मथुरा

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउन्डेशन द्वारा अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक समाज, वनवासी, आीवासी समाज को राजनैतिक मुख्यधारा से जोड़कर जागृत करने वाले बहुजन नायक मा0 काशीराम के 81वें जन्मोत्सव पर कृष्णा नगर बिजली घर मथुरा से राजीव गान्धी नगर बाईपास तक भारत में प्रथम वार शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन समाजसेवी नेत्रपाल ब्रजवासी, यादराम कमल, गंगाराम सोनी, महेन्द्रपाल, डास. राजेन्द्र प्रसाद ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोगो ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक चैखेलाल प्रधान थे समस्त वर्गो के सहयोगीगणों का आभर व्यक्त किया। शोभायात्रा में खोखेलाल प्रधान, विक्रान्त सिंह, नवनीत वर्मा, हीरा चक्रवर्ती, आरएस आर्य, बद्री प्रसाद सिंह, पप्पू भाई, जितेन्द्र सिंह, थान सिंह, मन्दो सेठ, निरंजन सिंह नेत्रपाल, ब्रजवासी, रामवीर सिंह, राजू, रामवीर यादव, साबिर खान, उमेश पंडित, आजाद कर्दम, महेन्द्र अजय प्रताप सिंह, अताउर रहमान, बन्टी खान, जगदीश पाल, आदि प्रमुख रहें, एवं शोभायात्रा की व्यवस्था दिनेश मिस्त्री, विनोद नागर, त्रिलोकी ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह, कालीचरण, राकेश, डीपी बोहरा, बहादुर सिंह, विशाल नागर, अशोक बौद्व, बैजू, बाल्मीकि, एमपी सिंह, राजा नागर, मोहन पंडित, किशोर माहौर, संजय बीडीसी, सन्दीप महोली, लक्ष्मी नारायण, राजू गुर्जर, राधे गुर्जर, रबुआ अॅम्बेडकर विनोद बघेल, महेन्द्रपाल, लुकेश कुमार राही आदि ने की।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार के निर्देशानुसार तहसील महावन के सभाकक्ष में तहसील दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। आज प्राप्त 148 शिकायतों में से 03 का मौके पर निस्तारण कर शेष को सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सौपते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि इन आवेदन पत्रों का निस्तारण प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। और यदि उनके निस्तारण में कोई समस्या आये तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उनसे मार्ग निर्देशन लेकर उसका निस्तारण समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के आधार पर करें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि मौके पर जाकर समस्या की जानकारी कर उसका सही ढंग से निस्तारण किया जायें एक पक्ष को सुनकर शिकायत का निस्तारण न किया जायें ताकि किसी अन्य को शिकायत का मौका न मिले। उन्होंने यह भी कहा कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत कर्ता से मिलकर शिकायत की गम्भीरता को समझा जायें और उसके बाद ही उसका निस्तारण किया जायें कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिये। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से सम्बन्धित आवेदनों को तत्काल कार्यवाही करते हुए निस्तारण की कार्यवाही की जायें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महावन चन्द्र विजय सिंह, एस0पी0 आर0ए0 सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन की कृष्णा नगर कालौनी निवासी व्यक्ति से अज्ञातों द्वारों ने मोवाइल फोन पर पाॅच लाख रूपयें की चैथ माॅगनें नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र पुत्र ब्रजकिशोर शर्मा निवासी कृष्णा नगर थाना गोवर्धन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोवाइल नम्बर 9728165665 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोवाइल फोन पर उससे पाॅच लाख रूपयें की चैथ माॅगी तथा गन्दी गन्दी गाली दी तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी हैं। पीडि़त व्यक्ति ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दी हैं।

Read More

मथुरा। थाना बलदेव के कस्वा में नामजदों ने युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की तथा शादी के लिए जबरदस्ती करने का दवाव बनाया मना करने में जान से मारने की धमकी दी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार चुन्नी लाल पुत्र अब्दुल रहमान निवासी रीडा कस्वा बल्देव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पडौसी नीतू पुत्र गंगाशरण उर्फ मुख्त्यिार पहलवान ने उसकी पुत्री को रास्ते में रोक कर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की तथा उसये शादी करने के लिए जवरन दवाव बनाया। उसके द्वारा मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा। कानून के रक्षक सिपाही ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में कर पंचनामें की कार्यवाही के वाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं वहीं आरोपी सिपाही की तलाश में जुटी हुई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार एटा जेल में तैनात प्रमोद कुमार मूल रूप से थाना राया के ग्राम सोनई का रहनें वाला है लेकिन उसनें अपना मकान मोतीकुन्ज एक्सटेन्स में बना रखा है उक्त मकान में उसकी पत्नी व बच्चें रहते थे। वह छुटटी पर आता जाता रहता था। विगत दिवस सिपाही प्रमोद छुटटी पर आया हुआ था कि रात्रि में उसका अपनी पत्नी मधू 35 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी विवाद के चलते प्रमोद ने अपनी पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी और रात्रि में चुपचाप ही फरार हो गये। प्रातः काल बच्चों ने माॅ को मृत अवस्था में पडा देखा तो बच्चों की चीख निकल गई। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर आ गये और उन्होंने घर में मधु का शव पड़ा देख दंग रह गये। पडोसियों ने घटना की सूचना थाना हाईवें पुलिस को दी। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मय फोर्स के मौके पर आ गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के सन्दर्भ में बच्चों ने पुलिस को बताया कि रात्रि में पापा और मम्मी में की बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और सुवह वह घर से गायव है। पुलिस इसी से अनुमान लगा रही है कि प्रमोद ने ही अपनी पत्नी मधु की गला घोट कर हत्या की और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी सिपाही प्रमोद की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाए व्याप्त हैं।

Read More

मथुरा। मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के विद्यायक व काग्रेंस विधान मंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने विधान सभा में अध्यक्ष विधान सभा को नियम 301 के अन्तर्गत जनपद मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों, मन्दिरों में सुरक्षा व्यवस्था का मामला उठाया। विद्यायक प्रदीप माथुर ने कहा कि वृन्दावन के बांके बिहारी, राधा बल्लभ मन्दिर, राधारमन मन्दिर, कात्यानी मन्दिर, इस्कान मन्दिरा, मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि, द्वारिकाधीश, बरसाना में राधारानी मन्दिर, बलदेव में दाऊजी मन्दिर, महावन में चिन्ताहरण महादेव, गोवर्धन में दानघाटी मन्दिर, व मानसकी गंगा ऐसे स्थल है जहाॅ देश विदेश के लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष आस्था के साथ आते हैं। ऐसे में उक्त मन्दिरों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया जाना आवश्यक हैं। मथुरा में आतंेकवादी धमकियो, सुरक्षा एजेन्सियों द्वारा वार वार शासन को सर्तक रहनें की सूचना दी जाती रही हैं। श्री माथुर ने कहा कि उन्होंने पूर्व में सदन में उक्त मामला उठाया था जिसमें संसदीय कार्यमंत्री द्वारा सुरक्षा व्यवस्था प्रदान किये जाने का आश्वसन दिया गया था लेकिन इसके वावजूद भी शासन द्वारा स्थाई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई हैं।

Read More



Mediabharti