आश्रम के समर्थन में ग्रामीण ने की बदमाशों से जबाबी फायरिंग, पुलिस रवाना मथुरा। बरसाना में निवास कर रहें ब्रज के प्रमुख सन्त रमेश बाबा के आश्रम मान मन्दिर पर आज दिन दहाड़ें बदमाशों ने असलाहों से लैंस हो हमला वोल दिया। मन्दिर में रह रहें श्रद्धालुओं ने बदमाशों की कार्यवाही का विरोध किया तो बदमाशों ने श्रद्धालुओं पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने मन्दिर पर हमला होते देखा तो ग्रामीण सन्त रमेश बाबा के समर्थन पर बदमाशों से भिड़ गये और देखतें ही देखतें ग्रामीण व बदमाशों के मध्य मुठभेढ़ होने लगी। इस दौरान एक व्यक्ति की गोली लगनें से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर रवाना हो गई है लेकिन समाचार लिखें जाने तक बदमाशों व ग्रामीणो के मध्य मुठभेंड़ जारी दी।ं मिली जानकारी के अनुसार ब्रज के प्रमुख सन्त रमेश बाबा बरसाना में मान मन्दिर नाम से आश्रम बनाकर रह रहे हैं। आज दोपहर करीब चार बजें करीब चार वाहनों में असलाह धारी लोग आये और मन्दिर पर हमला वोलतें हुए आश्रम में रह रहे श्रद्धालुओं व साधु के साथ लूटपाट शुरू कर दी। अचानक आश्रम पर हमला होते देख कुछ सहासी श्रद्धालुओं ने बदमाशों से घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवास सुन ग्रामीण भी आश्रम की ओर दौड़ पड़ें जहाॅ उन्होंने देखा की की कुछ लोग फायरिंग कर आश्रम में लूटपाट कर रहें है तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो आश्रम पर आ गये और बदमाशों की घेराबन्द की तो बदमाशों ने ग्रामीणों पर भी फायरिंग शुरू कर दी। जवाव में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की और देखतें ही देखतें दोनो ओर से फायरिंग होने लगी। इसी दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से एक 35 वर्षीय युवक बनवारी की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत होते देख ग्रामीण उत्तेजित हो गये। और बदमाशों की घेराबन्दी शुरू कर दी हैं। वहीं सूचना मिलतें ही क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल की और दौड़ गई लेकिन समाचार लिखें जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची हैं। ग्रामीणों व बदमाशों की मुठभेंड़ जारी हैं।
Read More




