं, घोषणाओं तथा जन कल्याणकारी जैसी होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में वे स्वयं पूरी जानकारी के साथ आया करें, विशेष परिस्थितियों में यदि किसी प्रतिनिधि को भेजने की आवश्यकता पड़े तो उसे पूरी जानकारी देकर ही बैठक में भेजा जायें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदारों को भी निर्देशित किया है कि वे स्वयं शासन से सम्बन्धित कार्यों पर विशेष निगाह रखें तथा अपने अधीनस्थों द्वारा निपटाये जा रहे शासकीय कार्यों का भी गहनता से संज्ञान लेते रहे ताकि सभी कार्य समय से पूर्ण हो सके। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री संदर्भ एवं स्टेट सर्विस डिलीवरी गेटवे के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि इन शासन से प्राप्त संदर्भों में बिल्कुल भी देरी न की जायें ताकि समय से कार्य पूर्ण करके शासन को अवगत कराया जा सके। उन्होंने 6 माह से पुराने समस्त वादों की वाद वार समीक्षा करते हुए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वादों का निस्तारण शीघ्र पूर्ण करें उनको  किसी भी हाल में अधिक समय तक लंबित न रखा जायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, सहित सभी विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।      --

Read More

मथुरा के थाना गोविन्द नगर क्षेत्र के एक होटल में दिल्ली निवासी महिला श्रद्धालु से बलात्कार किया गया। थाना पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराने के बाद देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना गोविन्द के डीग गेट क्षेत्र में स्थित केएमबी होटल में दिल्ली से आई दो युवतियां शनिवार को उक्त होटल के कमरा नम्बर 202 में आकर रूकी थीं। सोमवार की शाम को पीडित युवती की सहेली अपने बच्चे को दवा दिलवाने के लिये होटल से बाहर गई हुई थी। दूसरी युवती अपने कमरे में अकेली रह गई थी। युवती का आरोप है कि इसी बीच होटल मालिक अशोक बिंदल निवासी कृष्णा नगर मथुरा आ गया। होटल मालिक ने युवती से पहले अश्लील हरकत की, युवती द्वारा विरोध किये जाने पर उसे जबरन दबोच लिया। युवती ने इस दौरान शोर भी मचाया, लेकिन होटल से  कोई भी बचाने नहीं आया। आरोपी ने युवती के संग दुष्कर्म किया। कुछ समय वाद जब सहेली होटल में लौटी तो पीडि़त युवती ने उसको सारी घटना बता दी इसके बाद दोनों युवतियां निकट ही थाना गोविन्द नगर पहुंच गयीं। थाने मे लिखित तहरीर में पीडि़त युवती ने इसकी शिकायत की। सूचना मिलने पर थाना गोविन्द नगर एसओ मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गये और आरोपी अशोक बिंदल व होटल के दो अन्य कर्मचारियों को हिरासत मेें ले लिया। इसके बाद पुलिस ने थाने में युवती के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष हरीश वर्धन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात युवती का मेडिकल कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरा नंबर 202 में जाकर जांच की। फिंगर प्रिंट के अलावा कपड़े और अन्य चीजें कब्जे में ले लिये गये। आनन फानन में व्यापारी नेताओं की भींड़ भंी थाने के सामने जुट़ गयी। व्यापारी और नेता होटल मालिक के पक्ष में थाने पहुंच थे। व्यापारी नेता होटल मालिक को छुडाने के लिये जी तोड कोशिश करने लगे। उन्होंने साजिशन होटल मालिक को फंसाए जाने का आरोप लगाया। जबकि सीओ सिटी मथुरा चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र में होटल में ठहरी महिला ने होटल मालिक पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजा है। होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

Read More

मथुरा। वैयक्ति सहायक उ0प्र0 महिला कल्याण निगम एवं महिला कल्याण विभाग उ0प्र0 की महिला सलाहकार डा0 सरोज श्रीवास्तव एवं जी0सी0 जोशी वृन्दावन जनपद मथुरा में संचालित स्वाधार अश्रय सदनों के निरीक्षण एवं समीक्षा हेतु दिनांक 06 एंव 07 अप्रैल को जनपद मथुरा में भ्रमण पर रहेंगी तथा उनके साथ डा0 एम0के0 सिंह, महाप्रबन्धक उ0प्र0 महिला कल्याण निगम भी भ्रमण पर रहेंगे। प्रातः 06ः00 बजे मथुरा से लखनऊ के लिए सडक मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। निरीक्षण एवं समीक्षा आदि की व्यवस्था कराने एंव अन्य आवश्यक व्यवस्था कराने के साथ साथ वृन्दावन सेवा सदन, वृन्दावन में अवस्थान कराने तथा समस्त संम्बन्धित को सूचित करने हेंतु।

Read More

मथुरा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि 24 मार्च 2015 जो कि रबी विपणन वर्ष 2015-16 में केन्द्रीकृत प्रणाली के अन्तर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य के अन्तर्गत गेंहूॅ क्रय की व्यवस्था हेतु नीति निर्धारण के संबंध में है। मथुरा जनपद में मण्डी तथा उससे सम्बन्धित उप मण्डी में कार्यरत समस्त आढतियों को सूचित किया है कि जनपद में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेंहूॅ की खरीद जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमोदित विभिन्न क्रय संस्थाओं के केन्द्रों केे साथ मण्डी तथा उससे संबंन्धित उप मण्डी में कार्यरत एंव इच्छुक समस्त ऐसे आढतियों के माध्यम से खरीद की जायेगी जिनके पास मण्डी समिति द्वारा निर्गत खाद्यान्न व्यापार करने हेतु कमीशन एजेन्ट का वैद्य लाईसेंस है। इस व्यवस्था में आढतिये खाद्य विभाग की पिवणन शाखा के सब एजेन्ट होंगे। आढतियों के माध्यम से गेंहूॅ की खरीद करने पर आढतियों को समर्थन मूल्य रूपया 1450 का 1,50/ः कमीशन आढतियों को गेंहूॅ की डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम को करने के पश्चात गेंहॅ का मूल्य व कमीशन व परिवहन का भुगतान नियमानुसार खाद्या विभाग द्वारा किया जायेगा। समस्त आढतियाॅ जो गेंहॅ की खरीद कमीशन के माध्यम से करने के इच्छुक है जिनके पास मण्डी समिति द्वारा निर्गत खाद्यान्न व्यापार करने हेतु कमीशन एजेन्ट का वैद्य लाईसेंस, व्यापार कर विभाग एंव आयकर विभाग में पंजीकृत, तथा बैंक से निर्गत पास बुक बैंक स्टेटमेंट लेकर प्रत्येक दशा में 08 अप्रैल तक अधोहस्तक्षरी को अपने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित क्षेत्रीय अधिकारी(कार्यालय मथुरा कोसीकलॅा तथा राया के माध्यम से प्रार्थना पत्र भिजवाने का कष्ठ करें, ताकि आढतियों से आवेदन प्राप्त हुए संकलित कर जिलाधिकारी महोदय से अनमोदन प्राप्त किया जा सके।

Read More

मथुरा। हनुमान जयंती और उसके बाद भण्डारों का खूब शहर में चलन देखा गया। कई स्थानांे पर भण्डारे आयोजित किये गये। वीर बजरंग बली की जयंती को लेकर कल से धार्मिक पाठ, हनुमान चालीसा पाठ और सुन्दरकाण्ड पाठ के भी जगह जगह आयोजन देखे गये। हनुमानजी के मंदिर में जहां कल पूजा सेवा अर्चना जारी रही वहीं कुछ स्थानों पर भण्डारे आयोजित किये गये। हालांकि बहुत से प्रमुख प्राचीन मंदिरों में आज ग्रहण और सूतककाल के चलते भण्डारे आयोजित नहीं किये गये। कुछ लोगों ने तो कल ही हनुमान जयंती का आयोजन कर डाला। ग्रहण बेला के चलते वैष्णव लोगांे ने कल ही आयोजन निपटा लिये। लेकिन शहर के क्वालिटी तिराहा, जवाहर हाट सहित अन्य स्थानों पर भी भण्डारे आयोजित किये गये। हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों में कल से आज तक दर्शनार्थी और पूजा-सेवा करने वालों की भीड़ देखी गयी।

Read More



Mediabharti