मथुरा

पुलिस जुटी रही मुख्यमंत्री की अगुवानी में, दौसेरस में बेखौफ बदमाशों करते ही रहे गैंगवार पूरा गांव छावनी मंे तब्दील  दोनांे पक्षों की रिपोर्ट दर्ज  5-6 लोग हिरासत में  दौसेरस गांव में व पुलिस व पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च करती एसएसपी मंजिल सैनी दहल  एक गैंग के परिवार की महिला से जानकारी लेती एसएसपी मंजिल सैनी मीडिया को घटना की जानकारी देती एसएसपी मंजिल सैनी मथुरा। लगातार गैंगवारों की घटनाओं से थर्राये जनपद के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव दौसेरस में आज दो पक्षों के बीच उस समय गैंगवार छिड़ गयी जब सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गांव से मात्र 7 किमी दूर ही एक कुण्ड का लोकार्पण कर लौटने की तैयारियों में जुटे थे। हालांकि इस गैंगवार से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तो कतई प्रभावित नहीं हुआ लेकिन पुलिस महकमे में जरूर खलबली मच गयी। गैंगवार की इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने पहले तो मुख्यमंत्री को भलि भांति विदा किया और इसके बाद एसएसपी मंजिल सैनी दहल भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंच गयी। गैंगवार की इस घटना को टटलु गैंग के दो गैंगों की वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ आरम्भ कर दी है और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। विदित हो कि जनपद में राजेश टौंटा और ब्रजेश मावी के गैंग में पहले जेल गैंगवार हुई और फिर हाईवे पर कमजोर छोड़ी गयी पुलिस सुरक्षा के बीच गैंगवार में टौंटा की हत्या कर दी गयी। इसी बीच एक नयी गैंगवार में शहर की सघन बस्ती क्षेत्र में कचहरी जाते वर्चस्वशाली तोले बाबा की हत्या जैसी बड़ी घटनाओं का पुलिस अभी तक पूरी तरह पर्दाफाश नहीं कर पायी इसी बीच गैंगवार की चैथी घटना जनपद के थाना गोवर्धन के गांव दौसेरस में उस समय घटित हुई जब सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस गांव से मात्र 6-7 किमी दूर जतीपुरा में एक कुण्ड के लोकार्पण समारोंह में भाग ले रहे थे। इस बारे में विस्तृत प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना के गांव दौसेरस में शमीम मेव व मिश्रा मेव के दो बड़े गैंग इस मेवात क्षेत्र में लम्बे समय से संचालित हैं। ये दोनो ही गैंग अवैध हथियारों की तस्करी, चैथ वसूली, वाहन चोरी, नकली सोने की ईंट बनाकर लोगों को ठगने आदि के गैर कानूनी काम करते हैं। ये दोनों ही गैंग अपने वर्चस्व की लड़ाई को लेकर लम्बे समय से लड़ते चले आ रहे है। सन 2004 में इन दोनों ही गैंग के लोगों ने गांव में पंचायत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया था लेकिन मामला सुलझने की बजाय और भी उलझ गया। पंचायत में मिश्रा गैंग के लोगों ने शमीम मेव के पिता भागमल की जमकर बेइज्जती कर दी थी और बाद में जिस पर शमीम के पिता भागमल की हत्या कर दी थी। जिस पर शमीम ने मिश्रा गैंग के दो लोगों की हत्या कर दी। इसी तरह से कई बार दोनों गैंगों में कई बार भिड़ंत हो चुकी है और आधा दर्जन से अधिक सदस्य दोनों ओर से मौत के मुंह में समां चुके हैं। विगत जनवरी 2014 में भी हिस्ट्रीशीटर शमीम मेव के भाई तैयब पुत्र भागमल की हत्या कर दी गई थी। जिसमें मिश्रा गैंग पर आरोप लगा था। तभी से मिश्रा गैंग के लोग गांव छोड़ कर भाग गये और हरियाणा के गांव पुन्हाना में रहने लगे वहां भी शमीम गैंग के लोगों ने मिश्रा गैंग के लोगों पर दो तीन बार जानलेवा हमला किया था। इसी का बदला लेने के लिये मिश्रा गैंग के लोग विगत दो दिन पूर्व वापिस गांव लौटे थे। आज अपरान्ह करीब 12 बजे बुधवार को एक बार फिर दोनों गैंग आमने सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर अवैध हथियारों से करीब 100 भी अधिक राउण्ड फायरिंग की गई। जिसमें शमीम गैंग के जैकब पुत्र पहलवान तथा मिश्रा गैंग के जफर पुत्र कलुआ एवं मोटा पुत्र हसन निवासी दौसेरस को गोली लगने से मौत हो गयी। दोनों गैंग के कई अन्य लोग भी इस फायरिंग में घायल हुए हैं। जो निकट ही स्थित राजस्थान सीमा में प्रवेश कर यहां से फरार हो गए। ठीक इस घटना के समय सूबे के मुख्यमंत्री यहां से करीब 6-7 किमी दूर जतीपुरा में एक कुण्ड का लोकार्पण कार्य कर रहे थे। मुख्यमंत्री की आगुवानी में लगा पुलिस महकमा घटना की सूचना पर भी पहले मुख्यमंत्री की विदाई का ही इन्तजार करता रहा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद पुलिस दौसेरस पहुंच गयी। इन दोनों ही गैगों के मुखबिर इतने तेज है कि यदि कभी भी पुलिस कभी भी गांव की ओर देखना भी शुरू कर दे तो तुरन्त सूचना पहुंच जाती है। इसलिये दोनों ही गैंग के बदमाश तब तक आपस में फायरिंग करते रहे जब तक कि उन्हें पुलिस के आने की सूचना नहीं मिल गयी। पुलिस आने की सूचना मिलते ही दोनों ही गैंग के बदामाश पास ही लगी राजस्थान सीमा का फायदा उठा कर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी दहल, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय, एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सदर तथा सीओ छाता, आठ थानों का पुलिस फोर्स एवं पीएसी की दो गाडि़यां पहुंच गयी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शमीम गोवर्धन थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। पुलिस से भी इसकी कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। राजस्थान पुलिस ने शमीम को एक अपराध के मामले में गिरफ्तार किया था जहां उसे जेल की सजा हुई थी। पूर्व मंे शमीम पैरोल पर जेल से रिहा हो गांव आया था और फिर वापिस नहीं लौटा। तभी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था।

Read More

पालिकाध्यक्षा ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन मथुरा। यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 को सपफल बनाने के लिए कृष्ण गंगा घाट पर आयोजित बैठक में घाटों के रखरखाव के लिए नगर पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता के नेतृत्व में कमेटियों का गठन किया गया। चक्रतीर्थ घाट, असकुंडा घाट, स्वामी घाट, बंगाली घाट, चिंताहरण घाट, कृष्णगंगा घाट आदि घाटों के लोगों को 11 सदस्यीय टीम बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता का स्थानीय निवासियों ने पटुका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डेढ साल से यमुना भक्त इस मुहिम में लगे हुए हैं और उन्हें विश्वास है कि अगर यह मिशन इसी तरह चलता रहा तो यमुना पुनः ब्रज की धरती पर कल कल बहती दिखाई देगी। उनका यह प्रयास है कि शहरवासी किसी भी कीमत पर यमुना में अपनी नालियों को प्रवाहित न कर सकें। उन्होंने अपील की है कि समाजसेवी लोगों को दलगत राजनीति से हटकर इस कार्य में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे स्वंय पालिका के कर्मचारियों को आवश्यकता पडने पर इस कार्य में लगाएंगी। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने यमुना को शुद्व कराने के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने कहा कि पतित पावनी मां यमुना सभी की मां है, और सभी का यह दायित्व बनता है कि वे इस कार्य में आकर अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मथुरा के घाटों का, दूसरे चरण में गोकुल के तथा तीसरे चरण में वृंदावन के घाटों का जीर्णोद्वार कराकर उन्हें प्राचीन रूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिकाध्यक्षा से सफाई के लिए कर्मचारियों की मांग की जिस पर उन्होनें स्थानीय लोगों को पूर्ण आश्वासन देने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि अब इस मिशन में केवल 296 दिन शेष है और दिन प्रतिदिन यह मिशन और अधिक बडा रूप लेता जा रहा है। इसी मुहिम का असर है कि वर्तमान में गोकुल में एक भी नाला यमुना में नहीं गिरने दिया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वादे बातें सब बेकार, यमुना शुद्वि अबकी बार, यमुना के वास्ते, खाली कर दो रास्ते के जयघोषों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान मुकेश ठाकुर, गुडडू गौतम, पंकज पंडित, दीपक गौड, ऋचा शर्मा, राजेश शर्मा, ललित देशमां, ऋषि भारद्वाज, हरि सिंह, हरीश शर्मा, विष्णु छर्रा, बब्बू पंडित, भोला पंडित, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, हरिमोहन, केशव चतुर्वेदी, दीपक, गोविन्द शर्मा, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित, नीरज शर्मा, लोकेश शर्मा, अजय गौड, गज्जू गोस्वामी, नवीन सारस्वत आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। डा0 भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति मथुरा की एक बैठक डीग गेट स्थित अम्बेडकर भवन पर आहूत की गई। जिसमें 2015 के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह के अध्यक्ष व महामंत्री का चुनाव किया गया। समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बैचैन सिंह दिनकर को अध्यक्ष व ताराचन्द्र प्रधान को महामंत्री चुना गया। इस बैठक में डालचन्द्र निगम अघ्यक्ष, जिला जाटव महासभा मथुरा, बाबूलाल सागर, गोपाल प्रसाद निर्मल, श्याम सिंह बौद्व, एचएल वर्मा, मौहरपाल, अशोक केसोरिया, त्रिलोकी नाथ कर्दम, सन्तोष कुमार सिंह, अशोक प्रिया, एमपी सिंह, मोहन सिंह कर्दम, भानू प्रताप सिंह, अशोक कुमार बोद्ध, मोती सिंह निमेष, टीआर प्रभार, दुष्यन्त राहुल, धर्मसिंह, गणेशीलाल आजाद, केसी गौतम, केपी सिंह, डा0 बीडी सतसंगी, प्रवीन भास्कर, दीपक कुमार, हीरा चक्रवर्ती, महेश काजू, राजीव चैहान, डा0 बीएस आनन्द, राजीव आनन्द, विजय सिंह आजाद, अनिल कुमार दिनकर, देवेन्द्र कुमार, कमल सिंह, सतीश चन्द, ईश्वरी प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह सम्राट, संजय कुमार, डा. एसपी सिंह बाल्मीकि, नितिन कुमार, राजवीर सिंह, जगदीश सिंह मौर्य, नेंमसिंह, जगन प्रसाद, अमर सिंह कर्दम, पौहप सिंह, रामजीलाल, दारासिंह, दीपक कुमार, प्रमोद वाल्मीकि, प्रमोद विद्यार्थी, आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। दस से लेकर पचास लाख तक का पुरस्कार पाने के लिए जनपद के 22 वार्डो में साफ सफाई की जंग छिड़ जाएगी। पालिका प्रशासन इनमें न केवल अतिरिक्त कर्मचारी मुहैया कराएगा, बल्कि अन्य संसाधन भी देगा। तीन सबसे स्वच्छ वार्डो का चयन इन्हीं में से होना है। यह बात पालिका परिसर में हुई एक बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष द्वारा की गई। विदित हो कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार नगर के तीन वार्डो को सबसे स्वच्छ वार्ड के तौर पर पुरस्कार से नवाजा जाना है। इनमें तीसरा पुरस्कार दस लाख, दूसरा पच्चीस लाख और पहला पचास लाख का है। खास बात यह है कि यह धनराशि सफाई कर्मचारियों में ही वितरित होनी है। पालिका प्रशासन ने किन्हीं तीन वार्डो में एक साथ काम न शुरू कराकर थोड़ी होशियारी से काम लिया है और प्रतियोगी भावना पैदा करने के लिए नगर के 22 वार्डो का चयन किया है। इन सबमें एक साथ सफाई अभियान शुरू होगा और हर महीने सबसे स्वच्छ वार्ड छांटे जाएंगे। योजना में तीन वार्डो का चयन करके जुलाई बाद शासन को रिपोर्ट देनी है। पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने बताया है कि जो वार्ड सबसे स्वच्छता की श्रेणी में शुमार होंगे, उनमें सोडियम लाइट आदि भी पालिका लगवाएगी। इनमें सफाई का कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

Read More

मथुरा। नव सम्वत की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला 19 व 20 मार्च को डा0 हैडगेवार पार्क दीनदयाल नगर में परम्परागत रूप से नव आकर्षण, नवसज्जा तथा नव उत्साह के साथ आयोजित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर के सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक लालचन्द्र वासवानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में उन्होंने कहा कि सवंत 2072 की पूर्व संघ्या पर भारतीय संस्कृति के अनुरूप युवकों व युवतियों में संस्कृति के प्रति प्रेेंम को दर्शानें हेतु इस दो दिवसीय मेले में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर लालचन्द्र ने नववर्ष मेला समिति के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमे सरंक्षक हरिदास बजाज, सुरेश चन्द्र अग्रवाल करांची वाले, अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश अरोड़ा, घनश्याम लौधी, डा0 सीएल डुल्लू, महामंत्री राजीव कृष्ण अग्रवाल, मंत्री अजय शर्मा, योगेश उपाध्याय, यादवेन्द्र अग्रवाल, कोषाघ्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रचार प्रमुख आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, सहप्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी, यतेन्द्र सिसौदिया, मेले को भव्यता करने व सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन किया गया। जिसमें प्रशासनिक सम्पर्क, मंच एवं हवन, मेला सुरक्षा, अर्थ सग्रंह, आतिथ्य, मेला संयोजन, मंचीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अलावा मेले के उद्देश्यों को जनजन तक पहुंचाने की दृष्टि से विशेष प्रचार प्रसार समिति बनायी गयी। जिसमें अजय चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, योगेश पंकज, राजीव पाठक, अक्षय भारद्वाज, आदि को विशेष व्यवस्था दी गयी। बैठक में हरवीर सिंह, सिद्धार्थ लोधी, विकास वाष्र्णेय, अनुपम गौतम, हेमन्त अग्रवाल, विष्णुदास अग्रवाल, डा0 जमुना शर्मा, श्रीमती दीपा अ्रवाल, श्रीमती मेघ सिंह, विशाल बहादुर, कोमल सिंह ठेकेदार, आदि को मेले की प्रमुख व्यवस्थाओं में जोड़ा गया हैं।  

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गाॅव सकरवा से बहिन को परीक्षा दिलाने जा रहें भाई बहन की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससें भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बहिन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव सकरवा निवासी 35 वर्षीय बबलू अपनी बहिन वन्दना को परीक्षा दिलानें बरसाना के इन्टर कालेज में अपनी बहिन वन्दना को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जा रहा था कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससें बाइक सवार बबलू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं वन्दना गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वन्दना को ईलाज के लिए मंगला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक बबलू के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  

Read More



Mediabharti