मथुरा

सौंख। थाना मगोर्रा क्षेत्रान्तर्गत नगला देविया में करीब 20 दिन पूर्व दहेज हत्या के मुकदमें में चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर नगला देविया निवासी देवेन्द्र को बस स्टैण्ड से पकड कर जेल भेजा है।

Read More

ताज एक्सप्रेस वे, दिल्ली आगरा राजमार्ग, कलैक्ट्रेट मुख्यालय, बरसाना कोसी मार्ग सहित जगह जगह लगाया जाम जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर किसानों ने मांगा शत प्रतिशत मुआवजा      एक्सप्रेस वे पर जामकारी किसानो को समझाते एसडीएम विश्वभूषण मिश्र मथुरा। पहले बेमौसम बारिस के साथ आई आंधी ने खेतों में तैयार फसल को चैपट कर दिया था कि शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की थेड़ी बहुत उम्मीद पर भी पानी फेर दिया। पूरी तरह फसल बर्बाद होने से नाराज किसान शनिवार को सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने के साथ ही एक्सप्रेस वे और हाइवे के अलावा अन्य मार्गो पर भी जाम लगा दिया और सरकार से शत प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ही किसान सड़कों से हटे और जाम खुल सका। किसानों के प्रदर्शन के दौरान लगे जाम के कारण ताज एक्सप्रेस वे और राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गईं।  आंधी और बारिस के बाद शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की आखिरी उम्मीद पर भी पानी फेर दिया। पूरी तरह से फसल बर्बाद होने से किसान के सामने भूखों मरने की नौबत आ खड़ी हुई है। बेमौसम बारिस और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसान शनिवार को सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। थाना मांट क्षेत्र में किसानों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुॅचकर कब्जा जमा लिया और प्रदर्शन करने के साथ ही एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने शत प्रतिशत मुआवजा देने की मांग करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। एक्सप्रेस वे पर जाम लगने से दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई। किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने और एक्सप्रेस वे जाम करने की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी विश्व भूषण मिश्रा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर वहां पहुॅच गए और किसानों को उनको हुए नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों एक्सप्रेस से हटे और जाम खुल सका।  इसी तरह कस्बा नन्दगांव में भी किसानों ने बरसाना नन्दगांव कोसी मार्ग पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग की। छाता में भी किसानों ने कांग्रंेस नेता कंुवर नरेन्द्र सिंह एवं विधायक ठा0 तेजपाल सिंह के नेतृत्व में हाइवे पर जाम लगा दिया। यहां भी एसडीएम द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने जाम खोला। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक अजय पोइया के नेत्रत्व में बड़ी संख्या में कलैक्ट्रेट पहुॅचे किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। जब जिलाधिकारी से किसानों की मुलाकात नहीं हो सकी तो किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जो काफी देर बाद खुल सका। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर से सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।    अन्नदाता को आपात स्थिति में भी भूले जन प्रतिनिधि आपदा की इस घड़ी में जब फसल पूरी तरह चैपट हो चुकी है और किसान खून के आंसू रो रहा है। आपदा की इस घड़ी में भी सांसद हेमा मालिनी को किसान की सुध लेने की फुर्सत नहीं किल सकी है। हां क्षेत्रीय विधायक जरुर अपने अपने क्षेत्र में दौरा कर किसानों के दुःख दर्द को सुन रहे हैं वहीं सांसद को मानों सांप सूंघ गया है। किसानों पर आसमान से गिरी आफत से बर्बाद हुई फसल के बाद किसानों की मौत का सिलसिला भी लगातार जारी है। छाता क्षेत्र के किसानों से एमएलए तेजपाल सिंह, गोवर्धन में राजकुमार रावत, मांट में पं. श्याम सुंदर शर्मा और गोकुल में पूरन प्रकाश अपने विधानसभा क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनके दुःख दर्द को साझा करने का प्रयास कर रहे हैं।   ओलावृष्टि से मचा चारों ओर हा-हाकार मथुरा मे किसान पहले ही दम तोड़ रहा था वही अब विगत रोज कई क्षेत्रों मे हुयी भारी ओलाव्रष्टि से किसान हाय हाय चिल्ला है वहीं खेतों और सड़को पर ओलों की चादर सी बिछ गयी है और इनसे चलते चलते वाहनों की रफ्तार भी थम गयी। वही इन ओलों से इंसान का ही नुकसान नही हुआ है बल्कि कई मोर भी अपनी जान गँवा चुके है और मोरों के मरने की खबर पर पुलिस ने भी मोरों के शवों को देख कर उनके अंतिम संस्कार की पहल की है। वही कई वाहनों के सीसे तक टूट गए है जिससे आप खुद ये अंदाजा की इन ओलो से क्या हालत हो रही होगी जन जीबन की और किस तरह विनाश किया है। इस ओलावृष्टि से मथुरा में कई जगह पर लोग घायल भी हुए और मांट इलाके में खेतो पर गेंहू की कटाई कर रही दिनेश की पत्नी की मौत तक हो गयी। जसके बाद तो जैसे हाहाकार ही मच और किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उत्तर आया और जाम लगाकर मरते हुए किसान को उसके परिवार के पालन पोषण के लिए मुआवजे की मांग करने लगे।

Read More

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के गांव नगरिया भरत में विगत शनिवार को खेत पर फसल की स्थिति देखने गए एक किसान की ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को देखकर सदमे से मौत हो गई।  मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव भरत नगरिया निवासी 60 वर्षीय किसान जगदीश ने 4 बीघा खेत में गेहूॅ की फसल कर रखी थी लेकिन बेमौसम बारिस और आंधी के बाद हुई ओलावृष्टि से गेहूॅ की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार को खेत पर फसल की स्थित देखने गए जगदीश को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव नगला इमाम खां में मकान ढह जाने से मलबे में दबकर पिता व पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक नगला इमाम निवासी मुब्बी (32) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर सोया हुआ था कि रात्रि करीब डेढ बजे तेज आवाज के साथ मकान भर-भराकर ढह गया। मकान के मलबे में दबकर मुब्बी और उसकी 7 वर्षीय बेटी दिलशाना की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी सहित दो गम्भीर रुप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलवे से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुॅचकर जायजा लिया।

Read More

लोकार्पण पूर्व ही क्षतिग्रस्त हुआ जन्मभूमि मार्ग का ओवरब्रिज मथुरा। शहर के गोविंद नगर रेलवे फाटक संख्या 528 पर बने ओवरब्रिज का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ कि ओवरब्रिज का आज सुबह लेन्टंर टूट कर गिर गया। जिसमें कृष्ण जन्म भूमि को जाने वाली दो महिला श्रद्धालु व विजय शर्मा नामक एक युवक घायल होने से बाल बाल बचे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसी कारण ऐसा हुआ है। इस ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस की शिकायत पहले भी हम अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है, व इस ओवरब्रिज के नीचे बनायी गयी सर्विस रोड को बने अभी दस दिन भी नहीं हुऐ है। यह रोड भी कई जगह से बैठ गया है। रोड पर गड्ढे हो गए हैं। इस तरफ न तो ठेकेदार ही ध्यान दे रहा है और न ही कोई अधिकारी ध्यान दे रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है प्रशासन को किसी के हताहत होने का इंतजार है।

Read More

गोवर्धन। राधारानी की ननिहाल मुखराई में शुक्रवार को श्रीमद भागवत कथा एवं 108 कलश की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री राधा कृष्ण श्री बामन भगवान हनुमान जी की झाॅकी के साथ शिव जी की झाॅकी लोगो के आक्र्षण का केन्द्र रहा। कलश यात्रा गिरिराज जी मंदिर से प्रारम्भ हुई बेण्डबाजों की सुमधुर लहरियों के बीच चल रही कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजवूर कर दिया। राधारानी की ननिहाल गाॅव मुखराई अष्ट दिवसीय धार्मिक आयोजन के बीच भक्ति रस में ओतप्रोत रहेगी। महंत गर्वीली शरण जी का दशम श्यामाश्याम मिलनोत्सव प्रति वर्ष की भांति धार्मिक आयोजनों के मध्य धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। आयोजन में पदम विभूशित रासाचार्य स्वामी रामस्वरूप शर्मा के निर्देशन में प्रतिदिन सायं काल में श्री कृष्णलीला का भाव पूर्ण मंचन होगा। 3 अप्रेल से 9 अप्रैल तक अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास श्यामसुन्दर पाराशर भागवत प्रवचन कर विभिन्न लीलाओं का सजीव मंचन कर भक्ति रस की बरसात कर रहे है। आयोजन समापन पर 10 अप्रेल को संत मंहन्तों का स्वागत एवं भण्डारा होगा। मुखराई में गिरिराज मंदिर पर आयोजित होने वाले विशाल आयोजन के सम्बन्ध में महंत यदुनाथ शरण बाबू बाबा ने बताया कि मंहत गर्वीली शरण जी त्याग व प्रेम की मूर्ति थे। उनके दशवें श्यामाश्याम मिलनोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक आयोजन कराये जा रहे है। इस मौके पर सोना देवी, सीमा शर्मा, मुदगल, सुमित्रा देवी, सर्वेश, लता, गीता देवी, गुडडी देवी, बिजय, जीतेन्द्री, ममता देवी, योगेश शर्मा, हरीओम दुवे, श्याम सुन्दर शर्मा, राधाकिशन दीक्षित, राकेश दूधिया, मुकेश, अजय, निरोती, कान्ता प्रसाद, भूपेन्द्र चैधरी, मानपाल प्रधान, घनश्याम शर्मा, रामेश्वर शर्मा, दीपक, त्रिलोकी, नेतराम शर्मा, छीतरमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Read More



Mediabharti