मथुरा

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोेकुल बैराज के पास यमुना में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को यमुना से वाहर निकलवाया तथा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को यमुना में बहा दिया गया हैं। 

Read More

मथुरा। साध्वी निरंजन ज्योति खाद्य प्रसंस्करण विभाग के लिए भारत सरकार द्वारा साध्वी निरंजन ज्योति 05 अप्रैल 2015 को प्रातः 10ः00 बजे खुर्जा बुलन्दशहर से सडक मार्ग द्वारा प्रस्थान कर कार द्वारा प्रस्थान कर 11ः30 राधे श्याम गेस्ट हाउस, वृन्दावन मथुरा गोवर्धन पधार रहे है। सांय 5ः00 वृन्दावन से सडक मार्ग द्वारा वाया, आगरा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, ओरैया और तदोपरान्त रात्रि 8ः00 बजे से वी0आई0पी0 कार द्वारा कानपुर के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

Read More

आजम ने मोदी को कहा 'देश को ठगनेवाला बादशाह' मथुरा : गोवर्धन में गौशाला का शिलान्यास करने आए प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बसपा नेता मायावती पर जमकर बरसे।   आजम ने प्रधानमंत्री को 'देश को ठगनेवाला बादशाह' कहा और मायावती की पार्टी बसपा को देश की सबसे बड़ी अराजक पार्टी बताया।  मोदी के महंगे सूट संबंधी प्रकरण पर तंज कसते हुए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिस देश के प्रधानमंत्री के कपड़े तक नीलाम हो जाएं उस देश की क्या हालत होगी...।  आजम खां गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित आद्य शंकराचार्य आश्रम में गौशाला व यात्री निवास का शिलान्यास करने यहां पहुचे थे।

Read More

गोवर्धन। महमदपुर पारासौली गांव के ग्रामीण डाक सेवक मुरारी लाल तिवारी के आकस्मिक निधन की खबर से डाककर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी। शाखा डाकघर महमदपुर पारासोली में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कार्यरत मुरारी लाल तिवारी का विगत रोज ह्ृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 58 वर्ष थी। दिवंगत तिवारी के शव को मुखाग्नि उनके पुत्र महावीर तिवारी ने दी। तिवारी जी के निधन से गोवर्धन क्षेत्र के डाकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

Read More

किसानो के हित में आंदोलन का ऐलान, एक माह में मृतको को विशेष सहायता बर्बाद फसल का मुआवजा न मिलने पर करेगें जिला मुख्यालय का काम ठप्प डेरा डालो-घेरा डालो धरना देने की चेतावनी किसानों की बर्बादी के दौर में मथुरा महोत्सव के सवाल पर बगलें झांकने लगे भाजपाई    भाजपा के जिला कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण करते रालोद के चै0 चेतन मलिक एवं भाजपा पदाधिकारीगण मथुरा। भाजपा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार किसानों के हित में निर्णयाक आंदोलन का ऐलान किया है। इस अवसर पर किसान नेता व् पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक ने अपने किसान साथियो के साथ राष्ट्रीय लोकदल छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डी पी गोयल ने पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पूर्व विधायक द्वय प्रणपाल सिंह, अजय पोइया रविन्द्र पाण्डेय देवेन्द्र शर्मा रामकिशन पाठक डीएन गौतम केपी सिंह गजेन्द्र सिंह विनोद चोधरी रोहिताश नितिन, माधव पुलकित आदि भाजपा नेताओ की उपस्थिति में चेतन मलिक व् उसके साथ सैकड़ो किसान व लोकदल कार्यकर्ताओ को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई भाजपा में शामिल लोगो में कई प्रधान व् क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल ने नवागत नेता व् कार्यकर्ताओ का भाजपा में स्वागत के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि सभी लोगो को यहाँ परिवार भाव से कार्य करते हुए सकून मिलेगा जो की मोदी जी के मिशन सबका साथ सबका विकास के लिए मिल का पत्थर सावित होगा और भूमि अधिग्रहण बिल पर किसानो की भ्रान्ति दूर करने में सहायता मिलेगी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मालिक ने कहा कि वह मोदी की नीतियों राष्ट्रवादी सोच व् भाजपा की लोकतान्त्रिक व्यवस्था से प्रभावित होकर स्वतः भाजपा में शामिल हुआ है भाजपा नेताओ ने अपने परिवार में सहर्ष स्वीकार किया इसका में आभारी है और जीवन भर किसान हितो में भाजपा बैनर तले काम करते हुए गौरवान्वित होंगा और शिग्रह ही भूमि अधिग्रहण विल की विशेषताओ को किसानो के बीच किसान पंचायतो के माध्यम से ले जाकर जन सम्पर्क अभियान चलाऊँगा। पत्रकार वार्ता में जब पत्रकारों ने भाजपा नेताओं से पूछा कि भाजपा द्वारा ऐसे मौके पर ब्रज महोत्सव कराया जा रहा जब जनपद का किसान फसल बबार्द होने के कारण आये दिन सदमें से मर रहा क्या यह उचित है। इस प्रश्न पर भाजपा नेता एक दूसरे की वगलें झाकतें नजर आ रहे थे। इस अवसर पर चै0 रामवीर सिंह उमरी सोनू सिह बहादुर सिंह पंकज मालिक हुकम सिंह तोष नरायन दास प्रधान कुम्हरिया राधेश्याम सूरजभान प्रधान हकीमपुर ओमप्रकाश मोरा राजेन्द्र गुर्जर रोतन सिंह विजय सिंह, नरायन शर्मा भदाल बदन सिंह कारन सिंह  पूरण धर्मवीर योगेश कमल फोजी बोलराम अमर सिंघ नेता दुर्गा प्रधान दिगम्बर सिंह वेदपाल चैधरी चन्दपाल आदि सैकड़ो किसान व् लोकदल कार्यकर्ता शामिल थे।

Read More

जल नहीं होगा, तो कल नहीं होगा, आज नहीं सोचा, तो हल नहीं होगा,- महेन्द्रनाथ चतुर्वेदी जल नायक महेन्द्रनाथ चतुर्वेदी मथुरा। ब्रज लाइफ लाइन वैलफेयर के संयोजक महेन्द्र नाथ चतुर्वेदी को आज अचानक मष्तिकाघात हो गया। उन्हें तत्काल स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। श्री चतुर्वेदी विगत कई वर्षो से मथुरा में शुद्ध पानी और यमुना को प्रदुषण मुक्त करने को निःस्वार्थ भाव से एक वृहद आन्दोलन छेड़े हुए है। आज श्री चतुर्वेदी संस्था के काम से ही कोतवाली रोड स्थित बैंक आफ बडौदा में 1 लाख रूपये का ड्राफ्ट बनवाने गये हुए थे। तभी अचानक उनकी तवियत बिगड़ गयी। जहां से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अब स्थिर बतायी जा रही है। विदित हो कि श्री चतुर्वेदी को विगत 01 जनवरी को ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके चलते उनके सीधी साइड में लकवा लग गया। आपको बताते चले महेन्द्र नाथ चतुर्वेदी को कई डॉक्टरो ने सलाह दी थी आप अपना इलाज करा लो पर उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। आज शहर के कोतवाली रोड स्थित बैंक आॅफ बड़ौदा की शाखा में वे एक लाख रूपये का ड्राफ्ट बनवा रहे थे तभी अचानक उन्हें मष्तिकाघात हुआ। उन्हे तत्काल पहले तो घर ले जाया गया। जहां घर में एक दम से भाग दौड़ मच गयी। आनन फानन में उन्हें ब्रज चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिये। उसके बाद विपिन नर्सिग होम ले गये। जहाँ योग्य डॉ0 विपिन अग्रवाल ने उनको ठीक करने की जिम्मेदारी ले ली। श्री चतुर्वेदी शुद्ध पीने का पानी और यमुना नदी में शुद्ध जल के लिए लम्बे समय से संघर्षरत है। वो दिखावा नहीं जमीनी जंग लड़ रहे है। उनके द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख 06 अप्रेल 2015 है।  जल नहीं होगा, तो कल नहीं होगा, आज नहीं सोचा, तो हल नहीं होगा,  ये नारा श्री महेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने दिया है और जनपद के साथ साथ देश भर में प्रसारित किया है। आज उन्होंने एक मुलाकात के दौरान सब बताया हालाँकि अब उनकी तवियत में सुधार है। श्री यमुना सभी की आराध्य व आस्था का केंद्र है वो जल्द स्वस्थ होकर फिर से जल और श्री यमुना के लिये संघर्ष करने के लिये तैयारी कर रहे है। क्षेत्र के लोग उनके स्वस्थ्य के लियेे दुआये कर रहे है।  आखिर वो लड़की कौन थी? बैंक में ड्राफ्ट बन चुका था मिल नहीं सका तभी श्री चतुर्वेदी की तवियत बिगड़ने लगी। बैंक के बाहर बेहोशी में लड़खड़ाते आये तो एक छोटी सी लड़की लाल फ्राक पहने हुए उम्र लगभग 8 या 9 वर्ष आकर उनका हाथ पकड़कर उन्हें घर की गली में दरबाजे तक आयी और उनसे कहा जा अब तेरा इलाज होगा और वो उसके बाद गायब हो गयी और फिर किसी को नहीं दिखी अब सवाल ये है कि वो कोई देवी रूप में आयी या साक्षात् श्रीयमुना जो उन्हें हाथ पकड़कर घर तक सुरक्षित छोड़ गयी। इस बात को लेकर शहर भर मेें तरह तरह की चर्चाऐं व्यप्त है।

Read More



Mediabharti