मथुरा

मथरा। राष्ट्रीय शोषित पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस राया के गाॅव पिलखनी में उमराव सिंह धनगर की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहाब सिंह धनगर के साथ साथ बनवारी लाल धनगर, देवानन्द सविता, डा. सीएस धनगर, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इरफान सिदकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती कमलेश कुमार, राजस्थान से सुरेशचन्द्र बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। सभा को सम्बोन्धित करते हुए मुख्य अतिथि साहब सिंह धनगर ने कहा कि देश को आजाद हुए 37 वर्ष हो गये। आजादी में 75 प्रतिशत उपशोषित, उपेक्षित, वंचित लोगों का भला अभी तक नहीं हो सका हैं। आजादी के बाद बनी सभी सरकारों ने 25 प्रतिशत उच्च जाति की सरकारों ने अपनों को ही लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उच्च वर्गो की सरकारों से उपेक्षित लोगों का भला होने वाला नहीं हैं। उन्होंने माट विधान सभा के गाॅव खायरा में हुए धनगर समाज के लोगों पर अत्याचार की घोर निन्दा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा धनगर समाज को बेरेहमी से मारापीटा गया तथा उन्हीं लोगों पर झूठे मुकदमें दर्ज करा दिये गये। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा0 सीएस धनगर ने कहा कि पार्टी आगमी जिला पंचायत चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडेगी। सभा में भूपेन्द्र सिंह धनगरी, राकेश सिंह धनगर, भगवान सिंह धनगर, गनपत सिंह हंस, भगवत सिंह धनगर, अजय बाल्मीकि, जगदीश धनगर, राकेश कुमार धनगर, कमलसिंह धनगर, नारायण सिंह धनगर, रामप्रसाद धनगर, आदि ने भी सम्बोन्धित किया तथा संचालन राकेश सिंह आर्य ने किया।

Read More

मथुरा। प्राचीन सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज के मन्दिर में हनुमान जयन्ती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखण्ड रामायण का पाठ किया गया जिसमें सैकड़़ों भक्तों ने भाग लिया। प्रभात बेला में सुवह पाठ के समापन के बाद हनुमारन जी का दूग्ध दही गुलाब जल आदि से अभिषेक किया गया तथा ठाकुर जी को भव्य फूल बंगलें में विराजमान कराया ग्रया। इस अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा में साधु सन्तों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Read More

काग्रेंस कार्यकर्ता गाॅव गाॅव जाकर नुकसान का आकंलन करें- आबिद हुसैन मथुरा। जिला कांग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष आबिद हुसैन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें मार्च व अप्रैल माह में आकस्मिक तूफान व ओलो से किसानों की फसल के हुए भारी नुकसान पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोन्धित करते हुए आबिद हुसैन ने कहा कि सभी कांग्रेंस जन आज से ही अपने ग्राम, ब्लाक तहसील में किसानों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर क्षेत्रों में किसानों की हुई क्षति का सही आंकलन करकेें उनकों मुआवजा दिलाने की लड़ाई के लिए समर्पित हो जाये।ै उन्होंने कहा कि इसके लिए किसान व मजदूरों की समस्याओं को लेकर 8 अप्रैंल को जिला व शहर केाग्रेंस के तत्वाधान में भूमि अधिग्रहण को लेकर होलीगेट से विकास बाजार स्थित गान्धी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला जायेगा। तत्पश्चात कार्यकर्ता 1 बजें किसानों के लिए समर्पित होने का संकल्प लेगे। 12 अप्रैंल को महावन, 13 को छाता, 16 को मथुरा तहसील पर काग्रंसजन धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगे। 19 अप्रैंल को काग्रेंसजन दिल्ली में आयोजित किसान रैली में पुरी ताकत के साथ भारी भागीदारी करेगे। बैठक में आबिद हुसैन ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश किसानों के प्रति असंबेदनशील है। सौ प्रतिशत फसल वर्वादी के बाद भी किसानों को राहत प्रदान नहीं की जा रही हैं। जबकी यूपीए सरकार ने आपदा के समय 72 हजार करोड़ रूपयें के कर्जे माफ किये थे। जिलाध्यक्ष ने किसानों के विद्युत बिल, कर्जा माफ किये जाने के साथ साथ दिवगत किसानों के परिजनों को 10-10 लाख रूपयें दिये जाने की माॅग की। बैठक में पं0 खेमचन्द्र नागेश, भोवल सिंह, दिनेश दीक्षित, दिनेश सरकार, आशुतोष अग्रवाल, जगत नारायण अग्रवाल, दीनदयाल, कमलेश चैधरी, प्रकाश यदुंवशी, हेमकुमार गुप्ता, केके शास्त्री, उमेश शर्मा, कुश कुमार, कान्तिचन्द्र अग्रवाल, आलोक सिंह, उमाशंकेर शर्मा, जाफर खाॅ, इकरार कुरैशी, सिम्मी बेगम, विनेश सनवाल, भुग्गल पहलवान, जगदीश सिंह, श्याम सुन्दर, गिर्राज सारस्वत, राजकुमार, चमन नागर, ववलू चैहान, आदि शामिल थे। 

Read More

मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन मथुरा के पं0 अनिल शर्मा ने कहा है कि अगर शासन प्रशासन यमुना को शुद्वि करने में असमर्थ है तो हमारी संस्था के कार्यकर्ता व यमुना भक्तों को यमुना की सफाई करने के लिए अनुमति प्रधान करें जिससे देश विदेश से आने वाली श्रद्धालुओं व यमुना भक्तों की भावनाओं का आदर हो सकें। उक्त विचार संस्था के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता मे पं0 अनिल शर्मा नें पिछले एक माह में किए गए कार्यो का ब्यौरा देते हुए बताया कि यमुना शुद्वि संकल्प मिशन मथुरा के बाद दिल्ली में भी आरम्भ हो चुका है। पिछले एक माह में जो श्रीकृष्ण गंगा घाट पर मिशन द्वारा घाटों का सौदर्यीकरण व जीर्णोद्वार का कार्य निरंतर जारी है। इसी के अन्र्तगत सर्वप्रथम आधुनिक मशीनों की सहायता से पहले घाटों के किनारे जो बडी मात्रा में गंदगी थी उसकी सफाई की गई और उस स्थान पर यमुना पार्क बनाया गया। इस पार्क में हरियाली लाने के उद्ेश्य से बडे स्तर पर वृक्षारोपण भी मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इसके साथ ही शुद्व जल के लिए यमुना में निचले स्तर से खुदाई करके शुद्व जल का स्त्रोत भी निकाला गया है जिसकी सहायता से आगे आने वाले समय में शं यमुना का प्राचीन स्वरूप देखने का सौभाग्य यमुना भक्तों कों प्राप्त होगा। सुमित शर्मा ने कहा कि मिशन 2015 को सफल बनाने के लिए आगामी दिनों में जिलाधिकारी से वार्ता कर उन्हें मिशन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा और उनसे अनुरोध किया जाएगा कि प्रत्येक घाट पर या तो प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं और उनके नियंत्रण कक्ष बनाकर निगरानी रखी जाए जिससे यमुना को प्रदूषित करने वाले लोगों का चेहरा सामने आए और उसे दंडित किया जाए। यदि प्रशासन ऐसा करने में असमर्थ हो तो इस सुझाव को पूरा कराने के लिए मिशन को परमीशन दे ताकि मिशन स्वंय इस कार्य को कराकर भक्तों केद यमुना मां को शुद्व रखने के सपने को साकार किया जा सके। मनोज ठाकुर ने कहा कि यदि प्रशासन ऐसा करने में असमर्थ होता है तो कार्यकर्ता स्वंय प्रत्येक घाट पर जाकर यमुना में गंदगी कर उसे दूषित करने वाले लोगों की निगाहबंदी करेंगे। पंकज पंडित ने कहा कि इस मिशन को और अधिक गति देने के लिए मिशन के कार्यकर्ताओं आगामी समय में जगह जगह कैम्प लगाकर लोगों को संकल्प पत्र भरवाएंगे जिससे वे भी इस कार्य में सहयोग कर लोगों को जागरूक कर सके। महंत राधा चरण महाराज व आनंद दास बाबा ने कहा कि आज पतित पावनी मां यमुना भंयकर प्रदूषण से ग्रस्त है और उसे इस बंधन से मुक्त कराना प्रत्येक ब्रजवासी व सभी वर्ग के लोगों का कर्तव्य है। जब तक मां यमुना शुद्व नहीं होगी कोई भी चुप बैठने वाला नहीं है। प्रेम चैधरी का कहना था कि यमुना की इस मुहिम में युवाओं को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। जब तक युवा सरकार को अपनी ताकत का अहसास नहीं कराएंगे तब तक सोयी हुई सरकार नहीें जगेगी। उन्होंने युवाओं से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। ऋचा शर्मा व मुकेश ठाकुर ने सभी धार्मिक संगठन व सभी वर्ग के लोगों से जाति पांति व राजनीति से हटकर मिशन को बडी संख्या में सफल बनाने में अपना योगदान देते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर लपूटी पंडित, केशव चतुर्वेदी, ललित देशमां, मनोज ठाकुर, नीरज शर्मा, त्रिलोकी पंडित, राजेश तिवारी, सावित्री देवी, भोला पंडित, दीपक राज, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, गुड्डू गौतम, दीपक शर्मा, मंटू बाबा आदि उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउण्डेशन द्वारा रक्तदान कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु जनजागरण अभियान के अन्तर्गत एक वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली को जिलाधिकारी आवास से जिलाधिकारी राजेश कुमार हरी झडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल व फाउण्डेशन के सरंक्षक बद्री प्रसाद, विशेष रूप से उपस्थित थे। अध्यक्ष मुकेश कुमार राही व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्प् गुच्छ व स्मृति चिन्ह देने के साथ दुपटटा उढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार व डा0 अशोक अग्रवाल ने लोगों से रक्तदान की अपील की। रैली में विभिन्न कार्यकर्ता पाॅच दर्जन दुपहिया, व चार पहिया वाहनों पर सवार थे।ै वाहन रैली जिलाधिकारी आवास से प्रारम्भ होकर टैक चैराहा, होलीगेट, भरतपुर गेट, भूतेश्वर, कृष्णा नगर, राजीव नगर, टेकमैन सिटी, वालाजी पुरम, चन्दनवन, मोतीकुन्ज, होती हुई कृष्णा नगर विजली घर पहुंची। जहाॅ इसका समापन हुआ। वाहन रैली में बसपा जिलाध्यक्ष किशोर कुमार, महेन्द्रपाल सिंह, डा0 जगदीश मुन्ना, बीडी सत्सगी, हीरा सैनी, राहुल कुमार, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अंकित सागर, गजेन्द्र सावला, चैखेलाल प्रधान, गोपालदास लाला, बज्जी प्रधान, का0 ब्रजलाल, कमल पटवारी, विजय पाल, उमेश पंडित, निरन्जन सिंह, ठा0 चन्दन सिंह, सुरेश चैधरी, जगदीश ब्रजवासी, बिजेन्द्र सिह, महावीर भाई, लक्ष्मी नारायण प्रधान, चित्रसैन मौर्या, भम्रण सिह, डोरीलाल सागर, आदि शामिल थे।

Read More

जगह जगह फूके गये केन्द्रीय मंत्री गिर्राज सिंह के पूतलें   मथुरा। काग्रेंस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गान्धी के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री गिर्राज सिंह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर काग्रेंस का विरोध निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर केन्द्रीय मंत्री को मंत्री मंडल से वाहर करने व मंत्री के माफी माॅगनें की माॅग पर अड़ें हुए हैं। इसी क्रम में जिला काग्रेंस कमेटी के कार्यकता ब्लाक काग्रेंस कार्यालय छटीकरा पर महामंत्री कुश कुमार सिंह व बबलू चैहान के नेतृत्व में एकजुट हुए और केन्द्र सरकार के विरोध में नारेवाजी करते हुए छटीकरा चैराहा पर गिर्राज सिंह का पूतलें का दहन किया। इस अवसर पर जिला महांमत्री ठाकुर कुश कुमार ने कहा कि भाजपा सांसद ने सोनिया गान्धी पर रंगभेदी टिप्पणी कर सभी अग्रणी महिलाओं को अपनामानित किया हैं। रंग के आधार पर किसी के खिलाफ बोलना ओछी मानसिकता का प्रतीक हैं। देश के प्रधानमंत्री को ऐसे सांसद के खिलाफ कडी कार्यवाही कर महिला समर्थक होने का परिचय देना चाहिए। जिला सचिव बबलू चैहान ने कहा कि भाजपा नेताओं ने आपा खो दिया है एक तरफ देश का किसान त्रासदी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेता भारी बहुमत से सत्ता हासिल करने के बाद अपने अहम को अभी छोड़ नहीं पा रहे हैं। आने वाले समय में देश का किसान ऐसे नेताओं को सबक सिखयेगा। नेताद्वय ने केन्द्र व प्रदेश सरकार से ओलावृष्टि के चलते किसानों की हानि को ध्यान में रखतें हुए मुआवजा देने की माॅग की। प्रदर्शन करने वालों में देवकी नन्दन गौड़, मुकेश शर्मा, डा. रोहन सिंह, दुर्गेश दिवाकर, वच्चू सिंह, जगदीश सिंह, रामकिशोर, शेखर शर्मा, निरन्जन, हुकुम सिंह, गंगाराम शर्मा, रामेश्वर शर्मा, कन्हेया, सियाराम, पवन गोला, लक्ष्मी देवेन्द्र ठाकुर, हरप्रसाद शर्मा, विजय ब्रहम आदि थे। वहीं उत्तर प्रदेश महिला काग्रेंस कमेटी की उपाध्यक्ष लतासिंह चैहान के नेतृत्व में शहर के मसानी चैराहा पर महिलाओं कार्यक्रताओं ने कांग्रेंस अध्यक्ष सोनिया गान्धी के खिलाफ भाजपा सांसद गिर्राज सिंह द्वारा की गई रंगभेदी बयान दिये जाने के विरोध में अग्रसेन चैक मसानी चैराहा पर भाजपा सांसद का पुतलें का दहन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लता सिंह ने कहा कि तथोकथित आर्दशवादी पार्टी के अमर्यादित सांसद गिर्राज सिंह ने श्रीमती गान्धी को लेकर जो वायान दिया है वह उनकी औछी मानसिकता का प्रतीक है। भाजपा सांसद ने उक्त वयान से श्रीमती सोनिया की ही नहीं देश की महिला को अपमानित किया है इसकी जितनी निन्दा की जाये वह कम हैं। पूतला दहन में मुख्य रूप से ममता माथुर, मीरा शर्मा, शशि सिसेदिया, शान्ति गोला, मीना गौतम, नूर जहां, फातिमा, ब्रजेश माथुर, लता शर्मा, अनीता चावला, कसुम गीता, विमला, डौली, सुनीता गोस्वामी, वैवी, अन्जना, ललिता, प्रेम, गायत्री, रेखा पूजा, सपना, बबलू चैहान, सुनीता गोस्वामी, देवेकीनन्दन गौड़ हरिप्रसाद शर्मा, प्रभा शर्मा आदि थे।  

Read More



Mediabharti