मथुरा

मथुरा। इस वर्ष सी0बी0एस0ई0 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षायें 02 मार्च से प्रारंभ होंगी। इसके लिये मथुरा जिले में कुल दस विद्यालयों अमरनाथ विद्या आश्रम, केन्द्रीय विद्यालय मथुरा कैन्ट, आर्मी स्कूल, सेंट डाॅमिनिक्स, सेंट पाॅल्स, श्रीजी बाबा स0वि0म0, देहली पब्लिक स्कूल, परमेश्वरी देवी धानुका वृन्दावन, स0वि0म0 कोसी एवं जिंदल पब्लिक स्कूल कोसी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्रों पर कक्षा 10 के 1985 एवं कक्षा 12 के 4945 सहित कुल 6930 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे। बोर्ड परीक्षायें पूर्व की भांति सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होंगी जिसमें 10 बजे उत्तर पुस्तिका वितरण, 10ः15 बजे प्रश्न पत्र वितरण एवं 10ः30 बजे लिखना प्रारम्भ करने का समय रहेगा। परीक्षा समाप्त होने का समय अपरान्ह 1ः30 बजे रहेगा। सभी केन्द्रों पर व्यवस्था सुदृढ़ कर ली गई है। यह जानकारी बोर्ड परीक्षाओं के जिला समन्वयक डा0 अजय शर्मा, प्रधानाचार्य श्रीजी बाबा स0वि0म0 ने दी।

Read More

    गिरिराज परिक्रमा के मुकुन्द गार्डन में आयोजित फागोत्सव में खाटू श्याम जी का सजाया फूल बंगला व छप्पन भोग दर्शन फागोत्सव में भजन संध्या कार्यक्रम में भाव विभोर श्रद्धालु गोवर्धन। फाल्गुन माह में उमंग, उल्लास और उत्साह में डूबे श्रद्धालुओं का सैलाब झूमता नजर आ रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भजन संध्या की प्रस्तुति में जहां श्रद्धालु थिरकन के बीच भाव विभोर नजर आये तो दूसरी ओर फूलों की खुशबू के बीच गुलाल जल व केसर की बूंदों ने कभी कम न होने वाली मस्ती घोल दी। उड़त गुलाल लाल भये बदरा की कहावत चरितार्थ नजर आयी। ऐसा उत्साह फागोत्सव में देखा गया जहां जयपुर से हजारों की संख्या में आये श्रद्धालुओं ने रंग, गुलाल व फूलों के बीच होली खेली। परिक्रमा मार्ग के विनोद मुकुन्द गार्डन में श्री गिर्राज मित्र मंडल जयपुर की ओर से आयोजित फागोत्सव में खाटू श्याम जी के सजे फूल बंगला व छप्पन भोग के अद्भुत दर्शन देख श्रद्धालु भावविभोर नजर आये। भजन संध्या में वृंदावन की साध्वी पूनम दीदी ने फाग खेलन बरसाने आये हैं नटवर नंद किशोर के स्वरों पर लोक गीत की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायकी में अमित नामा जयपुर, राजू ब्रजवासी मथुरा व गोविंद शर्मा जयपुर ने होली गीत के साथ खाटू श्याम जी को अपनी भावाजंलि दी। कार्यक्रम के संयोजक उदय सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर से आये भक्तों ने द्वादशम फागोत्सव में मनाया है। ब्रज की होली जैसा आनंद दुनिया में दूसरी जगह नहीं है। यही आनंद और उल्लास उन्हें इस ओर खींच लाता है। इस मौके पर कैलाश चंद शर्मा, विनोद गार्डन के प्रबंधक विनोद गुप्ता, रमाकांत शर्मा, कुसुम शर्मा, सुशील पारिक, गोपाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विपिन कुमावत, प्रकाश मिश्रा, राजकमल, मोहन लाल शर्मा, बाबूलाल अग्रवाल आदि थे।

Read More

यमुना अभियान का प्रचार रथ रवाना होते हुए मथुरा। आचार्य एएस विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में एवं यमुना रक्षक दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में यमुना भक्तों की दिल्ली संसद तक पदयात्रा के प्रचार प्रसार के लिये आज जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह की अध्यक्षता में एक प्रचार रथ प्रदेश के गाँव गाँव व शहरों हेतु रवाना हुआ। रथ के साथ कई यमुना भक्त कीर्तन करते हुये निकले। शहरों में घूम घूम कर 11 को वाहन एवं 12 मार्च को पदयात्रा में भाग लेने के लिये सभी से अपील की गई। इस मौके पर हरदयाल कुशवाह, अजवीर सिंह, राजपाल सिंह, निहाल सिंह, बच्चू सिंह, वीरेन्द्र प्रधान आदि उपस्थित थे।  

Read More

अवैध कालोनियों को ढ़हाने गयी टीम में विप्रा के सचिव एसबी सिंह एवं जेई एसपी सिंह एक कालोनी को लेकर चर्चा करते हुए  गोवर्धन। मथुरा के बाद अव विकास प्राधिकरण के आला अधिकारियों ने गोवर्धन क्षेत्र में बनी अवैध काॅलोनियों की तरफ कडा रूख किया है। जहाॅ छोटी गिर्राज परिक्रमा मार्ग की सात अवैध काॅलोनियों पर महाबलि का चाबुक चलाकर ध्वस्तिकरण अभियान चलाया वहीं गतमहा विकास प्राधिकरण द्वारा मथुरा शहर की कई रसूखदारों की बडी बडी बिल्डंग इमारतों पर महाबलि चलाकर ध्वस्तिकरण अभियान चलाया गया था। वही अभियान विकास प्राधिकरण के अधिकारियो द्वारा शुक्रवार को गोवर्धन गिरिराज महाराज की छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित बनी अवैध काॅलोनियों में देखने को मिला जहां महाबलि ने काॅलोनियों की बाउन्ड्रीवाल, बिजली के खम्बे, सड़क, मकानों को बेरहमी से तोड दिया गया। लेकिन तोड फोड का असर काॅलोनाईजरों पर नही बल्कि ग्रह स्वामियों पर ही पडा। जब कि मथुरा बृन्दावन के साथ साथ गोवर्धन धाम प्रमुख तीर्थ होने की बजह से यहां देश विदेश के लोग अपना घर बनाकर रहने लगे है। वही कस्वा की बढती आवादी का भरपूर लाभ उठाते काॅलोनाईजरों द्वारा लोगों को गुमराह कर बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के प्लाट उपल्बध करा दिये गये। जिन्हे शुक्रवार को बिकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण कार्य मानते हुए तुडवा दिया है। बही विकास प्राधिकरण सचिव एस0बी0 सिंह से बात हुई तो बताया कि गोवर्धन गिरिराज धाम की छोटी परिक्रमा मार्ग में स्थित सात काॅलोनी श्रीधाम, राधिका बिहार कुसुमसरोवर आदि कालोनाइजर शेखर जैन, राजू अग्रवाल, बन्धु अग्रवाल, परशुराम शर्मा गाॅठोली, बच्चू सिंह साॅखी नगला आदि ने प्लाट स्वामियों को 143 जेड ए आर के नाम पर फर्जी प्लाट बेचकर लोगों को ठग लिया है। बही विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने अखवार चेनलों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 143 कराने से काॅलोनी एप्रूब्ड नही होती उसमें प्राधिकरण का नक्सा के साथ स्वीकृती अहम होती है।  

Read More

मथुरा। महावन में स्थित गुरु शरणानंद जी महाराज के रमणरेती आश्रम में आज हर साल होने वाली पारंपरिक होली का आयोजन किया गया। जिसमें फूलों की होली के साथ साथ टेसू के फूलों के रंग से भी होली खेली गई। गुरु शरणानंद जी महाराज का मथुरा में गोकुल के नजदीक श्री उदासीन काष््िणर््ा आश्रम स्थित है। जिसे रमणरेती आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। इस आश्रम में हर साल वार्षिकोत्सव के मौके पर होली का आयोजन किया जाता है और इस दौरान यहाँ खेली जाने वाली होली इस आयोजन की विशेषता होती है। इस बार की होली में सूखे फूलों के अलावा गुलाल और टेसू के फूलों से बने रंग का इस्तेमाल किय गया। टेसू से बने इन प्राक्रतिक रंगों की खासियत यह है कि इनसे शरीर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। वार्षिकोत्सव में राधा कृष्ण की रासलीला के समय हुये होली के रसिया गायन से यहाँ मौजूद भक्त पूरी तरह होली के रंग में रंगे नजर आये और पंडाल में बैठे बैठे ही दोनों हाथों से ताली बजा कर होली के रसिया गाने लगे। पूरे पंडाल का माहौल ये था कि हर कोई राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ होली खेलना चाहता था और सभी ये मौका पाकर खुद को बेहद आनंदित महसूस कर रहे थे। फूल होली से पहले यहाँ राधा कृष्ण और सखियों की रास लीलाओं का मंचन किया गया। इशी लिए दूर दूर से आये हजारो लोग इस होली में होली खेलते है कि उनके ऊपर डाले जाने वाले रंग से कोई नुकसान नहीं होना है और लोग खूब एक दुसरे पर रंगों को डालते हुए होली में मस्त हो जाते है। यहाँ पर होने वाली रास लीला में गाये जाने वाले होली के रसियाओं से भी लोग झूमते हुए नजर आते है और यहाँ पर आये लोग ही नहीं इन रंगों की मस्ती में डूबते नजर आते है बल्कि जाने माने साधू संत भी इस होली का जमकर आनंद उठाते है और बे पिचकारियों से एक दुसरे पर खूब रंग डालते हुए रंगों की होली में रंग जाते है।

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली में न्यायालय के आदेश से व्यापारी ने पाॅच नामजदों के विरूद्व चैथ देने की मना करने पर मारपीट कर सोने की चैन व नगदी को लूट करना तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने की रिपोर्ट व्यापारी ने दर्ज कराई हैं।  मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी मनीष पुत्र नवल किशोर निवासी गोबिन्द नगर मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आलोक पुत्र धर्मेन्द्र निवासी बाजार अच्छनेरा आगरा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चैथ में 20 लाख रूपयें की माॅगने तथा मना करने पर उसके साथ मारपीट करने हुए उससे सोने की चैन तथा सात हजार रूपयें की नगदी को छीनकर कर गाली गलोज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीडि़त ने घटना की रिपोर्ट पुलिस द्वारा दर्ज नहीं करने पर न्यायालय शरण लेकर मामलें की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More



Mediabharti