मथुरा सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने आज गावँ गावँ जा कर बेमौसम बरसात से पीडित किसानो का दर्द सुना उन्होंने कहा की इस प्रकार की आपदाओ के लिए दीर्घ कालीन योजना बनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिये किसानों के एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ केन्द्रीय वित्त मंत्री से मिलेंगी और किसानों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा जायेगा। गावँ भ्रमण में उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष पदमसिंह शर्मा, संजय गोविल, राजेश सिंह पिंटू, नट्टू पंडित, विजय आर्य, प्रदीप गोस्वामी, राजेश चैधरी, भगवत पांडे, चंद्रपाल सिंह आदि लोग थे. सांसद हेमा मालिनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि किसानो की हर सम्भव मदद की जायेगी। मृतक किसानों को दस लाख मुआबजा देने की की मांग भी की जायेगी। बर्बाद फसल का 25000 रुपया एकड़ मुआवजा देने की भी किसानों की मांग को सरकार के सामने रखा जायेगा। हेमा मालिनी ने सैमरी के किसानो के बीच पहुंच कर उनके दुख दर्द जाना। मण्डल आयुक्त प्रदीप भटनागर मथुरा आए राया क्षेत्र के अनेक गाँवों का भ्रमण किया ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया.
Read More




