मथुरा

ठा0 हरिदेव जी महाराज की डोला यात्रा का स्वागत सत्कार करते पवन शर्मा  गोवर्धन। श्री गोवर्धन पीठ प्रवर्तक ठाकुर हरिदेव जी महाराज का प्राकट्य एवं डोला महोत्सव आज सेवायत गोस्वामी समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। चैत्रवदी द्वितीया को गिरिराज तलहटी के बिछुआ कुण्ड से हुए ठाकुर हरिदेव जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर गोस्वामी समाज के सेवायत भक्त वृन्दों ने बड़े ही धूमधाम से हरिदेव जी का डोला निकाला गया। इस मौके पर ठाकुर हरिदेव जी महाराज का डोला उनके गोवर्धन स्थित मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ हुआ और घण्टा घडि़यालों की गूंज के बीच नगर भ्रमण करता हुआ जतीुपरा स्थित उनके प्राकटय स्थल बिछुआ कुण्ड पहुंचा। यहां बिछुआ कुण्ड के महन्त माधव दास जी के सम्मुख उनके वंशज दाऊ दयाल शर्मा ने ठाकुर जी के श्री विग्रह की भव्य दिव्य पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरित कर पुनः ठाकुर जी का डोला हरिदेव जी मन्दिर गोवर्धन पहुंच गया। ठाकुर जी का डोला इस मौके पर कस्बे के दसविसा, बड़ा बाजार, डीग अडडा जतीपुरा रोड होते हुए गुजरा। जहां रास्ते में भक्त वृन्दों ने डोला का जोरदार स्वागत सत्कार किया। परिक्रमा मार्ग स्थित ठाकुरान हवेली पर पवन शर्मा के निवास पर डोला में विराजे ठाकुर जी और गोस्वामी समाज का पुष्पवर्षा व पूजन अर्चन कर जोरदार स्वागत सत्कार किया एवं ठाकुर जी की आरती उतारी गयी। इस मौके पर विनोद गोस्वामी, पुरूषोत्तम गोस्वामी, केशवाचार्य गोस्वामी, महेश चन्द्र पंसारी, चन्द्रमोहन गोस्वामी, श्रीकान्त शर्मा, रामभरोसी भारद्वाज, सन्तोष अन्जाना, संजय गोस्वामी, जगदीश शास्त्री, आनन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। वृन्दावन में बाह्मण सेवा संघ द्वारा आयोजित होली मिलन महोत्सव में साधु सन्त, भागवताचार्य, एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। होली महोत्सव में बाह्मण सेवा संघ द्वारा यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन दिया गया। संघ के अध्यक्ष चन्दन लाल शर्मा ने कहा कि यमुना जी को ब्रज में वापस लाने के लिये चल रहे अभियान में हम सभी साथ है। इस अवसर पर अभियान से जुडे सत्यभान शर्मा ने महोत्सव में उपस्थित सभी से भारी संख्या में भाग लेने का आह्वन किया।

Read More

     सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी में लिया सैंकड़ों राहगीरों ने भाग शहर में महिला दिवस को लेकर पोस्टर बांटते छात्र नेता राहगीरों से सामान्य-ज्ञान प्रश्नोत्तरी हल कराते छात्र नेता मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आॅल इण्डिया स्टूडैण्ट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों ने शहर के मुख्य चैराहे होलीगेट पर एक जागरुकता अभियान चलाया। जिसके तहत राह चलते सैंकड़ों महिला पुरुषों के बीच पोस्टरों व पर्चों के माध्यम से महिलाओं के प्रति संगठन के विचारों का प्रसार किया गया तथा एक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से यह भी जानने की कोशिश की गई कि समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए जिन महिलाओं ने मिसालें कायम की हैं उनके बारे में लोगों को कितनी जानकारी है। आइसा के जिला संयोजक सौरभ चतुर्वेदी के अनुसार दो घण्टे तक चली इस मुहिम के दौरान सैंकड़ों महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने उक्त प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। मगर कोई उन 15 सवालों में से आधों का भी जवाब न दे सका। इसी से सिद्ध होता है कि प्रगतिशील महिला आन्दोलनों, महिलाओं के लिए पैतृक सम्पति में बराबर हिस्सेदारी, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, महिला कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी की मांग, काॅलेज कैम्पस व आॅफिसों में महिला सुरक्षा, साहित्य कला विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी जैसे सवालों पर मथुरा के आम नागरिक कितनी समझ रखते हैं और जाहिर है कि जब इन सवालों पर जिस समाज की निगाह ही न पड़ी हो तो ऐसे समाज में महिलाओं के आत्म सम्मान और सुरक्षा की बात करना भी बेमानी है। आइसा जैसे संगठन छात्रों नौजवानों के बीच इस तरह के सवालों को तब तक उठाते रहेंगे और उनकी चेतना को तब तक झकझोरते रहेंगे जब तक दुनिया भर की महिलाओं के लिए यह दुनिया सुरक्षित नहीं बन जाती। इस अवसर पर योगेश सिंह, अफसर खान, करन सारस्वत, सुल्तान खान, संजीव चैधरी, रवि शर्मा, मनोज शर्मा, सीतेन्द्र, विवेक, ध्रुव आदि मौजूद रहे।

Read More

आईजी व कमिश्नर ने किया निरीक्षण मथुरा गोवर्धन वृन्दावन लैण्ड करेगा मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर  11 मार्च को जतीपुरा रूद्रकुण्ड का लोकार्पण करेगें मुख्यमंत्री गोवर्धन में रूद्र कुण्ड का निरीक्षण करते कमिश्नर प्रदीप भटनागर आईजी दुर्गाचरण मिश्रा डीएम, एसएसपी आदि गोवर्धन। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 11 मार्च के आगमन को लेकर सोमवार को कमिश्नर आगरा प्रदीप भटनागर आईजी जोन दुर्गाचरण मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों के बडे काफिले के साथ जतीपुरा रूद्रकुण्ड पहुॅच कर लोकार्पण स्थल हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर आने जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया और द बृज फाउन्डेशन के सयोजक विनीत नारायण से कार्यक्रम में सामिल होने वाले नेता व व्यक्ति विशेष की जानकारी ली। 11 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोवर्धन गिरिराज तलहटी स्थित गाॅव जतीपुरा में रूद्र कुण्ड का लोकार्पण करने आ रहे है लेकिन अचानक जनपद के दो तीर्थ स्थल मथुरा म्यूजियम वृन्दावन इस्काॅन मंदिर के कार्यक्रमों की वृद्वि हो जाने से प्रशासन की मुश्किल बढ़ती दिखाई दे रही है।  गोवर्धन गिरिराज तलहटी स्थित जतीपुरा में 11 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किये जाने वाले रूद्र कुण्ड लोकार्पण को लेकर जहाॅ जनपद मथुरा सहित आगरा मण्डल का प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ था तो वही अव मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में वृद्वि हो जाने के कारण जिला प्रशासन चक्करघिन्नी की तरह घूमने लगा है। सोमवार को कमिश्नर आगरा मण्डल प्रदीप भटनागर आईजी जोन दुर्गाचरण मिश्रा जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार एसएसपी मंजिल सैनी अधीनस्थ अधिकारियों के बडे काफिले के साथ जतीपुरा पहुॅच कर रूद्र कुण्ड का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकाॅप्टर 11 मार्च सुवह दस वजे मथुरा पुलिस लाईन लैण्ड करेगा। जहाॅ से मुख्यमत्री म्यूजियम देखेगें। तत्पश्चात मुख्यमंत्री का हैलीकाॅप्टर गोवर्धन जतीपुरा लैण्ड करेगा जहाॅ मुख्यमंत्री रूद्रकुण्ड का लोकार्पण करेगें। तत्पश्चात वृन्दावन इस्काॅन मंदिर पहुचेंगें। वहीं मुख्यमंत्री को बिना गड्डों से गुजराने के लिए जिला प्रशासन ने कसरत करना शुरू कर दिया हैं। जिसके लिए नगर मजिस्टेंªट हेम सिंह, पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह व पीडब्लूडी के अधिकारियों से मुख्यमंत्री के गुजरने वाले मार्ग का निरीक्षण किया तथा जहा जहाॅ सडकों पर गड्डे पाये गये उन्हें ठीक कराया जाने के निर्देश दिये गये हैं। जो मुख्यमंत्री के 11 मार्च के आगमन से पहलें ही ठीक कर लिए जायेगे।  

Read More

मथुरा। जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंिजल सैनी ने जनपद के एक निरीक्षक व थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार निरीक्षक उदयराज सिंह को डीसीआरबी प्रभारी को प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार बनाया गया हैं। वहीं उप निरीक्षक अरविन्द कुमार पीआरओं को थाना प्रभारी हाईवें, की कमान सौंपी हैं। इसके अलावा अभी तक थानाध्यक्ष सदर बाजार की कमान संभाल रहें सतेन्द्र सिंह राघव व थानाध्यक्ष हाईवें सुरेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया हैं।

Read More

मथुरा। जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी दानवों ने दो विवाहितों को अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उनका शारीरिक व मानसिक प्रताडि़त करने के बाद उनकी हत्या कर दी। दोनो घटनाओं की रिपोर्ट मृतकाओं के परिजनों ने पति सहित अन्य परिजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना वृन्दावन क्षेत्र के कुन्ज नगर कालौनी निवासी दहेज लोभी दिनेश चन्द्र पुत्र शंकरलाल ने अपने परिजनो के साथ मिलकर दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर अपनी पत्नी श्रीमती राध के साथ गाली गलोज कर मानसिक व शारीरिक शोषण किया तथा इस पर भी माॅग पुरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर  देना तथा गर्भपात की धमकी दी। जानकारी होने पर राध के परिजनों ने आकर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की रिपोर्ट पूरन सिंह पुत्र स्व0 रंगसिंह निवासी कुतकपुर रोहई थाना समसाबाद आगरा ने दहेज लोभी पुत्री के ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं। दूसरी घटना थाना गोबिन्द नगर क्षेत्र की गली राधेश्याम कालौनी निवासीं दहेज लोभी गुड्डू खाॅ पुत्र बाबू खाॅ ने अपनी पत्नी नजमा से अतिरिक्त दहेज मायके से लाने के लिए दवाव बनाया जब नजमा द्वारा इसका विरोध किया तो गुड्डू ने नजमा का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया तथा इस पर मांग पुरी नहीं होने पर जान से मारने की नियत से उसके गलें में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर उसके शव को बिना परिजनों को बताये दफन कर दिया। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता करामत अली पुत्र शकुर निवासी राधेश्याम कालोनी गोबिन्द नगर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।  

Read More



Mediabharti