मथुरा

अब की बार स्वच्छ यमुना धार का नारा लगाते हुये यमुना भक्त दो दिन पूर्व ही दिल्ली में प्रवेश कर गये। लाखों यमुना भक्तों की सुनामी को दिल्ली पुलिस भी नहीं रोक पायी। 20 मार्च को यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा अपने पड़ाव स्थल बदरपुर बार्डर से सुबह 11 बजे प्रारम्भ हुयी जो दिल्ली में लाखों यमुना भक्तों के साथ प्रवेश कर गये। यात्रा के प्रारम्भ में चल रही गौ माता उसके बाद बैल गाड़ी और फिर गुरूकुल के पीत वस्त्रधारी बालका-बालिकाओं की टोली उसके बाद यात्रा का मुख्य मंच के बाद चलता लाखों यमुना भक्तों की सुनामी कुछ अलौकिक दृश्य को प्रस्तुत करती है। लाखों की संख्या में ब्रज से दिल्ली तक पहुॅचे यमुना भक्त उसी उत्साह और उमंग से परिपूर्ण नजर आये जैसा कि वह यात्रा के प्रथम दिवस पर थे। यमुना भक्तों को रोकने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा नीतियाँ तो तैयार की गई थी परन्तु वह सारी फ्लाप साबित हुयी जिसका कारण अत्याशित संख्या में यमुना भक्तों का होना था। ब्रजवासियों की इस संख्या को देख प्रशासन माथे से पसीना पोंछता नजर आया और दिल्ली के अब तक दिल्ली के यातायात नियमों का हवाला दे टैक्टरों पर रोक लगाने वाले पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा में सम्मिलित लाखों पदयात्रियों और हजारों की संख्या में सम्मिलित चार पहिया वाहन, टेक्टरो और ट्रकों के लिये रास्ता खाली करवाया गया।  यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री एवं राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि ब्रज से लाखों साधु-सन्त, भागवताचार्य, ब्रजवासी और किसान यहाँ जीवन की मूल भूत आश्वकताओं में सबसे प्रमुख स्वच्छ पानी मांगने आये है कोई आरक्षण या नौकरी मांगने नहीं आये। आज ब्रजवासी और प्रत्येक सनातन धर्म में आस्था रखने वाले व्यक्ति की आराध्या यमुना जो उसके किनारे बसने वालों के पेय और सिंचाई जल की आवश्यकता पूर्ति का भी साधन है और उसके पूज्यनिया भी हैं। पवित्र धार्मिक नदी में यदि जहरीला जल दिया जाय और उस जहरीले जल की बजह से किसी के घर में गन्दा पानी पीके युवा पीढी कैंसर आदि रोगो से मर रही हो तो क्या वह स्वच्छ अविरल और निर्मल जल की भी मांग भी नहीं कर सकता । अगर कर सकता है तो आज लाखो यमुना भक्त और ब्रजवासी केन्द्र सरकार से आस्था, धर्म और जीवन की रक्षा के लिये उसी अविरल और यमुना की मांग कर रहे है।  पूर्व कृषि मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि यदि सरकार यमुना भक्त ब्रजवासियों की मांग नहीं मानती है तो 21 मार्च से वह अपने समर्थकों के साथ अनशन प्रारम्भ कर देगे। एम एल सी लेखराज सिंह ने कहा कि सरकार को यमुना समस्या को हल करने के लिये यमुना भक्तों की मांग मान लेनी चाहियें।  आचार्य बद्रीश जी, मृदुलकान्त शास्त्री एवं पंकज शास्त्री ने कहा कि जिस सरकार से सभी को इतनी आशा थी कि वह पहले दिन ही यमुना भक्तों की मांग मान लेगी उस सरकार का ऐसा व्यवहार अकल्पनिय था। जो साधु सन्तों की सरकार है जिसकी जल संसाधन मंत्री स्वयं साध्वी है वह सन्तों की मांग न माने यह विश्वसनिय नहीं है। फिर भी यमुना भक्त अपनी संकल्प पर अडिग है और अडिग रहेगेे। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री ने कहा कि किसान बिना यमुना लिये पीछे नहीं हटने वाले है। अगर सरकार मांग नहीं मानती है तो हजारों हजार किसान दिल्ली पहुॅचायेगा और यही डेरा डालकर रहेगा हमारी मांगे नहीं मान ली जाती है। यमुना मुक्तिकरण अंिभयान के प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, भाकियू भानू के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष केशव देव सिंह एवं भाकियू भानू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ये न समझे कि यमुना भक्त थक गये है। यमुना भक्तों की संख्या कम नहीं होगी बल्कि दिनों दिन वह बढती ही जायेगी। लाखों ब्रजवासी अभी ब्रज में दिल्ली आने के लिये आतुर बैठा हुआ है। इसलिये सरकार जल्द भक्तों की बात मान लें। इस अवसर पर पूज्य देवकी नन्दन जी महाराज, पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री शरद बाबा माण्डवी वाले, श्री भूषण बाबा, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।      सरकार से यमुना भक्तों की हुयी अनौपचारिक वार्ता  लगातार अपने ध्येय की ओर अनवरत बढ रहे यमुना भक्तों को लेकर केन्द्र सरकार में चिन्ता की लकीरे और अधिक स्पष्ट दिखाई देने लग गया है। यमुना भक्तों को मनाने में जुटी सरकार द्वारा यमुना भक्तों वार्ता के बुलाया गया। अभियान के संरक्षक पंकज गोस्वामी जी महाराज ने बताया कि सरकार से वार्ता हो रही है पर सरकार अपनी परिस्थतियों का हवाला देकर यमुना भक्तों की मांग को पूरा करने में कुछ महीनों का समय मांग रही है। उन्होने बताया कि सरकार द्वारा यमुना समस्या को हल करने के लिये सरकार द्वारा कोई प्रगति नहीं की गयी है। सरकार के इस रवैये पर यमुना भक्तों ने अपना रूख साफ दो टूक कह दिया कि जब तक यमुना भक्तों की मांग नहीं मानी जाती यमुना भक्त मानने वाले नहीं है। बिना यमुना के लिये यमुना भक्त लौटेगे नहीं।    हजारों की संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद  यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चल रहे लाखों साधु-सन्तों, किसानो और ब्रजवासियों को देख पुलिस प्रशासन द्वारा हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया जो संभव परिस्थिती के लिये पूर्ण रूप से तैयार थे। तैनात किये पुलिस बल में अर्ध सैनिक बल ( आर.ए.एफ ) की भी कई टुकडि़या मौजूद थी जिनमें हजारों की संख्या में पुलिस बल पदयात्रा के चारों ओर उपस्थित रहा।  दिल्ली का यातायत रहा हाँफता रहा यमुना मुक्तिकरण अभियान के लाखों यमुना भक्तों के दिल्ली में घूसते ही दिल्ली की यातायात व्यवस्था चर मरा गयी। लाखों यमुना भक्तों पदयात्रा के चलते दिल्ली ट्रेफिक पुलिस को कई जगह का रूट डायवर्ट करना पड़ा। इसके बावजूद भी दिल्ली का ट्रेफिक 20 मार्च को हाँफता रहा।  आश्रमचैक पर की सभा और हजरत निमाजु़दीन पुलिस स्टेशन के सामने चैराहे को किया जाम बदरपुर बार्डर से जंतर-मंतर के लिये चले यमुना भक्तों के लाखों के काफिले ने दिल्ली के मुख्य आश्रम चैक पर बैठ तकरीबन 45 मिनट तक विश्रााम कर सभा की जहाँ सन्तों और अभियान के पदाधिकारियों द्वारा यमुना भक्तों सम्बोधित कर निर्देश भी दिये गये। इसके बाद यमुना भक्त जब जंतर मंतर के लिये बडे तो पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन के सामने चैराहे पर पुलिस ने बैरिगेटिंग लगा यमुना भक्तों का रास्ता मोड़ने की कोशिश की गई जिस पर भाकियू के आक्रोशित किसानों ने दोनो रोडो को रोक जाम लगा दिया। और तकरीबन 1 घंटे तक जाम लगाये रखा उसके बाद अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा आगे जाने का रास्ता देखा गया और यमुना भक्तों द्वारा चयनित रास्ते पर यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा आगे बढी।   

Read More

दो ट्रक काला तेल व स्कार्पियों बरामद, नौ गिरफ्तार मथुरा। जनपद में काले तेल का कारोवार बड़ें पैमाने पर अपने पैर पसारता जा रहा है जहाॅ जनपद पुलिस इसके ठिकानों को पर आये दिन छापेमार कार्यवाही को काला तेल का कारोवार करने वालों के विरूद्व कार्यवाही कर अपनी इतिश्री कर लेती हैं। वहीं काले तेल के कारोवार करने वाले लोग ठिकाने बदल बदल कर अपने व्यापार को दिन दूना और रात चैगुना करने में जुटें हुए हैं। इसी श्रंखला में जनपद की क्राइम ब्रांच व थाना शेरगढ पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गाॅव खुरशी में चल रहें अवैध काले तेल के गोदाम पर छापे मार कार्यवाही की। पुलिस की छापेमार कार्यवाही से जहाॅ तेल कारोवारियों में हड़कम्प मच गया। वहीं पुलिस ने मौके से लाखों रूपयें कीमत का दो ट्रक काला तेल व उक्त तेल को बनाने के उपकरण व एक स्कार्पियों गाड़ी को मौक से कब्जें में लेते हुए नौ काला तेल कारोवारियों को हिरासत में लिया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार जनपद पुलिस के आला अधिकारियों को कई दिन से थाना शेरगढ़ क्षेत्र में काले तेल का कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। इन्हीं सूचनाओं पर पुलिस ने क्षेत्र में मुखविरों का जाल बिछा दिया। इसी के चलते जनपद की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की थाना शेरगढ़ के गाॅव खुरशी के पास जंगल में एक टीन शैड में काले तेल का कारोवार बड़ें पैमाने पर चल रहा हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने थाना शेरगढ़ पुलिस कें सहयोग से गाॅव में मुखविर द्वारा बताये स्थान पर छापामार कार्यवाही की तो पुलिस को देख गौदाम में कार्य कर रहें लोग भागने लगें। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर गौदाम में कार्य कर रहें नौ लोगों को हिरासत में लेते हुए मौके से दो ट्रकों में भरा काला तेल व गौदाम में रखें कच्चा काला तेल जिसकी कीमत लाखों में बताई जाती हैं। इनके के अलावा पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियों गाड़ी के अलावा काला तेल तैयार करने में उपयोग होने वाले उपकरण भी बरामद किये हैं। पुलिस पकड़ें गये लोगों से गोदाम मालिक के बारे में विस्तुत जानकारी करने में जुटी हैं।

Read More

मथुरा। शहर की एक युवती को एक टीवी सीरियल में काम दिलाये जाने के नाम पर उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार शहर के एक प्राचीन होटल के डायरेक्टर महेन्द्र देव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शहर के चन्दनवन कालौनी में एक युवती को टीवी सीरियल सावधान इडिया में काम दिलाये जाने के नाम पर उसें झासें में लेकर उसके साथ होटल के कमरे में दुराचार करने का प्रयास किया युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी युवती ने जैसे तैसे होटल के कमरे से बाहर निकल कर अपने को बचाया और घर लोट कर घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने घटना की विस्तुत जानकारी प्राप्त कर पूरे घटना क्रम को पुलिस के संज्ञान में लाया तो पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। जिस पर पीडि़त अपने परिजनों के साथ पुलिस के आला अधिकारियों से मिली। जिस पर अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश थाना हाईवें पुलिस को दिये हैं। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Read More

15 तोला सोना 1 किलो चाॅदी व लाईसेंसी रायफल चोरी गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गाॅव जतीपुरा में बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने बन्द मकान में जमकर उत्पात मचाकर मकान में रखे सोने के आभूषण नगदी व लाईसेंसी रायफल पर हाथ साफ कर आसानी से फरार हो गये। वही सुवह जानकारी होने पर घटना की सूचना मकान स्वामी द्वारा थाना पुलिस को दी गई। बीती रात्रि थाने के तीन किलो मीटर की दूरी पर गिर्राज परिक्रमा मार्ग स्थित गाॅव जतीपुरा में प्रमोद पुत्र श्याम सुन्दर के मकान पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। जहाॅ बदमाशों ने मकान में रखे करीव 15 तोला सोने के आभूषण चूडी पैंडल झुमकी अंगूठी हार झाले 65 हजार रूपये केस एक लाईसेंसी रायफल व कुछ चाॅदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर गये।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान स्वामी प्रमोद कुमार मय परिवार के अपने बडे भाई अशोक कौशिक के घर हो रहे जागरण में गया हुआ था जिसका फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश रात्रि को दूसरी मंजिल के मेन गेट तोडकर मकान में प्रवेश कर गये और जमकर घर में रखे लाखों रूपये के आभूषण एवं लाईसंेसी रायफल 65हजार रूपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुवह होने पर जव मकान स्वामी प्रमोद अपने घर पहुॅचा तो घर में बिखरे पडे सामान को देख सकते में रह गया जिस घटना की सूचना मकान स्वामी द्वारा थाना पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुॅच गये और घटना की वारीकी से जानकारी कर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गये।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें में न्यायालय के आदेश से एक महिला के विरूद्व धोखाधडी कर जमीन का बैनामा करा लेने की रिपोर्ट पीडि़त ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार विद्याराम पुत्र हरीसिंह निवासी आर्मी गार्डन कृष्णा नगर मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्रीमती निहाल देवी पत्नी ग्यासीराम निवासी मेघपुर थाना फरह ने अपने पाॅच अन्य साथियों के सहयोग से उसकी जमीन का षड़यंत्र कर फर्जी कागजात तैयार करा लिये और बैनामा करा लिया। जिस पर पीडि़त ने न्यायालय के आदेश प्राप्त कर आरोपी महिला सहित पाॅच लोगों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

ऐसे जनहितकारी कार्यों की मथुरा को ही नहीं पूरे देश को जरूरत- हेमा मालिनी मथुरा। लाभ अर्जित न कर विशुद्व सेवा भाव से लागत मूल्य पर विश्वसनीय औषधि उपलब्ध कराने के लिए एसवीसी फाउन्डेशन द्वारा मथुरा के मध्य केन्द्र स्थल तिलक द्वार में अत्याधुनिक मैडीकल शाॅप का उद्घाटन सांसद श्रीमती हेमा मालिनी द्वारा किया गया। फाउन्डेशन द्वारा यहाँ सभी रोगों की चार हजार से अधिक प्रकार औषधियाँ स्टाॅक में रखी गई थीं। औपचारिक उद्घाटन के पश्चात् अप्सरा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमा मालिनी, मथुरा के विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री तथा माँट क्षेत्र के विधायक श्याम सुन्दर शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता और ईश्वर के रूप में रोगियों की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित वीके सुरेका ने आचार्य देवो पंडित द्वारा मंगलाचरण के मध्य दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में विश्वनाथ पाठक ने सांसद हेमा मालिनी, अम्बुज चतुर्वेदी ने विधायक प्रदीप माथुर, रमेश गर्ग ने श्याम सुन्दर शर्मा, श्रीमती देविका चतुर्वेदी ने मनीषा गुप्ता, डा0 रमा चतुर्वेदी ने श्रीमती अलका चतुर्वेदी तथा अम्बुज चतुर्वेदी ने वी0के0 सुरेका का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ममता चतुर्वेदी एवं प्रभा चतुर्वेदी ने भी सासंद हेमा मालिनी का अभिनन्दन किया। इसी क्रम में सेवा प्रकल्प में महत्वपूर्ण योगदान करने हेतु सांसद हेमा मालिनी ने वी0 के0 सुरेका, विधायक प्रदीप माथुर ने अरविन्दम चतुर्वेदी, श्याम सुन्दर शर्मा ने सुखदेव चतुर्वेदी तथा श्रीमती मनीषा गुप्ता ने समर्थ चतुर्वेदी का शाॅल उढ़ाकर और अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया। रमेश गर्ग ने सेवा प्रकल्प की सराहना में काव-पाठ कर तालियाँ बटोरीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने रावल गाँव को गोद लिया है और गाँव में शिक्षा, चिकित्सा और सफाई की दयनीय स्थिति को देखा है। सुरेश चतुर्वेदी ने जिस सेवा कार्य का संकल्प लिया है वह रावल गाँव या मथुरा ही नहीं पूरे देश की आज महती आवश्यकता है। आज मथुरा में जो कार्य प्रारंभ हुआ है वह पूरे देश को प्रेरणा प्रदान करेगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मोहन स्वरूप भाटिया ने प्रारंभिक उद्बोधन में कहा कि आज अधिकाश व्यक्ति प्रदूषित वातावरण, प्रदूषित जल, सिन्थेटिक दूध, मिलावटी खाद्य पदार्थ आदि के कारण अस्वस्थ हैं। डाॅक्टर्स का अभाव है, औषधियाँ बहुत महँगी हैं। इन समस्याओं ने सुरेश चतुर्वेदी को विचलित किया और उन्होंने पीडि़त मानवता की सेवा का ऐतिहासिक कार्य किया है। औषधि सेवा के साथ उन्होंने 500 चतुर्वेदी परिवारों के निःशुल्क बीमा करने का अभूतपूर्व कार्य किया है। अफ्रीकी देश इशोपिया में इन्डिया आई केयर की स्थापना की जहाँ हजारों नेत्र रोगियों को लाभ मिला है। यहाँ इस देश के राष्ट्रपति ने भी अपना आपरेशन कराया था। इससे इस संस्थान की महत्वा समझी जा सकती है। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती अलका चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Read More



Mediabharti